ट्विटर ने ‘बीबीसी” को बताया सरकारी पैसे से चलने वाली मीडिया, मस्क ने पूछा- आखिर बीबीसी का मतलब क्या होता है

#twitter_labels_bbc_government_funded_media

Image 2Image 3

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद सोशल मीडिया साइट आए दिन सुर्खियों में रहता है।कुछ दिन पहले ट्विटर की डिस्प्ले पिक्चर से लोगो बदल दिया गया था।अब सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म ट्विटर ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) को “सरकार द्वारा वित्त पोषित मीडिया” के रूप में लेबल करके नया व‍िवाद खड़ा कर द‍िया है।

ट्विटर ने बीबीसी के वेरिफाइड अकाउंट पर गोल्डन टिक के साथ 'गवर्मेंट फंडेड मीडिया' का टैग लगाया है। ट्विटर पर देख सकते हैं कि बीबीसी के अकॉउंट के साथ नीचे में ‘गवर्नमेंट फंडेड मीडिया’ लिखा आ रहा है। बीबीसी के अलावा ट्विटर ने यह ठप्पा पीबीएस, एनपीआर और वॉयस ऑफ अमेरिका पर भी लगाया है।

ट्विटर के इस कारनामे पर बीबीसी ने आपत्ति जताई है।बीबीसी ने सीएनएन को दिए एक बयान में यह भी कहा है क‍ि हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए ट्विटर से बात कर रहे हैं। बीबीसी स्वतंत्र है और हमेशा से रहा है। हम ब्रिटिश जनता द्वारा लाइसेंस शुल्क के माध्यम से वित्त पोषित हैं। बीबीसी मुख्य रूप से यूके की जनता द्वारा लाइसेंस शुल्क के माध्यम से वित्त पोषित है, जो गैर-बीबीसी चैनल या लाइव सेवाओं को देखने के लिए भी आवश्यक है। यह वाणिज्यिक संचालन से आय का पूरक है।

बता दें कि ट्विटर एकाउंट के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिस पर बीबीसी टेलीविजन कार्यक्रम, रेडियो शो, पॉडकास्ट, ब्रेकिंग, न्यूज स्टोरी आदि की अपडेट को शेयर करता है।सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बीबीसी न्यूज (वर्ल्ड) और बीबीसी ब्रेकिंग न्यूज सहित बीबीसी के अन्य अकाउंट्स को यह लेबल नहीं दिया गया है। ट्विटर ने बीबीसी को गवर्मेंट फंडेड मीडिया का लेबल देने का कोई कारण नहीं बताया है।

यूपी निकाय चुनाव का एलान : दो चरणों में वोटिंग, 13 मई को बन जाएंगी शहरी संसद, यहां डिटेल में जानिये प्रदेश का पूरा चुनाव कार्यक्रम

Image 2Image 3

 उत्तर प्रदेश में बहुप्रतिक्षित निकाय चुनाव का एलान हो गया है। राज्य निर्माचन आयोग ने रविवार शाम को चुनाव की तिथियों का एलान कर दिया है। चुनाव का एलान होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। यूपी में दो चरणों में चार और ग्यारह मई को चुनाव कराए जाने हैं और 13 मई तो गिनती शुरू हो जाएगी। आयोग ने पहले ही साफ कर दिया है नगर निगम में चुनाव ईवीएम से तथा बाकी चुनाव मतपत्रों से होने हैं।

मुरादाबाद में पहले चरण में चुनाव

रविवार शाम को पत्रकार वार्ता में निर्वाचन आयोग ने एलान किया है कि प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। नामांकन की जांच समेत नामांकन की प्रकिया 25 अप्रैल तक मुकम्मल हो जाएगी और चार तथा ग्यारह मई को मतदान किया जाएगा। मतों की गिनती 13 मई को होगी। पहले चरण में सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल, आागरा मंडल, झांसी मंडल, प्रयागराज मंडल, लखनऊ मंडल, देवीपाटन मंडल, गोरखपुर मंडल व वाराणसी मंडल में मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आाजमगढ़ व मीरजापुर मंडल में मतदान होगा। पहले चरण में चार मई को शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर में मतदान होगा। दूसरे चरण में 11 मई को मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फरुर्खाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अममेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही व मीरजापुर में मतदान होना हैै।

