/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मनरेगा में कथित फर्जी हाजिरी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग lucknow
मनरेगा में कथित फर्जी हाजिरी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
तीन दिन की भारी बारिश के बावजूद मजदूरों की फोटो हाजिरी लगाने का दावा, शिकायतकर्ताओं को धमकाने के आरोप भी सामने आए

मुख्य विकास अधिकारी(मेरठ) विकासखंड हस्तिनापुर की ग्राम पंचायत सैफपुर-फिरोजपुर में मनरेगा कार्यों को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीण कंवरपाल सिंह पुत्र राजपाल ने मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ को शपथपत्र देकर मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

शपथपत्र में आरोप लगाया गया है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भारी बारिश होने के बावजूद मनरेगा कार्यों में मोबाइल एप के माध्यम से मजदूरों की फोटो हाजिरी दर्ज की जा रही है। शिकायतकर्ता का दावा है कि कुछ ऐसे लोगों की भी फोटो हाजिरी दर्ज की गई, जो मौके पर वास्तविक रूप से कार्य करते हुए मौजूद नहीं थे।

पोर्टल की फोटो हाजिरी और मौके की स्थिति का हो सत्यापन

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की गई फोटो हाजिरी, मास्टर रोल, मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति और मौके पर कराए गए कार्य का भौतिक सत्यापन कराया जाए। इसके साथ ही कार्य की तकनीकी स्वीकृति, संबंधित अभिलेख, माप पुस्तिका, निरीक्षण रिपोर्ट तथा भुगतान प्रक्रिया की भी जांच किए जाने की मांग की गई है।

शपथपत्र में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान फर्जी हाजिरी, वित्तीय अनियमितता अथवा सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकारी धन की क्षति पाए जाने पर उसकी वसूली सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।

शिकायत करने वालों को धमकाने का भी आरोप

ग्रामीण ने शपथपत्र में यह भी आरोप लगाया है कि मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत करने वाले कुछ लोगों पर ठेकेदार द्वारा दबाव बनाने और धमकाने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, कार्रवाई अथवा दबाव के भय से कुछ ग्रामीण खुलकर शिकायत करने से बच रहे हैं।
ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की

शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत सैफपुर-फिरोजपुर में संचालित मनरेगा कार्यों की स्वतंत्र जांच कराने और जांच टीम को मौके पर भेजकर कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया है। साथ ही मनरेगा पोर्टल पर दर्ज फोटो हाजिरी और मौके पर मौजूद मजदूरों एवं कार्य की वास्तविक स्थिति का मिलान कराने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने तथा जांच में अनियमितताएं प्रमाणित होने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की

