Purnea

May 03 2024, 19:19

दस लाख से अधिक मूल्य के नशीला ड्रग्स सहित एक युवक गिरफ्तार, मुख्य सरगना विजेंद्र उर्फ बीरो की तलाश जारी

पूर्णिया : नशे के विरूद्ध कारवाई में बनमनखी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बनमनखी पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में बनमनखी बाजार स्थित बाल भारती स्कुल के सामने एक गोदाम से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफसिरप एंव नशीला इंजेक्शन बरामद किया है। 

इस आशय को लेकर बनमनखी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बनमनखी बाल भारती स्कूल रोड में नशीला ड्रग्स की भारी मात्रा में तस्करी होने वाला है। जिसकी सूचना वरिय पुलिस पदाधिकारी को दिया गया तथा वरिय पुलिस पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर एक पुलिस टीम एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कि गई। 

प्रतिनियुक्त पुलिस टीम एवं दंडाधिकारी ने संयुक्त रूप से बालभारती स्कुल के सामने स्थित एक गोदाम में छापामारी किया गया। इस क्रम में पुलिस बल को देखकर एक युवक हाथ में एक कार्टून लेकर गोदाम के अंदर भाग गया। जिसे पुलिस द्वारा गोदाम के अंदर से दबोच लिया गया। साथ ही जब उस कार्टून को खोलकर देखा गया तो उस में से कफ सिरप व नशेली इंजेक्शन मिला। इसके बाद मौजूद दंडाधिकारी के निर्देश पर गठित पुलिस बल के द्वारा गोदाम की सघंन जांच किया गया। 

जांच के क्रम में 41 कार्टून कोडीन युक्त कफसिरप की 5360 बोतल बरामद किया गया। जिसका अनुमानित कीमत 9 लाख के आस पास बताया जाता है। इसके अलावा 232 पाॅकेट में 11600 नशीले इंजेक्शन का एम्पुल बरामद हुआ जिसका अनुमानित कीमत 1.1लाख बताया जा रहा है। एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि मौके पर एक काला रंग का राॅयल इनफिल्ड बुलेट एवं सुनहरा रंग का बुलेट भी बरामद किया गया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के मौजूदगी में बरामद सभी समानों की जप्ति सूची तैयार कर थाना लाया गया। 

मामले में बनमनखी थाना कांड संख्या 174/24 दिनांक 2 मई 2024 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत दर्ज करते हुए गिरफ्तार एक अभियुक्त करण कुमार को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही इस कांड में समलिप्त मुख्य आरोपी बिजेंद्र साह उर्फ बीरो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। 

इस छापेमारी दल में दंडाधिकारी के रूप में सीओ अजय कुमार रंजन के अलावा पुलिस पदाधिकारी में प्रक्षिशु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार मंडल, पुअनि बरूण कुमार झा, विरेन्द्र कुमार यादव, राहुल कुमार महिला आरक्षी चंचला कुमारी एव कंचन कुमारी शामिल थी।

पूर्णिया से जेपी मिश्रा

Jharkhand

May 01 2024, 11:31

आज 1 मई ,136 साल पहले हुए मजदूर आंदोलन से ही तय हुए थे काम के 8 घंटे, पहले 15-15 घंटे तक लिया जाता था मज़दूरों से काम

झारखंड डेस्क

 आज 1 मई यानी मजदूर दिवस, मई दिवस और इंटरनेशनल लेबर डे भी। अब इसकी भी एक वजह है। 1886 में 1 मई को ही अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि मजदूरी का समय 8 घंटे निर्धारित किया जाए और हफ्ते में एक दिन छुट्टी हो।

 इससे पहले मजदूरों के लिए कोई समय-सीमा नहीं थी। उनके लिए कोई नियम-कायदे ही नहीं होते थे। लगातार 15-15 घंटे काम लिया जाता था।

आज से करीब 136 साल पहले शिकागो का यह प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने 4 मई को पुलिस को निशाना बनाकर बम फेंका। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 100 मजदूर घायल हो गए। इसके बाद भी आंदोलन चलता रहा। 

