/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, 72 घण्टे के अन्दर फसल क्षति की सूचना देने की अपील* lucknow
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, 72 घण्टे के अन्दर फसल क्षति की सूचना देने की अपील*

*फसल क्षति का समय से सर्वे कराकर किसानों को दिलाया जाएगा बीमा क्लेम:-जिलाधिकारी*

*बीमित किसान 72 घंटे के अंदर 14447 पर दें फसल क्षति की सूचना*


*कृषि विभाग में लिखित शिकायत भी दे सकते हैं किसान, संयुक्त टीम करेगी स्थलीय सर्वे*

*गोण्डा 27 सितम्बर,2026*।
जनपद में तेज आंधी एवं वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुई क्षति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से जिन-जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, उनका समयबद्ध तरीके से सर्वे कराया जाए तथा नियमानुसार पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का क्लेम दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं इफको टोकियो फसल बीमा कम्पनी की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों एवं खेतों में पहुंचकर फसलों को हुई क्षति का स्थलीय सर्वेक्षण करेगी। सर्वे के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र कृषकों को फसल बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद के समस्त सम्मानित कृषकों से अपील की है कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है और तेज आंधी एवं वर्षा के कारण उनकी धान अथवा मक्का की फसल को नुकसान हुआ है, वे फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर अवश्य दर्ज कराएं। किसान फोन करते समय अपना नाम, ग्राम पंचायत का नाम, विकासखंड तथा तहसील का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज कराएं, ताकि फसल क्षति की सूचना संबंधित स्तर पर समय से दर्ज हो सके और आगे की कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो।
फसल क्षति से प्रभावित किसान अपनी लिखित शिकायत उप कृषि निदेशक कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा इफको टोकियो फसल बीमा कम्पनी में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने किसानों से अपील की है कि वे फसल क्षति की सूचना निर्धारित समय सीमा के भीतर अवश्य दें, जिससे संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित खेतों का समय से सर्वे कराया जा सके और नियमानुसार अधिक से अधिक पात्र कृषकों को फसल बीमा योजना का क्लेम दिलाया जा सके।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे क्षति की सूचना देने में विलंब न करें और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सर्वे एवं दावा प्रक्रिया में सहयोग करें।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का सुल्तानपुर प्रवास सोमवार से,बूथ से संगठन तक की टटोलेंगे नब्ज*
*जिला कार्यालय पर जुटेगा दिग्गजों का हुजूम,दो दिवसीय प्रवास के दौरान बूथ स्तर तक की टटोलेंगे नब्ज*

सुल्तानपुर। भाजपा के काशी क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचेंगे। उनके प्रवास को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवास के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रवास के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार को दोपहर 1:30 बजे पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पदाधिकारियों, विधायकों,एमएलसी,पूर्व वि.स. प्रत्याशियों,पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारियों,मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुखों तथा वर्तमान व पूर्व मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

शाम को विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात 8 बजे नगर मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों के साथ संवाद करेंगे। रात 10 बजे पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रवास के दूसरे दिन 29 सितंबर को सुबह 10 बजे लोहरामऊ मंडल के बूथ संख्या 383 की समिति के साथ बैठक करेंगे।किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सतीश सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में रमेश सिंह बूथ अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों से सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सुल्तानपुर से प्रस्थान करेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का यह प्रवास बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता परखने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और आगामी संगठनात्मक तैयारियों को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में  कृपाशंकर सिंह द्वारा 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह द्वारा आज जौनपुर के बदलापुर विधानसभा स्थित सर जेपी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के केवटली ,महाराजगंज में आयोजित एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम में 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष पर अजीत प्रजापति, स्वामी परमहंस महाराज, ब्लॉक प्रमुख फंटू सिंह, पूर्व आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है। यहां की माटी से उनका गहरा लगाव है। यही कारण है कि वे लगातार यहां के विकास कार्यों और समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी ताकत के साथ लोगों के बीच खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 76 वें जन्मदिन के उपलक्ष में बेटियों को आत्मनिर्भर और सम्मान देने की दिशा में 176 जरूरतमंद बेटियों को साइकिल का वितरण किया गया ताकि बेटियां अपने घर से विद्यालय तक का सफर सुरक्षित और आसानी से तय कर सकें। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि कृपाशंकर सिंह जौनपुर के लोगों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह हमारा दुर्भाग्य था कि हम उन्हें विजई नहीं बना सके। अगर कृपाशंकर विजय हुए होते तो आज जौनपुर की तस्वीर अलग होती । उन्होंने कहा कि भाजपा ही हमारा परिवार है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने  बेटियों को साइकिल वितरित करने के लिए कृपाशंकर सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। प्रख्यात लोक गायिका इंदु यादव ने मधुर गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सोहर गीत की जमकर सराहना की गई। अंत में विद्यालय के प्रबंधक और कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कृपाशंकर सिंह ने व्यक्तिगत रूप से हर बेटियों को साइकिल देकर विदा किया। वे तब तक कार्यक्रम में डटे रहे जबतक अंतिम छात्रा को साइकिल के साथ रवाना नहीं किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित लोगों में भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,अवध नारायण सिंह, युवा समाजसेवी दीपक यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजय दुबे, पत्रकार अमित पांडे, प्रधान सज्ञान सिंह, समाजसेविका गीता सिंह, रानी उपाध्याय, वंदना सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
यूपी में अतिवृष्टि से 56 लोगों की मौत, 1,021 मकान क्षतिग्रस्त
राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के कारण प्रदेश में अब तक 56 लोगों की मौत, 107 पशुहानि और 1,021 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। 

