/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz धर्मकांटे में कुंबल कर घुसे चोर, 70 से 80 हजार का सामान चोरी lucknow
धर्मकांटे में कुंबल कर घुसे चोर, 70 से 80 हजार का सामान चोरी
इन्वर्टर, तीन बैटरी, कांटा मशीन और नकदी ले गए चोर; सोहनलाल ने थाने में दी तहरीर

बहसूमा (मेरठ)। कस्बे में चोरों ने एक धर्मकांटे को निशाना बनाकर करीब 70 से 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर धर्मकांटे की दीवार में कुंबल कर अंदर दाखिल हुए और इन्वर्टर, तीन बैटरी, कांटा मशीन तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए।

बहसूमा निवासी सोहनलाल शाम को धर्मकांटे के कमरे में ताला लगाकर चले गए थे। सुबह फखरुद्दीन धर्मकांटे पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और दीवार में कुंबल लगा हुआ था। जांच करने पर इन्वर्टर, तीन बैटरी, कांटा मशीन और नकदी गायब मिली। चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपये बताई गई है।

सोहनलाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सोहनलाल ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।

चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों का पता लगाकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।
कार्यमुक्ति के लिए अनशन पर बैठी वंदना
*कोर्ट और एडी माध्यमिक का आदेश भी बेअसर*
*समर्थन में उतरा माध्यमिक शिक्षक संघ*

मिर्जापुर। अपनी कार्य मुक्ति को लेकर आखिरकार वंदना को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनशन पर बैठना ही पड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक पहले तो आश्वासन देते रहे किंतु जब शिक्षिका अनशन पर बैठ गई तो वे कार्यालय से गायब हो गए। गौरतलब है कि पिछले साल श्री शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज पवारी कला की गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका वंदना का स्थानांतरण नगर के बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज मिर्जापुर में हुआ था। निदेशक का आदेश निर्गत होने के उपरांत पवारी कला के प्रबंधन ने वंदना को कार्य मुक्त करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में वंदना ने माननीय उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश के उपरांत एडी माध्यमिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को 14 सितंबर 2026 को तत्काल प्रभाव से तीन दिन के भीतर कार्य मुक्त करने का आदेश निर्गत किया। तब से 13 दिन बीत जाने के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक वंदना को कार्य मुक्त नहीं करा सके। वह मीडिया समेत सभी  को पूरा आश्वासन देते रहे। इससे आजिज आकर श्रीमती वंदना सोमवार को अपराह्न 3:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनशन पर बैठ गई। उनके समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे, जिला अध्यक्ष सत्यभूषण सिंह, जिला मंत्री डॉ0 रमाशंकर शुक्ल,  जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मि, आय व्यय निरीक्षक डॉ0 धर्मराज सिंह, रामसागर यादव, अर्पित पांडे, राम सागर यादव ने मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया।
डी मोनफोर अकादमी में श्रद्धा से मनाई भगत सिंह जयंती
विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रामराज (मेरठ)। डी मोनफोर अकादमी में महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विद्यार्थियों ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।

प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायी मिसाल है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि भगत सिंह का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके विचारों और देशप्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया।

उप-प्रधानाचार्या ऋतु चिकारा ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
मऊ में तालाब में डूबने से अधेड़ के लापता होने की खबर
मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां स्थित गुरदारी मठ के तालाब में सोमवार को नहाने के दौरान 55 वर्षीय अनिल मद्धेशिया के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि अनिल मद्धेशिया करीब 11 बजे तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई गई।

फिलहाल अनिल मद्धेशिया की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
मऊ  -यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल मुखर होकर विरोध करेगा
व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता के ।

डा गुप्ता ने कहा कि
यूपीआई के माध्यम से किए जाने वाले  व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क को लेकर व्यापारियों में चिंता और असंतोष है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद मऊ ने प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे व्यापारी हितों के विपरीत बताया है। 

व्यापार मंडल के  युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अज़हर कमाल फैजी ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न करों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल भुगतान के नाम पर व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु व्यापारियों ने यूपीआई को गांव, कस्बे और बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में जिस डिजिटल भुगतान व्यवस्था को व्यापारियों ने मजबूती दी, उसी पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ डालना व्यापारियों के हित में नहीं है।

यदि व्यापारी हितों की अनदेखी करते हुए अतिरिक्त शुल्क व्यवस्था लागू की जाती है, तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लोकतांत्रिक तरीके से व्यापारियों की आवाज बुलंद करेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा।

