/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz *राहुल गांधी ने पहली बार सुनाई अपनी लव-स्टोरी, बताय-गर्लफ्रेंड को ले गए थे एक खास जगह Jharkhand
*राहुल गांधी ने पहली बार सुनाई अपनी लव-स्टोरी, बताय-गर्लफ्रेंड को ले गए थे एक खास जगह

#rahulgandhisharedsecretlove_story

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी 'गर्लफ्रेंड' का जिक्र किया। ये पहला मौका है, जब राहुल गांधी ने अपनी लव-स्टोरी सुनाई है। राहुल ने बताया कि कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान वो अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां में लेकर गए थे जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे। हालांकि जब राहुल से अब उनके रिश्ते को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही चतुराई से जवाब देते हुए कहा कि वो अब गर्लफ्रेंड नहीं हैं बल्कि दोस्त हैं।

सुनाया कैम्ब्रिज का किस्सा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च कार्यक्रम में एक दिलचस्प खुलासा किया। लॉन्च कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता से जुड़ी एक पुरानी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के 'वर्सिटी रेस्टोरेंट' में हुई थी। यह कहानी परिवार में काफी मशहूर थी। राहुल ने बताया कि कई साल बाद जब वह खुद कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से उस रेस्टोरेंट में चलने के लिए कहा। वह उस जगह को देखना चाहते थे जहां उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।

रेस्तरां के स्टाफ का जवाब सुनकर हुए हैरान

राहुल गांधी ने बताया, वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां पहुंचे और रेस्टोरेंट में बैठ गए। राहुल गांधी ने किस्से को आगे बढ़ाते हुए बताया कि जब वेटर मेन्यू लेकर आया तो उन्होंने उसे बताया कि उनके माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे। इस दौरान स्टाफ का जवाब सुनकर वह और भी ज्यादा हैरान रह गए। वेटर ने कहा कि वह उन दोनों को जानता है। राहुल ने जब पूछा कि वह उनके बारे में क्या जानता है तो वेटर ने कहा कि उसे अच्छी तरह पता है कि वह किनकी बात कर रहे हैं।

राहुल ने याद किया माता-पिता का रिश्ता

राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को याद करते हुए बताया कि उनके घर में उन्होंने हमेशा राजीव गांधी और सोनिया गांधी को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा। उन्होंने कहा कि घर में पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा। यही उनके लिए माता-पिता के प्यार की तस्वीर थी। राहुल ने बताया कि जब वह अपने दोस्तों के घर जाते थे और वहां माता-पिता को इस तरह एक-दूसरे के साथ नहीं देखते थे, तो वह उनसे पूछते थे कि उनके माता-पिता ऐसे क्यों नहीं हैं।

रेस्टोरेंट से जुड़ी रोमांटिक यादे

राहुल गांधी ने उनके परिवार के लिए इस रेस्टोरेंट से जुड़ी रोमांटिक यादों को साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को प्यार में पड़ना है तो उसे वर्सिटी रेस्टोरेंट जाना चाहिए। हालांकि, यहां के खाने को लेकर उनकी सलाह बिल्कुल अलग रही। राहुल ने मजाक में लोगों को वहां चिकन चॉसर खाने से बचने की सलाह दी।

कैंब्रिज में यहां शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी*

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में भी राजीव गांधी से पहली मुलाकात का जिक्र किया है।

साल 1965 में कैंब्रिज के वैरसिटी रेस्टोरेंट में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। यह एक छोटा-सा ग्रीक रेस्टोरेंट था, जहां यूरोप और भारत के छात्र अक्सर खाना खाने आया करते थे। सोनिया उन दिनों इंग्लैंड में ऐसा खाना तलाश रही थीं, जो उनके इतालवी स्वाद के करीब हो।

इसी तलाश में वह इस रेस्टोरेंट तक पहुंचीं। वहां एक दोस्त ने उनका परिचय राजीव गांधी से कराया। सोनिया ने अपनी किताब में लिखा है कि पहली मुलाकात में ही उन्हें राजीव के साथ एक खास जुड़ाव महसूस हुआ था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई। आखिरकार 25 फरवरी 1968 को दोनों ने शादी कर ली।

