/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz 45 छात्राओं के बीच हुआ मिस फ्रेशर का मुकाबला, मुस्कान राय ने जीता खिताब lucknow
45 छात्राओं के बीच हुआ मिस फ्रेशर का मुकाबला, मुस्कान राय ने जीता खिताब
चंदौली। डीडीयू नगर विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की 45 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को पांच चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें परिचय, कैटवॉक, हावी, विषय प्रस्तुति और प्रश्नोत्तर शामिल रहे। विभिन्न चरणों के बाद प्रतिभागियों की संख्या घटाकर अंतिम चरण में 10 छात्राओं तक पहुंचाई गई। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शन के आधार पर बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान राय को मिस फ्रेशर चुना। रिया यादव ने दूसरा और बीए प्रथम सेमेस्टर की वंशिका श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता छात्राओं को सीनियर छात्राओं ने क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। व्यवस्थापिका डॉ. स्मृति श्रीवास्तव और प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने विजेताओं को मां सरस्वती की प्रतिमा और बैच प्रदान किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य आकाश यादव, व्यवस्थापिका, प्राचार्या और विभागाध्यक्ष गायत्री सिंह ने मां सरस्वती एवं स्व. विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

मुख्य एंगल: यह आयोजन सिर्फ मिस फ्रेशर चयन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्राओं को मंच, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के रूप में सामने आया।
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए गोण्डा में विशेष वीडियो टीम गठित

*गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन: गोण्डा में विशेष वीडियो टीमों का गठन*

*आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर चार तहसीलों में गठित हुई विशेष वीडियो टीमें*

*रैलियों, बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, निर्वाचन प्रशासन ने कसी कमर*

*गोण्डा, 29 सितम्बर 2026*  -  उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु विशेष वीडियो टीमों का गठन किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोण्डा सदर, करनैलगंज, तरबगंज एवं मनकापुर तहसील क्षेत्रों में विशेष वीडियो टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित तहसीलों में उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की जिम्मेदारी दी गई है।

    गोण्डा सदर तहसील में तहसीलदार गोण्डा सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा संबंधित नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी; करनैलगंज में तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक थाना करनैलगंज तथा संबंधित नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी; तरबगंज में तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज एवं संबंधित नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा मनकापुर में तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक थाना मनकापुर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मनकापुर को वीडियो टीम की जिम्मेदारी दी गई है।

    गठित टीमें निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संवेदनशील घटनाओं, सार्वजनिक रैलियों, बैठकों तथा जनपद में मंत्रियों आदि के आगमन के दौरान उनकी राजनीतिक गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगी। टीमें संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नियंत्रण में कार्य करते हुए निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने तथा आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
गोंडा जंक्शन पर कबाड़ से बना 'कलाकृति' का अजूबा, 'स्वच्छता से समृद्धि' थीम बनी आकर्षण का केंद्र


गोंडा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूरे भारतीय रेल में चल रहे 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत लखनऊ मंडल ने एक अनोखी पहल की है। 'स्वच्छता से समृद्धि' थीम पर 'कबाड़ से जुगाड़ / कबाड़ से कला' की थीम पर तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों की प्रदर्शनी गोंडा जंक्शन पर लगाई गई है, जो यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) महेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह विशेष पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत कोचिंग डिपो गोरखपुर और कोचिंग डिपो ऐशबाग में रेल कोच के अनुपयोगी उपकरणों और अन्य बेकार सामग्रियों से आकर्षक डिजाइन व कलाकृतियां तैयार की गईं हैं।इन कलाकृतियों की प्रदर्शनी लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती और गोंडा जंक्शन स्टेशनों पर लगाई गई है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और रेल कर्मचारियों को अनुपयोगी सामग्री के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। गोंडा जंक्शन पर लगी इस प्रदर्शनी को यात्रियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
मिर्जापुर के संतनगर मर्डर को सुसाइड का रूप देने का सनसनीखेज आरोप: हाथ बंधे मिले, मोबाइल गायब, फिर भी बिना फॉरेंसिक जांच के उतार दिया शव

*परिजनों ने कहा- बेटे को मारकर पेड़ पर लटकाया, पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल, प्रेमिका और उसके परिवार पर हत्या का आरोप*

मिर्जापुर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां परिजनों ने अपने बेटे की हत्या कर पेड़ पर लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सबसे बड़ा सवाल जो पूरी घटना को फांसी नहीं बल्कि हत्या की साजिश की तरफ इशारा कर रहा है वो ये है - भला कोई व्यक्ति अपने हाथ खुद बांधकर फांसी कैसे लगा सकता है?

