लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
#lakhisaraiashokdhammandirstampedemanydevotees_died
बिहार के लखीसराय में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच करीब सुबह 6:40 बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। जबकि 12 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
![]()
डीएम ने बताया भगदड़ का कारण
लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा, “श्रद्धालुओं की लाइन अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई थी। हॉल्ट पर दो ट्रेनें रुकी हुई थीं। अचानक वहां बिजली का एक खंभा गिर गया। यह खंभा पुरुषों की लाइन के ओर था। खंभा गिरने पर अफ़वाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार (लाइव वायर) गिर गया है, लेकिन वह केबल वायर था। इससे बाईं ओर महिलाओं की लाइन पर दबाव बन गया। इस वजह से महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। पुलिस प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां गश्त कर रहा था। यह सब अचानक 2 मिनट के अंदर हुआ।”
![]()
सीएम सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
![]()
सीएम ने प्रशासन को आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा राहत और चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
![]()
साल 2019 में भी यहां मची थी भगदड़
अशोक धाम मंदिर में 12 अगस्त 2019 (सावन माह का अंतिम सोमवार) को भगदड़ मच गई थी। उस दौरान हादसे में एक 60 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई थी. इसके साथ ही कई लोग घायल हो गए थे। साथ ही तकरीबन 8 लोग बेहोश हो गए। टाउन थाना के प्रभारी और जिला प्रशासन ने कहा था कि स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई। डीएम ने मौत और बेहोशी का कारण उपवास बताया और कहा कि मंदिर प्रबंधन में कोई बड़ी चूक नहीं थी।























50 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k