महाशिवरात्रि पर बन्ना गुप्ता ने किया पूजा, नागा साधुओं का शाही स्नान में हुए शामिल


Image 2Image 3

 जमशेदपुर:आज महाशिवरात्रि है. सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है. इधर जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी तट पर नागा साधुओं ने शाही स्नान किया जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिरकत की और राज्य के शांति सुख और समृद्धि की कामना की.

 इसके साथ ही स्वर्णरेखा तट पर भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गया है. जहां शाम को बनारस के तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा उसके बाद प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक भरत शर्मा व्यास भजन की प्रस्तुत करेंगे.

आज देवघर के बाबा मंदिर में पंचशूल की विशेष पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ

Image 2Image 3

देवघर में शिवरात्रि के लिए पौराणिक परंपरा का निर्वहन कार्य शुरू हो गया है आज देवघर के बाबा मंदिर में पंचशूल की विशेष पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह शुरू किया गया 2 घंटे से ज्यादा चली इस विशेष पूजा के बाद पहले बाबा मंदिर और पार्वती मंदिर के शीर्ष पर पंचशूल स्थापित किया गया इसके बाद बारी-बारी से सभी मंदिरों के शीर्ष पर पंचशूल को स्थापित किया गया।

 गौरतलब है कि शिवरात्रि के 2 दिन पहले सभी मंदिरों के पंचशूल उतारे जाते हैं और फिर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके इसे पुनः मंदिर के शीर्ष पर स्थापित कर दिया जाता है देवघर बाबा मंदिर के सरदार पंडा गुलाब आनंद झा ने बताया कि पंचशूल उतारने से लेकर पंचशूल चढ़ाने तक पार्वती और शिव मंदिर के बीच गठबंधन बंद कर दिया जाता है ।

आज विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद मंदिरों पर पंचशूल स्थापित किया गया और इनके द्वारा पहला गठबंधन माता पार्वती और शिव मंदिर के बीच किया गया इसके बाद आम श्रद्धालु इसमें गठबंधन कर सकते हैं पंचशूल स्थापित करने वाले तीर्थ पुरोहित बताते हैं कि यह काफी पुरानी परंपरा रही है क्योंकि यहां शक्तिपीठ है ऐसे में शिव और पार्वती का मिलन कराने के उपरांत शिवरात्रि के एक दिन पहले मंदिर के शीर्ष पर स्थापित किया जाता है इस बीच गठबंधन बंद रहता है और आज से गठबंधन शुरू कर दिया गया है कल चार प्रहर में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना होगी गौरतलब है कि देवघर बाबा मंदिर विश्व का इकलौता मंदिर है जहां त्रिशूल की जगह पंचशूल होता है जो पांच तत्वों का परिचायक है बताया जाता है कि रावण के लंका में भी इसी पंचशूल का इस्तेमाल किया जाता था जो शहर की सुरक्षा के लिए होता था देवघर में शिवरात्रि के मौके पर पंचशूल उतारने और फिर इसे स्थापित करने की परंपरा रही है।

जमशेदपुर: सरकारी कार्यालय जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया में पहली बार इनकम टैक्स की दबिश


Image 2Image 3

जमशेदपुर के लोगों को नागरिक सुविधा मुहैया कराने वाली सरकारी कार्यालय जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया में पहली बार इनकम टैक्स की दबिश देखने को मिला है।

 वैसे इनकम टैक्स के 9 सदस्य टीम जैसे ही जेएनएसी पहुंचा पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गई। वैसे तो कार्यालय के लोग कैमरा पर कुछ बोलने से कतराल है ।लेकिन इतना कह रहे हैं कि यह सर्वे हैं लेकिन पहली बार इनकम टैक्स में बृहद पैमाने पर जांच शुरू की हैं। सूत्रों की माने तो डस्टबिन घोटाला, शौचालय घोटाला और सड़क निर्माण में हुई घोटाला के मामले को लेकर जांच चल रही है। हालांकि सर्वे के नाम पर ओर कार्यालय को सील कर छापेमारी की जा रही है । 

मीडिया कर्मियों को भी दूर रखा गया है ।उधर इनकम टैक्स की टीम ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के सभी कागजात को जप्त कर लिया है वही कंप्यूटर और हार्ड डिक्स भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर के दोमुहानी पर वाराणसी के तर्ज पर नागा साधु का शाही स्नान का किया गया आयोजन


