उत्तर प्रदेश के 75 हजार चौकीदार भाइयों की मांगें पूरी करे सरकार
*गोण्डा/श्रावस्ती।* उत्तर प्रदेश के करीब 75 हजार ग्राम चौकीदार अपनी जायज़ मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि वर्तमान मानदेय को ₹2,500 से बढ़ाकर ₹24,400 प्रतिमाह किया जाए तथा उन्हें चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग करते हुए कहा है कि चौकीदार भाइयों की मांगों पर तत्काल गंभीरता से विचार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मैं प्रदेश के 75 हजार चौकीदार भाइयों को भरोसा दिलाता हूँ कि यदि वर्तमान सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आगामी सरकार में समाजवादी पार्टी की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। माननीय अखिल…
[4:49 pm, 07/10/2026] +91 94154 15779: *सेवा संकल्प अभियान के तहत गोंडा में निकली सेवा ज्योति यात्रा*
*हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर लिया विकसित भारत-2047 का संकल्प*
*गोण्डा, 07 अक्टूबर 2026* - देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को गोंडा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, हजारों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं संगठन जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में सेवा ज्योति मशाल लेकर यात्रा निकाली। यात्रा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित महाराजा देवी बख्श सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय वन्देमातरम आदि के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने रंगोली का अवलोकन किया तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में भाजपा विधायक गौरा प्रभात वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, विधायक अजय कुमार सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री तथा कटरा बाजार विधायक श्री बावन सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल एवं विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। यात्रा में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह भी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया है। अभियान के तहत आगे गांव, वार्ड एवं विभिन्न मोहल्लों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यात्रा से पहले आडिटोरियम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं देखा। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किय एवं भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संबोधन को सुना तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी अविनाश जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस चौरसिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*गोण्डा/श्रावस्ती।* उत्तर प्रदेश के करीब 75 हजार ग्राम चौकीदार अपनी जायज़ मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि वर्तमान मानदेय को ₹2,500 से बढ़ाकर ₹24,400 प्रतिमाह किया जाए तथा उन्हें चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

विकास कुमार
- लखनऊ से देवरिया लौट रहे थे छह खिलाड़ी, तीन गंभीर घायल; नींद में होने के कारण हादसे की जानकारी नहीं
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।
गुजरात से शुरू हुए जनसेवा के सफर के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k