नगर निगमों में ईवीएम से होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर चुनाव होना है जिसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद के चुनाव ईवीएम होने हैं। इसके अलावाा नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष तथा 5327 सदस्यों तथा नगर पंचायत के 544 अध्यक्ष तथा 7178 सदस्यों का निर्वाचन मतपत्रों से।किया जाएगा। प्रदेश के 760 नगरीय निकाय में 14684 पदों पर चुनाव होना है। मुरादाबाद मंडल के रामपुर, सम्भल, बिजनौर, अमरोहा में चुनाव चार मई को होगा और गिनती 13 मई को होनी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की हिदायत की गई है।

चारधाम यात्रा 2023 को बनाया जा रहा सुगम : बदरीनाथ-केदारनाथ में भक्‍तों के लिए बनेगी टेंट कॉलोनी, केदारनाथ में 10 हजार बेड की व्यवस्था

Image 2Image 3

 उत्तराखंड की सरकार इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रहने की सुविधा को देखते हुए टेंट कॉलोनी के निर्माण की योजना बना रही है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में टेंट कॉलोनी बनाकर पांच हजार बेड की व्यवस्था की जा रही है।

 सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक के बीच निजी व सरकारी भूमि पर पांच हजार क्षमता की टेंंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार बदरीनाथ में शुरुआती चरण में कार्मिकों के रहने के लिए टेंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर यहां यात्रियों के लिए भी टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी।

प्रदेश में चारधाम यात्रा में गत वर्ष रिकार्ड संख्या में यात्री आए थे। इस दौरान यात्रियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए इस वर्ष सरकार ने चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

यात्रियों के रहने की सुविधाओं पर फोकस

फोकस इस बार यात्रियों के रहने की सुविधाओं पर किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार केदारघाटी घोड़ापड़ाव से लेकर केदारनाथ धाम तक 10 हजार बेड क्षमता की अलग-अलग टेंट कॉलोनी बनाई जाएंगी।

इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अपनी निजी भूमि में टेंट कॉलोनी बनाने के लिए भी अनुमति दी है। इसके साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम व अन्य संस्थाओं से भी टेंट कॉलोनी बनाने को कहा गया है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी पांच हजार बेड क्षमता की टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी। उद्देश्य यह कि यात्रियों को यहां ठहरने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

प्लास्टिक बोतल व रैपर वापसी को जारी किए जाएंगे बारकोड

चारधाम यात्रा में इस बार यात्रा प्रशासन ने सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा है। इसके लिए गुप्तकाशी से लेकर केदारनाथ धाम तक जगह-जगह दुकानों में प्लास्टिक की बोतलें व रैपर वापस लिए जाएंगे। हर बोतल व रैपर पर एक क्यू आर कोड लगाया जाएगा। इन्हें दुकानों पर वापस करने में 10 रुपये प्रति बार कोड दिए जाएंगे। यात्रा प्रशासन का लक्ष्य 10 लाख बोतलों व रैपर को वापस लेने का है। यह व्यवस्था अन्य धामों में भी लागू की जाएगी।

प्लास्टिक में प्रसाद की पैकिंग नहीं

चारों धामों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए इस बार प्रसाद की प्लास्टिक फ्री पैकिंग की जाएगी। यात्रा प्रशासन ने प्रसाद बनाने वाले सभी स्वयं सहायता समूहों को इस बार प्लास्टिक में प्रसाद न पैक करने का अनुरोध किया है।

दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना होगा 

चारधाम यात्रा में इस बार नकली खाद्य पदार्थ और मनमानी कीमतों पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए यात्रा मार्ग पर पडऩे वाले सभी होटल व ढाबों को रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा। वे तय मूल्य से अधिक पर सामान नहीं बचेंगे। इस पर नजर रखने के लिए एसडीएम व तहसीलदार के नेतृत्व में टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें नकली खाद्य पदार्थों पर नजर रखने के साथ ही मनमाने रेट पर लगाम कसेंगी और यात्रियों की शिकायतों का निस्तारण करेंगी।