दिनांक: 28 सितंबर 2026
सुल्तानपुर: भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान
आजाद समाज सेवा समिति ने निकाली प्रभात फेरी, 28 पदाधिकारियों ने रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सुल्तानपुर। आजाद समाज सेवा समिति द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में नगर में प्रभात फेरी निकालकर समस्त शहीदों की प्रतिमाओं  पर माल्यार्पण कर जिला पंचायत स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष गोष्ठी आयोजित हुई तथा मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में संस्था के 28 प्राधिकारियों द्वारा रक्तदान कर शहीद ए आज़म भगत सिँह सहित देश की आजादी के लिए अपने प्राण नेवछावर करने वाले समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
      रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर डॉ प्रियंका वर्मा, सीएमएस डाक्टर अविनाश गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार सिंह,  व वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि शहीदों की जयंती व पुण्यतिथियों पर रक्तदान कर शहीदो को श्रद्धांजलि देने की आजाद समाज सेवा समिति की परंपरा की जितनी सराहना की जाए कम है। इसके पूर्व गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान व उपाध्यक्ष बब्लू सिंह प्रधान, उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी एवँ रविंद्र तिवारी ने कहा कि भगत सिंह ने आजादी के आंदोलन में सरदार होते हुए भी अपने बाल तक कटवा लिए उन्होंने धर्म से  बढकर अपने राष्ट्र को सर्वोपरि माना। गोष्ठी में विजय यादव, दिलीप सिँह, सरदार जेपी सिंह, प्रवक्ता सर्वेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये और गोष्ठी में उपस्थित राजवीर श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीत `मेरा रंग दे बसंती चोला,, के गीत से सबको भाव विभोर कर दिया। रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख दुबेपुर प्रतिनिधि शेखर सिंह, शराफत खान, शैलेश वर्मा, मसूद अहमद, गिरीश तिवारी, अमित सिंह, योगेश कुमार सिंह, रियासत अली, रणजीत कुमार राय, मोहम्मद यूनुस, हेमंत तिवारी, आदर्श सिंह, प्रणव श्रीवास्तव, हर्षित तिवारी, माहे आलम, अमित शर्मा, विनोद रावत, अजय कुमार सिंह, मकसूद अंसारी, एडवोकेट शिव शंकर सिंह, मोहम्मद शफीक घोसी, अनिल कोरी, दिलीप सिंह, अनुज, राजू सिह, प्रवीण दीक्षित, मयंक पांडे, व सर्वेश सिंह सहित 28 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में हाफिज मुजम्मिल, धर्मेंद्र जायसवाल गभडिया, अब्दुल मन्नान , धर्मेंद्र जायसवाल भँडरा, जितेंद्र तिवारी अशोक तिवारी, एडवोकेट अनिल सिंह, विद्या प्रकाश शुक्ला, मोइद खान अजमल खान, मोहम्मद वसीम खान, शरद त्रिपाठी, शिव नायक वर्मा, मोहम्मद नसीम शैलेंद्र रावत रतन कसौधन, राजेंद्र पटवा, विजय बहादुर सिंह बब्बन गाजी, गणेश कुमार, रविंद्र बहादुर सिंह, किशन चौरसिया, अब्दुल हक, सुनील पांडे एडवोकेट, प्रदीप सिंह एडवोकेट, एल आई सी दिलीप सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 की मौत
मऊ। इस्लामाबाद क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और राहत-बचाव एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
योग्यता हतोत्साहित होती है तो नुकसान नुकसान किसी एक वर्ग का नहीं पूरे देश का होता है: सूरज प्रसाद चौबे
लखनऊ । सवर्ण समाज, पिछड़ा समाज जिला जौनपुर, वाराणसी से आज सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के आवास पर आए, जिनका राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया, सम्बोधित करते हुए कहा कि वाराणसी में भूख हड़ताल पर बैठे हमारे साथियों को पुलिस ने डिटेन कर अस्पताल पहुंचा लेकिन हमारी आवाज को डिटेन नहीं किया जा सकता है सरकार को हमारी जायज मांगो पर बात करनी पड़ेगी हम रुकने वाले नहीं हैं बदलाव होने तक लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे आरक्षण पर सवाल सिर्फ आज की नौकरियों या कालेज की सीटों का नहीं है ।

सवाल आने वाली पीढ़ियाँ का है अगर अवसरों का आधार लगातार योग्यता और प्रदर्शन से हटकर केवल पहचान बनता गया तो इसका असर देश की प्रतिस्पर्धातमक क्षमता पर पड़ेगा गरीब किसी भी वर्ग का हो, उसे शिक्षा और अवसर मिलना चाहिए। लेकिन सहायता का आधार आर्थिक और वास्तविक पिछड़ापन हो जन्म नहीं । देश में ऐसी व्यवस्था चाहिए जो कमजोर को ऊपर उठाए, लेकिन योग्य को नीचे न धकेले क्यों कि जब योग्यता हतोत्साहित होती है तो नुकसान किसी एक वर्ग का नहीं पूरे देश का होता है, जिससे कि सामान्य वर्ग के साथ अन्याय न हो समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव के उस बयान की निन्दा किया जिसमे पत्रकार वार्ता में मनु  के लिए कहे मनु स्मृति एक सामाजिक संतुलन व्यवस्था बनाने का नाम है सभी को समानता सम्मान सुरक्षा का नाम है अम्बेडकर ने केवल अपने जाति के लिए काम किया सामाजिक असंतुलन बढ़ाने का काम किया पत्रकार की कोई जाति नहीं होती है उसकी पहचान जाति से नहीं लेखनी से होती हैं ।
सरकारी आईडी से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरोह पकड़ा:भदोही पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 200 फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का खुलासा

