*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का मार्च*
*गांधी पार्क से शीतल पाल शहीद स्मारक तक निकला मार्च, लगे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे*
- नितेश श्रीवास्तव
भदोही । जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रहे आंदोलन के तहत आज गांधी पार्क, ज्ञानपुर से शहीद शीतल पाल की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। मार्च का समापन शहीद शीतल पाल की प्रतिमा पर हुआ। सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने “वोट चोर गद्दी छोड़”, “देश का गद्दार कौन—ज्ञानेश कुमार” सहित विभिन्न नारे लगाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर व प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस महीनों में चुनाव आयोग के स्तर से मुख्य चुनाव आयुक्त को कई बार पत्र लिखकर अपनी असहमति दर्ज कराई गई है। उन्होंने एसआईआर के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने, फॉर्म नंबर-6 में बदलाव किए जाने सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवालों को गंभीर बताते हुए कहा कि इन मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संघर्ष करने वाले लोग हैं, लाठी और मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी पर मुकदमे किए गए हैं, लेकिन हम गांधी के सिपाही हैं और लोकतंत्र एवं संविधान की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा देकर वापस जाएं।
मार्च में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, ,पूर्व अध्यक्ष माबूद खान, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, सुरेश उपाध्याय, मुशीर इकबाल सुरेश कुमार गौतम, राजेश पांडेय, , अवधेश पाठक, महिला जिला अध्यक्ष शबाना खातून, उपेंद्र कुमार भारती, स्वालेह अंसारी, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, अजय प्रजापति, शक्ति मिश्रा, नाजिम अली, राजेंद्र प्रसाद मौर्य ,जजलाल राय, मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’, विशाल गौतम, शमसीर अहमद, अनीस शेख, नितिन सिंह, सुमित शुक्ला ‘चिंटू’, राकेश पाल ,संतोष पाल विमलेश पाल, ,धीरज पाल,शशांक तिवारी, दीपक मिश्रा, कमलेश शुक्ला, राम सजीवन गौतम, गुलाबधर प्रजापति, मीना कुमारी, अनिता कुमारी गौतम, मनरा देवी,, मुनिंदर बिंद, रामबाबू गुप्ता, रविंद्र बिंद, ज्ञानी कुमारी गौतम, राज कुमार गौतम, केशव सरोज, रामू गौतम, संदीप भारती , मोनिश अंसारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1