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शौचालय

यात्री सुविधाओं के मद्देनजर इस बार यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें मोबाइल शौचालय तो रहेंगे ही, साथ ही विभिन्न मार्गों पर 20-20 सीट वाले 10 बड़े शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। इनमें स्नानकक्ष भी बनाए जाएंगे। केदारनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में भी शौचालय बनाए जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर टेंट कॉलोनी बनाने के साथ ही प्लास्टिक की बोतलों को वापस लेने की व्यवस्था की जा रही है। जगह-जगह शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर पडऩे वाले सभी जिलों को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बच्चे को होठों पर चूमने के विवाद पर दलाई लामा ने मांगी माफ़ी, कहा-अक्सर मजाकिया अंदाज में लोगों से मिलते हैं

#dalai_lama_apologies_to_kid_after_kiss_and_suck_tongue 

बच्चे को होठों पर चूमने के मामले में आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा विवादों में फंसते दिख रहे हैं। तिब्बत के 14वें आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का एक बच्चे को होठों से चूमते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद बढ़े विवाद के बीच उन्हें बयान जारी कर माफी मांगी है। वीडियो में तिब्बती आध्यात्मिक नेता कथित रूप से बच्चे से अपनी जीभ चूसने के लिए कह रहे हैं। इससे विवाद पैदा हो गया है।

Image 2Image 3

एक बच्चे के होठों को चूमने और फिर उसे अपनी जीभ चूसने के लिए कहने वाले एक वीडियो ने दलाई लामा को मुश्किलों में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दलाई लामा को सम्मान देने के लिए जब एक बच्चा झुका था, तब उन्होंने उसे उसके होंठ पर किस किया और फिर अपनी जीभ बाहर निकालकर उसे चूसने को कहा था।दो मिनट पांच सेकेंड के वीडियो में दलाई लामा ने बच्चे को ऐसे अच्छे इंसानों को देखने के लिए कहा जो शांति और खुशी पैदा करते हैं और उन लोगों का अनुसरण नहीं करने को कहा जो दूसरों की हत्या करते हैं।

यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कहा कि एक अध्यात्मिक गुरु का ये व्यवहार घिनौना है। विवादद बढ़ने के बाद दलाई लामा की तरफ जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘एक वीडियो क्लिप प्रसारित किया जा रहा है, जो हाल ही की एक मुलाकात को दिखाता है। जब एक युवा लड़के ने परम पावन दलाई लामा से पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकता है। दलाई लामा अपने शब्दों से पहुंची ठेस के लिए लड़के, उसके परिवार के साथ-साथ दुनिया भर में उसके दोस्तों से माफी मांगना चाहते हैं। दलाई लामा मासूम और चंचल तरीके से अक्सर उन लोगों को चिढ़ाते हैं, जिनसे वे मिलते हैं। यहां तक कि सार्वजनिक रूप से और कैमरों के सामने भी चिढ़ाते हैं। उन्हें घटना पर खेद है।

इससे पहले दलाई लामा ने 2019 में ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होती है तो उन्हें अधिक आकर्षक होना चाहिए। बाद में उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी मांगी थी।

अमृतपाल का करीबी पपलप्रीत गिरफ्तार, होशियारपुर में पुलिस ने दबोचा

#khalistani_supporter_amritpal_singh_close_aide_pappalpreet_arrested

Image 2Image 3

वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे होशियारपुर से पकड़ा गया।पपलप्रीत 18 मार्च को अमृतपाल के साथ ही फरार हुआ था। जालंधर से फरारी के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था। इसके बाद होशियारपुर में दोनों ने अलग अलग रास्ते ले लिए थे। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। एएनआई के मुताबिक, पपलप्रीत को पंजाब के होशियारपुर से पंजाब पुलिस और इसकी काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने पकड़ा।