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सरकारी आईडी और ओटीपी का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम करते थे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी ब्लॉक में संविदा कर्मी के पद पर कंप्यूटर आपरेटर था।सुरियावां थाना पुलिस की कार्रवाही में यह आरोपी पकड़े गए है । कई जिलो के रहने वाले लोगों के नाम से करीब 400 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है भदोही के एसपी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को गुमराह कर उनके यूजर आईडी के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के नाम पर यह ओटीपी प्राप्त करते थे और फर्जी दस्तावेज या सादे कागज अपलोड कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करते थे। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए करीब डेढ़ लाख रुपए के लेनदेन के साक्ष्य भी पुलिस को प्राप्त हुए हैं । कृष्ण कुमार प्रजापति जो ब्लॉक स्तर पर संविदा के पद पर कंप्यूटर ऑपरेटर था उसी के माध्यम से प्रदीप और कमलकांत यादव फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का काम करते थे आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन एवं बैंक खातों में 111000 के ऑनलाइन अवैध लेनदेन की जानकारी पुलिस को लगी है पुलिस ने कहा कि इस गैंग में जो उन लोग शामिल है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
वोट चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला*

*राहुल गांधी के आरोपों को मीडिया रिपोर्ट ने किया प्रमाणित: अभिषेक सिंह राणा*

*देश के मतदाताओं के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जायेगा:  शक़ील अंसारी*

सुल्तानपुर। कथित ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मामले को लेकर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया, जिसकी जानकारी दो दिन पूर्व में ही कांग्रेस ने 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सड़कों पर निकले। जुलूस लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट, डाकखाना चौराहा, गंदानाला, मेडिकल कॉलेज के सामने से होते हुए रोडवेज बस स्टेशन, विकास भवन और तिकोनिया पार्क होकर हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने धरना देकर जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। तिकोनिया पार्क के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। पुतला दहन रोकने के प्रयास में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी बनी रही।
        
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। यदि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी के मामले को लेकर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किये हैं, वर्तमान समय में एक मीडिया रिपोर्ट ने जो खुलासा किया उसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों को सत्य साबित कर दिया है।

