sports news

Jul 23 2024, 18:41

राहुल द्रविड़ अब IPL के बन सकते हैं इस टीम के हेड कोच,जाने

राहुल द्रविड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. ये खबर उनके नए रोल से जुड़ी है. टीम इंडिया के साथ कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ का वो बयान काफी चर्चा में रहा था कि वो अब बेरोजगार हैं और उन्हें नई जॉब चाहिए. ऐसे में उन्हें लेकर कई तरह के कयास लगे. ये भी कहा गया कि वो KKR के साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन, सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के बाद उन सारे कयासों पर विराम लगता दिख रहा है. अब खबर है कि राहुल द्रविड़ IPL में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बन सकते हैं

RR के हेड कोच बन सकते हैं द्रविड़

भारतीय टीम के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही खत्म हो गया था. अब उनके राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के नए हेड कोच होंगे. इसे लेकर आधिकारिक घोषणा भी जल्दी ही की जा सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि राहुल द्रविड़ और राजस्थान रॉयल्स के बीच बातचीत जारी है और अब इसे लेकर आधिकारिक ऐलान हो सकता है.

राहुल द्रविड़ पहले भी रहे RR के साथ

ये कोई पहली बार नहीं है जब राहुल द्रविड़, राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा होंगे. इससे पहले वो इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. राहुल द्रविड़ राजस्थान की टीम के दूसरे कप्तान रह चुके हैं. 39 साल के द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स ने 2012 में अपना कप्तान बनाया था. उन्होंने 40 मैचों में इस टीम की कमान संभाली है, जिसमें 23 उन्होंने जीते हैं. कप्तानी छोड़ने के बाद द्रविड़ 2014 और 2015 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के मेंटॉर भी बने. इसके बाद द्रविड़ भारत की अंडर-19 और A टीम के कोच बने.

sports news

Jul 23 2024, 11:10

टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी श्रीलंका में करेंगे ‘डेब्यू,जाने कौन है वह खिलाड़ी

टीम इंडिया की 15 खिलाड़ियों की पलटन श्रीलंका दौरे के लिए कूच कर गई है. भारतीय टीम में मुंबई से कोलंबो की फ्लाइट ली. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी. दौरे पर पहले T20 सीरीज खेली जानी है, जिसमें टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी श्रीलंकाई जमीन पर डेब्यू यानी पहली बार खेलते दिख सकते हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि उन 7 खिलाड़ियों में एक वो भी है, जो 6 साल से भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेल रहा है

7 खिलाड़ी श्रीलंका में खेलेंगे पहली बार

1,खलील अहमद

इसमें सबसे पहला और चौंकाने वाला नाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद का है. खलील अहमद को टीम इंडिया के लिए डेब्यू किए 6 साल हो चुके हैं. उन्होंने 2018 में ही पहला T20 मैच खेल लिया था. लेकिन, उसके बावजूद श्रीलंका में कोई T20 मैच खेलने का ये उनके लिए पहला मौका होगा. इसकी एक बड़ी वजह टीम इडिया से उनकी दूरी भी रही है.

2,यशस्वी जायसवाल

श्रीलंका में पहली बार T20 मैच खेलते यशस्वी जायसवाल भी दिखेंगे. 2019 में T20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए भी श्रीलंका में T20 खेलने का ये पहला मौका होगा.

3,रिंकू सिंह

2023 में T20 डेब्यू करने के बाद से रिंकू सिंह ने अब तक 20 मैच भारत के लिए खेल लिए हैं. लेकिन, उनमें से एक भी मैच उन्होंने श्रीलंकाई जमीन पर नहीं खेला है. श्रीलंका में ये पहली बार होगा जब रिंकू सिंह T20 में अपने बल्ले से छक्के-चौके की बारिश करते दिखेंगे.

4,रियान पराग

शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे दौरे पर T20 डेब्यू करने वाले रियान पराग भी श्रीलंका में पहली बार खेलेंगे.

5,शिवम दुबे

शिवम दुबे भले ही T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हों. लेकिन, श्रीलंका में वो भी पहली बार ही खेलेंगे.

6,अर्शदीप सिंह

व्हाइट बॉल क्रिकेट में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के अहम हथियार बन चुके हैं. T20 वर्ल्ड कप में भी ये सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. लेकिन इतनी उपलब्धियों के बाद भी अर्शदीप के लिए श्रीलंका में खेलने का ये पहला मौका होगा.