सरकार कराए निष्पक्ष जांच, दोषियों को मिले सख्त सजा : विनोद कुमार पांडेय

कहा- नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण का मामला बेहद गंभीर, किसी को भी संरक्षण नहीं मिलना चाहिए; साजिश हुई है तो उसके पीछे के चेहरे भी हों बेनकाब

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची से जुड़े यौन शोषण के आरोप बेहद गंभीर हैं और सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।

श्री पांडेय ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून से ऊपर कोई नहीं है और किसी भी व्यक्ति को उसके पद, राजनीतिक प्रभाव या पार्टी से जुड़े होने के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची को न्याय मिलना सबसे महत्वपूर्ण है। जांच एजेंसियों को तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक जाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़िता को न्याय मिले।

विनोद कुमार पांडेय ने न्यूज चैनल के कार्यालय में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठाए गए सवालों पर भी कहा कि यदि कार्रवाई की प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता हुई है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। कानून के दायरे में रहकर ही पुलिस को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। मीडिया की स्वतंत्रता और कानून के पालन, दोनों का सम्मान जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में यदि किसी तरह की साजिश रची गई है या राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है तो उसका भी पर्दाफाश होना चाहिए। जांच में ऐसे किसी भी व्यक्ति या चेहरे की भूमिका सामने आती है, जिसने जानबूझकर साजिश को अंजाम दिया है, तो उसे भी बेनकाब कर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

श्री पांडेय ने कहा कि किसी भी गंभीर मामले को राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। न तो किसी आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिलना चाहिए और न ही जांच को प्रभावित करने की कोई कोशिश होनी चाहिए। सच्चाई सामने लाने का रास्ता निष्पक्ष जांच और कानूनसम्मत कार्रवाई ही है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि पूरे प्रकरण की जांच पारदर्शी तरीके से हो, पीड़िता को न्याय मिले और यदि किसी स्तर पर कानून का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जाए। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

*IITF में छाई झारखंड की माटी कला, टेराकोटा के लाइव डेमो ने लुभाया पर्यटकों का मन

नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प के जरिए पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। झारखंड पवेलियन में पारंपरिक माटी कला (टेराकोटा) का लाइव प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मिट्टी से उत्पाद तैयार करने की पारंपरिक कला और पर्यावरण-अनुकूल हस्तनिर्मित उत्पादों को देखने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं।

पवेलियन में कारीगर लाइव डेमो के जरिये कर रहे हैं अपनी कला का प्रदर्शन

पवेलियन में कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ट्रे, सुराही, कप, गिलास, थाली और केतली जैसे आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। लाइव डेमो की खासियत यह है कि पर्यटक अपनी पसंद के उत्पादों को अपनी आंखों के सामने तैयार होते देख सकते हैं और स्वयं भी इस कला का अनुभव लेकर अपने हाथों से उत्पाद बना सकते हैं। तैयार उत्पादों को सीधे कारीगरों से खरीदने की सुविधा भी आगंतुकों को आकर्षित कर रही है।

झारखंड सरकार राज्य की पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कर रही है निरंतर प्रयास

झारखंड सरकार के नेतृत्व में राज्य की पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण, स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माटी कला बोर्ड की परिकल्पना पारंपरिक कुम्हारों एवं माटी शिल्पकारों को पहचान, कौशल विकास, आधुनिक डिजाइन और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने से जुड़ी है।

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से माटी कला को मिल रहा है राष्ट्रीय मंच*

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से माटी कला को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। यह पहल राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कारीगरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर उनके लिए नए बाजार और रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

*स्वच्छता की दौड़ से शुरू हुआ स्थापना दिवस पखवाड़ा, 28 नवंबर को खेलगांव में होगा भव्य समापन*


रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 2026 एवं राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में 15 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर को 'रन फॉर क्लीनलिनेस' (स्वच्छता के लिए दौड़) से से शुरू हुई, जबकि 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित भव्य समारोह के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनभागीदारी से जुड़े आयोजन, मेला-सह-प्रदर्शनी तथा विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्ति वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक राज्य के सभी जिलों में 'रन फॉर क्लीनलिनेस' के आयोजन के साथ प्रारंभ हो चुका है। इसके तहत जिले के किसी प्रमुख स्थल अथवा चौक-चौराहे से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ का समापन जिले के प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ नाटक, नृत्य-संगीत, निबंध लेखन सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल होंगी। इन आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और अधिक से अधिक लोगों को स्थापना दिवस समारोह से जोड़ने की पहल की जाएगी।

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों एवं टीमों को 26 और 27 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को 28 नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

वहीं, 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल के साथ राज्य के प्रत्येक जिले का एक-एक स्टॉल स्थापित किया जाएगा। विभागीय स्टॉल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संचालित कार्यक्रमों और जनोपयोगी सेवाओं की जानकारी आम लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि जिला स्तरीय स्टॉल पर संबंधित जिले के विशिष्ट उत्पादों, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नवाचार पर आधारित विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जो राज्य में हो रहे नए प्रयोगों और रचनात्मक पहलों को सामने लाएंगे।

सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को खेलगांव में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा। पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

कुल मिलाकर, झारखंड स्थापना दिवस एवं राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यह पखवाड़ा स्वच्छता, जनभागीदारी, प्रतिभा सम्मान, विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा।

*IITF में झूमर की धूम, झारखंड पवेलियन में धूमधाम से मना 26वां स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती

*नई दिल्ली/रांची:- भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखण्ड पवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखण्ड राज्य का 26वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पवेलियन में झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड के जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से झूमर नृत्य ने दर्शकों और आगंतुकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति से उत्साहित होकर मेले में आए अतिथियों एवं आगंतुकों ने भी झूमर नृत्य में शामिल होकर झारखण्ड की लोकसंस्कृति का आनंद लिया जिससे पवेलियन का माहौल उत्सवमय हो उठा।

इस आयोजन के माध्यम से झारखण्ड पवेलियन ने राज्य की गौरवशाली विरासत, जनजातीय पहचान और सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया। साथ ही, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय अस्मिता के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

झारखण्ड पवेलियन में आयोजित यह सांस्कृतिक उत्सव आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और उन्हें झारखण्ड की परंपराओं, लोककला एवं सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिला।

ओमान में फंसी लोहरदगा की सुषमा टोप्पो की सुरक्षित घर वापसी, प्रवासी नियंत्रण कक्ष और दूतावास के प्रयासों से लौटी झारखंड

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के श्रमायुक्त कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के निरंतर प्रयासों एवं भारतीय दूतावास, मस्कट, ओमान के सहयोग से लोहरदगा जिले की प्रवासी श्रमिक सुश्री सुषमा टोप्पो की 14 नवंबर 2026 को सकुशल झारखंड वापसी सुनिश्चित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 29 वर्षीय सुश्री सुषमा टोप्पो रोजगार की तलाश में एक एजेंट के माध्यम से दिनांक 17 मार्च 2026 को घरेलू कामगार के रूप में ओमान गई थीं। वहाँ उन्हें घरेलू कार्य में नियोजित किया गया था। परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियोक्ता के घर पर उन्हें दुर्व्यवहार एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने वहां से निकलने का निर्णय लिया। इस दौरान उनकी स्वदेश वापसी में कठिनाई उत्पन्न हुई।

