/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक lucknow
छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के पर पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेंटल वेल-बीइंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर डॉ. दीप्ति यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक तनाव से बचाव तथा समस्याओं को साझा करने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी साझा की, जिससे छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए एक विशेष गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें उन्हें एक पत्र पर अपने मन की बातें और भावनाएं लिखने के लिए प्रेरित किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को अपनी भावनाओं को समझने और उन्हें सहज रूप से व्यक्त करने का अवसर मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली किसी भी समस्या को अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा अन्य विश्वसनीय बड़ों के साथ अवश्य साझा करना चाहिए। बड़ों के जीवन-अनुभव और मार्गदर्शन से समस्याओं का समाधान खोजने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि अधिक अंक प्राप्त करने की प्रतिस्पर्धा में छात्राओं को मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए। परीक्षा में कम अंक आने का अर्थ जीवन में असफल होना नहीं है। अनेक विद्यार्थी कम अंक प्राप्त करने के बावजूद आगे चलकर सफलता हासिल करते हैं। इसलिए छात्राओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम की नोडल शिक्षिका दीप्ति सिंह ने छात्राओं की सहभागिता एवं उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यह संदेश देना था कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी जीवन में सफलता, आत्मविश्वास और खुशहाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जनपद में 1359.50 कुंतल आलू बीज का हुआ आवंटन, किसानों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगा बीज*

फर्रुखाबाद ।  2026। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी  द्वारा जनपद के समस्त आलू उत्पादक किसानों को अवगत कराया गया है कि वर्ष 2026 में आलू बीज की मांग के दृष्टिगत किसानों को वितरण हेतु जनपद में विभिन्न प्रजातियों के कुल 1359.50 कुंतल आलू बीज का आवंटन किया गया है।
आवंटित आलू बीज में कुफरी बहार, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी ख्याति, कुफरी मोहन एवं कुफरी फ्राइसोना आदि प्रजातियां शामिल हैं। बीज की दरें प्रजाति एवं श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई हैं।
आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त कृषकों को आलू बीज की मांग प्रजातिवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही करनी होगी। आलू बीज की ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसान कार्यालय—आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी के कार्यालय से  संपर्क कर सकते हैं।
किसान उद्यान निरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव (मोबाइल नंबर- 8318370646) एवं सहायक उद्यान निरीक्षक अभिषेक कुमार (मोबाइल नंबर 9026189437) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आलू बीज की दर एवं योजनान्तर्गत आलू बीज की बुकिंग के लिए किसानों को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल https://potato.uphorticulture.in/ पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, कृषक की फोटो तथा भूमि संबंधी अभिलेख (खसरा/खतौनी) आदि आवश्यक होंगे।
आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आलू बीज की बुकिंग कराएं तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजना का लाभ प्राप्त करें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत विभिन्न मंदिरों एवं मेला स्थलों का किया निरीक्षण*

फर्रुखाबाद। शनिवार को शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न मंदिरों एवं मेला स्थलों का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर, मठिया देवी मंदिर एवं गुरुगांव देवी मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। मंदिरों एवं मेला स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा भीड़ नियंत्रण की समुचित व्यवस्था रखी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधियों से कहा कि श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक आवागमन एवं पूजा अर्चन के लिए भीड़ के प्रबंधन हेतु मंदिरों में बैरिकेडिंग लगाएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि मंदिरों के आसपास एवं श्रद्धालुओं के आवागमन स्थल पर व्यवस्थित रूप से प्रतिदिन साफ सफाई कराएं, सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा गोवंश को पकड़कर आश्रय स्थलों तक पहुंचाएं, इसके साथ ही सड़कों पर युक्त स्थलों पर कूड़ेदान की व्यवस्था कराएं। उन्होंने मंदिरों के आसपास स्थापित दुकानों के व्यापारियों से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के आउटपुट को साझा करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तत्परता से निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आज रामलीला में अहिल्या उद्धार, ताड़का वध और सीता स्वयंवर का होगा मंचन

