खिड़की का ग्रिल काट कर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात लेकर फरार
लखनऊ- सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक घर की खिड़की का ग्रिल काट कर चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। घर में घुस कर चोरों ने अलमारी में रखी ज्वैलरी समेत नगदी और बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरि के मुताबिक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी शैलेन्द्र कुमार वर्मा होली में अपना मकान बंदकर सपरिवार पैतृक गांव जवाहरगंज (बाराबंकी) गए थे। शुक्रवार की शाम वह वापस लौटे तो उन्हें घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोर ने खिड़की का ग्रिल काट अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर चोरों ने नकदी समेत कीमती ज्वैलरी पार कर दी। पीड़ित ने इस घटना के सम्बन्ध में संबधित थाने में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया है।
उधर अहिमामऊ निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी मां किराने की दुकान चलाती है। शुक्रवार शाम के उनकी मां दुकान बंदकर साई आश्रम में गई थी। आरोप है कि अहिमामऊ निवासी परसुराम ने दुकान का दरवाजे का ताला तोड़ कर गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। शक के आधार पर पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।











Mar 11 2023, 13:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k