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश की जनता अपने मताधिकार के जरिए सरकार चुनती है। यदि किसी भी स्तर पर मतदाता के अधिकार से खिलवाड़ होता है तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से उठ रहे सवालों का जवाब देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का वोट है। वोट को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा व जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों को लेकर है। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट होने तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से संबंधित अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण नंदलाल मोर्य,विनोद पांडेय, राम भवन पांडेय, चंद्रभान सिंह, हाजी इरफान, सर्वेंद्र बहादुर सिंह, देवेंद्र पांडेय,जनेश्वर उपाध्याय, हर्ष नारायण शुक्ल, राहुल मिश्र,वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, वरुण मिश्र, राजेश तिवारी, जफर खान, उमाकांत मिश्र, अवधेश मिश्र, सियाराम तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, कुमारी निकलेश सरोज, शर्मिला गौतम, कमलनयन वर्मा, सुरेश चंद्र मिश्र, इंद्रकेश शर्मा, सुब्रत सिंह सनी, ममनून आलम, आवेश अहमद, अतीक अहमद, मोहित तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार,अरुण तिवारी, अतहर नवाब, श्रीराम यादव, हामिद राईनी, समरजीत यादव, रामकिशोर, सहवाज खान,अरबाज खान, विजयपाल, मोहसिन सलीम, सलाहुद्दीन हाशमी, विनोद कुमार गौतम, विवेक श्रीवास्तव, जाकिर हसन, सियाराम वर्मा, अवधेश गौतम, मोहम्मद इरफान, जफीर अहमद,जयप्रकाश पाठक, ओमप्रकाश दुबे, नफीस पठान, आमिर पठान, रब्बन हाशमी, अतिउल्लाह अंसारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हृदय नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय गुड्डू, विश्वनाथ मिश्र, मो. कमर खान,राजकुमार गौतम,  हौशिला प्रसाद कनौजिया,गुड्डू जायसवाल, राजेंद्र तिवारी, इमरान अहमद, जावेद अख्तर, निजामुद्दीन गुड्डू, सुनील गौतम, जयराज गौतम, रियाज अहमद, हाजी फिरोज अहमद, रामशरण गौतम, सलाहुद्दीन हाशमी, रविकांत मणि त्रिपाठी, इकराम खान, विनय त्रिपाठी, रणवीर सिंह, धर्मराज मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला,पंकज कुमार मिश्र, शिवांशु जायसवाल, चंद्रभान तिवारी, शीतला साहू, रामकरण यादव, मुकेश तिवारी, पारसनाथ यादव, पवन मिश्र, कृष्ण तिवारी, तेज बहादुर तिवारी सहित सैकड़ो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मऊ में ज्ञानेश कुमार के पुतले को लेकर पुलिस-कांग्रेसियों में खींचतान, मौके पर हंगामा
मऊ में प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार के पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खींचतान हुई। पुतला लेने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने नजर आए।
शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन
आज शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने  राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट  पंकज वर्मा जी को सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों एवं 'वोट चोरी' से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच, उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण निर्णयों व मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक समीक्षा, निर्वाचन आयुक्तों द्वारा दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने तथा जांच में अनियमितता पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के उपरांत कांग्रेस भवन, मोहल्ला राजा, गोंडा में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहीद भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके त्याग व बलिदान को याद किया।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पीसीसी सदस्य जलील खान, प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल अनीश नाना, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, पूर्व प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी, जान सवियों वैली, विनय प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद रिजवान पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष, माइकल स्टीफन डायस, चांद खान, शौकत अली उर्फ माली बाबा, हरि श्याम सोनी, प्रदुमन शुक्ला जिला अध्यक्ष सेवादल, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, रामराज सिंह, भगवती प्रसाद सोनी, राम बुझारत वर्मा, राजकुमार शुक्ला, रमा कश्यप, अब्दुल रहमान, स्टीवेन एवर्ड, टी दत्ता, ओबैदुर रहमान, अनिल कनौजिया एडवोकेट, जितेश शर्मा अरविंद शुक्ला, हरिराम वर्मा, छोटेलाल, राम बदल चतुर्वेदी, मुख्तार अहमद, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव की उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कंधों पर स्टार लगाकर किया गया अलंकृत
गोण्डा। जनपद में नियुक्त मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव की उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अलंकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव वर्तमान में परिवहन शाखा, गोण्डा में नियुक्त थे। पदोन्नति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक पद से अलंकृत किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षक रविंद्र यादव को उनके नवीन पद के दायित्वों के संबंध में शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारी के दायित्वों में भी वृद्धि होती है, अतः अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखें।

*पदोन्नति के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*
सीएम योगी की मंशा को धरातल पर उतार रहीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, 30 साल पुराने नजूल भूमि प्रकरण में बड़ा मोड़

*30 साल पुराने मामले में विवादित नजूल भूखंड से वादी ने खुद हटाया कब्जा*

*कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल की सतत निगरानी और प्रभावी पैरवी के बीच बदली प्रकरण की तस्वीर*

