रामगोविंद चौधरी को भावभीनी विदाई: गोसाईंपुर बना जनसैलाब, शिक्षामित्रों के 'गुरुजी' हुए अमर
![]()
संजीव सिंह बलिया!समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने के लिए रविवार को उनका पैतृक गांव गोसाईंपुर (बलिया) जनसैलाब में तब्दील हो गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सरयू तट पर पंचतत्व में विलीन हुए चौधरी को उनके इकलौते पुत्र रंजीत चौधरी ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में दलगत सीमाओं से परे आत्मीय माहौल रहा और पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, रास्तों में जाम
25 सितंबर को लखनऊ के पीजीआई में निधन के बाद शनिवार देर रात पार्थिव शरीर गोसाईंपुर लाया गया था। रविवार सुबह होते-होते अंतिम दर्शन के लिए भीड़ बढ़ती गई और कुछ घंटों में जनसैलाब का रूप ले लिया। इस कारण गोसाईंपुर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। लोग गाड़ियां रास्ते में छोड़कर पैदल गांव की ओर बढ़ते रहे; दूर-दराज से आए समर्थक किसी भी तरह अंतिम दर्शन करना चाहते थे।
भावुक हुए नेता: सीमा राजभर बागी और प्रभु नारायण सिंह की आंखें नम
रामगोविंद चौधरी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोगों के साथ केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्ते भी कायम किए थे—इसकी झलक अंतिम विदाई में दिखी। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी श्रद्धांजलि के बाद फफक-फफक कर रो पड़ीं और मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला। वहीं, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव भी अंतिम दर्शन के दौरान अपने आंसू नहीं रोक सके; दोनों नेताओं की भावुकता देखकर मौजूद लोग भी द्रवित हो उठे।
शिक्षामित्र परिवार की भारी भागीदारी: 'गुरुजी' को नमन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शाहनी के नेतृत्व में बलिया जनपद के गोसाईंपुर में शिक्षामित्रों के 'मसीहा' कहे जाने वाले रामगोविंद चौधरी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में शिक्षामित्र शामिल हुए। चौधरी को इसलिए 'गुरुजी' कहा जाता था क्योंकि वे उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को 'गुरुजी' कहकर संबोधित करने वाले पहले व्यक्ति थे और उन्हें यह सम्मान दिलाने के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उनके असामयिक निधन से पूरा शिक्षामित्र परिवार गहरा दुःखी है।
अंतिम यात्रा में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में आजमगढ़ मंडल संरक्षक सरल यादव, मंडल महामंत्री भरत यादव, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, गड़वार ब्लॉक से देवनाथ यादव, दुबहड़ ब्लॉक से अमित सिंह 'चुन्नू', नगरा से शिवकुमार (मीडिया प्रभारी), पंदह ब्लॉक से उदयराज वर्मा, सुनील कुमार (नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष), फैसल अजीज, मुकेश राय, संतोष यादव, मनोज यादव, फागु यादव, सुमेर यादव, छोटे लाल चौधरी, लियाकत अली, रामेश्वर, अब्दुल्लाह अंसारी, अरविंद यादव, नागेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, हरिओम मोर्य, नरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी, पुष्पा यादव, सुमन वर्मा, बृजेश तिवारी, हरिंदर वर्मा, लियाकत खान, अजय कुमार वर्मा तथा अन्य शिक्षामित्र शामिल रहे।![]()


Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद के समस्त सम्मानित कृषकों से अपील की है कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है और तेज आंधी एवं वर्षा के कारण उनकी धान अथवा मक्का की फसल को नुकसान हुआ है, वे फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर अवश्य दर्ज कराएं। किसान फोन करते समय अपना नाम, ग्राम पंचायत का नाम, विकासखंड तथा तहसील का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज कराएं, ताकि फसल क्षति की सूचना संबंधित स्तर पर समय से दर्ज हो सके और आगे की कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो।
उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने किसानों से अपील की है कि वे फसल क्षति की सूचना निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य दें, जिससे संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित खेतों का समय से सर्वे कराया जा सके और नियमानुसार अधिक से अधिक पात्र कृषकों को फसल बीमा योजना का क्लेम दिलाया जा सके।
*जिला कार्यालय पर जुटेगा दिग्गजों का हुजूम,दो दिवसीय प्रवास के दौरान बूथ स्तर तक की टटोलेंगे नब्ज*
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह द्वारा आज जौनपुर के बदलापुर विधानसभा स्थित सर जेपी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के केवटली ,महाराजगंज में आयोजित एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम में 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष पर अजीत प्रजापति, स्वामी परमहंस महाराज, ब्लॉक प्रमुख फंटू सिंह, पूर्व आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है। यहां की माटी से उनका गहरा लगाव है। यही कारण है कि वे लगातार यहां के विकास कार्यों और समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी ताकत के साथ लोगों के बीच खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 76 वें जन्मदिन के उपलक्ष में बेटियों को आत्मनिर्भर और सम्मान देने की दिशा में 176 जरूरतमंद बेटियों को साइकिल का वितरण किया गया ताकि बेटियां अपने घर से विद्यालय तक का सफर सुरक्षित और आसानी से तय कर सकें। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि कृपाशंकर सिंह जौनपुर के लोगों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह हमारा दुर्भाग्य था कि हम उन्हें विजई नहीं बना सके। अगर कृपाशंकर विजय हुए होते तो आज जौनपुर की तस्वीर अलग होती । उन्होंने कहा कि भाजपा ही हमारा परिवार है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बेटियों को साइकिल वितरित करने के लिए कृपाशंकर सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। प्रख्यात लोक गायिका इंदु यादव ने मधुर गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सोहर गीत की जमकर सराहना की गई। अंत में विद्यालय के प्रबंधक और कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कृपाशंकर सिंह ने व्यक्तिगत रूप से हर बेटियों को साइकिल देकर विदा किया। वे तब तक कार्यक्रम में डटे रहे जबतक अंतिम छात्रा को साइकिल के साथ रवाना नहीं किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित लोगों में भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,अवध नारायण सिंह, युवा समाजसेवी दीपक यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजय दुबे, पत्रकार अमित पांडे, प्रधान सज्ञान सिंह, समाजसेविका गीता सिंह, रानी उपाध्याय, वंदना सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
गोंडा।शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा द्वारा आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने का आह्वान किया गया था।इसी क्रम में आम आदमी पार्टी जनपद गोंडा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान में सहभागिता की।रक्तदान शिविर में मनकापुर विधानसभा के पदाधिकारी आशू भाई सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी की जिला सचिव पुष्पा शर्मा, गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू भाई, धर्मेंद्र मिश्र सहित आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोंडा। कांग्रेस भवन गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में जान सवियो वैली, शौकत अली उर्फ माली बाबा, माइकल स्टीफन डायस एवं शाहिद अली ने कांग्रेस का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Sep 28 2026, 14:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k