Image 2Image 3

जमशेदपुर:- जमशेदपुर सोनारी के दोमुहानी में 18 फरवरी को भव्य धार्मिक कार्यक्रम होने जा रहा है इस कार्यक्रम में वाराणसी के तर्ज पर नागा साधुओं का शाही स्नान भी होगा इसके अलावा मां टूशु और मां स्वर्ण रेखा की आरती आयोजन किया 

जाएगा गंगा आरती के लिए वाराणसी से 11 पुरोहित बुलाए जा रहे हैं यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों को दी उन्होंने बताया कि आरती के बाद यहां भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिसमें भोजपुरी के लोक गायक भरत शर्मा भजन प्रस्तुत करेंगे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दोमुहानी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा यहां लाइटिंग कर दी गई है साफ सफाई की जा रही है सीढ़ियों का जल्द निर्माण शुरू होगा।वही दोमुहानी में आस्था का कुंड भी बनेगा इस कुंड में लोग मूर्तियां अन्य धार्मिक वस्तुओं का विसर्जन कर सकेंगे

झारखंड सरकार के मंडी टैक्स में 2 फ़ीसदी करके अध्यादेश के विरोध में आज राज्यव्यापी बंदी

Image 2Image 3

झारखंड सरकार के मंडी टैक्स में 2 फ़ीसदी करके अध्यादेश के विरोध में आज राज्यव्यापी बंदी बुलाई गई इस बंदी का असर जमशेदपुर में भी देखने को मिला।

जहां बाजार व्यापारी संगठनों के आह्वान पर शहर के सभी खदान प्रतिष्ठान बंद रहे सुबह से ही व्यापारी संगठनों के लोग बाजार बंद करने निकले कुछ व्यवसायियों ने स्वता ही अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख बंदी का समर्थन किया।

इतना ही नहीं इस बंदी को बिहारी दुकानदारों ठेले और रेहरी वालों का भी समर्थन रहा बंद समर्थकों ने साफ तौर पर सरकार से प्रमाण वापस लेने तक विरोध जारी रखने की बात कही।

जमशेदपुर: वेल्डिंग करते समय पेट्रोल टैंकर में लगी आग


Image 2Image 3

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ओल्ड तेल डिपो के समीप खड़ी पेट्रोल टैंकर में अचानक आग लग गई। वैसे टैंकर की आग की लपट आसपास खड़ी तीन गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया है। 

उधर आग खबर मिलते ही मौके पर दमकल की तीन गाड़ी पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल आसपास के लोग दहशत में है। 

वही तेल डिपो में अगर आग लगी तो पूरा शहर चल सकती है। तेल डिपो के समीप टाटानगर रेलवे स्टेशन है और स्टेशन के यार्ड में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल और डीजल की बोगी खड़ी है अगर बोगी में आग लगी तो बड़ा हादसा हो सकता है ।

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव के 26 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या


Image 2Image 3

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव (पीए) शिव कुमार के 26 वर्षीय बेटे रोहित कुमार ने टेल्को सेक्टर मार्केट स्थित क्वार्टर नंबर K2- 50 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार रात की है. हालांकि परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब मंगलवार सुबह रोहित के कमरे का दरवाजा बंद पाया. 

परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रोहित कमरे की छत पर लगे पाइप पर परदे के सहारे फांसी लगा ली है. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना टेल्को पुलिस को दी. टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

रोहित दो भाइयों में बड़ा था. घटना के वक्त घर पर उनकी मां और पिता मौजूद थे. छोटा भाई दिल्ली में पढ़ाई करता है.

केसरी युद्ध सेवा संघ द्वारा वैलेंटाइन डे का किया गया विरोध, पार्कों में जाकर प्रेमी युगल को खदेड़ा


Image 2Image 3

जशेदपुर : 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पूरे देश में मनाया जाता है ।वैसे जमशेदपुर में भी वैलेंटाइन डे का नजारा जुबली पार्क हुडको पार्क डिमना लेक सहित विभिन्न पार्कों में देखने को मिला जहां प्रेमी युगल अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। 

लेकिन वहीं केसरी युद्ध सेवा संघ ने इस बैलेनटाइन डे का घोर विरोध करते हुए जुबली पार्क पहुंचकर प्रेमी युगलों को खदेड़ कर भगाया। हालांकि प्रेमी युगलों पर किसी प्रकार का हमला न हो इस को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। वहीं कई ऐसे प्रेमी जोड़ी थे जो कई वर्ष पहले शादी आज के दिन ही रचाए थे इन लोगों ने अपने परिवार के साथ जुबली पार्क पहुंच वैलेंटाइन डे मनाया। हालांकि विदेशी कल्चर को अपनाने से लोगों को परहेज करने की जरूरत है ।साथ ही आज के दिन 14 फरवरी के दिन हमारे जवान शहीद हुए वही केसरी युद्ध संघ ने जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