1889 में जब पेरिस में इंटरनेशनल सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस हुई तो 1 मई को मजदूरों को समर्पित करने का फैसला किया। इस तरह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में 1 मई को मजदूर दिवस या कामगार दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। आज अगर कर्मचारियों के लिए दिन में काम के 8 घंटे तय हैं तो वह शिकागो की आंदोलन की ही देन है। वहीं, हफ्ते में एक दिन छुट्टी की शुरुआत भी इसके बाद ही हुई। दुनिया के कई देशों में 1 मई को राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। न्यूज़ फास्ट।

भारत में मजदूर दिवस की शुरुआतः भारत में 1 मई 1923 को लेबर डे की शुरुआत हुई।

आज का इतिहास इस प्रकार है :

2011 में आज ही के दिन अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।

2009 में आज ही के दिन स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।

1972 में आज ही के दिन देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।

1960 में महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य आज ही के दिन बने थे। 

1956 में जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।

1923 में भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1914 में कार निर्माता फोर्ड पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू किया था।

1908 में आज ही के दिन प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।

1897 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

1886 में आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत ह

India

Apr 28 2024, 13:56

इराक में अब नहीं चलेगा पत्नियों की अदला-बदली का खेल, समलैंगिंक संबंधों पर भी 15 साल की जेल; जानें क्यों लाना पड़ा कानून?

डेस्क: इराक में अब पत्नियों की अदला-बदली का खेल नहीं चलेगा। इसके साथ समलैंगिंक संबंधों पर भी सरकार ने नकेल कस दी है। दरअसल इराक की संसद ने एक नया कानून पारित किया है, जिसमें समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित किया गया है। ऐसा करने पर अधिकतम 15 साल की जेल की सजा दी जाएगी। इसका उद्देश्य धार्मिक मूल्यों को बनाए रखना है। मगर इराक में एलजीबीटीक्यू समुदाय इस कानून को अपने ऊपर नवीनतम हमले के रूप में देख रहा है। अधिकार अधिवक्ताओं द्वारा इस कानून की निंदा की गई है।

बता दें कि इराक में समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित कर दिया गया है और अब ऐसा करने वालों को अधिकतम 15 साल की जेल की सजा है। यह कानून मुख्य रूप से शिया मुस्लिम पार्टियों द्वारा समर्थित है, जो इराक की संसद में सबसे बड़ा गठबंधन बनाते हैं। रॉयटर्स समाचार एजेंसी द्वारा देखी गई कानून की एक प्रति के अनुसार शनिवार को लागू किए गए इस कानून का उद्देश्य "इराकी समाज को नैतिक पतन और दुनिया भर में व्याप्त समलैंगिकता की मांग से बचाना है। "इसे मुख्य रूप से रूढ़िवादी शिया मुस्लिम दलों का समर्थन प्राप्त है, जो इराक की संसद में सबसे बड़े गठबंधन का नेतृत्व करते हैं।

वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने और लिंग परिवर्तन पर भी सजा

यह नया कानून समलैंगिकता या वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कम से कम 7 साल की जेल का आदेश देता है। वेश्यावृत्ति और समलैंगिकता का मुकाबला करने का कानून समान-लिंग संबंधों पर कम से कम 10 साल और अधिकतम 15 साल की जेल पर का प्रावधान करता है। 

संशोधित कानून में "व्यक्तिगत इच्छा और झुकाव के आधार पर जैविक लिंग परिवर्तन" को भी अपराध माना गया है। लिंग-परिवर्तन सर्जरी करने वाले ट्रांसजेंडर लोगों और डॉक्टरों को तीन साल तक की जेल की सजा होगी। कानून में शुरू में समलैंगिक कृत्यों के लिए मौत की सजा शामिल थी, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय देशों के कड़े विरोध के बाद पारित होने से पहले इसमें संशोधन किया गया।

समलैंगिकों ने कहा 'मानवाधिकारों पर गंभीर आघात'