**धनुष भंग लीला देखने उमड़ेंगे श्रद्धालु, कल शाम चार बजे धूमधाम से निकलेगी श्रीराम बारात**

**बहसूमा।** कस्बे में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में आज अहिल्या उद्धार, ताड़का वध, भगवान श्रीराम द्वारा धनुष भंग और सीता स्वयंवर की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इन प्रसंगों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। रामलीला मंचन के माध्यम से कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत करेंगे।

रामलीला में अहिल्या उद्धार के प्रसंग में भगवान श्रीराम की कृपा का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद ताड़का वध की लीला का मंचन होगा। वहीं, सीता स्वयंवर और भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

**कल निकलेगी श्रीराम बारात**

श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से कल नगर में शाम चार बजे भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कमेटी की ओर से नगरवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
फर्रुखाबाद। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनसंख्या गणना से संबंधित कार्यों, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करने पर बल दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षित होना तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने जनगणना के दौरान सही एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं, नीतियों के निर्धारण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना प्रभारी परखी भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना, 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक आमजनमानस की गणना एवं 04 जनवरी 2027 को शाम 06 बजे से 12 बजे तक बेघर लोगों की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 03 मास्टर ट्रेनर द्वारा 70 फील्ड ट्रेनरों को PE एप के माध्यम से डिजिटल रूप में आमजनमानस की गणना के समय प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर गृह स्वामियों एवं सदस्यों से पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों के उत्तर की जानकारी एकत्र करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी एस0पी0 सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पांच साल में प्रधान विकास सिंह ने बदली छतहरा घूरहेठा गांव की तस्वीर, विकास कार्यों से ग्रामीणों को मिली राहत
60 फीट ऊंचा तिरंगा बना गांव की पहचान, इंटरलॉकिंग से लेकर सोलर लाइट तक की सुविधाएं उपलब्ध

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

जसरा ब्लॉक के छतहरा घूरहेठा गांव में बीते पांच वर्षों के दौरान विकास कार्यों ने गांव की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है। ग्राम प्रधान विकास सिंह के प्रयासों से गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। कभी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझने वाले इस गांव में अब विकास कार्यों की रफ्तार दिखाई देने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सुविधाएं बढ़ने से उनके दैनिक जीवन में काफी बदलाव आया है।गांव में 60 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही रंगीन इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत भवन, शवदाह गृह और यात्री शेड जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। हैंडपंपों का रिबोर कराने के साथ पौधारोपण पर भी जोर दिया गया है। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं के मामले में राहत मिली है।ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में कई दशकों से बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई थी। सड़क, रोशनी और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पिछले पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों से गांव में बदलाव नजर आने लगा है। सार्वजनिक स्थलों के विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीणों को अपने गांव में ही कई जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं।
ग्राम प्रधान विकास सिंह का प्रयास गांव में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी विकास की यह रफ्तार बनी रहेगी और गांव में बची हुई समस्याओं का समाधान होगा। छतहरा घूरहेठा में हुए कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की तस्वीर सामने आती है।
क्षत्रिय एकता महासभा गांव गांव अभियान : युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर के आवास पर 11 अक्टूबर को भव्य कार्यक्रम
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

क्षत्रिय एकता महासभा  द्वारा समाज को एकजुट करने और संगठन के विस्तार के उद्देश्य से गांव-गांव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 11 अक्टूबर 11 अक्टूबर 2026 को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक और कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन संगठन के शीर्ष पदाधिकारीयों द्वारा  किया जाएगा । कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर, महामंत्री आशीष चौहान , मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह , कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह  तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आर्थिक सहयोग में संगठन को मिलेगी मजबूती कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए समाज के भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में चाकघाट निवासी ज्ञानेंद्रर सिंह एवं मांडा निवासी धर्मेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हेतु विशेष आर्थिक सहयोग दिया गया।
संगठन के के पदाधिकारियों ने बताया कि इस गांव गांव अभियान का मुक्त उद्देश्य क्षत्रिय समाज के युवाओं को जोड़ना , सामाजिक सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज के  हर वर्ग की मदद के लिए संगठन को धरातल पर मजबूत करना है। 11 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मुआवजे की लड़ाई में मिली जीत, किसानों ने मनाया जश्न
**चार गांवों के हजारों किसान पहुंचे आभार समारोह में, राज्यमंत्री दिनेश खटीक समेत अधिकारियों को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित**