7,रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई को भी टीम इंडिया के लिए पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेले 5 साल हो चुके हैं. लेकिन, श्रीलंका में कोई T20 मुकाबला खेलते वो भी पहली बार ही दिखेंगे.

తప్పు చేస్తే దొరకక తప్పదు

Jul 20 2024, 11:35

నటాషాకు దెబ్బకు భారీగా ఆస్తులు పొగొట్టుకున్న హార్దిక్ పాండ్యా..?

టీమిండియా స్టార్ బ్యాట్స్‌మెన్ హార్దిక్ పాండ్యా తన భార్య నటాషాకు విడాకులు ఇస్తున్నట్టు ప్రకటించారు. తన సోషల్ మీడియా ద్వారా విడుకుల గురించి ఓ ప్రకటన చేశారు. ఇది తమకు చాలా కఠినమైన నిర్ణయమని పేర్కొన్నారు. ఇద్దరూ విడిపోయినా.. తమ మూడేళ్ల కొడుకు అగస్త్య బాధ్యతలను తల్లిదండ్రులుగా కొనసాగిస్తామని తెలిపారు. నటాషా సైతం విడాకులపై తన సోషల్ మీడియాలో ఓ పోస్ట్ షేర్ చేశారు. మేము కలిసి ఉండేందుకు చాలా ప్రయత్నం చేసాము.

మా ఇద్దరికి ఇది కఠినమైన నిర్ణయమే.. కానీ మా ఇద్దరికీ ఇది మంచి ప్రయోజనం చేకూరుస్తుందని మేము నమ్ముతున్నాము. మేము కలిసి ఆనందించిన సమయం, పరస్పర గౌరవం, ఒక కుటుంబంగా ఎదిగాము.

ఈ ప్రయాణాన్ని మేము సంతోషించాము. మా అబ్బాయి అగస్త్యకు మంచి కో పేరెంట్స్ గా ఉంటామని ఆమె తన పోస్ట్‌లో రాసుకొచ్చారు. హార్దిక్ పాండ్యా హీరోయిన్ నటాషా స్టాంకోవిచ్‌ను ప్రేమించి వివాహం చేసుకున్నాడు.

2020లో ఈ జంట వివాహం చేసుకున్నారు. పెళ్లికి ముందు రెండేళ్లు డేటింగ్ చేసిన వీరిద్దరు.. పెళ్లికి ముందే కమిట్ అయ్యారని తెలుస్తోంది. దీనికి కారణం కూడా లేకపోలేదు. హార్దిక్ పాండ్యా,నటాషా స్టాంకోవిచ్‌లు పెళ్లి చేసుకున్న కొద్ది రోజులకే నటాషా తల్లి కాబోతుందనే వార్త బయటకు వచ్చింది. ఇక పెళ్లి తర్వాత ఈ జంట తమ దాంపత్య జీవితాన్ని బాగానే ఎంజాయ్ చేశారు. అయితే ఇటీవల వీరి కాపురంలో విభేదాలు తలెత్తాయి.

హార్దిక్ పాండ్యా ,నటాషాల మధ్య అభిప్రాయభేదాలు రావడంతో వీరు విడాకులు బాట పట్టారు. నటాషాకు భరణం అధికంగా దక్కే అవకాశాలు కనిపిస్తున్నాయి. నటాషా సెర్బియాకు చెందిన మహిళ కావడంతో భరణం అధికంగా అడిగే అకవాశాలు ఉన్నాయని న్యాయ నిపుణలు చెబుతున్నారు. హార్దిక్ పాండ్యా తన ఆస్తిలో 70 శాతం నటాషాకి ఇవ్వవలసి ఉంటుందని తెలుస్తోంది. ఈ కారణాలన్నింటి వల్లే పాండ్యా ఫ్యామిలీ ఈ విషయం గురించి ఎక్కడా మాట్లాడడం లేదని తెలుస్తోంది.

