गरीब, असहाय और आदिवासी बच्चों को शिक्षित कर रहा एकल विद्यालय
जौनपुर । जनपद के सिरकोनी ब्लाक में गरीब,असहाय एवं आदिवासी बच्चों हेतु चल रहे एकल विद्यालय की जानकारी लेने कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई से उपस्थित हुए।इस प्रकार के विद्यालय जनपद के सभी ब्लाक स्तर पर संचालित की गई है जिसमें गरीब, असहाय और आदिवासी बच्चों को प्रशिक्षित समाजसेवियों द्वारा शिक्षा दी जा रही है।यह भारत लोक शिक्षा परिषद (BLSP) जो एक गैर-लाभकारी संगठन है।यह भारत के ग्रामीण और जनजातीय (आदिवासी) क्षेत्रों में शिक्षा और समग्र विकास के लिए कार्य कर है। संस्था के प्रतिनिधि शंभु कुमार सिंह ने बताया कि यह संगठन 3 मार्च 2000 को दिल्ली में भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के तहत पंजीकृत हुआ जो 'एकल अभियान' से जुड़ा हुआ एक प्रमुख संगठन है।इस संस्था में आये हुए बच्चों को स्वामी विवेकानंद के दर्शन, डॉ.बीआर अंबेडकर के सामाजिक सद्भाव और समानता के सिद्धांतों,महात्मा गांधी के ग्राम विकास मॉडल तथा नैतिक शिक्षा की जानकारी दिया जाता है।परिषद द्वारा संचालित 'एकल विद्यालयों' में बच्चों को प्राथमिक शिक्षा (4 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए),आरोग्य (स्वास्थ्य) शिक्षा,ग्राम विकास,स्वाभिमान जागरण,संस्कार शिक्षा (जीवन मूल्य और संस्कृति) जैसे पांच प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।यह संगठन उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू सहित देश के विभिन्न ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में हज़ारों एकल विद्यालय संचालित करता है।शिक्षा के साथ-साथ यह संगठन हस्तशिल्प प्रशिक्षण,महिला सशक्तीकरण,सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन जैसे एकल राम कथा,भागवत कथा,एकल काव्यपाठ और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी चलाता है। फूलपुर ग्राम में संचालित एकल विद्यालय की निगरानी हेतु संगठन के पदाधिकारी बिहार से शंभू कुमार सिंह की उपस्थिति हुई जिनके साथ अर्चना मैम, सुनील सर और अभिभावकों में रविन्द्र कुमार शर्मा,प्रवीण कुमार प्रेमी,रचित,सचित, स्वास्तिक,स्वास्तिका, शिक्षिका दीपमाला शर्मा,समाजसेवी श्रीमती रेनु शर्मा,सुभम यादव, शुभम बिंद,प्रथम बिंद,यश गुप्ता, शिवांगी बिंद,रागिनी प्रजापति आदि उपस्थित थे।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1