मऊ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर CHO का अनिश्चितकालीन धरना, मऊ से लखनऊ रवाना होगी टीम
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की टीम ने अपनी 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद को मांग पत्र सौंपा। CHO यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेशभर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गुरुवार से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरने पर शामिल होंगे।
CHO की प्रमुख मांगों में PBI को मूल मानदेय में समाहित कर समयबद्ध भुगतान, 60 हजार रुपये मानदेय अथवा 4800 ग्रेड पे के समकक्ष वेतनमान, पारदर्शी वार्षिक स्थानांतरण नीति, पृथक CHO कैडर एवं नियमितीकरण, DA-HRA, कैशलेस उपचार, एक करोड़ रुपये का बीमा कवर, सेवा अवधि के आधार पर वेटेज अंक तथा अर्जित अवकाश (EL) शामिल हैं।
CHO टीम ने बताया कि इन मांगों को लेकर अधीक्षक को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंप दिया गया है और टीम के सदस्य गुरुवार से लखनऊ में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
धरने में शामिल होने वाले CHO में जय गोबिंद, अखिलेश कुमार, सुशील प्रजापति, रंजना यादव, प्रीति यादव, नीलम, प्रतिभा कुमारी, पूजा सिंह और मोनिका चौहान शामिल हैं।
CHO टीम का कहना है कि यह आंदोलन व्यवस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए है। टीम के अनुसार, शासन की ओर से लिखित और समयबद्ध आश्वासन मिलने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
CHO ने मुख्यमंत्री से मांगों पर शीघ्र वार्ता कर समाधान कराने की अपील की है।
2 hours and 15 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1