/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz पैदल मार्च पुलिस से भिंड़े कांग्रेस कार्यकर्ता,सड़क पर लेटी पूर्व प्रत्याशी,धक्का मुक्की में हंगामा lucknow
पैदल मार्च पुलिस से भिंड़े कांग्रेस कार्यकर्ता,सड़क पर लेटी पूर्व प्रत्याशी,धक्का मुक्की में हंगामा
*पूर्व प्रदेश सचिव ने करनैलगंज में फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

*पूर्व जिलाअध्यक्ष सहित आधा दर्जन हाउस अरेस्ट

गोंडा।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के लिए बढ़ रहे थे कि गोंडा उतरौला मार्ग पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।जिसके बाद कलेक्ट्रेट जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के मध्य तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई।मार्च रोके जाने से नाराज सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं और नारेबाजी करने लगीं।जिसके बाद मौके पर मौजूद महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव और अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क से हटाया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग और कुछ लोगों को हाथ पैर पकड़कर घसीटने का आरोप लगाया तो वहीं पुलिस की तरफ से तत्काल इन आरोपों कोई अलग पक्ष सामने नहीं आया है।बताते चलें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कार्यालय से पैदल मार्च लेकर निकले।वे अपने हाथों में कांग्रेस का झंडा और तख्तियां लेकर कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए नारे लगा रहे थे।पार्टी नेताओं की कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन देने की तैयारी थी,परन्तु पुलिस ने रास्ते में ही मार्च रोक दिया।पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के पश्चात रमा कश्यप सड़क पर लेट गईं और विरोध जताने लगीं।महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया और इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की हुई।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जबरन हटाया।प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज पार्टी कार्यकर्ताओं का अधिकार है।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बल के जरिए प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को सरकार का संतक्षण मिलने और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन से पहले देर रात से ही पार्टी के पूर्व जिलाअध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, तव्वाज खान शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, डाक्टर राजबहादुर सिंह, सहित लगभग एक दर्जन नेताओं को उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया।पूर्व जिलाअध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि वर्तमान सरकार अंग्रेजों की नीति पर चलते हुए लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है और वोट चोरी से सरकार बनाई जा रही है और विपक्ष को उसके अधिकारों से रोका जा रहा है।वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव व अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी करनैलगंज कोतवाली पुलिस की नाकेबंदी को धता बताते हुए अपने समर्थकों के साथ करनैलगंज तहसील पहुंचे और तहसील परिसर के गेट पर सरकार विरोधी और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
लंदन में मऊ का मान बढ़ाने वाली डॉ. एकिका सिंह का IMA ने किया सम्मान
RCOG की प्रतिष्ठित मानद उपाधि मिलने पर चिकित्सकों ने किया अभिनंदन, उपलब्धि को बताया जिले के लिए गौरव

मऊ। लंदन में रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट (RCOG) की प्रतिष्ठित मानद उपाधि से सम्मानित वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एकिका सिंह का बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), मऊनाथ भंजन की ओर से अभिनंदन किया गया। अग्रवाल नर्सिंग होम में आयोजित आईएमए की कार्यकारिणी बैठक में चिकित्सकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे मऊ जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।

डॉ. एकिका सिंह को लंदन में RCOG की ओर से मिली मानद उपाधि के बाद जिले के चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है। आईएमए की बैठक में चिकित्सकों ने उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह मऊ के लिए सम्मान की बात है।

आईएमए पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की चिकित्सक को मिली यह प्रतिष्ठित मान्यता चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर आईएमए परिवार की ओर से डॉ. सिंह को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन
अग्रवाल नर्सिंग होम में आयोजित आईएमए की कार्यकारिणी बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा चिकित्सकों की सामाजिक भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके अग्रवाल, सचिव डॉ. राहुल कुमार, डॉ. आरएम मिश्रा, डॉ. पवन कुमार गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. एकिका सिंह, डॉ. राजा राम चौहान, डॉ. प्रवीन कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार रंजन, डॉ. जीएस चौहान, डॉ. समीर सिंह, डॉ. दुर्गेश आजाद, डॉ. अजय कुमार और डॉ. मोहम्मद आमिर समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का मार्च*
*गांधी पार्क से शीतल पाल शहीद स्मारक तक निकला मार्च, लगे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे*

-‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रहे आंदोलन के तहत आज गांधी पार्क, ज्ञानपुर से शहीद शीतल पाल की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। मार्च का समापन शहीद शीतल पाल की प्रतिमा पर हुआ। सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने “वोट चोर गद्दी छोड़”, “देश का गद्दार कौन—ज्ञानेश कुमार” सहित विभिन्न नारे लगाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर व प्रभारी भदोही  दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस महीनों में चुनाव आयोग के स्तर से मुख्य चुनाव आयुक्त को कई बार पत्र लिखकर अपनी असहमति दर्ज कराई गई है। उन्होंने एसआईआर के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने, फॉर्म नंबर-6 में बदलाव किए जाने सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवालों को गंभीर बताते हुए कहा कि इन मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संघर्ष करने वाले लोग हैं, लाठी और मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी पर मुकदमे किए गए हैं, लेकिन हम गांधी के सिपाही हैं और लोकतंत्र एवं संविधान की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा देकर वापस जाएं।

