Katihar

May 16 2023, 14:30

सड़कों पर मक्का मक्का सुखाने के नाम पर मकई बिछाये जाने से आए दिन हो रही दुर्घटना, प्रशासन अब करेगी सख्त कार्रवाई

कटिहार : जिले के सड़कों पर मक्का के अतिक्रमण से आमजन परेशान हैं। सड़कों पर मक्का सुखाने के नाम पर मकई बिछाये जाने से कई दुर्घटना हो चुकी है, लेकिन फिर भी न तो लोग इससे सबक लेते हैं और न ही प्रशासन इस पर अंकुश लगाने को लेकर गंभीर हैं। 

दरअसल कटिहार के इलाके मे अच्छा मक्का उत्पादन होने के कारण मक्का अंचल भी कहा जाता है। बड़े पैमाने पर मक्का उपज के बाद लोग मक्का के दाना को सुरक्षित रखने के लिए धूप में सुखाते हैं। 

इसलिए खासकर कोढ़ा, कुर्सेला, पोठिया, फलका, कदवा जैसे इलाके में बड़े पैमाने पर सड़क पर ही मक्का सुखाया जाता है।

प्रशासन इसको लेकर बीच-बीच में अभियान जरूर चलाती है मगर लोग सुखाने की जगह नहीं होने का बहाना बनाकर ऐसा करते आ रहे हैं।

बताते चलें सड़क पर मक्का के अतिक्रमण से कई दुर्घटना हो चुका है, इसलिए प्रशासन अब इसे लेकर गंभीर हो चुका है। 

जिला परिवहन पदाधिकारी कहते हैं अब जिलाधिकारी के आदेश पर ऐसे लोगों पर एफ आई आर दर्ज किया जाएगा। 

क्योंकि लगातार विभाग के हिदायत के बाद भी लोग जबरन एसएच और एनएच को अतिक्रमण कर मक्का सुखा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 15 2023, 09:37

कटिहार में वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला, बाइक सवार अपराधियों की चलाई गोली से बाल-बाल बचीं खुशबू परवीन*

कटिहार : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि गनीमत यह रही है कि अपराधियों द्वारा चलाई गोली वार्ड पार्षद को नहीं लगी है और उनकी जान बाल-बाल बच गई है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि वार्ड नंबर 45 के पार्षद खुशबू परवीन पर नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। उनकी हत्या के नियत से उनपर अपराधियों द्वारा गोलियां चलाई गई। हालांकि खुशबू परवीण की किश्मत अच्छी रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। 

इस घटना के बारे में वार्ड पार्षद खुशबू प्रवीण ने बताया कि वह एक शादी समारोह से लौट रहीं थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने गाड़ी रोकवा कर उन पर फायरिंग किया। पार्षद की जान तो बच गई लेकिन गोलियों से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गाड़ी के ड्राइवर ने भी घटना की पुष्टि किया है। 

उधर महिला जनप्रतिनिधि पर हमले के प्रयास के बाद पूरे इलाके में सनसनी मचा हुआ है।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 14 2023, 12:15

कर्नाटक मे जीत पर कटिहार में कांग्रेस नेताओं नेताओं ने मनाया जश्न, बीजेपी पर कसा यह तंज

कटिहार : कर्नाटक विधान सभा चुनाव मे कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। इस जीत पर कटिहार में कांग्रेस द्वारा जश्न मनाया गया।

शहर के शहीद चौक में कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने रंग गुलाल खेलकर इस जीत का जश्न को मनाया। 

इस मौके पर राजद, कांग्रेस, जदयू के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया। 

कांग्रेस नेता सुनील यादव ने कहा कि यह कांग्रेस की बहुत बड़ी जीत है और आगे देशभर में महागठबंधन और कांग्रेस मजबूत होगी। 

राजद नेता समरेन्द्र कुणाल ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए जय बजरंगबली का नारा का सहारा लिया था, मगर राजद और महागठबंधन चुनाव जीतने के बाद जय बजरंगबली और जय श्री राम का नारा बुलंद कर रहे है।

कहा कि लोग अब इन सब चीजों को समझ चुके हैं और 2024 में इसका फायदा है महागठबंधन को मिलेगा।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 13 2023, 18:33

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

कटिहार : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। 

बताया जा रहा है पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक अपराधी इलाके में घूम रहा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे है। 

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शहीद चौक से उसे गिरफ्तार किया है। वहीं उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार बरामद किया गया। 

