/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मऊ में 60 वर्षीय बुजुर्ग लापता, 13 सितंबर से नहीं मिला कोई सुराग lucknow
मऊ में 60 वर्षीय बुजुर्ग लापता, 13 सितंबर से नहीं मिला कोई सुराग
मऊ। थाना सदर क्षेत्र के परदहा ब्लॉक अंतर्गत राधोपट्टी गांव निवासी करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग 13 सितंबर 2026 की शाम बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि लापता बुजुर्ग की लंबाई करीब 5 फीट, रंग गोरा है। लापता होने के समय उन्होंने हरे रंग की शर्ट, काले-भूरे रंग की पैंट और नीला-सफेद गमछा पहन रखा था तथा पैरों में चप्पल थी।

परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश कराने की मांग की गई।

परिजनों ने आम लोगों से भी बुजुर्ग की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को उनके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो मोबाइल नंबर 9795235878 पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।
विधायक धनघटा, डीएम व एसपी द्वारा उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक  के जनपद आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण,
तैयारियों का जायजा लेते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रमेश दूबे

उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार श्री बृजेश पाठक जी के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा धनघटा क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल शिवबखरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान मा0 विधायक धनघटा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूवमेंट, मंच व्यवस्था, हेलीपैड, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, रूट डायवर्जन और वीआईपी व जनसामान्य के लिए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मा0 उपमुख्यमंत्री जी के आगमन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
खतरे के निशान से नीचे पहुंची घाघरा,घरों से उतरा बाढ़ का पानी
*तटीय इलाकों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

गोंडा।जिले में घाघरा नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह 10 खतरे के निशान से 98 सेंटीमीटर नीचे आ गया है और इस समय 85403 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।नदी का जलस्तर घटने से जनपद में बाढ़ की स्थिति खत्म हो गई है और गांवो से बाढ़ का पानी पूरी तरह निकल गया है।गावों में बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ती दिख रही है।इसको देखते हुए जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।विभाग लगातार तटीय गांवो में मेडिकल कैंप लगा रहा है और स्थानीय लोगों की जांच कर आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं।साथ ही,बाढ़ के पानी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।वहीं दूसरी तरफ पशुपालन विभाग भी लगातार पशुओं की जांच कर रहा है और बीमार पशुओं को दवाएं भी दी जा रही हैं।किसानों को यह भी निर्देश दिया गया है कि बाढ़ के पानी में डूबी हुई फसल को काटकर पशुओं को न खिलाएं क्योंकि इससे वे बीमार हो सकते हैं।तटीय इलाके के किसानों के सामने पशुओं के चारे का सबसे बड़ा संकट है।बाढ़ के पानी से हरा चारा पूरी तरह बर्बाद हो गया है।कई जगह चारा सड़ भी चुका है,जिसे खिलाने से मवेशी बीमार भी हो सकते हैं।इस समस्या को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के तटीय इलाकों में किसानों के पशुओं के लिए भूसा बांट रहा है।नवाबगंज क्षेत्र के कई इलाकों में लोगों को लंच पैकेट भी दिए जा रहे हैं क्योंकि तहां की कुछ आबादी अभी भी आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित है।कुछ गांवो के रास्तों पर अभी भी पानी भरा हुआ है।
सुलतानपुर: बोर्ड बैठक न होने से नाराज सभासद पहुंचे DM दफ्तर
सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले सभासदों में बेहद आक्रोश है। वजह है चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी द्वारा बैठक न बुलवाना। नाराज सभासदों ने करीब दिनों पूर्व भी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देखा बैठक आहूत की मांग की थी, लेकिन बोर्ड बैठक न होने नाराज सभासद आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र सौंप कर जल्द से जल्द बैठक करवाने का अनुरोध किया।


