पीएम बनने के लिए बनाया गया था दबाव’, अपने संस्मरण में सोनिया गांधी ने खोले कई राज
#soniagandhichosemanmohansinghasprime_minister
![]()
हार्परकॉलिन्स इंडिया की ओर से पब्लिश अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में सोनिया गांधी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने फैसले को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। सोनिया ने अपनी किताब लोकसभा चुनाव में यूपीए की जीत के बाद गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता उन पर प्रधानमंत्री बनने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।
राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें प्रधानमंत्री
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में उस फैसले के पीछे की पूरी कहानी बताई है, जब उन्होंने प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया था, लेकिन फिर उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने खुलासा किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं चाहते थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें। गठबंधन के नेताओं के दबाव में एक पल के लिए उन्होंने ‘ठीक है’ भी कह दिया था, लेकिन रातभर चले आत्ममंथन के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।
गठबंधन के नेताओं ने दबाव बनाया
‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ द्वारा प्रकाशित सोनिया गांधी की किताब आज यानी मंगलवार को बाजार में आ गई। इस किताब के एक अंश में सोनिया गांधी ने बताया कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने बच्चों से कह दिया था कि वह प्रधानमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगी। हालांकि, चुनाव परिणाम आने के बाद गठबंधन के नेताओं ने उन पर पद संभालने के लिए दबाव बनाया। सोनिया गांधी के मुताबिक, गठबंधन के नेता उनके आवास पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए मनाते रहे। जब उन्होंने इनकार किया तो नेता उनके आसपास खड़े हो गए और कहने लगे कि वे उनका फैसला स्वीकार नहीं करेंगे। इस दबाव में सोनिया के मुंह से धीरे से 'ठीक है' निकल गया।
रातभर मंथन के बाद बदला फैसला
सोनिया गांधी ने किताब में बताया कि उस बैठक के दौरान प्रियंका खिड़की के बाहर खड़ी थीं। उन्होंने देखा कि नेता सोनिया पर प्रधानमंत्री बनने के लिए दबाव बना रहे हैं। सोनिया गांधी के मुताबिक, उस रात वह काफी देर तक असमंजस में आखिरकार रातभर खुद से जूझने के बाद उन्होंने अपने मन की आवाज सुनी और प्रधानमंत्री नहीं बनने के पुराने फैसले पर कायम रहने का निश्चय किया। सुबह उन्होंने राहुल को बताया कि वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगी। राहुल ने भी इसे सही निर्णय बताया।
बताई मनमोहन सिंह को चुनने की वजह
जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद अस्वीकार करने का अंतिम फैसला कर लिया, तो यह तय करना था कि आखिर कौन इस पद की जिम्मेदारी संभालेगा और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा। सोनिया गांधी ने कहा, एक व्यक्ति ऐसा था, जिस पर मेरी नजर काफी समय से थी। एक ऐसा व्यक्ति जिस पर कोई उंगली नहीं उठा सकता और जिसे शासन-प्रशासन की गूढ़ और बेहतर समझ थी। उन्होंने देश का नेतृत्व करने के लिए मनमोहन सिंह को चुने जाने के कारणों को विस्तार से बताते हुए कहा, ‘पार्टी के भीतर वह किसी खास गुट से नहीं जुड़े थे। उस समय तक कांग्रेस की छवि ‘वाम-झुकाव’ वाली बन गई थी और हमारी सरकार को कम्युनिस्ट पार्टियों का भी समर्थन मिलने वाला था। मुझे लगा कि डॉ. मनमोहन सिंह उन लोगों की आशंकाएं दूर कर सकेंगे, जिन्हें हमारी सरकार की क्षमता और वर्षों पहले शुरू की गई नीतियों को आगे बढ़ाने को लेकर संदेह था।’




2 hours and 13 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.8k