/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ यूनियन बैंक ने दो लाभार्थियों को दिए दो-दो लाख के चेक, व्यापारियों को ढाई करोड़ का ऋण स्वीकृत lucknow
मऊ यूनियन बैंक ने दो लाभार्थियों को दिए दो-दो लाख के चेक, व्यापारियों को ढाई करोड़ का ऋण स्वीकृत
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। सब्जी मंडी के निकट स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रीमियम शाखा में गुरुवार की शाम विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के श्री टी. कामेश्वर राव एवं वाराणसी आंचल के अधिकारी दीप्तिमान गुप्ता ने लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के अंतर्गत स्थानीय तहसील क्षेत्र के व्यापारियों को विभिन्न व्यावसायिक जरूरतों के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऋण सुविधा के माध्यम से छोटे-बड़े व्यापारी अपने कारोबार का विस्तार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए सदैव तत्पर है।
अधिकारियों ने बैंक की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी ग्राहकों एवं उपस्थित लोगों को दी।

कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद गोहना, खैराबाद, वलीदपुर, नदवासराय, करहां, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, सरसेना सहित विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक, बैंक कर्मचारी, खाताधारक एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख शिवकुमार शुक्ला, शाखा प्रबंधक सूर्यकांत मिश्रा, विवेक कुमार, उदय प्रताप सिंह, आशीष कुमार सोनकर, अरविंद कुमार, आशीष कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सम्मानित खाताधारक उपस्थित रहे।
मऊ शिक्षक समाज के शिल्पकार होते है-भगवान भाई
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ
शिक्षकों के हाव भाव उठना, बोलना, चलना, व्यवहार करना इन बातो का असर भी बच्चों के जीवन में पडता है ।  अब समाज को शिक्षित करने  व शिक्षा देने के स्वरूप को बदलने की आवश्यकता है | स्वयं के आचारण से शिक्षा देने की आवश्यकता है |

आचरण की शिक्षा जबान में भी तेज होती है । उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से आये हुए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे | वे अर्जुन गर्ल्स पी जी कॉलेज में सभी छात्राएं और शिक्षक को नैतिक शिक्षा से चरित्रवान और आदर्श शिक्षक विषय पर बोल रहे थे |
भगवान भाई ने कहा कि शिक्षा देने के बाद भी अगर बच्चे बिगड रहे हैं  उसका मतलब मूर्तिकार में भी कुछ कमी है ।

उन्होंने कहा कि शिक्षक के अंदर के जो संस्कार है उनका विद्यार्थी अनुकरण करते हे । शिक्षकेां को केवल पाठ पढाने वाला शिक्षक नही बनना है । उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के नाते हमारे अंदर सदगुणों का आचरण होना आवश्यक है । शिक्षा मे भौतिक सुधार तो है लेकिन नैतिकता का हृास होता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अपने जीवन की धारणाओं के आधार से नैतिक पाठ भी आवश्यक पढाये।
भगवान भाई ने कहा कि बिगड़ती परिस्थिति को देखते हुए समाज को सुधारने की बहुत आवश्यकता हैं ।

शिक्षक वही है जो अपने जीवन की धारणाओं से दूसरों को शिक्षा देता है । स्वयं की धारणाओं से वाणी, कर्म, व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार आ जाता है। शिक्षक शिल्पकार है आदर्श शिक्षक आदर्श समाज का निर्माण कर सकता है |  

उन्होंने कहा कि  एक दीपक से पूरा कमरा प्रकाशमान होता है तो क्या पूरे जिले को मूल्य निष्ठ शिक्षा से प्रकाशित हम सब मिलकर नहीं कर सकते हैं? अब आवश्यकता है सेवाभाव की ।

व्यवस्थापक प्रमोद यादव जी ने  कहा कि परिवर्तन करने की जिम्मेवारी शिक्षकों की है, शिक्षकों को स्वयं को आचरण पर ध्यान देने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ तनाव मुक्त रहने की भी आवश्यकता है । उन्हेांने ब्रह्माकुमारी द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की सराहना की ।

