/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आई टी आई मिर्ज़ापुर में आयोजित किया गया नवाचार पर अभिमुखीकरण प्रेरणा दायक व्याख्यान lucknow
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आई टी आई मिर्ज़ापुर में आयोजित किया गया नवाचार पर अभिमुखीकरण प्रेरणा दायक व्याख्यान

मीरजापुर। जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर के द्वारा दिनांक 28सितंबर को राजकीय आई टी आई मिर्ज़ापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत  नवाचार पर प्रेरणा दायक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने छात्रों को बताया कि आधुनिक युग विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी का युग है। यहां की संस्कृति में पला बढ़ा हर व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान अपने विशिष्ट तरीके से निकालता है। यही विशिष्ट तरीका ही नव प्रवर्तन कहलाता है।सर सी वी रमन, होमी जहांगीर भाभा, रामानुजन, सर जगदीश चंद्र बसु, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महान वैज्ञानिकों ने वह करके दिखाया जो असम्भव की श्रेणी में आता है।भारत एक ऐसा देश है जो मस्तिष्क की बोधगम्य कथ नो की प्रयोग शाला है जिसमे बिचारो, नवाचारो और अविष्कारो के साथ ही अनुसंधान तथा नवप्रवर्तन की ऐसी शोध यात्रा चलती रहती है। नवप्रवर्तन हमारे देश का मूल आधार है।                          इनोवेटर जय प्रकाश बिन्द ने नवाचार एवं अविष्कार में अंतर को बच्चो को विस्तार पूर्वक समझाया। प्रोजेक्टर पर स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न नवाचारो के आईडिया एवं उन समस्याओ के निरकारण को भी नवाचार के माध्यम से समझाया. उन्होंने गार्बेज कलेक्शन मशीन के अपने तीन प्रोटो टाइप को स्क्रीन के माध्यम से समझाया। कुल 17 बिभिन्न नवाचारो को बच्चो को दिखा कर बताया गया।                आई टी आई के प्रधानाचार्य मयंक मणि शुक्ला ने भी नवाचारी आईडिया को बच्चो को  बताते हुए कहा कि आप सभी अपने नए आईडिया लाकर यहां प्रयोगशाला में मूर्त रूप देने का प्रयास करे इसमें कोई भी आवश्यकता हो उसे पूरा किया जायेगा. इस कार्यक्रम में कालेज के 126 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभागिता की। इसमें विद्यालय के सभी स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।
कन्नौज में पॉक्सो एक्ट के मामले में दो अभियुक्तों को 5-5 साल की सजा

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले के थाना कोतवाली तिर्वा में वर्ष 2018 में दर्ज पॉक्सो एक्ट के चिन्हित मामले में विशेष न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 5-5 वर्ष के कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामला मु0अ0सं0-60/2018 से संबंधित है, जिसमें 22 फरवरी 2018 को वादिनी लक्ष्मी पुत्री मांगेलाल निवासी पूर्वा वसन्ता, थाना विधूना, जनपद औरैया की शिकायत पर थाना कोतवाली तिर्वा में धारा 354ख भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पॉक्सो एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए थाना पुलिस, पैरोकार, अभियोजन पक्ष और मॉनीटरिंग सेल को निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में कन्नौज पुलिस टीम, अभियोजन पक्ष, मॉनीटरिंग सेल और कोर्ट पैरोकार की प्रभावी पैरवी के बाद 28 सितंबर 2026 को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कन्नौज की अदालत ने दोनों अभियुक्तों को धारा 8 पॉक्सो एक्ट में दोषी पाया।

दोषी ठहराए गए अभियुक्तों में संजीव उर्फ संदीप पुत्र महेन्द्रपाल निवासी ग्राम टूसावरी थाना तिर्वा, कन्नौज और रामनिवास पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम नुनारी थाना तिर्वा, कन्नौज शामिल हैं। दोनों को 5-5 वर्ष के कारावास तथा 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन ने संभाली कमान, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*बाढ़ प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया जा रहा राहत भोजन*


*जिलाधिकारी के निर्देश—बाढ़ क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें अधिकारी*


*गोंडा 28 सितम्बर,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार तहसील तरबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, तहसीलदार तरबगंज आशुतोष पांडेय, आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव तथा राजस्व विभाग की टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम ऐलीपरसौली, गढ़ी, अमदही सहित आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति, जलभराव, ग्रामीणों की समस्याओं तथा उपलब्ध राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है तथा बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में प्रशासन की ओर से राहत सामग्री एवं भोजन की व्यवस्था लगातार की जा रही है। इसी क्रम में प्रभावित ग्रामीणों के बीच लंच पैकेट का वितरण किया गया, जिससे बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार राहत सामग्री पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों तक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित टीमों को सक्रिय रखा गया है।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद राजस्व एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों से राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नियमित एवं लगातार भ्रमण करते रहें और जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक आवश्यक सहायता पहुंचाना तथा विषम परिस्थितियों में ग्रामीणों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना है
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों एवं राजस्व टीमों को सतर्क रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीणों से निरंतर संवाद बनाए रखें और आवश्यकता के अनुसार राहत कार्यों को तत्काल गति प्रदान करें।
ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए भाजपा नेता नील मणि

