/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में  कृपाशंकर सिंह द्वारा 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित lucknow
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में  कृपाशंकर सिंह द्वारा 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह द्वारा आज जौनपुर के बदलापुर विधानसभा स्थित सर जेपी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के केवटली ,महाराजगंज में आयोजित एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम में 176 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जिला अध्यक्ष पर अजीत प्रजापति, स्वामी परमहंस महाराज, ब्लॉक प्रमुख फंटू सिंह, पूर्व आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह, पूर्व पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है। यहां की माटी से उनका गहरा लगाव है। यही कारण है कि वे लगातार यहां के विकास कार्यों और समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी ताकत के साथ लोगों के बीच खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 76 वें जन्मदिन के उपलक्ष में बेटियों को आत्मनिर्भर और सम्मान देने की दिशा में 176 जरूरतमंद बेटियों को साइकिल का वितरण किया गया ताकि बेटियां अपने घर से विद्यालय तक का सफर सुरक्षित और आसानी से तय कर सकें। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि कृपाशंकर सिंह जौनपुर के लोगों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह हमारा दुर्भाग्य था कि हम उन्हें विजई नहीं बना सके। अगर कृपाशंकर विजय हुए होते तो आज जौनपुर की तस्वीर अलग होती । उन्होंने कहा कि भाजपा ही हमारा परिवार है। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने  बेटियों को साइकिल वितरित करने के लिए कृपाशंकर सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। प्रख्यात लोक गायिका इंदु यादव ने मधुर गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सोहर गीत की जमकर सराहना की गई। अंत में विद्यालय के प्रबंधक और कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कृपाशंकर सिंह ने व्यक्तिगत रूप से हर बेटियों को साइकिल देकर विदा किया। वे तब तक कार्यक्रम में डटे रहे जबतक अंतिम छात्रा को साइकिल के साथ रवाना नहीं किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित लोगों में भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,अवध नारायण सिंह, युवा समाजसेवी दीपक यादव, वरिष्ठ पत्रकार संजय दुबे, पत्रकार अमित पांडे, प्रधान सज्ञान सिंह, समाजसेविका गीता सिंह, रानी उपाध्याय, वंदना सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
यूपी में अतिवृष्टि से 56 लोगों की मौत, 1,021 मकान क्षतिग्रस्त
राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के कारण प्रदेश में अब तक 56 लोगों की मौत, 107 पशुहानि और 1,021 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। 

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रविवार को प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों से संवाद कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करने और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए समय-सीमा तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राहत आयुक्त के मुताबिक, 25 सितंबर से 27 सितंबर की सुबह तक प्रदेश में 66.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 7.6 मिलीमीटर होती है। इस तरह प्रदेश में बारिश सामान्य से 775 फीसदी अधिक दर्ज की गई। प्रदेश के 75 जिलों में से 56 जिलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है।

फर्रूखाबाद में सामान्य से 7,385 फीसदी, कन्नौज में 5,664 फीसदी, शाहजहांपुर में 4,408 फीसदी, हमीरपुर में 4,240 फीसदी और महोबा में 4,100 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।पिछले 60 घंटों में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से हुई जनहानि में सीतापुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में रहा, जहां सात लोगों की मौत की सूचना है। लखीमपुर खीरी, बहराइच और बलरामपुर में पांच-पांच, जबकि अयोध्या और गोरखपुर में चार-चार लोगों की मौत हुई है।

घायलों में हरदोई में सात, मैनपुरी, श्रावस्ती और बाराबंकी में पांच-पांच तथा सीतापुर और लखीमपुर खीरी में तीन-तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पशुहानि के मामले में हरदोई में 28, सीतापुर में 16, कन्नौज में 14, बहराइच और कानपुर देहात में सात-सात तथा उन्नाव में छह पशुओं की मौत की सूचना है। मकान क्षति के मामले में भी कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। हरदोई में 272, सीतापुर में 108, चंदौली में 75, औरैया में 60, गोंडा में 54, हमीरपुर में 51, शाहजहांपुर में 47 और बहराइच में 44 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और आपदा विशेषज्ञों को फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि राहत सामग्री और अनुमन्य सहायता राशि का वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने जनहानि, घायलों और मकान क्षति के मामलों में नियमानुसार अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही लोगों को मौसम की स्थिति के प्रति सतर्क करने और जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव दलों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

बारिश से प्रभावित किसानों के लिए भी प्रशासन को तत्काल सर्वेक्षण और फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत आयुक्त ने कहा कि नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाए। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने और पात्र परिवारों को आवास योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों को राहत एवं बचाव कार्यों और प्रशासन की कार्रवाई से नियमित रूप से अवगत कराने को कहा गया है।