इसके पश्चात मस्कट के मुतराह (Muttrah) क्षेत्र में एक ओमानी परिवार/व्यक्ति द्वारा उन्हें पासपोर्ट दिलाने एवं भारत वापसी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया। इस अवधि में परिवार को उनकी वास्तविक स्थिति एवं ठिकाने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी, जिससे परिजन काफी चिंतित थे।परिवार द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि पासपोर्ट एवं भारत वापसी की व्यवस्था कराने के नाम पर सुश्री सुषमा से लगभग 300 ओमानी रियाल (OMR) लिए गए, लेकिन इसके बावजूद उनकी वापसी की व्यवस्था नहीं की गई। परिवार ने संबंधित व्यक्तियों के संपर्क एवं स्थान संबंधी जानकारी तथा उपलब्ध साक्ष्य होने की बात भी बताई। इस संबंध में उचित जांच एवं कानूनी कार्रवाई के माध्यम से कथित रूप से ली गई राशि की वसूली के लिए भी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया था।

इस संबंध में उनकी बड़ी बहन सुश्री सुलोचना टोप्पो द्वारा दिनांक 1 सितंबर 2026 को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, झारखंड से सहायता की गुहार लगाई गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास, मस्कट, प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार पत्राचार एवं समन्वय स्थापित किया। सुश्री सुषमा की सुरक्षा, वर्तमान स्थिति, पासपोर्ट की बरामदगी तथा सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर फॉलो-अप किया गया।

इस दौरान राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिली कि सुश्री सुषमा ओमान के श्रम मंत्रालय, रुवी (Ministry of Labour, Ruwi) की अभिरक्षा में हैं तथा लगभग तीन सप्ताह से वहां रखी गई हैं। दिनांक 16 सितंबर 2026 को भारतीय दूतावास, मस्कट द्वारा ईमेल के माध्यम से सूचित किया एवं उनकी शीघ्र स्वदेश वापसी की प्रक्रिया किए जाने की जानकारी दी गई।

उनकी स्वदेश वापसी की प्रक्रिया में मूल पासपोर्ट उपलब्ध नहीं होने की समस्या को देखते हुए भारतीय दूतावास, मस्कट द्वारा उनके लिए आपातकालीन यात्रा दस्तावेज (White Passport/Emergency Certificate) जारी किया गया। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा भारतीय दूतावास एवं संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हुए आवश्यक दस्तावेजी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के संबंध में निरंतर फॉलो-अप किया गया, ताकि उनकी स्वदेश वापसी में अनावश्यक विलंब न हो।

इन सतत प्रयासों एवं भारतीय दूतावास, मस्कट के सहयोग से सुश्री सुषमा टोप्पो दिनांक 14 नवंबर 2026 को सुरक्षित अपने गृह राज्य झारखंड लौट आईं।

*26वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में दौड़ा स्वच्छता का संदेश, रांची में 'रन फॉर क्लीनलीनेस' का हुआ आयोजन

झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस (15 नवंबर 2026) के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं आम नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से रांची सहित राज्य के सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ (Run for Cleanliness) का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, स्वच्छ परिवेश के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ झारखंड के निर्माण का संदेश दिया गया।

रांची में आयोजित इस दौड़ का शुभारंभ मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुआ। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ लगाकर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग, माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी एवं रांची विधायक माननीय श्री सी.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग अथवा सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल कर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर झारखंड के निर्माण के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

चडरी तालाब छठ घाट पर साफ सफाई कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

दौड़ के आयोजन के साथ ही स्वच्छता के संदेश को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चडरी तालाब छठ घाट में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान माननीय मंत्रियों एवं राज्यसभा सांसद ने स्वयं स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेकर श्रमदान किया तथा आम नागरिकों को जलस्रोतों, तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि तालाब एवं अन्य जलस्रोत हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने, जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए।

स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ के माध्यम से राज्य के सभी 24 जिलों में एक साथ स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। इस आयोजन ने जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता विकसित करना, युवाओं को सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।

पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को किया गया सम्मानित*

रन फॉर क्लीनलीनेस में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दौड़ के समापन के पश्चात पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग में कुंदन महतो ने प्रथम, विवेकानंद ने द्वितीय एवं विमल उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पूजा सिंह ने प्रथम, ममता कुमारी ने द्वितीय एवं सावित्री कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

