व्यापारियों ने यूपीआई टैक्स के विरोध में उठाई आवाज, तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
*संवाददाता कायमगंज*कायमगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से₹2000 से अधिक यूपी आई ट्रांजैक्शन पर 4% शुल्क वसूले जाने के निर्णय के विरोध में व्यापारियों ने जोरदार आवाज उठाई। और व्यापारियों ने मांग की है 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस शुल्क को तत्काल वापस लिया जाए।
व्यापारियों का कहना है कि इस टैक्स से डिजिटल भुगतान हतोत्साहित होगा और व्यापार की गति प्रभावित होगी। बाजार में पहले से ही मंदी का माहौल है ऐसे में यूपीआई पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से मंदी और गहराई इससे न केवल आम व्यापारी और ग्राहक प्रभावित होंगे,बल्कि व्यापार घटने से सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष अमित सेठ नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, संगम शाक्य जिला उपाध्यक्ष लखपति सक्सेना, अवनीश कौशल, अमित रस्तोगी,, दीपक शर्मा, भारद्वाज, मुकेश गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Oct 07 2026, 20:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1