Bhojpur

May 16 2023, 20:31

लूट के दौरान पुलिस एवं बदमाशो के बीच मुठभेड़ में दर्जनों राउंड फायरिंग

आरा। गुरुवार को बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप मालिक से पैसा लूट कर भाग रहे बदमाश और उनका पीछा कर रही पुलिस के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है।

घटना नगर थाना से 50 गज की दूरी पर आर्य समाज मंदिर के समीप स्थित एसबीआई बैंक के पास की है। जबकि पैसा लूटकर भाग रहे अपराधी और उनका पीछा कर रही पुलिस की मुठभेड़ नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली मुहल्ले में हुई है। जहां दोनों ओर से काउंटर में दर्जनों राउंड फायरिंग की गई है।

पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ में हुई गोलीबारी में एक भोजपुर पुलिस के आरक्षी को अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली लग गई और वो बुरी तरह से घायल हो गया है। जबकि इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चली गोली से एक लूटेरा भी घायल हो गया है। घटना के बाद घायल पुलिस जवान और जख्मी लूटेरे दोनों को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां चिकित्सक की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है। मिली जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा में स्थित विनायक पेट्रोल पंप के मालिक सुशांत कुमार जैन आज सुबह 4 लाख 99 हजार 500 रुपया लेकर नगर थाना के सटे आर्य समाज मंदिर के पास स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप मालिक पैसा लेकर बैंक गेट के अंदर प्रवेश करने वाले थे। तभी एक हथियार लिए बदमाश पिस्टल का भय दिखाकर पेट्रोल पंप मालिक सुशांत कुमार जैन से पैसे छिन कर भागने लगा।

इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक के द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से अपराधी पर फायरिंग की गई, लेकिन तब भी वो भागता रहा। जिसके बाद पास में मौजूद नगर थाना के क्रोस मोबाइल के सिपाही से पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ने बाइक से पीछा करने को बोला। जिसके बाद सिपाही ने पीछा किया तो नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली में भाग रहे अपराधी पीछा कर रहे सिपाही पर गोली चलाने लगे। इस दौरान जवाब में सिपाही के तरफ से भी गोली चलाई गई। लगभग 25 से 30 राउंड के फायरिंग में एक गोली सिपाही अर्जुन कुमार के पेट मे लग गई जो भागलपुर जिले का रहने वाला है। वहीं जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में लुटेरा नगर थाना क्षेत्र के रोजा मुहल्ला निवासी मो ताज अली को भी गोली लगी।

जिससे वो भी घायल हो गया है। घटना के बाद सिपाही अर्जुन कुमार को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जबकि घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक सुशांत कुमार जैन ने बताया है कि रोज की तरह आज भी आर्य समाज मंदिर के पास मौजूद एसबीआई शाखा में पैसे जमा करने जा रहे थे तब ही एक बदमाश पिस्टल दिखा मेरा पैसे से भरा बैग छिन लिया और भगाने लगा जिसके बाद मौके पर मौजूद सिपाही ने बाइक से पीछा करते हुए बदमाश से गोली का सामना किया और कई राउंड फायरिंग किया जिसमें उसे गोली लगी है मौके से पूरा पैसा भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि भोजपुर पुलिस के जांबाज सिपाही के दिलेरी के कारण बैंक में पैसा जमा करने आ रहे पेट्रोल पंप मालिक से जो लाखों की लूट हुई है। उन सारे पैसे को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की है। जिसके जवाब में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की है। इस घटना में हमारे एक जांबाज सिपाही को गोली लग गई है और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जबकि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में भाग रहे लूटेरा को भी गोली लगी है जिसे पुलिस के द्वारा अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर इस लूट की घटना में शामिल अन्य अपराधियों को शिनाख्त कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। इधर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ और पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की घटना पर बीजेपी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभु जैन ने सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस सरकार में गुंडाराज आ गया है जिसक प्रतिफल आरा में भी देखने को मिला है। हालांकि पुलिस के द्वारा दिलेरी दिखाई गई है जिससे लूटे गए पैसे बरामद किए हैं।

Bhojpur

Feb 11 2023, 19:17

आरा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

आरा: व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

 इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ में किया गया।

 जिसमें जिला पदाधिकारी, श्री राजकुमार, पुलिस अधीक्षक, श्री प्रमोद कुमार यादव, सिविल सर्जन, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार मिश्रा, सचिव श्री जयंत कुमार सिंह, जिला लोक अभियोजक श्री नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता श्री राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत मैं पक्षकारगण के सुविधा हेतु सबसे अधिक कुल 27 पीठ का गठन किया गया था।

 कुल निष्पादन 1459 में, बैंक निष्पादन मामले की संख्या 812 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।