अमृतपाल के पुलिस के शिकंजे से भागने के पीछे पपलप्रीत का हाथ माना जाता है। अमृतपाल सिंह अपने कुछ करीबी सहयोगियों के साथ 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस की पकड़ से बच निकला था। पपलप्रीत और अमृतपाल फरारी के बाद हर बार साथ नजर आए। इनकी पटियाला, कुरुक्षेत्र और दिल्ली में एक साथ होने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इसके अलावा दोनों की एनर्जी ड्रिंक पीते की भी सेल्फी वायरल हुई थी।

पप्पलप्रीत जो अमृतपाल का राइट हैंड के तौर पर देखा जा रहा था उसकी गिरफ्तारी के बाद अब अमृतपाल की गिरफ्तारी की भी उम्मीद पैदा हो गई है। हालांकि, अमृतपाल सिंह आखिर कहां है यह किसी को पता नहीं। सीसीटीवी के आधार पर कभी उसे पंजाब के पटियाला, कभी उत्तराखंड, कभी यूपी के लखीमपुर, कभी हरियाणा के कुरुक्षेत्र तो कभी दिल्ली में देखे जाने का दावा किया जाता रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने ने अग्निपथ योजना को माना वैध, स्कीम के खिलाफ अपीलों को किया खारिज

#supremecourtgavegreensignaltoagneepath_scheme

भारत सरकार की पायलट प्रोजेक्ट अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। शीर्ष कोर्ट ने अग्निपथ की वैधता को सही ठहराने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।कोर्ट ने कहा कि केंद्र की योजना मनमानी नहीं है।कोर्ट ने साफ किया कि सार्वजनिक हित अन्य विचारों से ज्यादा जरूरी है।

Image 2Image 3

दिल्ली हाई कोर्ट ने इससे पहले 27 फरवरी को कहा था कि अग्निपथ योजना राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने के प्रशंसनीय उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय हित में तैयार किए गए थे।दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई थीं।गोपाल कृष्ण और वकील एमएल शर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा, हम हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। हाई कोर्ट ने इसके सभी पहलुओं पर विचार किया था। इसके साथ शीर्ष अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

वायुसेना में भर्ती से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

वहीं अग्निपथ योजना के लागू होने से पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 17 अप्रैल को सुनवाई करेगा। बता दें कि अग्निपथ योजना आने के बाद भारतीय वायु सेना में भर्ती की पुरानी योजना को निरस्त कर दिया गया। इससे भर्ती में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की नियुक्ति खटाई में पड़ गई। अब सर्वोच्च अदालत इस मामले पर सुनवाई करेगी।

क्या है अग्निपथ योजना

अग्निपथ योजना की शुरुआत जून 2022 में हुई। इस योजना के तहत हर साल साढ़े सत्रह साल से 21 साल के बीच के करीब 45-50 हजार युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा। इनमें से अधिकतर चार साल की सेवा के बाद सर्विस से बाहर हो जाएंगे और सिर्फ 25 प्रतिशत को ही अगले 15 साल के लिए सेवा जारी रखने के लिए चुना जाएगा। सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध भी हुआ था। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में अग्निपथ योजना को देशहित में माना और कहा कि इससे हमारे सुरक्षा बल ज्यादा बेहतर बनेंगे।

राजस्थान कांग्रेस में फिर रार! सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच फिर द्वंद्व शुरू

#sachinpilotvsashokgehlot 

राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। इस बार भी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपना मोर्चा खोला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (sachin pilot) और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच अदावत रविवार को अब नए रूप में सामने आई है। पायलट मंगलवार को गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में अनशन पर बैठने वाले हैं। 

Image 2Image 3

पूर्व डिप्टी सीएम ने अपनी ही सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को अनशन करने का ऐलान कर दिया है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक्शन नहीं होने का तर्क देकर अनशन की घोषणा कर दी। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भाजपा राज में हुए करप्शन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के मुद्दे पर अनशन की घोषणा करके सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पायलट का कहना है कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने का हमने वादा किया था लेकिन मौजूदा सरकार ने अपने इस वादे को पूरा नहीं किया है।