व्यापार मंडल ने सरकार से आग्रह किया कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यापारियों के लिए आर्थिक रूप से बोझमुक्त बनाए रखा जाए तथा व्यापारी समाज की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक सिंह हरिशंकर गुप्त  हाजी शकील    वीरेंद्र गुप्ता सुभाष कन्नौजिया आनंद कुमार संजय सर्राफ कन्हैया लाल जायसवाल गामा यादव महातम यादव राजेश गुप्ता  इकबाल अहमद  जावेद तरफदार इफ्तेख़ार अहमद  बुद्धेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
निर्वाचन आयोग पर निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्य और प्रमाण सामने रखे विपक्ष : डॉ. आरती तिवारी।
             
                                      बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में निर्वाचन आयोग,ईवीएम-वीवीपैट तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा की ओर से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को सवाल पूछने और संस्थाओं की आलोचना करने का अधिकार है,लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान करना भी आवश्यक है।
डॉ.आरती तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कमजोरियों का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी परिणामों के बाद निर्वाचन आयोग,ईवीएम तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय विपक्ष को अपने आरोपों के समर्थन में ठोस तथ्य और प्रमाण जनता के सामने रखने चाहिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग अपनी वेबसाइट और मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया,मतदाता सेवाओं और ईवीएम-वीवीपैट से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करता है। आयोग के अनुसार ईवीएम में बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट शामिल हैं तथा वीवीपैट के माध्यम से मतदाता को अपने मत की पुष्टि करने के लिए पर्ची दिखाई जाती है। आयोग ने ईवीएम एवं वीवीपैट की जांच तथा निर्वाचन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी भी उपलब्ध कराई है।
SIR को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय सही जानकारी दें
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया है। निर्वाचन आयोग के वर्तमान नागरिक सेवा पोर्टल पर SIR-2026 से संबंधित सेवाएं,अंतिम SIR मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा तथा नए मतदाता पंजीकरण के लिए Form-6 उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को जागरूकता एवं सहयोग की भूमिका निभानी चाहिए। निर्वाचन आयोग के अनुसार पात्र भारतीय नागरिक नए मतदाता के रूप में Form-6 के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा का सम्मान जरूरी
डॉ.आरती तिवारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग संविधान के तहत गठित स्थायी संवैधानिक संस्था है,जिसे संसद,राज्य विधानसभाओं तथा राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के चुनावों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। आयोग की वर्तमान संरचना में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्त हैं तथा आयोग के निर्णय बहुमत के आधार पर लिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा ईवीएम,निर्वाचन आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों पर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय उपलब्ध दस्तावेजों,न्यायिक निर्णयों और निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी के आधार पर चर्चा होनी चाहिए।
विपक्ष से डॉ.आरती तिवारी के सवाल
उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे—
बिना प्रमाण के निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाने से बचें।
SIR और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जनता में भ्रम न फैलाएं।
हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें।
ईवीएम एवं वीवीपैट से जुड़े आरोपों को तथ्य और प्रमाण सहित सार्वजनिक करें।
संवैधानिक संस्थाओं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रतिष्ठा का सम्मान करें।
डॉ.आरती तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का पूरा अधिकार है,लेकिन असहमति तथ्यों और प्रमाणों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है और राजनीतिक दलों को चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच सही एवं प्रमाणित जानकारी पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’ तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे: अनिरुद्ध त्रिपाठी बोले- हार के बाद EVM पर सवाल उठाना पुरानी आदत

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। ज्ञानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस को अपनी कमजोरियों पर सोचना चाहिए। संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद सवाल उठाना गलत है।

त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव हारने के बाद निर्वाचन आयोग और EVM पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत बन गई है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना जरूरी है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग की सफाई का जिक्र किया। आयोग ने 26 सितंबर की बैठक के बाद साफ किया था कि SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़े सभी बड़े फैसले सबकी सहमति से लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण को सही ठहराया है।




प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक, वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय, प्रदीप सिंह, सौरभ मालवीय, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष दीपम त्रिपाठी उपस्थित रहे।
स्कूल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’
लहरपुर के एराइज इंडिया पब्लिक स्कूल में 150 वर्ष की यात्रा पर सामूहिक गायन, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रहित का संकल्प

