युवक छत से गिरने से हुई मौत, फुआ के श्राद्ध में आया था शामिल होने
जहानाबाद : जिले के रतनी शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नोआमा में बीते मंगलवार की रात्रि में छत से गिरने से मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नोआमा में फुआ के श्राद्ध क्रम में आये युवक की छत से गिरने से मौत हो गया।
![]()
बताया जाता है कि अरवल जिले के ब॑शी थाना क्षेत्र के ग्राम बलौरा निवासी कृष्णा दास अपने फुआ ग्राम नोआमा के श्राद्ध क्रम में आया हुआ था। तथा रात में छत पर सो गया था।
अचानक रात्रि में आई आ॑धी तथा बर्षा होने के उपरांत नीचे उतरने की कोशिश में छत से नीचे गिर पड़ा। तथा गम्भीर रूप से बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल रतनी अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वही थाना अध्यक्ष दिपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनो को सौंप दिया गया।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Mar 22 2023, 19:42