 न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 619 , जिसमें अपराधिक मामले की संख्या 251, विद्युत वादों की संख्या 107, मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 9 , एन आई एक्ट वाद की संख्या 3, रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 215, पारिवारिक वाद के मामले 01 एवं खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 33 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल मो0 50568252  रुपए राजस्व की वसूली की गई। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री मिथिलेश कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यह अधिकतम निष्पादन है विगत 2 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Bhojpur

Feb 05 2023, 19:01

समाधान यात्रा के दौरान कटिहार में कुछ युवकों ने सीएम से मिलने का किया प्रयास, रोके जाने पर किया जमकर बवाल

डेस्क :- सीएम के समाधान यात्रा के दौरान आज कटिहार जिले में कुछ युवकों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। आक्रोशित युवको ने सड़क पर आगजनी की। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है। 

हंगामा कर रहे आक्रोशित युवकों ने बताया कि हमलोग पढ़ लिख कर सब्जी बेच रहे हैं। ठेला चला रहे हैं। हमलोग मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। ताकि कुछ समाधान निकले। लेकिन मुख्यमंत्री ने गाडी नहीं रोका और सीधे निकल गए। 

युवकों ने कहा की यह कैसा समाधान यात्रा है। वहीं कई लोगों ने कहा की मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर निकले हैं। लेकिन आम लोगों से नहीं मिलकर केवल अधिकारियों और नेताओं से मिलकर चले गए। 

बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम कटिहार पहुंचे थे। जहां उन्होने जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत दिघरी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत संरक्षित जैविक खेती का भी जायजा लिया और किसान अरुण भगत से इस योजना के तहत किए जाने कृषि कार्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यहां दिघरी में पंचायत सरकार भवन बनाने का भी निर्देश दिया गया है इसको लेकर जगह भी चिन्हित कर ली गई है पंचायत सरकार भवन के तेजी से निर्माण को लेकर अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन में सरकार द्वारा काफी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। 

सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार की सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बन जाए ताकि बाढ़ आने की स्थिति में आसपास के जो गांव प्रभावित होते हैं उन लोगों को पंचायत सरकार भवन में ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकें। 

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार वे हमेशा आते रहते हैं। जीविका दीदियों का नाम अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जीविका दीदी कई जगहों पर ट्रेनिंग देने जा रही हैं और ये अब लोग अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। 

वहीं मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग गांवों में भ्रमण कर गांव में हो रहे विकास की जानकारी ले रहे हैं। देश का विकास तभी होगा जब गांवों का भी विकास होगा।

Bhojpur

Jan 04 2024, 18:08

ఏపీ అప్పు కేవలం రూ.1,34,452 కోట్లు మాత్రమే: మంత్రి బుగ్గన ప్రకటన

ఏపీ అప్పులపై మంత్రి బుగ్గన రాజేంద్రనాథ్ రెడ్డి కీలక ప్రకటన చేశారు. ఏపీ ఆర్థిక అంశాలపై యనమల రామకృష్ణుడు చేసిన వ్యాఖ్యాలను మంత్రి బుగ్గన రాజేంద్రనాథ్ రెడ్డి తీవ్రంగా తప్పుబట్టారు. ఈ మేరకు శనివారం మంత్రి బుగ్గన ఓ ప్రకటన విడుదల చేశారు. రాష్ట్ర ఆర్థిక పరిస్థితులపై టిడిపి రెండు నాలుకల ధోరణితో వ్యవహరిస్తోందని దుయ్యబట్టారు.

స్థిర ధరల వృద్ధిరేటులో 2021-22 ఏడాదికి సంబంధించి ఏపీ 11.22 శాతం వృద్ధి నమోదు చేసిందని మంత్రి బుగ్గన రాజేంద్రనాథ్ రెడ్డి వెల్లడించారు. ఏ విధంగా లెక్క చేసిన మైనస్ 4 శాతం వృద్ధి అనేది అసాధ్యమన్నారు. కోవిడ్ సమయంలో దేశ వృద్ధిరేటు -6.60 శాతంగా నమోదు అయితే ఏపీ 0.08% మేర వృద్ధి నమోదు చేసిందన్నారు. 2019లో టిడిపి దిగిపోయే నాటికి రూ.2,64,451కోట్ల అప్పు ఉంటే, 2022 నాటికి రూ.3,98,903కోట్లు అయినట్టు పార్లమెంటులో కేంద్రం ప్రకటించిందని తెలిపారు. అంటే, గత మూడేళ్లలో జగన్ ప్రభుత్వం చేసిన అప్పు రూ.1,34,452కోట్లు మాత్రమేనని బుగ్గన వివరించారు.