2024 లెక్కల ప్రకారం హార్దిక్ పాండ్యా నికర విలువ సుమారు రూ.91 కోట్లుగా అంచనా వేయబడింది. గ్రేడ్ A కేటగిరీ కింద బీసీసీఐ నుంచి ఏడాదికి అతను వార్షిక రూ. 5 కోట్లు తీసుకుంటున్నాడు. ఇక ఐపీఎల్ ద్వారా రూ. 15 కోట్ల వరకు తీసుకుంటున్నారని ఓ అంచనా.ఇటీవలి T20 ప్రపంచ కప్ విజయం కూడా అతని ఆదాయాన్ని మరింత పెంచింది. వడోదరలో విలాసవంతమైన ఇల్లుతో పాటు, రేంజ్ రోవర్ ,రోల్స్ రాయిస్ వంటి 8 ఖరీదైన కార్లు కూడా ఉన్నాయి.

ఇవన్ని పరిగణలోకి తీసుకుంటే హార్దిక్ ఆస్తులు విలువ రూ. 120 కోట్ల వరకు ఉండవచ్చు. ఈ ఆస్తులన్నీ పరిగణలోకి తీసుకునే నటాషా హార్దిక్ నుంచి భారీ భరణం పొంది ఉంటుందని తెలుస్తోంది. అధికారికంగా దీనిపై లెక్కలు బయటకు రానప్పటికి, భరణం విలువ 30 నుంచి 40 కోట్ల వరకు ఉండవచ్చనే అభిప్రాయం వ్యక్తం అవుతోంది.

sports news

Jul 13 2024, 12:18

बुमराह को लेकर पाकिस्तान के दिग्गज ने कही ये बात

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे। उनके प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ रमीज राजा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

बुमराह को लेकर कह दी ये बड़ी बात

बुमराह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा,’मुझे लगता है कि वो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार गेंदबाज हैं। मौजूदा समय में उनसे बेहतर कोई भी गेंदबाज नहीं है। उन्होंने क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में शानदार किया है। आप देख सकते हैं कि वो कहां से ऍन हैं। एक लड़का कहां से यहां तक पहुंचा है। उसमे विश्वास नहीं था और उसका अजीब था।

निभाई अहम भूमिका

अपने यूट्यूब चैनल पर बुमराह की तारीफ करते हुए रमीज राजा ने कहा, ‘वो अनफिट थे और उन्होंने फिर से टीम इंडिया में वापसी की। अपनी वापसी में उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

T20 वर्ल्ड कप में किया था यादगार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 15 विकेट हासिल की थी। इस दौरान उनका इकोनॉमी 4.17 का था।

टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने टीम इंडिया को कई बार कठिन समय से निकाला था। उन्होंने जरूरत के समय विकेट हासिल किये थे। उन्होंने फाइनल में भी शानदार गेंदबाजी की थी।उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे। T20 वर्ल्ड कप में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट था। उन्होंने टूर्नामेंट में 29.4 ओवरों की गेंदबाजी की थी। वो टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

sports news

Jul 11 2024, 20:08

भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल जारी, जानिए कब होंगे मुकाबले

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का ऐलान कर दिया गया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की T20I सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. 

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का आगाज 26 जुलाई से होगा. पहले T20I सीरीज खेली जाएगी और फिर वनडे सीरीज का आगाज होगा. भारत 26, 27 और 29 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में तीन T20 मैच खेलेगा, जिसके बाद कोलंबो में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे.

इस दौरे पर भारत की कमान नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर के हाथों में होगी, जबकि श्रीलंका को भी सनथ जयसूर्या के रूप में नया कोच मिलेगा. गंभीर ने हाल ही में राहुल द्रविड़ की जगह ली है, जिन्होंने भारत को अमेरिका में अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था, जबकि जयसूर्या को क्रिस सिल्वरवुड की जगह शामिल किया गया है.

भारत ने अभी तक सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए आराम दिया जाएगा.

ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को T20I टीम की कमान मिल सकती है, जबकि केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है.

 इस बीच, T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरणों में बाहर होने वाली श्रीलंका को भी नया कप्तान मिलेगा, क्योंकि वानिंदु हसरंगा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. साल 2021 के बाद भारत पहली बार श्रीलंका का व्हाइट-बॉल द्विपक्षीय दौरा करेगी.