बी के रामानंद भाई जी ने बी के भगवान भाई का परिचय देते हुए कहा की बी के भगवान भाई जी ने 5000 स्कुलो और 800 जेलों में नैतिक शिक्षा और सकारात्मक चिन्तन , अपराध मुक्त का पाठ पढ़ाकर अपना नाम इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स दर्ज करा चुके है |

कार्यक्रम में ईश्वरचंद, अरविन्द, अंजुम जिया, शगुफ्ता खातून, मोतीचंद भाई बीके रमेश भाई भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बीके भगवान भाई जी ने मेडिटेशन भी कराया गया
मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में बनाई नई पहचान : बृजभूषण सिंह

*नई सोच,नई दिशा और नई गति के साथ आगे बढ़ रहा भारत : जिला प्रभारी*

*25 वर्षों की लोकसेवा के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा,निकली सेवा ज्योति यात्रा*

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के प्रशासनिक एवं लोकसेवा कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने बुधवार को तिकोनिया पार्क में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की। इसके बाद शहर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह की मौजूदगी में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन सुना। इसके बाद वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित कर यात्रा की अगुवाई की।यात्रा तिकोनिया पार्क से डाकखाना,गल्लामंडी, मेडिकल कॉलेज और आजाद तिराहा होते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई सोच, नई दिशा और नई गति मिली है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। आज दुनिया भारत के सामर्थ्य और नेतृत्व की चर्चा कर रही है। 35 से अधिक देशों द्वारा प्रधानमंत्री को सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया जाना भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ,सबका विकास और सुशासन को शासन का आधार बनाया है। स्पष्ट नीति और साफ नीयत के साथ देश चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार की योजनाओं ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और भारत अब बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखता है।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि आनंद द्विवेदी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, करुणा शंकर द्विवेदी,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,शशिकांत पाण्डे, गांधी सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, योगेंद्र सिंह,आनंद द्विवेदी,कृपाशंकर मिश्रा, बबीता तिवारी, रि.कर्नल पंकज वर्मा, विजय त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद वर्मा, संदीप सिंह, विजय मिश्र, एलके दूबे,अखिलेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख चंदर प्रताप सिंह,नवनीत सिंह सोनू, डिंपल सिंह, शिव कुमार सिंह, कमला सिंह,प्रीति प्रकाश,पूजा कसौधन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राप्ती नदी व झारखंडी सरोवर में 50 हजार मत्स्य बीज का संचय,बढ़ेगी जैव विविधता  
              
                                      

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को राप्ती नदी एवं झारखंडी सरोवर में 50 हजार मत्स्य बीज का संचय किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने राप्ती नदी में मत्स्य बीज प्रवाहित कर नदी की जैव विविधता एवं मत्स्य संपदा के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राप्ती नदी बलरामपुर की जीवनधारा है और इसकी प्राकृतिक संपदा एवं जैव विविधता का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सहायक निदेशक मत्स्य दीपान्शू ने बताया कि रिवर रैंचिंग का उद्देश्य नदियों में प्राकृतिक मत्स्य संपदा को बढ़ाना,मछलियों की प्रजातियों का संरक्षण तथा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखना है। प्रदूषण, मानवीय हस्तक्षेप और अन्य गतिविधियों के कारण प्राकृतिक मत्स्य संपदा प्रभावित हो रही है। ऐसे में गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीजों का संचय मछलियों की संख्या एवं प्रजातीय विविधता बढ़ाने में सहायक होगा।
उन्होंने बताया कि इससे जलीय पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होने के साथ ही नदी पर आजीविका के लिए निर्भर मछुआ समुदाय को भी भविष्य में लाभ मिलेगा।
चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि रिवर रैंचिंग जैसी पहल पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आमजन से नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने तथा जलीय जीवों के संरक्षण में सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,जेई सिविल अविनाश यादव,जेई जल धर्मेंद्र गौड़,सभासद राघवेंद्र कान्त सिंह ‘मंटू’,गौरव मिश्र,पूर्व अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पिता की स्मृति में अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने किया सेवा का संकल्प, 150 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
*आजमगढ़ भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्व. राजेन्द्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल और PGI में फल वितरण, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय बोले - जनसेवा में समर्पित था जीवन*


उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़ ::भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पूज्य पिता एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर सदर अस्पताल, महिला अस्पताल और पीजीआई चक्रपानपुर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरित किया।

वहीं, उनके मुंडा स्थित आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

*क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि*

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा जी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित किया था। जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने जनसेवा का जो कार्य किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उनके सुयोग्य सुपुत्र अखिलेश मिश्रा गुड्डू उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

*पहले राजनीतिक गुरु थे स्व. राजेन्द्र मिश्रा - ध्रुव सिंह*

जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि जब मैं 16 साल का था, तब स्व. राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा जी के नेतृत्व में ही भाजपा में कार्य शुरू किया था। वे मेरे पहले राजनीतिक गुरु थे। कम संसाधनों में उन्होंने भाजपा को मजबूत किया, उनके कार्यकाल में तरवा सदस्यता में पूरे प्रदेश में नंबर वन था। 22 वर्ष पूर्व आतताइयों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी, वह दिन हम कभी भूल नहीं पाएंगे।

*पिता की प्रेरणा से करता हूं सेवा - अखिलेश मिश्रा गुड्डू*

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। सेवा के यह कार्य करने की प्रेरणा मुझे अपने पूज्य पिताजी से ही मिली है। उनके विचार और विराट व्यक्तित्व मुझे सदैव निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर विनोद राजभर, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, वंदना सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
सावधान! ‘राजेश मिक्स मसाला’ के एक बैच पर यूपी में बैन, लैब जांच में निकला असुरक्षित
चंदौली। अगर आपके घर में ‘राजेश ब्रांड मिक्स मसाला पाउडर (सब्जी मसाला)’ रखा है तो पैकेट का बैच नंबर जरूर जांच लें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अमेठी में निर्मित इस मसाले के बैच/लॉट नंबर 03 की बिक्री पर पूरे उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रयोगशाला जांच में यह नमूना ‘असुरक्षित’ पाया गया, जिसके बाद शासन ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, इस मसाले का नमूना पहले कुशीनगर जिले से लिया गया था। जांच के बाद रिपोर्ट में इसे स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने संबंधित निर्माता राजेश फूड्स एंड कंज्यूमर्स प्रा. लि., अमेठी को बाजार में मौजूद इस बैच के सभी पैकेट वापस लेने के निर्देश दिए हैं।

विभाग की कार्रवाई के बाद अब इस विशेष बैच की बिक्री और वितरण पर पूरे प्रदेश में रोक रहेगी। हालांकि, कार्रवाई विशेष रूप से बैच/लॉट नंबर 03 को लेकर है, इसलिए अन्य बैचों के संबंध में यही निष्कर्ष लागू नहीं होता।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को प्रतिबंधित बैच की बिक्री नहीं करने तथा उपभोक्ताओं को पैकेट खरीदते समय ब्रांड के साथ बैच नंबर और लेबल भी जांचने की सलाह दी है।
मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प०राहुल शर्मा ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया
मीरापुर में पुलिस चौकी के समीप आयोजित रामलीला का भव्य  शुभारंभ हुआ

रामजन्म की लीला का चित्रण देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