मार्च में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, ,पूर्व अध्यक्ष माबूद खान, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, सुरेश उपाध्याय, मुशीर इकबाल सुरेश कुमार गौतम, राजेश पांडेय, , अवधेश पाठक, महिला जिला अध्यक्ष शबाना खातून, उपेंद्र कुमार भारती, स्वालेह अंसारी, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, अजय प्रजापति, शक्ति मिश्रा, नाजिम अली, राजेंद्र प्रसाद मौर्य ,जजलाल राय, मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’, विशाल गौतम, शमसीर अहमद, अनीस शेख, नितिन सिंह, सुमित शुक्ला ‘चिंटू’, राकेश पाल ,संतोष पाल विमलेश पाल, ,धीरज पाल,शशांक तिवारी, दीपक मिश्रा, कमलेश शुक्ला, राम सजीवन गौतम, गुलाबधर प्रजापति, मीना कुमारी, अनिता कुमारी गौतम, मनरा देवी,, मुनिंदर बिंद, रामबाबू गुप्ता, रविंद्र बिंद, ज्ञानी कुमारी गौतम, राज कुमार गौतम, केशव सरोज, रामू गौतम, संदीप भारती , मोनिश अंसारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
चांदपुर महावीर कॉलोनी में सड़क की बदहाली, 72 घंटे से बिजली गुल !
जौनपुर। शहर से सटे चांदपुर महावीर कॉलोनी वार्ड संख्या 8 की बदहाल सड़क और बिजली संकट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इलाके की सड़क की खराब स्थिति की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा समर्थक माने जाने वाले इलाके के लोगों की ओर से भी प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी की सड़क लंबे समय से खराब है। जगह-जगह सड़क टूटने और गड्ढे होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर समस्या और बढ़ जाती है। लोग गिरकर चुटहिल और घायल होते रहते हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।स्थानीय निवासी उर्वशी सिंह, जो समाजसेवी संगठनों में सक्रिय हैं और भाजपा समर्थक भी हैं, ने दावा किया कि उनके इलाके में करीब 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज करने में परेशानी हो रही है। किसी तरह आसपास की व्यवस्था से मोबाइल चार्ज किया जा रहा है। उनका कहना है कि बिजली कब तक बहाल होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है। उर्वशी सिंह के मुताबिक, समस्या को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कुछ विभागीय अधिकारी फोन तक उठाना बंद कर चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि बिजली आपूर्ति कब सामान्य होगी और सड़क की मरम्मत कब कराई जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदपुर महावीर कॉलोनी नगर पालिका क्षेत्र में आती है। ऐसे में सड़क की मरम्मत और उसे बेहतर बनाने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है। लोगों ने मांग की है कि खराब सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार इंटरलाकिंग कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इस मामले को लेकर विपक्ष की ओर से भी राजनीतिक सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि भाजपा समर्थक माने जाने वाले इलाके में ही सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है तो अन्य इलाकों में विकास कार्यों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, इन राजनीतिक आरोपों पर संबंधित नगर पालिका प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
स्थानीय लोगों को समाधान का इंतजार
इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क और बिजली दोनों रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं हैं। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने और खराब सड़क के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने, सड़क की स्थिति की जांच कराने और आवश्यक मरम्मत कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
लावरिश जानवरों से निजात दिलाने की मांग
तुलसीपुर - नगर में ठेले वालो द्वारा पूर्व रिकॉर्डेड साउंड के साथ बिक्री किए जाने की व नगर के मुख्य मार्गों पर घूम रहे लावारिस जानवरों व विगत दिनों पागल कुत्ते के लोगों को काटने की घटना से नाराज उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि के साथ शिष्ट मण्डल प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व नगर पंचायत ई ओ आशुतोष सिंह से मिलकर समस्या के निदान की मांग की।
  महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि ठेले वालों द्वारा बिक्री हेतु तेज़ ध्वनि का प्रयोग करने से स्थाई दुकानदारों,ग्राहकों व राहगीरों को अत्यंत कठिनाई हो रही है कभी कभार तेज ध्वनि के कारण लोगों का फोन से बात करना भी दुष्कर हो रहा है।जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने जल्द ही यह इसका स्थाई निदान होगा।लावारिस सांडों के कारण लोग  के चोटिल होने और उनके संघर्ष में नगर की सड़कों पर डर का माहौल बना रहता है इस पर नवगुंतक ई ओ ने कहा जल्द ही इस गम्भीर समस्या का भी निवारण कराया जाएगा।युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,ओम प्रकाश अग्रहरि,जय सिंह मौजूद रहे।
मऊ में ग्रामीण मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, ₹800 दैनिक मजदूरी समेत 14 मांगें उठाईं
मऊ। ग्रामीण मजदूर यूनियन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर ग्रामीण मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

यूनियन का कहना है कि खेतों, ईंट-भट्ठों, निर्माण कार्य, प्लंबर, लोडिंग-अनलोडिंग और शादी-विवाह सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को नियमित रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार मिलने पर भी कई जगह उचित मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत है।