ह्यूमन राइट्स वॉच में एलजीबीटीक्यू अधिकार कार्यक्रम की उप निदेशक राशा यूनुस ने कहा, "इराकी संसद द्वारा एलजीबीटी विरोधी कानून पारित करना एलजीबीटीक्यू लोगों के खिलाफ अधिकारों के उल्लंघन के इराक के भयावह रिकॉर्ड पर मुहर लगाता है और यह मौलिक मानवाधिकारों के लिए एक गंभीर झटका है। 

एएफपी समाचार एजेंसी ने एमनेस्टी इंटरनेशनल के इराक शोधकर्ता रजाव सालिही के हवाले से कहा, इराक ने एलजीबीटीआई समुदाय के सदस्यों के साथ वर्षों से किए जा रहे भेदभाव और हिंसा को कानून में प्रभावी ढंग से संहिताबद्ध कर दिया है। सालिही ने कहा, "एलजीबीटीआई अधिकारों से संबंधित संशोधन मौलिक मानवाधिकारों का उल्लंघन है और उन इराकियों को खतरे में डालता है जिनकी जान पहले से ही रोजाना ऐसे खतरे झेल रही है।"

60 से अधिक देशों में समलैंगिक संबंध हैं अपराध

संशोधनों को आगे बढ़ाने वाले कानूनविद् राएद अल-मलिकी ने बताया कि यह कानून "समाज को ऐसे कृत्यों से बचाने के लिए एक निवारक उपाय के रूप में कार्य करता है"। प्रमुख इराकी पार्टियां पिछले साल से ही एलजीबीटीक्यू अधिकारों की आलोचना को तेज कर दिया था। पिछले साल सत्ताधारी और विपक्षी रूढ़िवादी शिया मुस्लिम गुटों द्वारा विरोध प्रदर्शन में अक्सर इंद्रधनुषी झंडे जलाए गए थे। हालांकि अवर वर्ल्ड इन डेटा के अनुसार, 60 से अधिक देशों में समलैंगिक यौन संबंध को अपराध घोषित किया गया है, जबकि 130 से अधिक देशों में समलैंगिक यौन कृत्य कानूनी हैं।  

पत्नियों की अदला-बदली भी अपराध

नए कानून में वेश्यावृत्ति के अलावा पत्नियों की अदला-बदली करने वालों के खिलाफ भी 10 से 15 साल तक जेल का प्रावधान किया गया है। इराक में मौज-मस्ती के लिए कई लोग समूह बनाकर अपनी पत्नियों को एक दूसरे के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति से भेजते हैं। मगर अब वाइफ स्वैपिंग को अपराध घोषित कर दिया गया है। सरकार ने इसे वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाला कृत्य मानते हुए इस पर रोक लगा दी है।

India

Apr 17 2024, 15:43

144 करोड़ तक पहुंची भारत की आबादी, 77 साल में दोगुनी होने के अनुमान, यूएन की रिपोर्ट में खुलासा

#unfpareportpopulationofindia

भारत की लेटेस्ट जनसंख्या को लेकर यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) की रिपोर्ट आई गई है। यूएनएफपीए यानी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि भारत की आबादी 144 करोड़ पहुंच गई है। बता दें कि भारत ने इस साल के शुरुआत में सबसे ज्यादा 142.5 करोड़ आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ा था। 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश की कुल आबादी 121 करोड़ दर्ज की गई थी।

किस आयु के कितने लोग?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कुल आबादी का 24% हिस्सा 0-14 साल के लोगों का है। जबकि 10-19 आयु वर्ग वाले 17 प्रतिशत है। भारत की जनसंख्या में 10-24 आयु वर्ग वाले 68 प्रतिशत, जबकि 65 और उससे अधिक उम्र वाले सात प्रतिशत लोग शामिल हैं। पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 71 और महिलाओं की 74 वर्ष है।

प्रसव के दौरान होने वाली मौतों में गिरावट

रिपोर्ट की माने तो भारत में प्रसव के दौरान होने वाली मौतों में गिरावट देखने को मिली है। पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ के रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि 640 जिलों में प्रसव के दौरान होने वाली मौतों के अनुपात में 100,000 जीवित जन्मों में 70 से भी कम है। वहीं 114 जिलों में यह अनुपात 210 से ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया, "दिव्यांग महिलाओं और लड़कियों, शरणार्थियों, जतीय अल्पसंख्यकों, समलैंगिग समुदाय के लोगों, एचआईवी से पीड़ित और वंचित जातियों को सबसे ज्यादा यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ता है।