कस्बें में पुलिस चौकी के समीप श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में  आयोजित रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मीरापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प०राहुल शर्मा ने फीता काटकर किया।विशिष्ट अतिथि संदीप डागा एडवोकेट ने भगवान श्री राम की आरती की।रामलीला के प्रथम दिन प्रोजेक्टर पर संचालित रामलीला  में भगवान श्री राम के जन्म की भव्य लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कस्बें में पुलिस चौकी के निकट आयोजित रामलीला के शुभारंभ पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब मीरापुर के अध्यक्ष  प०राहुल शर्मा ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके उपरांत विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संदीप डागा ने भगवान श्री राम व रामायण की आरती की।इस दौरान मुख्य अतिथि प० राहुल शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम ने पिता धर्म निभाने के लिए अपना सर्वस्व राजपाठ त्याग कर दिया था।उन्होंने कहा कि रामानन्द सागर द्वारा निर्मित रामलीला का प्रोजेक्टर के माध्यम से संचालित होना अपने आप मे अदभुत है जिसमें पात्रों का सजीव होने का अहसास होता है। उन्होंने कहा भगवान श्री राम के आदर्शो को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। विशिष्ट अतिथि संदीप डागा ने कहा कि रामलीला के आयोजन से ही युवा पीढ़ी को भगवान श्री राम के चरित्र का ज्ञान होता है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आराध्य है हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इसके बाद प्रोजेक्टर पर संचालित रामलीला के प्रथम दिन भगवान श्री राम के जन्म के साथ साथ लक्ष्मण,भरत शत्रुघ्न के जन्म की भव्य व मनमोहक लीला देखकर दर्शकों का मन मोहित हो गया।राम जन्म पर कमेटी द्वारा प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी ने मुख्य अतिथि प० राहुल शर्मा व विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संदीप डागा  व अन्य अतिथियों में शामिल सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी एडवोकेट,भाजपा नेता अरुण शर्मा,अभिषेक गर्ग,व्यापारी नेता विकास गोयल,मधुर बैन छाबड़ा,जितेन्द्र उत्सव,शिवम गोयल,व्यापारी अमित मित्तल,विकास वर्मा,वेदप्रकाश आर्य,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,डॉ. संजीव माहेश्वरी को सम्मानित किया।इस दौरान मुख्यरूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित कैलाशचंद्र शर्मा,संजय कुमार वर्मा,अंकित शर्मा ,सतीश वर्मा, पुनीत वर्मा , विकास कौशिक, सहदेव शर्मा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, वैध प्रद्युमन शर्मा ,शिवम राजवंशी,ललित रस्तौगी,प्रधुम्न शर्मा,राहुल रस्तौगी ,तुषार ठाकुर,अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिवम राजवंशी ने तथा अध्यक्षता सुरेन्द्र अग्रवाल व राजेन्द्र रस्तौगी ने की।
ऑनलाइन काम में लापरवाही पर DIOS सख्त, गोंडा की रैंकिंग 75वें पर पहुंची
*वेतन रोकने और परीक्षा केंद्र निरस्त करने की चेतावनी, बुधवार को जारी हुआ आखिरी नोटिस


गोंडा।माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार शाम 4:30 बजे उन्होंने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन हाईस्कूल-इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को आखिरी नोटिस जारी किया है। सभी लंबित ऑनलाइन कार्यों को तत्काल शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीआईओएस ने जिले की प्रदेश में रैंकिंग 75वें नंबर पर पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे उच्चाधिकारियों और विभागीय निर्देशों की अवहेलना माना है।आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि सहायता प्राप्त विद्यालयों में काम अधूरा मिला तो संबंधित प्रधानाचार्य का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जाएगा। साथ ही सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अपने स्कूल के साथ-साथ आसपास के स्कूलों का काम भी पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।एसएचवीआर पर नामांकन और सर्वेक्षण, प्रशस्त एप पर शिक्षकों के 10 संवेदनशीलता वीडियो, यूपीएमएसपी पर शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति, ईको क्लब की गतिविधियां,मिशन कर्मयोगी के निर्धारित
कोर्स,छात्र-छात्राओं के अलग-अलग शौचालय की जानकारी फीडिंग, यू-डायस प्लस और यूपीएमएसपी में विद्यार्थियों के आंकड़ों का अंतर शून्य करना।वित्त विहीन विद्यालयों में लापरवाही मिलने पर प्रबंधन समिति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। संबंधित स्कूल को बोर्ड परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि पहले भी कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ। यह आखिरी नोटिस है, इसके बाद लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।
पैदल मार्च पुलिस से भिंड़े कांग्रेस कार्यकर्ता,सड़क पर लेटी पूर्व प्रत्याशी,धक्का मुक्की में हंगामा
*पूर्व प्रदेश सचिव ने करनैलगंज में फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