राहत आयुक्त ने बताया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ आवश्यक राहत और सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। लोगों से नदियों और नालों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है आपातकालीन सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
गोंडा।शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा द्वारा आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने का आह्वान किया गया था।इसी क्रम में आम आदमी पार्टी जनपद गोंडा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान में सहभागिता की।रक्तदान शिविर में मनकापुर विधानसभा के पदाधिकारी आशू भाई सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी की जिला सचिव पुष्पा शर्मा, गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू भाई, धर्मेंद्र मिश्र सहित आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
गोंडा: कांग्रेस भवन में चार लोग शामिल, -28 सितंबर को 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध मार्च*
गोंडा। कांग्रेस भवन  गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में जान सवियो वैली, शौकत अली उर्फ माली बाबा, माइकल स्टीफन डायस एवं शाहिद अली ने कांग्रेस का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था रखते हुए वे पार्टी से जुड़े हैं और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, अनीस नाना, मोहम्मद रिजवान, जितेश शर्मा, जाकिर अली समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं शिवकुमार दुबे और शाहिद अली कुरैशी ने बताया कि उप्र० कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 'वोट चोरी' के विरोध में 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी व मतदाता सूची की समीक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
थाना तरबगंज पुलिस द्वारा बिटुमिन/तारकोल की हेराफेरी एवं चोरी करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
गोण्डा। वादी आलोक पाण्डेय पुत्र राकेश कुमार पाण्डेय, प्रोपराइटर आलोक कन्स्ट्रक्शन, निवासी ग्राम देवरदा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनका रोड कन्स्ट्रक्शन प्लांट तरबगंज-रगड़गंज मार्ग पर परसदा बाजार के आगे देवरदा के पास स्थित है। प्लांट के कांटे का संचालन कृपाशंकर पाण्डेय व दयाशंकर पाण्डेय तथा एच.एम. प्लांट का संचालन नियुक्त एजेन्ट प्रतिनिधि अमित कुमार एवं प्लांट एजेन्ट अरबाज आलम द्वारा किया जाता था। वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्तियों ने आपस में षड्यंत्र कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर प्लांट पर आने वाले बिटुमिन/तारकोल की कांटे के माध्यम से हेराफेरी एवं चोरी की तथा चोरी किए गए माल को कम कीमत पर बेचकर प्राप्त धनराशि का आपस में लेन-देन किया। वादी के अनुसार उक्त कृत्य विगत लगभग 05 वर्षों से किया जा रहा था, जिससे फर्म को काफी वित्तीय क्षति हुई। वादी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि तारकोल की सप्लाई से संबंधित दिल्ली गोल्डन लाजिस्टिक के मालिक निखिल चौहान एवं उनके अकाउंटेन्ट पप्पू कुमार भी उक्त कृत्य में शामिल थे तथा तारकोल की बड़ी मात्रा में हेराफेरी की गई। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही-*
आज दिनांक 26.09.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तरबगंज बाजार के पास चोरी के अभियुक्त अमित पुत्र राम लखन निवासी महरौरा थाना बछरावां जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। दिनांक 25.09.2026 को वादी शिवेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दीवानी कचहरी गेट नं0-2 वाली रोड पर नंदू होटल के पास उसके छोटे भाई सत्यम मिश्र के साथ अनिल ओझा, सुरेन्द्र ओझा, देवेन्द्र ओझा, अमन ओझा निवासीगण माधवपुर गजाधरपुरवा, गोण्डा तथा 05 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर लाठी-डण्डा, भाला, हंसिया, चाकू एवं रिवाल्वर आदि असलहों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा चाकू से सिर पर वार किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। वादी शिवेन्द्र कुमार मिश्र की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओें में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही-*
आज दिनांक 26.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आसरा आवास के सामने, सिविल लाइन के पास से वांछित अभियुक्त अमन ओझा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर  पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
मऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य की हुंकार, ‘संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रैली’ में जुटे समर्थक
मऊ। अपनी जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रैली’ में रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य मऊ पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।

कार्यक्रम के दौरान संविधान के सम्मान, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। रैली को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी।

रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की ओर से पहले से तैयारियां की गई थीं। स्वामी प्रसाद मौर्य के पहुंचने के बाद समर्थकों में उत्साह बढ़ गया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी भी रही।

रैली को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी देखा जा रहा है, जहां पार्टी ने संविधान और जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखते हुए अपना संदेश कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक पहुंचाया।
ज्ञानपुर में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार :पुरानी रंजिश में चाकू से किया था हमला, हथियार भी बरामद*

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही के ज्ञानपुर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का आरोप है।

यह घटना सुबह करीब 9 बजे दुलहीपुर गांव में हुई। शौच से लौट रहे सर्वजीत गुप्ता जब सभाजीत गुप्ता के दरवाजे पर पहुंचे तो सभाजीत गुप्ता, पिंटू गुप्ता और अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और चाकू से गाली-गलौज शुरू कर दी।