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। भारत की राष्ट्रीय चेतना, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अमर स्वर ‘वन्दे मातरम् गीत के 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के   ऐतिहासिक गौरव शाली अवसर को एराइज इंडिया पब्लिक स्कूल  में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सामूहिक गायन कर मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। सोमवार को इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर हर्ष पुरी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, वन्दे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्रप्रेम की सशक्त अभिव्यक्ति है, इसकी 150 वर्षों की यात्रा भारतीय इतिहास के अनेक महत्वपूर्ण अध्यायों की साक्षी रही है। इस अवसर पर उन्होंने इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों में देशप्रेम, एकता, अनुशासन और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘वन्दे मातरम्’ की सामूहिक प्रस्तुति के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान को व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डा हर्ष पुरी , श्रीमति अदिति टंडन , प्रधानाचार्य श्रीमती कमल शर्मा एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल भावनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, समाज के प्रति जिम्मेदार बनने और देश की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प भी है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने एक स्वर में संकल्प लिया कि भारत की समृद्ध विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक सशक्त, संस्कारित एवं जिम्मेदार भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
रामगोविंद चौधरी को भावभीनी विदाई: गोसाईंपुर बना जनसैलाब, शिक्षामित्रों के 'गुरुजी' हुए अमर

संजीव सिंह बलिया!समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने के लिए रविवार को उनका पैतृक गांव गोसाईंपुर (बलिया) जनसैलाब में तब्दील हो गया।  गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सरयू तट पर पंचतत्व में विलीन हुए चौधरी को उनके इकलौते पुत्र रंजीत चौधरी ने मुखाग्नि दी।  अंतिम यात्रा में दलगत सीमाओं से परे आत्मीय माहौल रहा और पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, रास्तों में जाम
25 सितंबर को लखनऊ के पीजीआई में निधन के बाद शनिवार देर रात पार्थिव शरीर गोसाईंपुर लाया गया था।  रविवार सुबह होते-होते अंतिम दर्शन के लिए भीड़ बढ़ती गई और कुछ घंटों में जनसैलाब का रूप ले लिया।  इस कारण गोसाईंपुर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।  लोग गाड़ियां रास्ते में छोड़कर पैदल गांव की ओर बढ़ते रहे; दूर-दराज से आए समर्थक किसी भी तरह अंतिम दर्शन करना चाहते थे।
भावुक हुए नेता: सीमा राजभर बागी और प्रभु नारायण सिंह की आंखें नम
रामगोविंद चौधरी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोगों के साथ केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्ते भी कायम किए थे—इसकी झलक अंतिम विदाई में दिखी।  सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी श्रद्धांजलि के बाद फफक-फफक कर रो पड़ीं और मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला।  वहीं, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव भी अंतिम दर्शन के दौरान अपने आंसू नहीं रोक सके; दोनों नेताओं की भावुकता देखकर मौजूद लोग भी द्रवित हो उठे।
शिक्षामित्र परिवार की भारी भागीदारी: 'गुरुजी' को नमन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शाहनी के नेतृत्व में बलिया जनपद के गोसाईंपुर में शिक्षामित्रों के 'मसीहा' कहे जाने वाले रामगोविंद चौधरी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में शिक्षामित्र शामिल हुए।  चौधरी को इसलिए 'गुरुजी' कहा जाता था क्योंकि वे उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को 'गुरुजी' कहकर संबोधित करने वाले पहले व्यक्ति थे और उन्हें यह सम्मान दिलाने के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उनके असामयिक निधन से पूरा शिक्षामित्र परिवार गहरा दुःखी है।
अंतिम यात्रा में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में आजमगढ़ मंडल संरक्षक सरल यादव, मंडल महामंत्री भरत यादव, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, गड़वार ब्लॉक से देवनाथ यादव, दुबहड़ ब्लॉक से अमित सिंह 'चुन्नू', नगरा से शिवकुमार (मीडिया प्रभारी), पंदह ब्लॉक से उदयराज वर्मा, सुनील कुमार (नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष), फैसल अजीज, मुकेश राय, संतोष यादव, मनोज यादव, फागु यादव, सुमेर यादव, छोटे लाल चौधरी, लियाकत अली, रामेश्वर, अब्दुल्लाह अंसारी, अरविंद यादव, नागेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, हरिओम मोर्य, नरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी, पुष्पा यादव, सुमन वर्मा, बृजेश तिवारी, हरिंदर वर्मा, लियाकत खान, अजय कुमार वर्मा तथा अन्य शिक्षामित्र शामिल रहे।
शाहाबाद में चांदी से भरा बैग लूटने की वारदात, कार सवार 4 बदमाश फरार
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र में  रविवार रात्रि को चांदी लेकर लखनऊ जा रहे एक व्यक्ति से लूट की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी हृदयराम सोनी अपने ड्राइवर के साथ वैगनआर कार से लखनऊ जा रहे थे।
बताया गया कि बजरी प्लांट के पास एक स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा एक बैग छीन लिया, जिसमें करीब 5 किलो चांदी बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।