कांग्रेस नेतृत्व ने पायलट के आरोपों को खारिज किया

सचिन पायलट की ओर से अशोक गहलोत सरकार पर किए हमले के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का बयान भी सामने आया है। रंधावा ने पायलट के इस बगवाती कदम को 'उचिन नहीं' करार दिया है। उन्होंने पायलट के आरोपों को खारिज करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने उनके सामने कभी भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पायलट को सार्वजनिक तौर पर इस तरह बात रखने से पहले उनके समक्ष इस मुद्दे को उठाना चाहिए था। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों में पायलट के साथ उनकी 20 से अधिक बैठकें हुए हैं। लेकिन उन्होंने एकबार भी इसका जिक्र नहीं किया। बता दें कि रंधावा को पिछले साल दिसंबर में प्रभारी बनकर राजस्थान आए थे।

गहलोत-सचिन का विवाद है पुराना

पायलट और गहलोत के बीच विवाद नया नहीं है। साल 2018 में सरकार बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच सियासी लड़ाई एवं विवाद कई बार देखने को मिला है। राज्य में गहलोत और पायलट के अपने-अपने गुट हैं जो मौका मिलते ही एक-दूसरे को नीचा दिखाने एवं हमला बोलने में देरी नहीं करते। 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर दोनों गुट में खींचतान नजर आई और इसके बाद सीएम पद को लेकर भी दोनों में गतिरोध दिखा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन और गहलोत के बेटे की हार के बाद पायलट और गहलोत में तल्खी और बढ़ गई। दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ ज्यादा हमलावर हुए और जुबानी जंग तेज हुई। जुलाई 2020 में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का मनमुटाव बगावत तक पहुंच गया था। लेकिन गहलोत ने जहां अपनी जादूगरी से सियासी तिकड़ साधते हुए कांग्रेस की सरकार बचा ली थी। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को मनाने में सफल रहा। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच गुटबाजी एवं जुबानी हमले देखने को मिले। राहुल गांधी की यात्रा जब राजस्थान प्रवेश की तो दोनों नेताओं के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया। अब विधानसभा चुनाव से पहले पायलट फिर बगावत पर उतर आए हैं। ऐसे में पार्टी फिर से दोनों के बीच समझाइश कराने में जुट गई है।

कैंसर और हार्ट की बीमारियों का अंत करेगा एक ही टीका, लाखों लोगों की बचेगी जान! जानें कब तक हो जाएगा तैयार

Image 2Image 3

 

पूरी दुनिया में लोग कैंसर जैसे खतरनाक रोग और दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट की माने तो भारत में अकेले साल 2022 तक कैंसर रोगियों की संख्या 14.61 लाख पर पहुंच गए हैं।

वहीं कोरोना के बाद से हार्ट अटैक से मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन इस टेंशन के बीच कैंसर और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है।

 एक अमेरेकी एक्सपर्ट्स ने बताया कि कैंसर, हृदय रोग के लिए टीके दशक के अंत तक तैयार हो जाएंगे। विशेषज्ञों ने कहा है कि कैंसर सहित कई स्थितियों के लिए नए टीकों के एक महत्वपूर्ण सेट से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है।

 कब तक तैयार हो जाएंगे टीके

द गार्जियन की खबर के अनुसार, एक प्रमुख फार्मास्युटिकल फर्म ने कहा कि उसे विश्वास है कि कैंसर, हृदय और ऑटोइम्यून बीमारियों और अन्य स्थितियों के लिए टीके 2030 तक तैयार हो जाएंगे। इन टीकाकरणों के अध्ययन भी जबरदस्त रिजल्ट दिखा रहे हैं। फार्मास्युटिकल कंपनी मॉडर्ना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पॉल बर्टन ने कहा कि उनका मानना है कि फर्म सभी प्रकार के रोग क्षेत्रों के लिए कम से कम पांच साल में इस तरह के उपचार की पेशकश करने में सक्षम होगी। रिसर्चर्स ने कहा कि 15 सालों की प्रगति को 12 से 18 साल में हासिल कर लिया गया है। यह सिर्फ कोरोना वैक्सीन की वजह से हुआ है।