मना करने पर पिंटू गुप्ता ने जान से मारने की नीयत से सर्वजीत पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर सर्वजीत के बेटे अजय कुमार गुप्ता बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी चोटें आईं।

पुलिस ने इस मामले में सभाजीत गुप्ता (59) और उनके बेटे पिंटू गुप्ता (34) को दुलहीपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।



*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 
उप निरीक्षक भारत भूषण सिंह, उप निरीक्षक सतेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल छठ्ठूलाल गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल सीमा यादव थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।
तमसा तट पर गूंजा नदियों के संरक्षण का संकल्प, 29 अक्टूबर से निकलेगी तमसा बचाओ यात्रा*

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। जिले के पवित्र दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा के पावन संगम पर गंगा समग्र संगठन द्वारा विश्व नदी दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। श्री श्री 108 दुर्वासा महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज ने तमसा-मंजूषा संगम पर वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि-विधान से नदी पूजन और भव्य आरती संपन्न कराई। महाराज जी ने कहा कि हमारी संस्कृति में नदियों को केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि मां और देवी का दर्जा दिया गया है। गंगा समग्र आर्यमगढ़ के विभाग संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने उपस्थित लोगों को नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा नदियां हमारे जीवन का आधार हैं। इनके अस्तित्व के बिना मानव जीवन की कल्पना भी असंभव है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पौराणिक नदियों की सफाई और उनके पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। गोरक्ष प्रांत के सह-संयोजक अजय कुमार राय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि पौराणिक तमसा नदी के संरक्षण और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर से तमसा बचाओ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि नदियों में कूड़ा-कचरा, अवशिष्ट सामग्रियां और सिंगल-यूज प्लास्टिक न फेकें। कार्यक्रम का सफल संचालन फूलपुर संयोजक रासबिहारी सिंह ने किया। सहसंयोजक बलराम तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आर्यमगढ़ जिला संयोजक महंत संजय कुमार पांडेय, हाकिम बाबा, दुर्वेश्वरानंद महाराज,ओमप्रकाश यादव, नीरज गिरि, कुलबुल सिंह, श्रीनिवास राय, जयप्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार, सुनील राय, सी. पी. पांडेय, गिरिजानंद गिरि, लालजी गिरि, अनूप पांडेय, संगम पांडेय सहित भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अतिवृष्ट के कारण समस्त जनपदों में बेहतर व्यवस्थाएं कराये अधिकारीगण*

*अतिवृष्टि के दृष्टिगत मण्डल के चारों जनपदों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश*

*फसल क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश*

*जनहानि की रोकथाम एवं राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी—मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल*

*विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने हेतु रोस्टर बनाकर सभी व्यवस्थाएं संरक्षित करें अधिकारी*

*गोण्डा, 27 सितम्बर 2026*। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में देवीपाटन मण्डल के जनपद गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती में अतिवृष्टि के दृष्टिगत मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने चारों जनपदों के जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुई क्षति का तत्काल स्थलीय सर्वे एवं आकलन कराया जाए। राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर फसल क्षति का वास्तविक आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन के प्रावधानों के अनुसार पात्र किसानों को समय से राहत उपलब्ध कराई जा सके।


अतिवृष्टि के दृष्टिगत समस्त उपजिलाधिकारियों के माध्यम से प्रभावित फसलों के आकलन हेतु सर्वे कराया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय सत्यापन करते हुए फसल क्षति का निष्पक्ष एवं पारदर्शी आकलन सुनिश्चित करें।

अतिवृष्टि से उत्पन्न दैवीय आपदा से जनपद गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती मैं प्रभावित बिजली आपूर्ति बेहतर व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश एवं फसल क्षति का सर्वे कराकर। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनहानि एवं अन्य क्षति से संबंधित प्रकरणों में स्थलीय सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए तथा पात्र प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने चारों जनपदों में निचले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों के किनारे बसे गांवों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करें।

*जनहानि की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता*

मण्डलायुक्त ने कहा कि जनहानि की रोकथाम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलभराव एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जर्जर भवनों एवं अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सावधानी बरती जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि बाढ़ चौकियों एवं कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा जाए तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, पंचायती राज, विद्युत एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

मण्डलायुक्त ने प्रभावित लोगों को भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, आवश्यक दवाएं एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि अतिवृष्टि के दौरान नदी-नालों, तेज बहाव वाले पानी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि अतिवृष्टि की स्थिति में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आमजन की सुरक्षा, जनहानि की रोकथाम, फसल क्षति का समयबद्ध आकलन तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
समस्त जिलाधिकारीगण अपने-अपने जनपदों में विशेष निगरानी रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कराये।