**बहसूमा।** भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से जुड़े मामले में न्याय मिलने पर शनिवार को किसान संघर्ष समिति बहसूमा के नेतृत्व में वामिका फार्म हाउस में आभार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कलां और मोहम्मदपुर शाकिस्त गांवों के हजारों किसानों ने भाग लिया। मुआवजे को लेकर मिली सफलता पर किसानों ने खुशी जाहिर की और एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन सिंह तोमर, अपर जिलाधिकारी नवीन चंद्र, एसडीएम मवाना संतोष कुमार और तहसीलदार मवाना निरंकार भी मौजूद रहे।

**पगड़ी बांधकर अतिथियों का किया सम्मान**

समारोह के दौरान किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री और अधिकारियों को पारंपरिक पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। अतिथियों को शील्ड और चादर भी भेंट की गई। समिति के पदाधिकारियों ने मुआवजे से जुड़े मामले में किसानों को न्याय मिलने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि चारों गांवों के किसानों ने अपने हक की लड़ाई में एकजुट होकर संघर्ष किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

**किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद**

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष कपिल चहल, संचालक दिनेश कुमार, संयोजक प्रवेश जैनर और प्रवेश अहलावत, पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार चहल, सुरेंद्र राणा, राहुल देशवाल और शोकीन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

समारोह में चारों गांवों के किसानों की बड़ी भागीदारी रही। किसानों ने मुआवजे के मामले में मिली सफलता पर खुशी जताते हुए इसे लंबे संघर्ष का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। आयोजन के दौरान किसानों की एकजुटता और आपसी सहयोग प्रमुख रूप से देखने को मिला।
पितरों की स्मृति में विद्यार्थियों ने लगाए पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
**डी मोनफोर अकादमी में ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, पौधों की देखभाल का लिया संकल्प**

**रामराज (मेरठ)।** पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर डी मोनफोर अकादमी में ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने पूर्वजों की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति और पूर्वजों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पूर्वजों की स्मृति में पौधा लगाना श्रद्धा का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करते हैं। वहीं, निर्देशक डॉ. केके शर्मा ने पौधारोपण को भावी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया।

उप-प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने भी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि पूर्वजों की स्मृति को प्रकृति की सेवा से जोड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है।
भूमि अधिग्रहण का मुआवजा मिलने पर किसानों ने मनाया जश्न
चार गांवों के हजारों किसान आभार एवं सम्मान समारोह में पहुंचे, राज्यमंत्री दिनेश खटीक समेत अधिकारियों को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
बहसूमा। भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से संबंधित न्याय मिलने के उपलक्ष्य में शनिवार को किसान संघर्ष समिति बहसूमा के नेतृत्व में वामिका फार्म हाउस में आभार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कलां और मोहम्मदपुर शाकिस्त गांवों के हजारों किसानों ने भाग लिया। किसानों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन सिंह तोमर उपस्थित रहे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी, नवीन चंद्र, एसडीएम मवाना संतोष कुमार और तहसीलदार मवाना निरंकार भी समारोह में पहुंचे।
पगड़ी बांधकर अतिथियों को किया सम्मानित
समारोह के दौरान किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी बांधकर, शील्ड और चादर भेंट कर सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण मुआवजे से संबंधित मामले में न्याय मिलने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चारों गांवों से बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रही।
समिति के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
समारोह में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष कपिल चहल, संचालक दिनेश कुमार, संयोजक प्रवेश जैनर और प्रवेश अहलावत, पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार चहल, सुरेंद्र राणा, राहुल देशवाल और शोकीन्द्र सहित समिति के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और सम्मान समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि चारों गांवों के किसानों की एकजुटता और संघर्ष इस अवसर की प्रमुख विशेषता रही। समारोह में किसानों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।