रमेश दूबे

आर्थिक सहयोग के साथ दोनों मासूम बच्चों की मदद का आश्वासन

संतकबीरनगर। जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगठान (गोसाईपुर) गांव में 22 सितंबर को हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नील मणि ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नील मणि ने शोकाकुल परिवार को ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही परिवार के दोनों मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें सरकार की ओर से प्रतिमाह ₹2,500-₹2,500 की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान नील मणि ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी और बच्चों की पढ़ाई व भविष्य को लेकर भी हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि 22 सितंबर को ब्रह्मानंद यादव बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन पर हमला हुआ और गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खलीलाबाद बाईपास पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया था। वहीं, मामले में पुलिस की जांच जारी है। परिजन कथित साजिशकर्ताओं और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की मांग कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर नील मणि द्वारा आर्थिक सहयोग और बच्चों के भविष्य को लेकर मदद का आश्वासन दिए जाने से परिवार को इस कठिन समय में संबल मिला।
आपदा में अवसर बिजली न होने का लाभ जनरेटर से
बलरामपुर 28 सितंबर उत्तर प्रदेश में बरसात के लगातार तीन-चार दिन होने के कारण जगह पर पेड़ों तथा खाबो का गिरना देखा गया जिसके कारण गांव में लोगों को विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है बताया जाता है कि कुछ लोग अपना जनरेटर रखे हुए थे तो उन्होंने आपदा में अवसर ढूंढने का प्रयास किया और लगातार लोगों का फोन चार्जिंग कर 40, 30, रुपए प्रति मोबाइल चार्जिंग का लेकर लोगों का मोबाइल चार्ज किया यह भी सुनने में आया है कि यदि विद्युत व्यवस्था जल्द न सुधरे तो जनरेटर से विद्युत व्यवस्था भी प्रदान करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले
शासन ने जारी किए आदेश, डॉ. मनोज कुमार, हेमराज मीना और राजेश द्विवेदी को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. मनोज कुमार, आईपीएस-आरआर 2006 — पुलिस महानिरीक्षक, प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, पश्चिमी जोन, मुरादाबाद भेजे गए हैं।वहीं, हेमराज मीना, आईपीएस-आरआर 2012 — पुलिस उपमहानिरीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह राजेश द्विवेदी, आईपीएस-एसपीएस 2013 — सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, चुनाव प्रकोष्ठ, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजे गए हैं।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर AAP कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीद के विचारों को किया नमन !
गोंडा।शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टामसन चौराहा स्थित शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह टामसन इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के देश के प्रति समर्पण, त्याग और विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी जनपद गोंडा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा कि, “शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे युवाओं के लिए साहस, त्याग, विचार और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा हैं। भगत सिंह जी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें हर नागरिक को सम्मान, शिक्षा, समान अवसर और न्याय मिले। उनकी जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके विचारों को अपने आचरण और जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाएं।”उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में शहीद भगत सिंह जी की जयंती की पूर्व संध्या पर 27 सितंबर 2026 को जिला चिकित्सालय गोंडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह ने कहा कि, “शहीद भगत सिंह जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि देश और समाज के लिए किया गया त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाता।
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंप

नितेश श्रीवास्तव

भदोही । शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर कहाँ मिलेंगे? भाजपा के दफ्तर में…” सहित जोरदार नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के हाथ में रखा पिंजरा आकर्षण का केंद्र रहा। पिंजरे के बाहर भाजपा कार्यालय का प्रतीकात्मक चित्र और अंदर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर लगाई गई थी। कांग्रेस ने इसके माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सहित 9 सूत्रीय मांगें रखी गईं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा, “चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है। मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें पद से हटाकर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।”

जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा, “आज देश में सबसे बड़ा सवाल जनता के वोट की सुरक्षा का है। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों की स्वतंत्र जांच जरूरी है। कांग्रेस का संघर्ष हर नागरिक के वोट और लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा के लिए है। वोट की ताकत से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने सहित कांग्रेस की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो कांग्रेसजन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक चित्र का दहन कर जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे ‘राजन’, माबूद खान, पंडित दीनानाथ दूबे, सुरेश चंद्र मिश्रा, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, मुसीर इकबाल, सुरेश उपाध्याय, राजेश पांडेय, संजीव दूबे, अवधेश पाठक, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, अजय प्रजापति, महेश चंद मिश्रा, शिव पूजन मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, नाजिम अली,उपेंद्र कुमार भारती, संजय जायसवाल,  गुलजारी उपाध्याय, शक्ति मिश्रा, शमसीर अहमद, सरफराज अहमद, जज लाल राय, अनीश शेख, राकेश पाल,सुमित शुक्ला चिंटू बंसीधर शुक्ला, कमलेश शुक्ला, ज्ञानी गौतम, विशाल गौतम, धीरज पाल, नितिन सिंह, राजकुमार गौतम, रामू गौतम, राम सजीवन गौतम, मखौइलाल बिंद, भगवान दास बिंद, मुनेंद्र बिंद, राम बाबू गुप्ता, मीना देवी, संतोष पाल, राजेश पाल, बिमलेश पाल, महेंद्र यादव, करण मौर्या, अलाउद्दीन, राजेश सरोज, संदीप गौतम,  परवेश हाशमी, राजनाथ यादव, गुलाबधर प्रजापति, मुलायम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
गोवंश तस्करी गैंग के 4 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट:एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक कुल 3 अभियुक्त पकड़े गए*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में गैंग के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक कुल तीन अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। जिन चार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है, उनमें गैंग लीडर इकबाल कुरैशी (भभुआ, बिहार) और सक्रिय सदस्य ओमप्रकाश कनौजिया उर्फ विशाल, राहुल कुमार, अमित सिंह उर्फ सूर्यभान सिंह (सभी इटहरा, भदोही) शामिल हैं।

यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए क्रूरता से गोवंशों को वाहनों में लादकर वध के लिए पंडुआ (पश्चिम बंगाल) ले जाता था।

8 मार्च 2026 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी से क्रूरतापूर्वक लादे गए 3 गोवंश बरामद किए थे। इस मामले में थाना कोईरौना में मुकदमा दर्ज हुआ था।

हाल ही में, राहुल कन्नौजिया (इटहरा, कोईरौना) को गिरफ्तार किया गया है।
विवाहित महिला अभ्यर्थियों के EWS प्रमाण-पत्र में पति पक्ष को मान्यता मिले, TGT-PGT में सामान्य अध्ययन के प्रश्न हटाकर विषय आधारित प्रश्न पूछे जा
प्रयागराज , उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती से संबंधित प्रक्रियाओं में अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने आयोग के अध्यक्ष से दो महत्वपूर्ण मांगों पर तत्काल विचार करने का अनुरोध किया है।

अनिल सिंह ने कहा कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों से जाति, आय, निवास एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित प्रमाण-पत्रों के मामले में स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है। विशेष रूप से विवाहित महिला अभ्यर्थियों के लिए EWS प्रमाण-पत्र पति पक्ष के आधार पर स्वीकार किए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद महिला का निवास एवं आर्थिक परिस्थितियां पति के परिवार से जुड़ती हैं, इसलिए केवल पिता पक्ष के प्रमाण-पत्र पर निर्भरता अभ्यर्थियों के सामने अनावश्यक कठिनाई पैदा कर सकती है।

उन्होंने मांग की कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों के लिए पति पक्ष के EWS प्रमाण-पत्र को मान्य करने संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि आवेदन एवं प्रमाण-पत्र सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को परेशानी न हो।

इसी क्रम में TGT एवं PGT भर्ती परीक्षा को लेकर अनिल सिंह ने कहा कि सामान्य अध्ययन के बड़ी संख्या में प्रश्न शामिल किए जाने के बजाय अभ्यर्थियों के संबंधित विषय की संपूर्ण एवं गहन समझ को परीक्षा में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत, गृहविज्ञान आदि विषयों के अभ्यर्थी अपने विषय में वर्षों तक अध्ययन करते हैं, इसलिए चयन परीक्षा में विषयगत ज्ञान को पर्याप्त महत्व मिलना चाहिए।

उन्होंने आयोग से मांग की कि TGT-PGT परीक्षा में सामान्य अध्ययन के प्रश्नों की संख्या कम/हटाकर संबंधित विषय के अधिकाधिक प्रश्न शामिल करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया अभ्यर्थियों की विषयगत दक्षता को बेहतर ढंग से परख सके।

अनिल सिंह ने कहा कि दोनों विषयों पर आयोग द्वारा स्पष्ट एवं अभ्यर्थी हित में निर्णय लिया जाना आवश्यक है, जिससे आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा व्यवस्था को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो तथा अभ्यर्थियों को समान एवं पारदर्शी अवसर मिल सके।