ज्ञापन में ग्रामीण मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी ₹800 प्रतिदिन निर्धारित करने, गरीब एवं मजदूर परिवारों को आवास उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और घूसखोरी पर रोक लगाने की मांग की गई।

यूनियन ने दुर्घटना की स्थिति में मजदूरों के निःशुल्क इलाज और मुआवजे, ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड, निर्माण कार्ड और राशन कार्ड बनवाने की व्यवस्था तथा महिला मजदूरों को पुरुषों के समान वेतन देने की मांग उठाई।

इसके अलावा मजदूर अड्डों पर पेयजल, शौचालय और धूप-बारिश से बचाव के लिए शेड, सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक एवं बेहतर सुविधाएं, जर्जर भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर रोक और बेरोजगार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, दुर्घटना, बीमारी या वृद्धावस्था के कारण काम करने में असमर्थ मजदूरों को न्यूनतम वेतन के बराबर गुजारा भत्ता तथा निजी स्कूलों और अस्पतालों की मनमानी फीस एवं इलाज की वसूली पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है।
समान काम के बदले समान वेतन की मांग पर संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी अस्पताल में मौजूद रहे, लेकिन मांगों के समर्थन में काम नहीं किया। इससे पहले तीन दिनों तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन स्थायी कर्मचारियों के समान कार्य करने के बावजूद उन्हें समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में लंबे समय से कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा समान पद और समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल है।

कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों तक सेवाएं लेने के बावजूद उनके भविष्य और सेवा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन भी दिया जा चुका है।

अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लंबे समय से योगदान दे रहे इन कर्मचारियों की मांगों पर शासन स्तर से कब तक कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस तैनाती के बावजूद प्रतिबंधित पुल से गुजर रहे भारी वाहन, कथित वसूली के आरोप
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के रेलवे चौकी क्षेत्र के चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) स्थित जीटीआर ब्रिज पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के बावजूद रात के समय ट्रकों के बेरोकटोक गुजरने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात प्रतिबंधित मार्ग से कई भारी वाहनों के गुजरने और पुलिस सहायता बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जीटीआर ब्रिज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसके लिए चकिया तिराहा स्थित पुलिस सहायता बूथ के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है ताकि प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों को जाने से रोका जा सके। इसके बावजूद रात के समय ट्रक बूथ से आगे बढ़ते हुए जीटीआर ब्रिज तक पहुंच रहे हैं।

आरोप है कि कुछ ट्रकों को रोककर कथित तौर पर वसूली किए जाने के बाद उन्हें प्रतिबंधित मार्ग से आगे जाने दिया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सवाल यह है कि पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद भारी वाहन प्रतिबंधित पुल तक कैसे पहुंच रहे हैं और उन्हें वहां से गुजरने की अनुमति कौन दे रहा है?

लोगों ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
मऊ प्रधानाध्यापकों की बैठक में नामांकन, छात्र ठहराव और शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की विकासखंड स्तरीय बैठक बुधवार को सहर महिला पी.जी. कॉलेज, बरामदपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने की।

बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षिक प्राथमिकताओं की विस्तार से समीक्षा की गई। विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, विद्यार्थियों का ठहराव, नियमित उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना और बच्चों का विद्यालय में निरंतर ठहराव सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से घर-घर संपर्क, अभिभावकों से संवाद तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में PRASHAST APP पर बच्चों से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करने के साथ ही निपुण भारत मिशन, आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान, विद्यालय स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तक वितरण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इसके अलावा आगामी खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

प्रधानाध्यापकों को विद्यालय स्तर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। खेल सामग्री, प्रतिभागियों की सूची, चयन प्रक्रिया, अभ्यास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया।

बैठक में अधिकारियों, एसआरजी एवं शैक्षिक सहयोगियों ने विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा के विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर एसआरजी संजय कुमार तिवारी, राजेश कुमार, धनंजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, बंशराज प्रसाद, राजेश मिश्रा, सुनील यादव, शमीम अंसारी एवं प्रतिमा राय सहित विकासखंड के समस्त प्रधानाध्यापक एवं अन्य संबंधित शैक्षिक सहयोगी मौजूद रहे।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि नामांकन बढ़ाना, बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारना सामूहिक जिम्मेदारी है।
मऊ सेवा संकल्प कलश ज्योति यात्रा के लिए निकली बाइक रैली
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कलश ज्योति यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक से बाइक रैली निकाली। पूर्व भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ बाइक सवार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

रैली रवाना होने से पहले शहीद चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बाइक रैली मऊ मुख्यालय स्थित गाजीपुर चौराहे के लिए रवाना हुई।

गाजीपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता छोटू प्रसाद, डॉ. उमेश सरोज, भूपेंद्र सिंह, अंकित सरोज, अमित सरोज, मुन्ना सिंह, जनार्दन शर्मा, शशांक त्रिपाठी, सूरज गुप्ता, राहुल सरोज, आशीष चौधरी, अभिषेक सरोज और सुमित सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।