सेक्सुअल हेल्थ में भारत 30 साल में सबसे बेहतर

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में सेक्सुअल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ 30 सालों के सबसे बेहतर स्तर पर है।यही कारण है कि डिलीवरी के दौरान होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है। दुनिया में हो रही ऐसी मौतों में भारत का हिस्सा 8% है। वहीं 2006-2023 के बीच हुए कुल विवाहों में 23% बाल विवाह है। जिनमें लड़के और लड़की की उम्र 21 और 18 साल से कम थी।

Jharkhand

Apr 09 2024, 08:56

आज ही के दिन 1667 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का दिया था आदेश

नयी दिल्ली :आज के प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत और विश्व में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नो में किया गया है

1667-मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।

1756-बंगाल के नवाब अली बर्दी खान का 80 साल की आयु में निधन।

1860-पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।

1893-हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म।

1933-कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री प्रतिमा देवी का जन्म।

1948 -भारतीय फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म।

1965-कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।

1981-प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन।

1988-ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

1989-एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।

1998-सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।

1999-नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।

2002-बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।

2003-स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।

2004-ईराक में संघर्ष तेज़ अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।

2004-पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।

2005-ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।

2006-यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।

2008-उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया।

2009-प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का निधन।

2010-जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने संबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।

2011-सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

2013-फ्रांसिसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी।

Ranchi

Apr 06 2024, 18:42

21 अप्रैल को जेएमएम का रांची में होगा ‘उलगुलान महारैली' पार्टी की बैठक में पहली बार शामिल हुई कल्पना

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘उलगुलान महारैली' के साथ करेगा। 

जेएमएम के इस महारैली को सफल बनाने के लिए जेएमएम के केंद्रीय कार्यालय में जिला के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमे 7 जिला के पदाधिकारी शामिल हुए। वही इस बैठक में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी समलित हुई।

 वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत जी अभी जेल के अंदर है, आपकी ताकत से ही वह मजबूती के साथ संघर्ष कर रहे हैं। यही ताकत रैली और चुनाव में भी दिखनी चाहिए। यहां से दिल्ली तक इसकी आवाज पहुंचनी चाहिए ताकि बता दे कि झारखंड झुकेगा नही,,,

जेएमएम के द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली आयोजन किया जा रहा है जिसमे पूरे राज्य से जेएमएम के विधायक से लेकर कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।

 वही इस रैली में देश भर के इंडिया गठबंधन के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके माध्यम से इंडिया गठबंधन के लोग, होने वाले लोकसभा के लिए एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।

Raibareli

Mar 15 2024, 11:52

युवती को युवती से हुआ प्यार, लुधियाना से भगा लाई, अब रचाएंगी शादी

रायबरेली। एक युवती को युवती से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि युवती दूसरी युवती को लुधियाना से भगाकर घर ले आई। अब दोनों शादी रचाएंगी। जिले के पहले समलैंगिक विवाह के मामले से जहां परिजन कुछ बोल नहीं रहे हैं, वहीं इस प्रकरण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसा होने से उनके गांव की बदनामी हो रही है। इसका प्रभाव अन्य लड़कियों पर पड़ेगा।

दरअसल, भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती करीब छह महीने पहले नौकरी के सिलसिले में लुधियाना गई थी। युवती लुधियाना की कताई फैक्टरी में काम करने लगी। इस दौरान लुधियाना की रहने वाली एक युवती से वह प्यार कर बैठी। दोनों के बीच प्यार गहरा हुआ तो उन्होंने शादी करने की ठान ली। यही वजह है कि यहां से गई युवती दूसरी युवती को भगाकर अपने घर ले आई और परिजनों से दोनों की शादी करने की बात कही। परिजन भी इस पर राजी हो गए।