India

Jul 09 2024, 13:41

भारत और रूस के बीच दशकों से अनोखा रिश्ता..., भारतीयों के बीच मॉस्को में क्या-क्या बोले पीएम मोदी
#pm_narendra_modi_addresses_indian_diaspora_in_russia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं अकेला नहीं आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लेकर आया हूं और यह बहुत सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद इंडियन डायसपोरा से मेरा पहला संवाद यहां मॉस्को में आपके साथ हो रहा है।

*भारत चांद पर वहां पहुंचा जहां कोई नहीं पहुंचा- पीएम मोदी*
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, वो पूरा करके ही रहता है। आज भारत वो देश है, जो चंद्रयान-3 चंद्रमा पर वहां पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सकता। आज भारत वो देश है जो डिजिटल ट्रांजेक्शन का सबसे रिलायबल मॉडल दुनिया को दे रहा है। आज भारत वो देश है जो सोशल सेक्टर की बेहतरीन पॉलिसी से अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है। आज भारत वो देश है जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

*दुनिया भी अब कहती है कि भारत बदल रहा है- पीएम मोदी*
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जब भारत जी20 का सफल आयोजन करता है तो दुनिया कह उठती है कि अरे भारत तो बदल रहा है। जब भारत केवल 10 साल में 40 हजार किलोमीटर से अधिक रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देता है तो दुनिया को भी भारत के पावर का एहसास होता है। उनको लगता है कि देश बदल रहा है। आज जब भारत डिजिटल पेमेंट के नए रिकॉर्ड बना रहा है, आज जब भारत एल1 प्वाइंट से सूरज की परिक्रमा पूरी करता है, आज जब भारत दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाता है, आज जब भारत दुनिया की सबसे ऊंची स्टैच्यू बनाता है तो दुनिया कहती है कि वाकई भारत बदल रहा है। जब पीएम मोदी ने कहा कि भारत कैसे बदल रहा है।

*2014 से पहले हम निराशा की गर्त में डूब चुके थे- पीएम मोदी*
उन्होंने कहा कि भारत में बदलाव सिर्फ सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर का ही नहीं है, बल्कि ये बदलाव देश के हर नागरिक के, हर नौजवान के आत्मविश्वास में भी दिख रहा है। 2014 से पहले हम निराशा की गर्त में डूब चुके थे, लेकिन आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आपने भी हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में भारत की विजय को सेलिब्रेट किया होगा। वर्ल्ड कप को जीतने की असली स्टोरी, जीत की यात्रा भी है। आज का युवा और आज का युवा भारत आखिरी बॉल और आखिरी पल तक हार नहीं मानता है। विजय उन्हीं के चरण चूमती है, जो हार मानने को तैयार नहीं होते हैं।

*भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में-पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है… भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में टेंपरेचर कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए… भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता म्यूच्यूअल ट्रस्ट और म्यूच्यूअल रिस्पेक्ट की मजबूत नींव पर बना है।

*पुतिन के लीडरशिप की तारीफ*
उन्होंने कहा कि भारत-रूस की दोस्ती के लिए मैं विशेष रूप से अपने मित्र पुतिन की लीडरशिप की भी सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय तक इस पार्टनरशिप को मजबूती देने के लिए शानदार काम किया है। बीते 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों में हम एक-दूसरे से 17 बार मिले हैं। ये सारी मीटिंग ट्रस्ट और रिस्पेक्ट बढ़ाने वाली रही हैं। जब हमारे छात्र संघर्ष के बीच फंसे थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें वापस भारत पहुंचाने में हमारी मदद की थी। मैं रूस के लोगों का, मेरे मित्र पुतिन का इसके लिए भी फिर से आभार व्यक्त करता हूं।

India

Jul 09 2024, 13:29

विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR, देर रात तक हो रहा था ये काम

विराट कोहली इस वक्त लंदन में है. वह T20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न खत्म होने वाली रात ही लंदन के लिए रवाना हो गए थे क्योंकि उनकी बीवी और बच्चे वहीं हैं. लेकिन, इधर भारत में उनके रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. ये मामला बेंगलुरु स्थित विराट कोहली के One8 Commune रेस्टोरेंट से जुड़ा है, जिसे लेकर बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

सवाल है क्यों बेंगलुरू पुलिस ने उनके शहर के MG रोड स्थित रेस्तरां के खिलाफ FIR दर्ज की? तो इसका जवाब वहां देर रात हो रही एक ऐसी चीज से जुड़ा है, जिसके बाद मजबूरन पुलिस को कदम उठाना पड़ा है. विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के बारे में कार्रवाई की जानकारी शहर के DCP सेंट्रल ने दी है.