*पूर्व जिलाअध्यक्ष सहित आधा दर्जन हाउस अरेस्ट

गोंडा।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के लिए बढ़ रहे थे कि गोंडा उतरौला मार्ग पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।जिसके बाद कलेक्ट्रेट जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के मध्य तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई।मार्च रोके जाने से नाराज सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं और नारेबाजी करने लगीं।जिसके बाद मौके पर मौजूद महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव और अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क से हटाया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग और कुछ लोगों को हाथ पैर पकड़कर घसीटने का आरोप लगाया तो वहीं पुलिस की तरफ से तत्काल इन आरोपों कोई अलग पक्ष सामने नहीं आया है।बताते चलें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कार्यालय से पैदल मार्च लेकर निकले।वे अपने हाथों में कांग्रेस का झंडा और तख्तियां लेकर कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे।पार्टी नेताओं की कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन देने की तैयारी थी,परन्तु पुलिस ने रास्ते में ही मार्च रोक दिया।पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के पश्चात रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं और विरोध जताने लगीं।महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की हुई।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जबरन हटाया।प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज पार्टी कार्यकर्ताओं का अधिकार है।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बल के जरिए प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को सरकार का संतक्षण मिलने और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन से पहले देर रात से ही पार्टी के पूर्व जिलाअध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, तव्वाज खान शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, डाक्टर राजबहादुर सिंह, सहित लगभग एक दर्जन नेताओं को उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया।पूर्व जिलाअध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि वर्तमान सरकार अंग्रेजों की नीति पर चलते हुए लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है और वोट चोरी से सरकार बनाई जा रही है और विपक्ष को उसके अधिकारों से रोका जा रहा है।वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव व अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी करनैलगंज कोतवाली पुलिस की नाकेबंदी को धता बताते हुए अपने समर्थकों के साथ करनैलगंज तहसील पहुंचे और तहसील परिसर के गेट पर सरकार विरोधी और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
लंदन में मऊ का मान बढ़ाने वाली डॉ. एकिका सिंह का IMA ने किया सम्मान
RCOG की प्रतिष्ठित मानद उपाधि मिलने पर चिकित्सकों ने किया अभिनंदन, उपलब्धि को बताया जिले के लिए गौरव

मऊ। लंदन में रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट (RCOG) की प्रतिष्ठित मानद उपाधि से सम्मानित वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एकिका सिंह का बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), मऊनाथ भंजन की ओर से अभिनंदन किया गया। अग्रवाल नर्सिंग होम में आयोजित आईएमए की कार्यकारिणी बैठक में चिकित्सकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे मऊ जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।

डॉ. एकिका सिंह को लंदन में RCOG की ओर से मिली मानद उपाधि के बाद जिले के चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है। आईएमए की बैठक में चिकित्सकों ने उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह मऊ के लिए सम्मान की बात है।

आईएमए पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की चिकित्सक को मिली यह प्रतिष्ठित मान्यता चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर आईएमए परिवार की ओर से डॉ. सिंह को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन
अग्रवाल नर्सिंग होम में आयोजित आईएमए की कार्यकारिणी बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा चिकित्सकों की सामाजिक भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके अग्रवाल, सचिव डॉ. राहुल कुमार, डॉ. आरएम मिश्रा, डॉ. पवन कुमार गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. एकिका सिंह, डॉ. राजा राम चौहान, डॉ. प्रवीन कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार रंजन, डॉ. जीएस चौहान, डॉ. समीर सिंह, डॉ. दुर्गेश आजाद, डॉ. अजय कुमार और डॉ. मोहम्मद आमिर समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।