/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन* lucknow
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
फर्रुखाबाद। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनसंख्या गणना से संबंधित कार्यों, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करने पर बल दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षित होना तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने जनगणना के दौरान सही एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं, नीतियों के निर्धारण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना प्रभारी परखी भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना, 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक आमजनमानस की गणना एवं 04 जनवरी 2027 को शाम 06 बजे से 12 बजे तक बेघर लोगों की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 03 मास्टर ट्रेनर द्वारा 70 फील्ड ट्रेनरों को PE एप के माध्यम से डिजिटल रूप में आमजनमानस की गणना के समय प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर गृह स्वामियों एवं सदस्यों से पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों के उत्तर की जानकारी एकत्र करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी एस0पी0 सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पांच साल में प्रधान विकास सिंह ने बदली छतहरा घूरहेठा गांव की तस्वीर, विकास कार्यों से ग्रामीणों को मिली राहत
60 फीट ऊंचा तिरंगा बना गांव की पहचान, इंटरलॉकिंग से लेकर सोलर लाइट तक की सुविधाएं उपलब्ध

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

जसरा ब्लॉक के छतहरा घूरहेठा गांव में बीते पांच वर्षों के दौरान विकास कार्यों ने गांव की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है। ग्राम प्रधान विकास सिंह के प्रयासों से गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। कभी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझने वाले इस गांव में अब विकास कार्यों की रफ्तार दिखाई देने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सुविधाएं बढ़ने से उनके दैनिक जीवन में काफी बदलाव आया है।गांव में 60 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही रंगीन इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत भवन, शवदाह गृह और यात्री शेड जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। हैंडपंपों का रिबोर कराने के साथ पौधारोपण पर भी जोर दिया गया है। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं के मामले में राहत मिली है।ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में कई दशकों से बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई थी। सड़क, रोशनी और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पिछले पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों से गांव में बदलाव नजर आने लगा है। सार्वजनिक स्थलों के विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीणों को अपने गांव में ही कई जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं।
ग्राम प्रधान विकास सिंह का प्रयास गांव में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी विकास की यह रफ्तार बनी रहेगी और गांव में बची हुई समस्याओं का समाधान होगा। छतहरा घूरहेठा में हुए कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की तस्वीर सामने आती है।
क्षत्रिय एकता महासभा गांव गांव अभियान : युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर के आवास पर 11 अक्टूबर को भव्य कार्यक्रम
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

क्षत्रिय एकता महासभा  द्वारा समाज को एकजुट करने और संगठन के विस्तार के उद्देश्य से गांव-गांव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 11 अक्टूबर 11 अक्टूबर 2026 को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक और कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन संगठन के शीर्ष पदाधिकारीयों द्वारा  किया जाएगा । कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर, महामंत्री आशीष चौहान , मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह , कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह  तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आर्थिक सहयोग में संगठन को मिलेगी मजबूती कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए समाज के भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में चाकघाट निवासी ज्ञानेंद्रर सिंह एवं मांडा निवासी धर्मेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हेतु विशेष आर्थिक सहयोग दिया गया।
संगठन के के पदाधिकारियों ने बताया कि इस गांव गांव अभियान का मुक्त उद्देश्य क्षत्रिय समाज के युवाओं को जोड़ना , सामाजिक सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज के  हर वर्ग की मदद के लिए संगठन को धरातल पर मजबूत करना है। 11 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मुआवजे की लड़ाई में मिली जीत, किसानों ने मनाया जश्न
**चार गांवों के हजारों किसान पहुंचे आभार समारोह में, राज्यमंत्री दिनेश खटीक समेत अधिकारियों को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित**

**बहसूमा।** भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से जुड़े मामले में न्याय मिलने पर शनिवार को किसान संघर्ष समिति बहसूमा के नेतृत्व में वामिका फार्म हाउस में आभार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कलां और मोहम्मदपुर शाकिस्त गांवों के हजारों किसानों ने भाग लिया। मुआवजे को लेकर मिली सफलता पर किसानों ने खुशी जाहिर की और एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन सिंह तोमर, अपर जिलाधिकारी नवीन चंद्र, एसडीएम मवाना संतोष कुमार और तहसीलदार मवाना निरंकार भी मौजूद रहे।

**पगड़ी बांधकर अतिथियों का किया सम्मान**

समारोह के दौरान किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री और अधिकारियों को पारंपरिक पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। अतिथियों को शील्ड और चादर भी भेंट की गई। समिति के पदाधिकारियों ने मुआवजे से जुड़े मामले में किसानों को न्याय मिलने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि चारों गांवों के किसानों ने अपने हक की लड़ाई में एकजुट होकर संघर्ष किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

**किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद**

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष कपिल चहल, संचालक दिनेश कुमार, संयोजक प्रवेश जैनर और प्रवेश अहलावत, पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार चहल, सुरेंद्र राणा, राहुल देशवाल और शोकीन्द्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

समारोह में चारों गांवों के किसानों की बड़ी भागीदारी रही। किसानों ने मुआवजे के मामले में मिली सफलता पर खुशी जताते हुए इसे लंबे संघर्ष का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। आयोजन के दौरान किसानों की एकजुटता और आपसी सहयोग प्रमुख रूप से देखने को मिला।
पितरों की स्मृति में विद्यार्थियों ने लगाए पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
**डी मोनफोर अकादमी में ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, पौधों की देखभाल का लिया संकल्प**

**रामराज (मेरठ)।** पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर डी मोनफोर अकादमी में ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने पूर्वजों की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति और पूर्वजों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पूर्वजों की स्मृति में पौधा लगाना श्रद्धा का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करते हैं। वहीं, निर्देशक डॉ. केके शर्मा ने पौधारोपण को भावी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया।

उप-प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने भी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि पूर्वजों की स्मृति को प्रकृति की सेवा से जोड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है।
भूमि अधिग्रहण का मुआवजा मिलने पर किसानों ने मनाया जश्न
चार गांवों के हजारों किसान आभार एवं सम्मान समारोह में पहुंचे, राज्यमंत्री दिनेश खटीक समेत अधिकारियों को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
बहसूमा। भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से संबंधित न्याय मिलने के उपलक्ष्य में शनिवार को किसान संघर्ष समिति बहसूमा के नेतृत्व में वामिका फार्म हाउस में आभार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कलां और मोहम्मदपुर शाकिस्त गांवों के हजारों किसानों ने भाग लिया। किसानों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन सिंह तोमर उपस्थित रहे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी, नवीन चंद्र, एसडीएम मवाना संतोष कुमार और तहसीलदार मवाना निरंकार भी समारोह में पहुंचे।
पगड़ी बांधकर अतिथियों को किया सम्मानित
समारोह के दौरान किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी बांधकर, शील्ड और चादर भेंट कर सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण मुआवजे से संबंधित मामले में न्याय मिलने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चारों गांवों से बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रही।
समिति के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
समारोह में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष कपिल चहल, संचालक दिनेश कुमार, संयोजक प्रवेश जैनर और प्रवेश अहलावत, पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार चहल, सुरेंद्र राणा, राहुल देशवाल और शोकीन्द्र सहित समिति के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और सम्मान समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि चारों गांवों के किसानों की एकजुटता और संघर्ष इस अवसर की प्रमुख विशेषता रही। समारोह में किसानों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा से उनके कार्यालय में शुक्रवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दिवंगत कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को सरकार की कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से आच्छादित (शामिल) करने की पुरजोर मांग की। परिषद के अध्यक्ष एस. पी. तिवारी ने अपर मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के मृतक आश्रित परिवार इस समय गंभीर आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में इन परिवारों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बीमारी के समय उन्हें इलाज के लिए दर - दर भटकना न पड़े।
अपर मुख्य सचिव शर्मा ने  प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को अत्यंत संवेदनशील और न्यायसंगत माना। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के मृतक आश्रितों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में लाने के लिए नियमों का परीक्षण कर रहा है और इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री संजय कुमार शुक्ला तथा उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
जौनपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य कर रही सामाजिक संस्था केवला देवी रामबहाल फाउंडेशन (केडीआर) द्वारा 11 अक्टूबर, रविवार को जनपद के बदलापुर तहसील के कठार गांव में स्थित केडीआर हाउस में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए विनोद सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के आयोजन में विनय सिंह, अशोक सिंह, ठाकुर अमरधारी सिंह, सौरभ सिंह और विकास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।
लेखपालों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना
10 से 23 अक्टूबर तक तहसील से जिला मुख्यालय तक होंगे विरोध प्रदर्शन, लंबित मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन तेज करने की तैयारी

मवाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। संघ ने 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। आंदोलन के तहत अक्टूबर माह में तहसील से जिला मुख्यालय तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर शासन और प्रशासन का ध्यान लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया जाएगा।

संघ के अनुसार, लेखपालों के प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे लागू करने और वेतन विसंगतियों का समाधान करने की मांग पिछले 10 वर्षों से लंबित है। इसके अलावा आठ वर्षों से अंतरमंडलीय स्थानांतरण नहीं होने, दो वर्षों से पदोन्नति सूची जारी नहीं किए जाने और 16 वर्षों से भर्ती में वृद्धि नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया है।