बताया जा रहा है कि 15 मार्च को दोनों युवतियां शहर के एक आश्रम में विवाह करेंगी। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यह बात गांववालों को पता चली तो उनमें नाराजगी व्याप्त हो गई। ग्रामीण दबी जुबान से कहते हैं कि इस शादी का विरोध होना चाहिए। इस शादी से उनके गांव व समाज में अलग संदेश जाएगा। उधर, थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि उन्हेंं प्रकरण की जानकारी नहीं है।

sultanpur

Feb 22 2024, 15:01

*साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा व समाज सेवी सौरभ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान*
सुलतानपुर,धराधाम इंटरनेशनल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रॉयल हेरिटेज होटल अयोध्या में पाठ्य पुस्तक लेखक, कवि, साहित्यकार सर्वेश कान्त वर्मा सरल और सौरभ मिश्र विनम्र को राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ सौरभ पाण्डेय मानद कुलपति एवं प्रमुख धराधाम इंटरनेशनल ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूजा निगम मिसेज क्वीन आफ एशिया यूनीवर्स मंचासीन रही। विदित हो कि सर्वेशकान्त वर्मा सरल रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज सुल्तानपुर हिन्दी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। ये स्वयं ही शिक्षण कार्य में इतनी रुचि लेते हैं जो कालेज समय के बाद भी एक घंटे मुफ्त शिक्षा दिया करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप कई ऐसे छात्र हैं जो हिंदी बिषय में बहुत अच्छे मार्ट हासिल किए हैं। छात्र इनका आदर भी करते हैं। इनकी लिखी हिंदी की पाठ्य पुस्तकें यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में नगीन प्रकाशन के माध्यम से पढ़ाई जा रही हैं। समाज सेवा क्षेत्र में सौरभ मिश्र अध्यक्ष कटका क्लब सुलतानपुर ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।जो आये दिन समाज हित में कार्य करते हैं। इन दोनों प्रतिभाओं को उनके बिषय क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए विदित हो कि सर्वेशकान्त वर्मा उत्कृष्ट योगदान देने राष्ट्र गौरव सम्मान सम्मान से समलंकृत किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रही 15 प्रतिभाओं को चयनित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर भूपेंद्र नाथ वर्मा प्रबंधक रामरती इंटर कॉलेज, कांति सिंह, राज बहादुर राना, शीतला प्रसाद पांडेय, रमेश चंद्र नंदवंशी, राजकुमार मिश्र, पवन माधव यादव, नफीसा खातून, अशुकावि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, बृजेश वर्मा, डॉ राम प्यारे प्रजापति, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश जैसी प्रतिभाओं ने बधाई और शुभकामनाएं दिया।

Muzaffarpur

Feb 20 2024, 18:34

रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में 1239 युवक युवतियों रोजगार एवं प्रशिक्षण के लाभ लेने हेतु अपना निबंधन कराया

जीविका के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

आज दिनांक 20 फरबरी 2024 स्थानीय मध्य विद्यालय अनंत कमतौल, प्रखंड -कुढनी जिला मुज़फ्फरपुर में प्रखंड परियोजना क्रियान्वन इकाई कुढनी के माध्यम से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजन किया गया l

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, रितेश कुमार क्षमता संबर्धन एवं संस्था निर्माण , उज्जवल कुमार प्रबंधक मानव संसाधन ,शोभा साव प्रबंधक स्वास्थ एवं पोषण , सोमनाथ रोजगार प्रबंधक , मनीत कुमार प्रखंड परियोजना प्रबन्धक(प्रभार) कुढनी, मीरा महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ , कस्तूरबा महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ, आज़ाद महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ, शक्ति महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ, ज्ञान महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ, नारी शक्ति महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ की अद्यक्ष एवं सचिव निर्मला देवी, रेनू देवी , सरिता देवी , माधुरी देवी ,प्रतिमा देवी ,मंजू देवी , शांति देवी, सुनीता देवी इत्यादि ने समल्लित रूप से दीप प्रज्वलित करके किया l इसके पूर्व सोमनाथ जिला रोजगार प्रबंधक ने अपने स्वागत अभिभाषण में मुख्या अतिथि जीविका जिला प्रबंधक महोदया का स्वागत अभिवादन किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिय धन्यवाद ज्ञापन किया l साथ ही उन्होंने मेले में रोजगार एवं प्रशिक्षण देने वाले विभिन्न नियुक्त संस्थाओं एवं प्रशिक्षण संस्थाओं विस्तृत जानकारी दिया ,उन्होंने बताया की जीविका परियोजना अपने स्थापन काल से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे परिवारों के आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण एवं जिवोकोपर्जन उपलब्ध करने के लिय प्रायसरत रही है इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रक के युवक युवतियों निशुल्क रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के उद्येश्य से आज रोजगार सह मार्गदर्शन मेलामार्ग आयोजन किया गया l

जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा ने एवं सम्बंधित संकुल स्तरीय प्रतिनिधियों बधाई दिया की उन्होंने सफलतापूर्वक इतने बड़े कर्यक्रम का आयोजन किया l उन्होंने मेले युवक युवतियों एवं अभिभाक से कार्यक्रम से लाभ उठाने का अहवान किया l मेले में जिला कर्यक्रम से आये हुए क्षमता संबर्धन एवं संस्था निर्माण रितेश कुमार ने भी युवायो से मेले का लाभ उठाने का अनुरोध किया l उज्जवल कुमार प्रबंधक मानव संसाधन , शोभा साव प्रबंधक स्वास्थ एवं पोषण अपने वक्तब से युवायो को लभान्वित किया l मानित कुमार प्रखंड परियोजना प्रबन्धक(प्रभार) कुढनी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कर्यक्रम का समापन किया । मौके पर क्ष्रेत्रीय समन्वयक घनश्याम कुमार , क्ष्रेत्रीय समन्वयक प्रगति आनंद ,लेखापाल प्रज्ञा प्रिया , सामुदायिक समन्वयक अमृता कुमारी, उषा कुमारी, डॉली देवी, रिभा कुमारी, संजू कुमारी, नेहा कुमारी, रीना कुमारी, माधवी कुमारी , चंद्रकेत कुमार , कार्यालय सहायक विजय कुमार पंडित,सपना कुमारी एवं राकेश कुमार तथा विकास कुमार l एवं कुढनी प्रखंड के काविल एवं होनहार सभी कैडर उपस्थित रहे l

Fatehpur1

Feb 14 2024, 16:55

समधी को दी लाखों की रकम वापस मांगने पर बहु ने लिखवाया झूठा मुकदमा: सुरेन्द्र

अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ,फतेहपुर। पति पर समलैंगिकता और दहेज़ प्रथा का आरोप लगाकर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा लिखाने के मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया हैं। पति ने पत्नी के आरोपों को फर्जी व निराधार बताया हैं। व्यापार के लिए दी गई रकम को वापस माँगने के चलते पत्नी पर झूठा मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाया हैं। मामले की शिकायत भी एसपी से की गई हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर निवासी सुरेंद्र जायसवाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुत्र मनीष की शादी खागा निवासी एक युवती से की थी। शादी के बाद उनके समधी ओमकार नाथ ने मनीष को बैट्री का व्यापार कराने के लिए दबाव बनाया।

उन्होंने उनके खाते में 30 लाख रुपया व्यापार के लिए ट्रांसफर किया। रकम से समधी ने खुद व्यापार खोल लिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें ना तो बैट्री की डीलरशिप मिली और न ही रकम वापस की गई। रकम के लिए दबाव बनाया तो समधी ने 5 मई 2022 को पांच लाख रुपया वापस कर दिया। शेष रकम दो माह में वापस करने का वादा किया। 11 जनवरी 2024 को अपनी शेष रकम वापस मांगी तो समधी 16 जनवरी को अपने अज्ञात साथियों के साथ घर में आकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। दोबारा रकम मांगने पर परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पुलिस से शिकायत करने पर समधी ने 3 लाख रुपया 29 जनवरी को और शेष रकम माह फरवरी में वापस करने का सुलहनामा दिया। लेकिन समधी ने रकम वापस नहीं की। बल्कि बहु ने झूठे आरोप लगाकर बेटे और परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी से की हैं। पीड़ित ने मामले की जाँच कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की हैं।