मामला संतनगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता विश्वम्भर कुमार के अनुसार उनके पुत्र शिवम का गांव की ही एक युवती बेबी उर्फ बबिता से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि जब शिवम ने शादी से इनकार किया तो युवती के परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। परिजनों के अनुसार 6 सितंबर 2024 को युवती पक्ष ने सुनियोजित तरीके से शिवम को घर से दीपनगर बुलाया। रात को शिवम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी तलाश की। उसी रात 10:08 मिनट पर युवती ने फोन कर कहा कि "शिवम अब घर नहीं आएगा, उसे भूल जाओ, अब तुम लोग उसका मरा हुआ मुंह ही देखोगे।"

कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति से पता चला कि शिवम का शव पेड़ पर लटका है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि शिवम की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवती ने अपने परिवार और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

*तीन बड़े सवाल जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं *

बंधे हुए हाथों से कैसे फांसी? परिजनों का सबसे बड़ा आरोप है कि मृतक शिवम के दोनों हाथ बंधे हुए थे। अगर यह आत्महत्या थी तो हाथ किसने और क्यों बांधे?

मोबाइल से मिटा राज: परिजनों का आरोप है कि शिवम का मल्टीमीडिया मोबाइल गायब है। आशंका है कि मोबाइल में युवती और उसके परिवार से जुड़े कई राज थे, इसलिए सबूत मिटाने के लिए मोबाइल गायब कर दिया गया।

पुलिस पर जल्दबाजी का आरोप: परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को नहीं बुलाया और हड़बड़ी में शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आखिर पुलिस को ऐसी क्या जल्दी थी कि बिना साक्ष्य जुटाए ही शव उतार दिया?

पीड़ित पिता ने थाने पर सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अब एसपी से थानाध्यक्ष संतनगर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच की बात कही है।
शिक्षक रामविलास भारती की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मऊ: शिक्षक रामविलास भारती की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परिजनों, शुभचिंतकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल गमगीन रहा।

डॉ. राम विलास भारती कुशल शिक्षक, राज्य शिक्षक पुरस्कार से राज्यपाल द्वारा सम्मानित, गोल्ड मेडलिस्ट, सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व, विद्वान वक्ता एवं लेखक थे।

उनका निधन 26 सितंबर 2026 को दिल्ली में हुआ था। उनके निधन से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
मऊ में 817 निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, 469 मिलीं अधूरी; एलसी इंफ्रा को एफआईआर की चेतावनी
मऊ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय सभागार में हुई।

विभागवार समीक्षा में जिले में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से संचालित 817 परियोजनाओं में 348 पूर्ण और 469 परियोजनाएं अपूर्ण पाई गईं। समय सीमा बीतने के बाद भी लंबित परियोजनाओं पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तेजी से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

जल निगम (ग्रामीण) की हर घर जल योजना की 552 परियोजनाओं में 196 पूर्ण और 356 लंबित मिलीं। परियोजनावार समीक्षा में एलसी इंफ्रा का प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया।

जिलाधिकारी ने संस्था को काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि अगले माह तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण सिंगल विलेज की 13 और मल्टी विलेज की 59 परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कर क्रियाशील कराने के निर्देश दिए गए।

वहीं मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय द्वितीय फेज की परियोजना की भौतिक प्रगति महज 14.55 प्रतिशत मिलने पर जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के संबंधित अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को पर्याप्त मैनपावर लगाकर निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छ ही सेवा मिशन 2026 के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित,स्वास्थ्य जांच के साथ वितरित की गईं सुरक्षा किट।      
         
                                        
बलरामपुर। स्वच्छ ही सेवा मिशन 2026 के अंतर्गत आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य,सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में आयोजित शिविर में सफाई मित्रों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया गया।
शिविर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच की व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने सफाई मित्रों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सफाई कार्य के दौरान संक्रमण एवं अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव के लिए सफाई मित्रों को सुरक्षा किट का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ ही सेवा अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ सफाई कर्मियों के सम्मान,सुरक्षा और कल्याण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
शिविर में सफाई मित्रों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग के लिए भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस,गौरव मिश्र,सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय,अरविंद सिंह सहित सफाई नायक एवं नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बकरी चराने गई दो बच्चियां तालाब में डूबी,नहाते समय एक का पैर फिसला
*बचाने के चक्कर में दोनों बच्चियां भी गहरे पानी में समाई