लेखपालों ने परिषदादेश के बावजूद उन्हें पटलों से नहीं हटाए जाने और प्रभारी राजस्व निरीक्षकों को कार्यों से अवमुक्त नहीं करने पर नाराजगी जताई है। संघ का कहना है कि उच्च तकनीकी कार्यों के निष्पादन के लिए पिछले पांच वर्षों से लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी दिए जाने के बावजूद तकनीकी पद भी घोषित नहीं किए गए हैं।

इसके अलावा ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, भत्तों में बढ़ोतरी, तहसीलदार लेखपालों की परीक्षा का परिणाम घोषित करने और स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग भी शामिल है।

### 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर धरना

संघ के घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 10 अक्टूबर को थाना दिवस पर लेखपाल काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 12 अक्टूबर को तहसील और जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांगों का समाधान नहीं होने पर 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा।

मवाना में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा के पदाधिकारियों ने भी आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संघ ने लंबित मांगों का जल्द निस्तारण करने की मांग की है। इस दौरान नीरज कुमार, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा, सुनील वत्स, एस. रूपाली, सचिन सैनी, धीरज, मनोज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपनादल कमेरावादी 60 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव - पल्लवी पटेल
13 मंडलों में जल्द मजबूत होगा संगठन

गोंडा।अपनादल कमेरावादी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दिया है।शनिवार अपरान्ह अपनादल कमेरावादी की नेता व सिराथू विधानसभा सीट से विधायक पल्लवी पटेल सर्किट हाउस पहुंची।जहाँ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और इसके लिए प्रदेश के 13 मंडलों में सीटें चिन्हित की गई हैं।इनमें गोंडा जिले की मेहनवन विधानसभा सीट भी शामिल है और कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करने की तैयारी है।

पल्लवी पटेल ने इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान,ईवीएम से चुनाव, चुनाव आयोग और प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार पर भी अपनी राय व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि गठबंधन में बातचीत के दौरान मतभेद होना सामान्य है परन्तु विपक्ष का उद्देश्य मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ना है।उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपनादल कमेरावादी की चुनावी रणनीति और दूसरी पार्टियों से गठबंधन को लेकर  अंतिम फैसला भविष्य में सामने आएगा।

डाक्टर पल्लवी पटेल ने कि अपनादल कमेरावादी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 60 सीटों पर तैयारी कर रहा है।इन सीटों को प्रदेश के 13 मंडलों में चिन्हित किया गया है और जिले की मेहनवन विधानसभा सीट भी रणनीति में शामिल है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए संगठन को दुरुस्त और मजबूत किया जाएगा तथा गोरखपुर में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी।इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर पल्लवी पटेल ने कहा कि जब दो पार्टियां गठबंधन में आती हैं तो बातचीत के दौरान मतभेद होना स्वाभाविक है।उन्होंने कहा कि और अंत में सभी का उद्देश्य मिलकर चुनाव लड़ना तथा आम जनता के मुद्दों को उठाना है।

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश की राजनीति दो गठबंधनों के बीच बंटी हुई है।अपनादल कमेरावादी की विचारधारा से सहमत साथी साथ आएंगे।दूसरी पार्टियों के नेतृत्व और गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय समय आने पर सामने आएगा।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर पल्लवी पटेल ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था है,परन्तु उनके मुताबिक वह भाजपा की चुनावी रणनीति में एक मोहरे की तरह रह गया है।उन्होंने यह भी कहा कि देश में लोकतंत्र कागजों पर है,जबकि मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक ताकतों को कमजोर कर रही है।ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लंबे समय से इस मांग को उठा रहे हैं और इसके लिए प्रदर्शन भी हुए हैं।उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत या हार से अलग,उनकी मांग है कि ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।

अपनी बहन व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ आईएएस दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर पल्लवी पटेल ने कहा कि हर व्यक्ति को कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है।दोनों बहनों के एक पार्टी में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से उनके विचार अलग हैं,परन्तु पारिवारिक रिश्ते बने रहेंगे।उन्होंने कहा कि दो दलों में नेता काम करते हैं, बहनें नहीं और पारिवारिक रूप से हम आज भी बहनें हैं।भाजपा के सहयोगी दलों की नाराजगी और विपक्ष से मुलाकातों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें भारतीय जानता पार्टी से परेशानी है तो उन्हें अपना इलाज वहीं करवाना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया।उनका आरोप था कि सरकारी व्यवस्था और जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल ऐसे आयोजनों पर किया जा रहा है।