धरती आबा की 151वीं जयंती पर CM हेमंत सोरेन ने कोकर समाधि स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि, बिरसा चौक पर किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आज सर्वप्रथम कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की

धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर धरती आबा को नमन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन तथा आदिवासी समाज की अस्मिता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उनके विचार एवं आदर्श सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बिरसा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे देश, विशेषकर आदिवासी समाज और समस्त झारखंडवासियों के लिए गौरव एवं ऐतिहासिक महत्व का है। धरती आबा ने अपने साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को नई दिशा और प्रेरणा दी। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व करते हुए जल, जंगल, जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि धरती आबा के सपनों एवं आदर्शों के अनुरूप झारखंड को समृद्ध, सशक्त और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्राकृतिक संसाधन हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ गरीब, वंचित, आदिवासी और मूलवासी समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धुर्वा थाना का किया गया घेराव

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी बच्ची द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों के विरोध में भाजपा रांची महानगर जिला के तत्वावधान में धुर्वा थाना का घेराव किया गया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण के लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर और संवेदनशील हैं। महिला सुरक्षा की बात करने वाली व्यवस्था को यह सुनिश्चित करना होगा कि पीड़िता को न्याय मिले, न कि उसे न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़े। उन्होंने कहा कि बेटियों की अस्मिता और सुरक्षा किसी राजनीतिक दल की सीमा में बंधा विषय नहीं है। यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा।

भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि एक नाबालिग आदिवासी बच्ची द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप पूरे समाज को झकझोरने वाले हैं। यह मामला केवल एक बच्ची के साथ कथित अपराध का नहीं, बल्कि समाज में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय व्यवस्था पर विश्वास का भी सवाल है। जब आरोप एक जनप्रतिनिधि पर लगे हों, तो पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले में सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई हो, पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाए, उसे सुरक्षा एवं उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए। पीड़िता को न्याय मिलने और दोषियों पर कानूनसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित होने तक भाजपा ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।

घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह गुड्डू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, उमेश यादव, राजू सिंह, संकेत तिवारी, बीना मिश्रा, अनीता वर्मा, इंद्रजीत यादव, दिव्या साहू, शंकर दुबे, गीता गुप्ता, उमेश तिवारी, अशोक मुंडा, निर्मल मुंडा, पवन पासवान, कृष्णा मिश्रा, कामेश्वर सिंह, रणधीर सिंह, सतीश यादव,प्रवीण दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

*दिल्ली के भारत मंडपम में चमका झारखंड, CM सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन*l


नई दिल्ली/रांची :- मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्घाटन समारोह में राज्य के उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा की हर वर्ष इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाता है और झारखंड इसमें हर साल अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। इस वर्ष भी राज्य इसमें भाग ले रहा है, जहां झारखंड सरकार के विभिन्न विभाग अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित कर रहे हैं।

इस वर्ष हमारी थीम 'विकास और विरासत' है। इस थीम के माध्यम से सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की भागीदारी, कारीगरों एवं शिल्पकारों को मिल रहे प्रोत्साहन तथा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही विकासात्मक पहलों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है। मेले में झारखंड की इन सभी विशेषताओं, उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है"।

मुख्यमंत्री ने पवेलियन का भ्रमण कर झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमिता से जुड़े प्रयासों की ली जानकारी

पवेलियन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक झूमर नृत्य के साथ स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पवेलियन का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमिता से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली।

झारखंड पवेलियन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को दिया गया विशेष स्थान*

इस वर्ष भी IITF-2026 में झारखंड को 'फोकस स्टेट' के रूप में भागीदारी का अवसर मिला है। पवेलियन की इस वर्ष की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है, जिसके माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास की संभावनाओं और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित किया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को विशेष स्थान दिया गया है।

उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, उद्योग विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल, पर्यटन विभाग के निदेशक श्री नमन प्रियेश लकड़ा एवं उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।