गोंडा।जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जालेपुर गांव में सोमवार देर शाम तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए।हादसे में इंद्रावती (14) और गुड़िया (11) की मौत हो गई,तो वहीं दूसरी तरफ 10 वर्षीय ओम को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।दो बच्चियों की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।ग्रामीणों के अनुसार तीनों बच्चे सोमवार दोपहर गांव के बाहर सीवान की तरफ बकरियां चराने गए थे कि इसी दौरान गर्मी से राहत पाने और खेलने के लिए वे पास में स्थित तालाब में नहाने लगे।नहाते समय अचानक एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाने लगा।उसे बचाने के प्रयास में दोनों बच्चियां भी असंतुलित होकर गहरे पानी में चली गईं।तीनों के डूबने पर उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तालाब की तरफ दौड़े।ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगाकर तीनों बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया परिणामस्वरूप कड़ी मशक्कत के बाद 10 वर्षीय ओम को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।इसके बाद इंद्रावती और गुड़िया को भी पानी से बाहर निकाला गया,परन्तु तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों के अनुसार,दोनों ने अधिक मात्रा में पानी पी लिया था और दम घुटने से उनकी जान चली गई।ग्रामीणों ने तत्काल ओम को हथियागढ़ अस्पताल पहुंचाया,जहाँ उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।दो बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही जालेपुर गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पाकर छपिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ किया।थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियां बकरी चराने गई थीं और उनके साथ एक बालक भी था।तीनों तालाब में नहाने चले गए, जहाँ एक के बाद एक डूब गए।हादसे में दोनों बच्चियों की मौत हो गई है,जबकि बालक को बचा लिया गया है।
कृष्णानगर हत्याकांड का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल
25 हजार के इनामी भोला राजपूत के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद

लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, डूडा कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने की कोशिश की गई तो वह भागने लगा। इसी दौरान असंतुलित होकर गिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी की पहचान भोला राजपूत पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम नदौहा, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार भोला कृष्णानगर में दर्ज महिला की हत्या के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल आरोपी को उपचार के लिए लोकबन्धु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ईंट-पत्थरों से सिर पर वार कर हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को रेखा सिंह पत्नी स्वर्गीय शिलाजीत सिंह, निवासी नारायणपुरी, कृष्णानगर ने अपनी बेटी राधा की हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 15 सितंबर की रात राधा के सिर पर ईंट-पत्थरों से वार कर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में थाना कृष्णानगर में मुकदमा संख्या 00391/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया गया था।

मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 150 से 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया।

चेकिंग के दौरान भागा संदिग्ध, फिर चली गोली

पुलिस के अनुसार 28/29 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर असंतुलित होकर गिर गया।

पुलिस का दावा है कि इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है।

मुठभेड़ की घटना डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग, विजयनगर, कृष्णानगर, लखनऊ में हुई। पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम शामिल रही। कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देश पर की गई।
लखनऊ में घर में अचानक धधकी आग, मां ने 2 बच्चों को बचाया
लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सरकारी कॉलोनी के एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मोहन रोड स्थित सर्वोदय बालिका विद्यालय से करीब 50 मीटर पीछे मकान में आग लगते ही घर के अंदर मौजूद महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने 6 माह के बच्चे और 8 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जमा भीड़ को हटाया। फायर सर्विस को सूचना देकर दमकल की गाड़ियां भी बुला ली गईं। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

तीन दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

फायर स्टेशन आलमबाग को शाम करीब 7:25 बजे आग की सूचना मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी आलमबाग धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में दो फायर टैंकर तत्काल मौके पर भेजे गए।

दमकल कर्मियों ने पहुंचकर हौज पाइप फैलाया और आग को आगे बढ़ने से रोकते हुए बुझाने का काम शुरू किया। आग की स्थिति गंभीर होने पर फायर स्टेशन चौक से एक और फायर टैंकर बुलाया गया। तीनों दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

घर में रखा सामान जलकर राख

जिस मकान में आग लगी, उसमें गोविंद गोस्वामी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताए गए हैं। आग की चपेट में आने से घर के अंदर रखा घरेलू सामान जल गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

आग की वजह को लेकर अलग-अलग शुरुआती जानकारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया गया कि घर में मौजूद 8 वर्षीय बच्चे ने टीवी चलाने के लिए रिमोट ऑन किया, जिसके बाद अचानक आग लग गई। वहीं, फायर सर्विस की ओर से की गई प्रारंभिक जानकारी में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है।

परिवार के सदस्यों की ओर से आग लगने की वजह विद्युत शॉर्ट सर्किट भी बताई गई थी। ऐसे में आग का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बाल-बाल बचे मां और दोनों बच्चे

घटना के समय घर के पुरुष अभिभावक बाहर थे, जबकि घर में महिला और दोनों बच्चे मौजूद थे। आग लगते ही महिला ने बिना देर किए दोनों बच्चों को बाहर निकाला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।