/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz आशीष वर्मा लगातार तीसरे साल टॉप 2 वैज्ञानिकों में शामिल: स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की लिस्ट में काशी नरेश कॉलेज के विज्ञानी का नाम* lucknow
आशीष वर्मा लगातार तीसरे साल टॉप 2 वैज्ञानिकों में शामिल: स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की लिस्ट में काशी नरेश कॉलेज के विज्ञानी का नाम*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही ‌। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही के भौतिक विज्ञानी डॉ. आशीष वर्मा को लगातार तीसरे साल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। इस गौरव से कॉलेज के प्राचार्य और सभी प्रोफेसर बहुत खुश हैं।

कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव ने डॉ. वर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में स्थित प्रदेश के इस सबसे पुराने संस्थान के लिए यह बहुत खास उपलब्धि है। डॉ. वर्मा को शिक्षा जगत के कई बड़े विद्वानों से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

डॉ. वर्मा सैद्धांतिक भौतिकी में प्लाज्मा और नैनो-कणों के साथ उच्च शक्ति लेजर बीम इंटरैक्शन के विशेषज्ञ हैं। अपनी 6 साल की सरकारी सेवा में उन्होंने 49 उच्च गुणवत्ता वाले शोध आलेख ऑनलाइन स्कोपस इंडेक्स जर्नल्स में प्रकाशित किए हैं।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय हर साल एक सार्वजनिक डेटाबेस जारी करता है। यह शोधकर्ताओं को उनके प्रकाशित शोध आलेख, एच-इंडेक्स और साइटेशन स्कोर के आधार पर रैंकिंग देता है। यह सूची 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप-क्षेत्रों में शीर्ष 100,000 वैज्ञानिकों पर आधारित है।
कायमगंज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित*

*संवाददाता कायमगंज*

कायमगंज कोतवाली में शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई ।वहीं क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने आयोजकों से कहा कि जिस स्थान पर दुर्गा पंडाल लगाए जाने हैं, वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। जिससे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि विसर्जन का भी समय प्रत्येक पंडाल को निश्चित करना होगा ।आयोजकों से उन्होंने कहा कि विसर्जन यात्राएं पंडाल से किस समय निकलेगी और कहां विसर्जन होगा इसकी जानकारी पुलिस को पूर्व में ही उपलब्ध कराई जाए।  मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर सुरक्षा साफ-सफाई एवं पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम अभिषेक वर्मा ने विद्युत विभाग को जर्जर तार और खंभों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा डीजे व लाउडस्पीकर का प्रयोग तय मानकों के अनुसार करने की हिदायत दी गई है।इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्र,प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
ज्ञानपुर के बड़वापुर में नवरात्र पर रामकथा: अष्टमी पर 501 कन्याओं का पूजन, कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज करेंगे वाचन*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ज्ञानपुर के बड़वापुर गांव में नवरात्र के मौके पर रामकथा का आयोजन होगा। इस दौरान नवरात्र अष्टमी को 501 कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।

कन्या पूजन के लिए आसपास के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाली 10 साल तक की बच्चियों को बुलाया जाएगा। यह पूजन मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा जताने के लिए किया जाएगा।

आयोजक उत्कर्ष त्रिपाठी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रामकथा हो रही है। कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों पर प्रवचन देंगे। इसका मकसद लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ना है।

कार्यक्रम में भोजपुरी गायक और प्रदेश के कई नेता भी शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से रामकथा सुनने और पुण्य कमाने की अपील की है।
स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में कई कर्मचारी गायब मिले: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 15 दिन का वेतन रोका, सरपतहा से औराई तक जांच


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। शनिवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई जगहों पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

100 बेड वाले संयुक्त चिकित्सालय सरपतहा के निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौजूद नहीं थे। पीएचसी कसियापुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. वर्मा अनुपस्थित मिले, जिनका 15 दिन का वेतन रोका गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावा में डॉ. विपिन कुमार यति भी गैरहाजिर मिले, उनका भी 15 दिन का वेतन रोका गया। दुर्गागंज, गोपीगंज और औराई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जो कर्मचारी अनुपस्थित थे, उनका उस दिन का वेतन रोक दिया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य महजूदा में सभी कर्मचारी मौजूद थे। डॉ. विवेक पांडेय और फार्मासिस्ट को आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल पर न जाने के निर्देश दिए गए। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से भी मुलाकात की गई।
7 वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से  मौत

लालगंज(मीरजापुर): थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलांव चौकी के कोटा घाट गांव में 7 वर्षीय अबोध बालक की कुएं में गिरने से शनिवार को दोपहर में मौत हो गई। बालक की पहचान विजय बहादुर के पुत्र विशाल के रूप में हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
तिलांव पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटा घाट में स्थित बरौंधा रोड के पास स्थित घर से 500 मीटर की दूरी पर बच्चों के साथ विशाल खेलने के लिए गया था। जहां अज्ञात कारणों से बच्चा कुएं में गिर गया। स्वजनों ने बताया कि सुबह 9 बजे से बच्चा घर से निकला था दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। घर से 500 मीटर आगे कोटा घाट-बरौंधा रोड के पास स्थित बच्चों को खेलने की जानकारी मिली। देखा गया कि कुएं में विशाल मृत अवस्था में पड़ा था। पिता विजय बहादुर का कहना है कि बच्चे खेल रहे थे उसी समय एक हाईवा ट्रक ने तेज आवाज में हार्न बजा दिया था, जिससे बच्चा रोड से भागते समय कुएं में गिर गया। विजय बहादुर को तीन बेटियां और दो बेटो में विशाल बड़ा बेटा था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तिलांव चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह के साथ प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे और ने जांच पड़ताल के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरियादियों की अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं

फर्रुखाबाद।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कादरीगेट में आयोजित थाना समाधान दिवस पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार प्राप्त मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। थाना कादरीगेट का आकस्मिक निरीक्षण कर निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे, साइबर हेल्प डेस्क, अपराध बुक, मिशन शक्ति केन्द्र व अन्य अभिलेखों की जांच की गई व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के पर पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेंटल वेल-बीइंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर डॉ. दीप्ति यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक तनाव से बचाव तथा समस्याओं को साझा करने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी साझा की, जिससे छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए एक विशेष गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें उन्हें एक पत्र पर अपने मन की बातें और भावनाएं लिखने के लिए प्रेरित किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को अपनी भावनाओं को समझने और उन्हें सहज रूप से व्यक्त करने का अवसर मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली किसी भी समस्या को अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा अन्य विश्वसनीय बड़ों के साथ अवश्य साझा करना चाहिए। बड़ों के जीवन-अनुभव और मार्गदर्शन से समस्याओं का समाधान खोजने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि अधिक अंक प्राप्त करने की प्रतिस्पर्धा में छात्राओं को मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए। परीक्षा में कम अंक आने का अर्थ जीवन में असफल होना नहीं है। अनेक विद्यार्थी कम अंक प्राप्त करने के बावजूद आगे चलकर सफलता हासिल करते हैं। इसलिए छात्राओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की नोडल शिक्षिका दीप्ति सिंह ने छात्राओं की सहभागिता एवं उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यह संदेश देना था कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी जीवन में सफलता, आत्मविश्वास और खुशहाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जनपद में 1359.50 कुंतल आलू बीज का हुआ आवंटन, किसानों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगा बीज*

फर्रुखाबाद ।  2026। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी  द्वारा जनपद के समस्त आलू उत्पादक किसानों को अवगत कराया गया है कि वर्ष 2026 में आलू बीज की मांग के दृष्टिगत किसानों को वितरण हेतु जनपद में विभिन्न प्रजातियों के कुल 1359.50 कुंतल आलू बीज का आवंटन किया गया है।
आवंटित आलू बीज में कुफरी बहार, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी ख्याति, कुफरी मोहन एवं कुफरी फ्राइसोना आदि प्रजातियां शामिल हैं। बीज की दरें प्रजाति एवं श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई हैं।
आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त कृषकों को आलू बीज की मांग प्रजातिवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही करनी होगी। आलू बीज की ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसान कार्यालय—आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी के कार्यालय से  संपर्क कर सकते हैं।
किसान उद्यान निरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव (मोबाइल नंबर- 8318370646) एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अभिषेक कुमार (मोबाइल नंबर 9026189437) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आलू बीज की दर एवं योजनान्तर्गत आलू बीज की बुकिंग के लिए किसानों को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल https://potato.uphorticulture.in/ पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, कृषक की फोटो तथा भूमि संबंधी अभिलेख (खसरा/खतौनी) आदि आवश्यक होंगे।
आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आलू बीज की बुकिंग कराएं तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजना का लाभ प्राप्त करें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत विभिन्न मंदिरों एवं मेला स्थलों का किया निरीक्षण*

फर्रुखाबाद। शनिवार को शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न मंदिरों एवं मेला स्थलों का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर, मठिया देवी मंदिर एवं गुरुगांव देवी मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। मंदिरों एवं मेला स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था रखी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधियों से कहा कि श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक आवागमन एवं पूजा अर्चन के लिए भीड़ के प्रबंधन हेतु मंदिरों में बैरिकेडिंग लगाएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि मंदिरों के आसपास एवं श्रद्धालुओं के आवागमन स्थल पर व्यवस्थित रूप से प्रतिदिन साफ सफाई कराएं, सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा गोवंश को पकड़कर आश्रय स्थलों तक पहुंचाएं, इसके साथ ही सड़कों पर युक्त स्थलों पर कूड़ेदान की व्यवस्था कराएं। उन्होंने मंदिरों के आसपास स्थापित दुकानों के व्यापारियों से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के आउटपुट को साझा करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तत्परता से निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आज रामलीला में अहिल्या उद्धार, ताड़का वध और सीता स्वयंवर का होगा मंचन

**धनुष भंग लीला देखने उमड़ेंगे श्रद्धालु, कल शाम चार बजे धूमधाम से निकलेगी श्रीराम बारात**

**बहसूमा।** कस्बे में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में आज अहिल्या उद्धार, ताड़का वध, भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग और सीता स्वयंवर की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इन प्रसंगों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। रामलीला मंचन के माध्यम से कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत करेंगे।

रामलीला में अहिल्या उद्धार के प्रसंग में भगवान श्रीराम की कृपा का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद ताड़का वध की लीला का मंचन होगा। वहीं, सीता स्वयंवर और भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

**कल निकलेगी श्रीराम बारात**

श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से कल नगर में शाम चार बजे भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कमेटी की ओर से नगरवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।