कौन बना रहा है टीका

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, अग्रणी कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने वाली फर्म कैंसर के टीके विकसित कर रही है जो विभिन्न प्रकार के ट्यूमर को टार्गेट करते हैं। बर्टन ने कहा, ‘हमारे पास वह टीका होगा और यह अत्यधिक प्रभावी होगा और यह लाखों लोगों की जान बचाएगा। मुझे लगता है कि हम दुनिया भर के लोगों को कई अलग-अलग ट्यूमर प्रकारों के खिलाफ व्यक्तिगत कैंसर के टीके देने में सक्षम होंगे।

कोलकाता से भागलपुर जा रही AC बस में लगी भीषण आग, 50 यात्री बाल-बाल बचे, सारा सामान जलकर खाक, दो घंटे जाम रहा मुख्य मार्ग

Image 2Image 3

कोलकाता के बाबूघाट से बिहार के भागलपुर जा रही एक निजी एसी यात्री बस में अचानक लगी भीषण आग के कारण बस में सवार करीब 50 यात्रियों की जान बाल बाल बच गई। हालांकि, इस घटना में बस में मौजूद यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

यह घटना पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के नवाबहाट के पास रविवार मध्य रात हुई। सूचना के बाद तत्काल दमकल कर्मियों इंजन के आने के बाद करीब 2 घंटों के प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया। हालांकि इस बीच बस की छत पर मौजूद समस्त सामान जलकर राख हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके वारदात पर पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए जुड़ गई।

इस घटना के बाद मची अफरा-तफरी को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को उतारा गया। हालांकि, इस हादसे के कारण दो नंबर हाईवे करीब 2 घंटे तक अवरोध रहा। बाद में परिस्थिति नियंत्रित होने पर क्षतिग्रस्त बस को हटाया गया तथा यात्रियों को अन्य बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों तथा पुलिस ने बताया कि रविवार की रात कोलकाता बाबूघाट बस स्टैंड से रात करीब साढ़े ग्यारह बजे निकली। बिहार दुमका होते हुए भागलपुर जाने वाली एक निजी यात्री बस जब बर्दवान के नवाबहाट के पास रात ढेड़ बजे के करीब पहुंची तभी उक्त बस का पिछला टायर फट गया। बस अनियंत्रित हो गई और अचानक बस में आग लग गई।

बस में सवार थे करीब 50 यात्री

देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। किसी तरह बस से वे लोग बाहर निकल कर सड़क पर आ गए। लेकिन जब तक यात्री बाहर निकलते इस बीच आग ने पूरी तरह से बस को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बस में भीषण आग लग गई बस में मौजूद यात्रियों के सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना दी।

दमकल कर्मियों ने की आग को नियंत्रित करने की कोशिश

दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। बस के यात्रियों ने बताया कि बस भागलपुर की ओर जा रही थी कि अचानक बस का पिछला पहिया फट गया और बस नवाबहाट मोड़ के पास रुक गई। इसके बाद बस में आग लग गई। आनन-फानन में यात्री बस से उतर गए, लेकिन यात्रियों का काफी सामान और बस की छत पर रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई तो दमकल की 2 गाड़ियां आईं और आग पर काबू पाया। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो की दुर्गापुर जाने वाली लेन कई घंटों तक जाम रही। बर्दवान पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, लंदन जा रहा विमान दिल्ली वापस लौटा

#air_india_delhi_london_flight_return_igi_airport_passenger_hits_crew_member 

इन दिनो हवाई सफर के हंगामेदार होने की खबरें आम हो गई हैं। ताजा मामले में एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने हंगामा कर दिया। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटाया गया, जहां पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया।

Image 2Image 3

एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-111) ने सुबह 6.35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यात्री और क्रू मेंबर के बीच विवाद हो गया है। यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी। क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। जिसके बाद विमान को बीच रास्ते से वापस दिल्ली आने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विमान के वापस दिल्ली पहुंचने के बाद क्रू मेंबर ने एयरपोर्ट पुलिस ने उपद्रवी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की ओर से यात्री के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया गया है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में विमानों में इस तरह की कई घटना सामने आ चुकी हैं। इसमें ‘पेशाब कांड’ भी एक चर्चित मामला था। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नागरिक उड्डययन मंत्रालय और एयरलाइंस की ओर से कई तरह के कदम उठाए गए हैं।