गोंडा। करीब 30 साल से सरकारी नजूल भूमि को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सतत निगरानी और प्रभावी पैरवी के बीच सरकारी भूमि विवाद में वादी दयानंद मिश्रा ने न्यायालय के समक्ष शपथ-पत्र देकर आगे पैरवी न करने और कार्यवाही समाप्त किए जाने का अनुरोध किया है। इससे भी अहम यह कि दयानंद मिश्रा ने सरकारी भूमि से अपना 30 साल पुराना कब्जा भी स्वयं हटा लिया है। लंबे समय से न्यायालय में लंबित इस प्रकरण में घटनाक्रम अब शासकीय भूमि की सुरक्षा और उसके निर्धारित उपयोग की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।
यह मामला गोंडा में आयुक्त कार्यालय एवं भवन के लिए आरक्षित नजूल भूखंड संख्या 514, 515, 524 और 525 से संबंधित है। प्रकरण वर्ष 1997 से न्यायालय में लंबित था। वर्ष 2008 में स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी सरकारी भूमि से जुड़े मामले में विधिक पैरवी जारी रही। सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के अभियान के दौरान यह पुराना प्रकरण प्रशासन के संज्ञान में आया।
*तीन दशक पुरानी फाइल पर कमिश्नर की नजर*
सरकारी भूमि से जुड़े इस पुराने प्रकरण की जानकारी सामने आने के बाद मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मामले की लगातार समीक्षा की। अभिलेखों और न्यायालयीन स्थिति की पड़ताल कराते हुए संबंधित अधिकारियों को सरकारी पक्ष मजबूती से रखने और शासकीय हितों की रक्षा के लिए प्रभावी विधिक पैरवी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान भूमि पर अवैध विद्यालय संचालित होने की बात भी सामने आई थी। प्रशासन ने मौके की स्थिति की पड़ताल कराई तो वर्तमान में वहां कोई भी विद्यार्थी और शिक्षक नहीं मिला। इसके बाद भूमि की मौके पर स्थिति की भी निगरानी की गई।
*कोर्ट में पीछे हटे, मौके से भी कब्जा हटाया*
प्रकरण में वादी/अतिक्रमणकारी दयानन्द मिश्र, एडवोकेट, निवासी ग्राम छावनी सरकार आनंदपुरी, सिविल लाइन, गोंडा की ओर से न्यायालय में शपथ-पत्र प्रस्तुत किया गया है। इसमें वाद में आगे पैरवी न करने तथा कार्यवाही समाप्त किए जाने का अनुरोध किया गया है।
मामले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि संबंधित पक्ष ने न्यायालय में कानूनी पैरवी से पीछे हटने के साथ ही मौके से अपना कब्जा भी हटा लिया। यानी तीन दशक से लंबित विवाद में अब अदालत की कार्यवाही के स्तर पर भी बदलाव आया और जमीन की भौतिक स्थिति भी बदल गई।
*1997 से चली फाइल, 2026 में कब्जे से बाहर हुई जमीन*
वर्ष 1997 में शुरू हुए इस विवाद को न्यायालयीन प्रक्रिया में करीब तीन दशक हो चुके हैं। 2008 के स्थगन आदेश के बाद भी मामला लंबित रहा। अब 2026 में वादी के शपथ-पत्र और मौके से कब्जा हटने के बाद प्रशासन के सामने इन भूखंडों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है। आयुक्त कार्यालय एवं भवन के लिए आरक्षित इन भूखंडों को अब सुरक्षित रखते हुए निर्धारित शासकीय प्रयोजन में उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
*पुराने मामलों की भी हो रही समीक्षा*
शासकीय भूमि के संरक्षण और अवैध कब्जों से मुक्ति के लिए प्रशासन स्तर पर पुराने एवं लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में तीन दशक पुराने इस नजूल भूमि प्रकरण की फाइल फिर खुली और न्यायालयीन स्थिति के साथ मौके की वास्तविक स्थिति भी परखी गई। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की निगरानी में सरकारी भूमि से जुड़े इस प्रकरण में हुई कार्रवाई के बाद अब पूरा फोकस जमीन की सुरक्षा और उसके शासकीय उपयोग पर है।
वर्जन

*“मा. मुख्यमंत्री की मंशानुरूप शासकीय भूमि का संरक्षण व जनहित में उपयोग सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 30 वर्षों से लंबित इस प्रकरण में अंततः सत्य की विजय हुई और शासकीय भूमि कब्जामुक्त हुई। संबंधित पक्ष ने न्यायालय में आगे पैरवी न करने का अनुरोध करते हुए मौके से भी कब्जा हटा लिया है। अब भूमि को सुरक्षित रखते हुए निर्धारित शासकीय प्रयोजन में उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा*"- दुर्गा शक्ति नागपाल आयुक्त