ANI से बातचीत में DCP सेंट्रल ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु के 3-4 पब के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनके खिलाफ उन्हें शिकायत मिली थी कि वो रात के डेढ़ बजे तक खुले रहते हैं. हमें वहां से तेज म्यूजिक बजने की शिकायत मिली थी. शहर में पब्स के खुले रहने का समय केवल रात के 1 बजे तक ही है, उसके बाद नहीं. विराट कोहली के रेस्टोरेंट और पब की चेन One8 Commune के नाम से देश के कई शहरों में हैं. बेंगलुरु और मुंबई के अलावा पिछले साल ही विराट ने गुरुग्राम में भी एक रेस्टोरेंट इस नाम से खोला है.

India

Jul 09 2024, 13:24

तो क्या तलाक ले रहे हैं हार्दिक-नताशा! करीबी दोस्त ने किया ये बड़ा खुलासा, जानिए, क्या है सच्चाई

T20 विश्व कप में हार्दिक पंड्या ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। लेकिन बताया जा रहा है कि हार्दिक की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लंबे वक़्त से ऐसी चर्चा है कि अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या के रिश्ते में दरार आ गई है। किन्तु दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

वही असमंजस के बीच हार्दिक-नताशा के करीबी दोस्त ने दोनों के रिलेशनशिप का सच बताया है। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, नताशा एवं हार्दिक पैचअप के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। अभी दोनों अपने आपसी गिले-शिकवे मिटाना नहीं चाहते। कपल के दोस्त ने बताया कि क्रिकेटर की कुछ गलतियों से नताशा नाराज हैं। किन्तु उनकी पति संग पैचअप करने में दिलचस्पी नहीं हैं। नताशा- हार्दिक के दोस्त ने कहा- देखिए, कोई नहीं जानता कि आने वाले वक़्त में क्या होगा।

किन्तु मौजूदा स्थिति के अनुसार हार्दिक एवं नताशा के बीच सुलह नहीं हो पा रही है। शायद, दोनों के बीच का रिलेशनशिप खत्म हो चुका है। हालांकि, हार्दिक-नताशा ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हुई है। बता दें कि हार्दिक एवं नताशा ने वर्ष 2020 में सादगी से शादी रचाई थी। शादी के पश्चात कपल के घर बेटे का जन्म हुआ। फिर 2023 में दोनों ने धूमधाम से ग्रैंड वेडिंग की थी।

India

Jul 08 2024, 16:11

कोच द्रविड़ को 5 करोड़ तो, अगरकर को 1.., जानिए, टीम इंडिया में कैसे होगा 125 करोड़ रुपए की राशि का बंटवारा ?

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 में जीत हासिल की, इस प्रारूप में अपना दूसरा खिताब हासिल किया। भारत ने 29 जून, 2024 को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित एक रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया। टीम ने इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2007 में T20 विश्व कप जीता था।

अपनी विजयी जीत के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के लिए एक बड़े पुरस्कार की घोषणा की। BCCI सचिव जय शाह ने खुलासा किया कि भारतीय टीम को पुरस्कार राशि के रूप में 125 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह राशि आधिकारिक तौर पर मुंबई में विजय परेड के दौरान टीम को सौंपी गई। शाह ने कहा कि पुरस्कार राशि खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, कोच और चयनकर्ताओं के बीच वितरित की जाएगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 125 करोड़ रुपये में से मुख्य टीम के 15 सदस्यों में से प्रत्येक को 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, फील्डिंग कोच टी. दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को 2.5-2.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। तीन फिजियोथेरेपिस्ट, तीन थ्रोडाउन विशेषज्ञ, दो मसाज थेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे। अजीत अगरकर की अगुआई वाली पांच सदस्यीय चयन समिति के प्रत्येक सदस्य को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा चार रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे।

बता दें कि, भारतीय टीम में 42 व्यक्ति शामिल थे, जिनमें वीडियो विश्लेषक, BCCI स्टाफ सदस्य (जैसे मीडिया अधिकारी) और टीम के लॉजिस्टिक्स मैनेजर शामिल थे। पुरस्कार राशि से शेष 10.5 करोड़ रुपये इन सदस्यों के बीच आवंटित किए जाएंगे। भारतीय टीम का प्रभावशाली प्रदर्शन और उसके बाद का जश्न उनके क्रिकेट इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो वैश्विक मंच पर उनके कौशल और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

15 सदस्यीय भारतीय टीम

 रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.

India

Jul 08 2024, 16:10