सिंहभूम चैम्बर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित बैठक में 15 फरवरी को पूर्णतः खाद्यान्न व्यापार बंद


Image 2Image 3

 अब उपायुक्त कार्यालय में महाधरना को लेकर पूरे कोल्हान के व्यवसायियों के साथ मिलकर हुई चर्चा

सिंहभूम चैम्बर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज चैम्बर भवन में झारखण्ड सरकार के द्वारा कृषि उपज एवं पशुधन पर लगाये गये दो प्रतिषत ;(बाजार शुल्क) के विरोध में झारखण्ड की राजधानी रांची में आयोजित राज्यस्तरीय व्यापारियों की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार 15 फरवरी, 2023 को सभी तरह के खाद्यान्न व्यापार जैसे, थोक, खुदरा, फुटकर, सेमी होल्सेलर, किराना, मसाला के साथ-साथ आलू, प्याज फल के भी व्यापार पूरे दिनभर के लिये बंद रखे जायेंगे।

 इसी के मद्देनजर एक बैठक चैमबर भवन में आयोजित हुआ। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दिया।  

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि रांची में पिछले दिनों पूरे राज्यभर के व्यापारियों की बैठक इस काले कानून को लेकर आयोजित हुई थी जिसमें राज्यभर के सभी खाद्यान्न व्यवसायियों ने निर्णय लिया था कि अगर सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो राज्यभर के व्यवसायी 15 फरवरी से अनिष्चितकालीन पूरे झारखण्ड में खाद्यान्न के आवक जावक एवं व्यापार को पूरी तरह बंद रखेंगे। 

 इसी के तहत बैठक का आयोजन चैम्बर भवन में किया गया। जिसमें कोल्हान के सभी क्षेत्रों से व्यवसायी शामिल हुये जिसमें कोल्हान राइ्रस मिल एसोसिएषन, फ्लावर मिल्स एसोसिएषन, गोलमुरी बाजार समिति, सिदगोड़ा बाजार समिति, कागलनगर बाजार समिति, परसुडीह बाजार समिति, बिष्टुपुर बाजार समिति, साकची बाजार समिति, जुगसलाई के तेल व्यापारी, आलू-प्याज व्यापारी, फल व्यापारी तथा सभी तरह के खाद्यान्न व्यवसायियों ने इस बंद को सफल बनाने की एकमत से सहमति दी।

"डिवोशनल फैन्सकेप्स" पुस्तक लिखने वाले माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार "को चैम्बर आफ काॅमर्स की अध्यक्ष ने दी बधाई


Image 2Image 3

 जमशेदपुर झारखंड निवासी माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार को अन्तरराष्ट्रीय स्तर की पुस्तक 'डिवोशनल फैनस्केप्स' में प्रमुखता से जगह मिली है। ख्यातिप्राप्त लेखिका शालिनी कक्कड़ ने भारत की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाने वाली अपनी इस नयी में यह बताने पुस्तक में बेबाकी से भारत की कई हस्तियों को जगह दी है। 

इस पुस्तक का प्रयास किया गया है कि किस तरह कोई फैन दीवानगी की हद पार करते हुए किसी की पूजा करते हुए उसे देवता का स्थान दे देता है। शालिनी कक्कड कहती हैं कि यह पुस्तक भक्तिमय प्रशंसक पप्पू सरदार पर केंद्रित है, वहीं, माधुरी दीक्षित पप्पू कहते हैं कि वह उन सभी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने माधुरी दीक्षित के लिए उनके जुनून में उनका साथ दिया।

 वह उन भक्त प्रशंसकों में से एक होने को लेकर रोमांचित हैं कि इस कारण उन्हें पहचान मिली है। पप्पू-माधुरी कहानी को बेस्टसेलर में जगह मिली है। 423 पृष्ठ की यह पुस्तक लेक्सिंगटन बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई है और यह डिजिटल प्रारूप में भी उपलब्ध है। संस्करण अमेज़न पर उपलब्ध है पप्पू सरदार ने यह भी कहा कि पुस्तक प्रकाशक से प्राप्त रॉयल्टी का उपयोग सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।