धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के चेयरमैन विजय कुमार गाेयल को सीएम योगी ने किया सम्मानित
सम्भल । चीनी उद्योग को उत्तर प्रदेश में 120 वर्ष पूरे करने पर लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में धामपुर बायो-ऑर्गेनिक्स लिमिटेड असमोली जिला संभल के चेयरमैन विजय कुमार गोयल को चीनी उद्योग में दिये गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव गन्ना व चीनी उद्योग द्वारा ग्रुप के प्रबंध निदेशक गौतम गोयल को भी सम्मानित किया गया। इस खबर से धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों में ग्रुप के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक को सम्मानित किये जाने पर अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही है। मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिया गया यह सम्मान चीनी मिल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।




















Feb 23 2023, 16:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k