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रविवार को प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों से संवाद कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करने और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए समय-सीमा तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राहत आयुक्त के मुताबिक, 25 सितंबर से 27 सितंबर की सुबह तक प्रदेश में 66.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 7.6 मिलीमीटर होती है। इस तरह प्रदेश में बारिश सामान्य से 775 फीसदी अधिक दर्ज की गई। प्रदेश के 75 जिलों में से 56 जिलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है।

फर्रूखाबाद में सामान्य से 7,385 फीसदी, कन्नौज में 5,664 फीसदी, शाहजहांपुर में 4,408 फीसदी, हमीरपुर में 4,240 फीसदी और महोबा में 4,100 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।पिछले 60 घंटों में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से हुई जनहानि में सीतापुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में रहा, जहां सात लोगों की मौत की सूचना है। लखीमपुर खीरी, बहराइच और बलरामपुर में पांच-पांच, जबकि अयोध्या और गोरखपुर में चार-चार लोगों की मौत हुई है।

घायलों में हरदोई में सात, मैनपुरी, श्रावस्ती और बाराबंकी में पांच-पांच तथा सीतापुर और लखीमपुर खीरी में तीन-तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पशुहानि के मामले में हरदोई में 28, सीतापुर में 16, कन्नौज में 14, बहराइच और कानपुर देहात में सात-सात तथा उन्नाव में छह पशुओं की मौत की सूचना है। मकान क्षति के मामले में भी कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। हरदोई में 272, सीतापुर में 108, चंदौली में 75, औरैया में 60, गोंडा में 54, हमीरपुर में 51, शाहजहांपुर में 47 और बहराइच में 44 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और आपदा विशेषज्ञों को फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि राहत सामग्री और अनुमन्य सहायता राशि का वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने जनहानि, घायलों और मकान क्षति के मामलों में नियमानुसार अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही लोगों को मौसम की स्थिति के प्रति सतर्क करने और जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव दलों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

बारिश से प्रभावित किसानों के लिए भी प्रशासन को तत्काल सर्वेक्षण और फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत आयुक्त ने कहा कि नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाए। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने और पात्र परिवारों को आवास योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों को राहत एवं बचाव कार्यों और प्रशासन की कार्रवाई से नियमित रूप से अवगत कराने को कहा गया है।