कटिहार नगर पुलिस के इस उपलब्धि के बारे में डीएसपी ओम प्रकाश में जानकारी देते हुए बताया कि भेड़िया रहिका के रहने वाले सोनू सिंह को एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी के क्राइम डिटेल को खंगाल रही है।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 13 2023, 11:06

स्टेट हाइवे पर गश्ती के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

कटिहार : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्टेट हाईवे 77 से पोठिया थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस की माने तो यह पांचो दो मोटरसाइकिल में सवार होकर कुर्सेला के तरफ से होते हुए जा रहे थे,। इस दौरान चांदपुर चौक के पास जब इन दोनों को रोककर पूछताछ किया गया तो इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 

पुलिस आगे जांच में जुटी हुई है।

Katihar

May 13 2023, 11:04

स्वैच्छिक सेवा नियमावली लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर चौकीदार दफादार संघ ने किया प्रदर्शन

कटिहार : जिले में चौकीदार दफादार संघ ने स्वैच्छिक सेवा नियमावली लागू करने की मांग के साथ साथ कई और मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। 

इस दौरान बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के बैनर तले दर्जनों नेता और कार्यकर्ता अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेताया। 

बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उन लोगों के मुंह की रोटी छीनने की कोशिश कर रहे हैं। अगर इस पर सरकार उचित ध्यान नहीं देते हैं तो चुनाव में तमाम दफादार चौकीदार एकजुट होकर इस पर जवाब देंगे।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 12 2023, 16:16

कटिहार में भीषण आगलगी में 70 से 80 घर जलकर राख, 3-4 बच्चे लापता

कटिहार : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां भीषण आगलगी की घटना में लगभग 70 से 80 घर जलकर राख हो गए है।

वहीं तीन से चार बच्चा लापता होने की भी सूचना है। घटना मे लाखों के नुकसान की आशंका है। 

फलका थाना क्षेत्र के भरसिया पंचायत जामुन टोला के घटना के बारे में लोग खाना बनाने के दौरान आग लगने की आशंका जता रहे हैं। 

हालांकि आग लगने के कारण को लेकर कोई कुछ स्पष्ट रूप से बोलने की स्थिति में नहीं है।

कटिहार जिला में लगातार अगलगी की घटना के बीच इस साल के अब तक की सबसे बड़ी अगलगी की घटना बताया जा रहा है।

फिलहाल तीन दमकल और स्थिनीय लोगो के मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।

कटिहार से श्याम

Katihar

May 11 2023, 17:54

कटिहार: अनुमंडलीय स्तर की बैठक कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती करने की कवायत शुरू


कटिहार: कांग्रेस पार्टी कांग्रेस के जिला कार्यालय राजेंद्र आश्रम में अनुमंडलीय स्तर की बैठक कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती करने की कवायत शुरू कर दिया है।

इस आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद तारीक अनवर, कदवा विधायक,शकील अहमद एवं मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद के अलावे बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सांसद तारीक अनवर ने कहा कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है, इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद हो रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कर्नाटक के चुनाव में अच्छा परिणाम की उम्मीद जताया है।

Katihar

May 11 2023, 14:16

कटिहार: 8 नए टेंपो टिपर वाहन को हरी झंडी दिखाकर महापौर ने किया रवाना

कटिहार: नगर निगम के द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सत प्रतिशत करने के लिए लगभग 50 लाख की राशि से खरीदी गई 8 नए टेंपो टिपर वाहन को आज हरी झंडी दिखाकर महापौर उषा देवी अग्रवाल,नगर आयुक्त कुमार मंगलम, एवं नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड पार्षद गण एवं नगर निगम के पदाधिकारी गणों के द्वारा रवाना किया गया। 

सभी टेंपो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि

कटिहार शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सफाई कार्य में तेजी लाने व नगर निगम क्षेत्र के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने में यह गाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह वाहन आवासीय तथा व्यवसायिक क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को सुचारू रूप से उठाने का काम करेगी।

Katihar

May 10 2023, 11:41

एक घर में अचानक लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

कटिहार में इन दिनों लगातार आग लगी की घटना का सिलसिला जारी है, इस बीच आज भी सुबह सवेरे समेली प्रखंड के डूमर पंचायत वार्ड नंबर 2 सुरेश मंडल के घर में अचानक भीषण आग लग गई, आग लगी के कारण तो स्पष्ट नहीं है मगर इस अगलगी में एक

मोटरसाइकिल, घर में रखें आनज, कपड़ा सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग कर रहे हैं।