जनपद में 1359.50 कुंतल आलू बीज का हुआ आवंटन, किसानों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगा बीज*
फर्रुखाबाद । 2026। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त आलू उत्पादक किसानों को अवगत कराया गया है कि वर्ष 2026 में आलू बीज की मांग के दृष्टिगत किसानों को वितरण हेतु जनपद में विभिन्न प्रजातियों के कुल 1359.50 कुंतल आलू बीज का आवंटन किया गया है।
आवंटित आलू बीज में कुफरी बहार, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी ख्याति, कुफरी मोहन एवं कुफरी फ्राइसोना आदि प्रजातियां शामिल हैं। बीज की दरें प्रजाति एवं श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई हैं।
आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त कृषकों को आलू बीज की मांग प्रजातिवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही करनी होगी। आलू बीज की ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसान कार्यालय—आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
किसान उद्यान निरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव (मोबाइल नंबर- 8318370646) एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अभिषेक कुमार (मोबाइल नंबर 9026189437) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आलू बीज की दर एवं योजनान्तर्गत आलू बीज की बुकिंग के लिए किसानों को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल https://potato.uphorticulture.in/ पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, कृषक की फोटो तथा भूमि संबंधी अभिलेख (खसरा/खतौनी) आदि आवश्यक होंगे।
आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आलू बीज की बुकिंग कराएं तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजना का लाभ प्राप्त करें।
9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k