राहत आयुक्त ने बताया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ आवश्यक राहत और सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। लोगों से नदियों और नालों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है आपातकालीन सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
गोंडा।शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा द्वारा आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने का आह्वान किया गया था।इसी क्रम में आम आदमी पार्टी जनपद गोंडा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान में सहभागिता की।रक्तदान शिविर में मनकापुर विधानसभा के पदाधिकारी आशू भाई सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी की जिला सचिव पुष्पा शर्मा, गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू भाई, धर्मेंद्र मिश्र सहित आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
गोंडा: कांग्रेस भवन में चार लोग शामिल, -28 सितंबर को 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध मार्च*
गोंडा। कांग्रेस भवन  गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में जान सवियो वैली, शौकत अली उर्फ माली बाबा, माइकल स्टीफन डायस एवं शाहिद अली ने कांग्रेस का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था रखते हुए वे पार्टी से जुड़े हैं और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, अनीस नाना, मोहम्मद रिजवान, जितेश शर्मा, जाकिर अली समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं शिवकुमार दुबे और शाहिद अली कुरैशी ने बताया कि उप्र० कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 'वोट चोरी' के विरोध में 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी व मतदाता सूची की समीक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा बिटुमिन/तारकोल की हेराफेरी एवं चोरी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
गोण्डा। वादी आलोक पाण्डेय पुत्र राकेश कुमार पाण्डेय, प्रोपराइटर आलोक कन्स्ट्रक्शन, निवासी ग्राम देवरदा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनका रोड कन्स्ट्रक्शन प्लांट तरबगंज-रगड़गंज मार्ग पर परसदा बाजार के आगे देवरदा के पास स्थित है। प्लांट के कांटे का संचालन कृपाशंकर पाण्डेय व दयाशंकर पाण्डेय तथा एच.एम. प्लांट का संचालन नियुक्त एजेन्ट प्रतिनिधि अमित कुमार एवं प्लांट एजेन्ट अरबाज आलम द्वारा किया जाता था। वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्तियों ने आपस में षड्यंत्र कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर प्लांट पर आने वाले बिटुमिन/तारकोल की कांटे के माध्यम से हेराफेरी एवं चोरी की तथा चोरी किए गए माल को कम कीमत पर बेचकर प्राप्त धनराशि का आपस में लेन-देन किया। वादी के अनुसार उक्त कृत्य विगत लगभग 05 वर्षों से किया जा रहा था, जिससे फर्म को काफी वित्तीय क्षति हुई। वादी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि तारकोल की सप्लाई से संबंधित दिल्ली गोल्डन लाजिस्टिक के मालिक निखिल चौहान एवं उनके अकाउंटेन्ट पप्पू कुमार भी उक्त कृत्य में शामिल थे तथा तारकोल की बड़ी मात्रा में हेराफेरी की गई। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही-*
आज दिनांक 26.09.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तरबगंज बाजार के पास चोरी के अभियुक्त अमित पुत्र राम लखन निवासी महरौरा थाना बछरावां जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। दिनांक 25.09.2026 को वादी शिवेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दीवानी कचहरी गेट नं0-2 वाली रोड पर नंदू होटल के पास उसके छोटे भाई सत्यम मिश्र के साथ अनिल ओझा, सुरेन्द्र ओझा, देवेन्द्र ओझा, अमन ओझा निवासीगण माधवपुर गजाधरपुरवा, गोण्डा तथा 05 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर लाठी-डण्डा, भाला, हंसिया, चाकू एवं रिवाल्वर आदि असलहों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा चाकू से सिर पर वार किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। वादी शिवेन्द्र कुमार मिश्र की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओें में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही-*
आज दिनांक 26.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आसरा आवास के सामने, सिविल लाइन के पास से वांछित अभियुक्त अमन ओझा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर  पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
मऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य की हुंकार, ‘संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रैली’ में जुटे समर्थक
मऊ। अपनी जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रैली’ में रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य मऊ पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।

कार्यक्रम के दौरान संविधान के सम्मान, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। रैली को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी।

रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की ओर से पहले से तैयारियां की गई थीं। स्वामी प्रसाद मौर्य के पहुंचने के बाद समर्थकों में उत्साह बढ़ गया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी भी रही।

रैली को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी देखा जा रहा है, जहां पार्टी ने संविधान और जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखते हुए अपना संदेश कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक पहुंचाया।
ज्ञानपुर में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार :पुरानी रंजिश में चाकू से किया था हमला, हथियार भी बरामद*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही के ज्ञानपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का आरोप है।

यह घटना सुबह करीब 9 बजे दुलहीपुर गांव में हुई। शौच से लौट रहे सर्वजीत गुप्ता जब सभाजीत गुप्ता के दरवाजे पर पहुंचे तो सभाजीत गुप्ता, पिंटू गुप्ता और अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और चाकू से गाली-गलौज शुरू कर दी।

मना करने पर पिंटू गुप्ता ने जान से मारने की नीयत से सर्वजीत पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर सर्वजीत के बेटे अजय कुमार गुप्ता बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी चोटें आईं।

पुलिस ने इस मामले में सभाजीत गुप्ता (59) और उनके बेटे पिंटू गुप्ता (34) को दुलहीपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।



*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 
उप निरीक्षक भारत भूषण सिंह, उप निरीक्षक सतेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल छठ्ठूलाल गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल सीमा यादव थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।