दरअसल नगर पालिका परिषद में हर माह या दूसरे माह बोर्ड बैठक करवाने का प्रावधान है। ताकि नगर पालिका क्षेत्र के विकास की रफ्तार बढ़ाई जा सके। बजट पास करने के साथ साथ साफ सफाई व्यवस्था, जल एवं प्रकाश की आपूर्ति अच्छे तरीके से हो सके। सड़क नाली का निर्माण हो सके।  सभासदों का आरोप है आज साढ़े तीन वर्ष बीत गए लेकिन यहां नगर पालिका के नियम कानून, और शासनादेश ताक पर रख कर मनमाने ढंग से करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक माह पूर्व बैठक के लिए प्रार्थना पत्र और पुनः रिमाइंडर दिया गया, फिर भी उसपर कोई अमल नहीं किया गया।  इसीलिए उन्होंने जिलाधिकारी से मांग पत्र दिया और आब्जर्वर के समक्ष, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  और सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड बैठक  करवाने का अनुरोध किया है, ताकि विकास की गति को बढ़ाया जाय। उन्होंने चैतावनी दी है कि अगर यहां सुनवाई नहीं हुई तो ऊपर के अधिकारियों से गुहार लगाएंगे। देखिए कभी खासमखास रहे सभासदों ने क्या क्या आरोप लगाया...।
उप्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की खाली हो रही 11 एमएलसी सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 27 अक्टूबर को चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित किये जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। जिन 11 विधान परिषद सदस्याें का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें अवनीश कुमार सिंह, आशुतोष सिन्हा, मानवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश गोयल, मान सिंह यादव, उमेश द्विवेदी, लाल बिहारी यादव, आकाश अग्रवाल, हरि सिंह ढिल्लो, ध्रुव कुमार त्रिपाठी और श्रीचंद्र शर्मा शामिल हैं।
योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस
- 3 करोड़ 55 लाख रुपये की कीमत से 5.56 एमएम एसएलआर राइफल के लिए खरीदे जाएंगे कारतूस

- ट्रेनिंग के लिए कारतूस के साथ 1 करोड़ 44 लाख की कीमत से खरीदी जाएंगी 5.56 एमएम की 155 एसएलआर राइफल

- सितंबर के अंत तक जारी हो जाएगा 41,424 होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट, नवंबर से होगी ट्रेनिंग

लखनऊ। योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदने जा रही है। यह खरीदारी एसटीएफ के माध्यम से होमगार्ड विभाग करेगा। इसके लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार है, जब होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदे जा रहे हैं। वर्तमान में होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों पर एनरोलमेंट की प्रक्रिया चल रही है। इन सभी की शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतिम चरण में है। वहीं, होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों का रिजल्ट जारी होने के बाद 7,600 रिक्त पदों पर एनरोलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अंतिम दौर में शारीरिक दक्षता परीक्षा

डीजी होमगार्ड ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत पुलिस और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न स्तरों पर मानव संसाधन और प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत होमगार्ड विभाग में 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्तमान में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) चल रही है, जो अंतिम दौर में है। सितंबर के अंत तक भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अक्टूबर में पूरी करने का लक्ष्य है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नवंबर में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से खरीदी जाएंगी 155 एसएलआर राइफल

डीजी होमगार्ड ने बताया कि नवचयनित 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग नवंबर से शुरू किए जाने की तैयारी है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें होमगार्ड की जिम्मेदारियों, अनुशासन, कानून-व्यवस्था में सहयोग, आपदा एवं आपात परिस्थितियों में भूमिका के साथ-साथ हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नवचयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदे जाएंगे। इसके लिए करीब 3 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से एसटीएफ के माध्यम से 5.56 एमएम एसएलआर राइफल के कारतूस खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि विभाग एसटीएफ के माध्यम से कारतूस के साथ करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से 155 एसएलआर राइफल भी खरीदेगा। नवचयनित 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को 90 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जो नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। वहीं अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग को जनवरी में पूरा कर लिया जाएगा और फरवरी में नवचयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को फील्ड में तैनाती दे दी जाएगी।

जल्द होमगार्ड स्वयंसेवकों के 7,600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी किया जाएगा विज्ञापन

डीजी होमगार्ड ने बताया कि होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों पर एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों के 7,600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद हैं। वर्तमान में 69,324 कार्यरत हैं। वर्तमान में भर्ती बोर्ड की ओर से 41,424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके बाद भी निर्धारित पदों के अनुसार 7,600 पद रिक्त हैं।
तेज डीजे पर लगे प्रभावी रोक, विसर्जन जुलूसों में हो कड़ाई से ध्वनि नियंत्रण
पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और डीजे जब्ती की मांग

तुलसीपुर, बलरामपुर
त्योहारों के दौरान प्रतिमा विसर्जन जुलूसों में मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तेज ध्वनि से बच्चों, बुजुर्गों, हृदय रोगियों, विद्यार्थियों और अन्य संवेदनशील लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पत्रकारों ने कहा कि कई जुलूसों में डीजे की तेज आवाज को लेकर प्रतिस्पर्धा की स्थिति बन जाती है। प्रतिमाओं को सड़क पर रोककर घंटों तेज ध्वनि में नृत्य किए जाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ यातायात और आमजन की परेशानी भी बढ़ती है। हाल में बलरामपुर मुख्यालय में विसर्जन जुलूस के दौरान एक करीब 13 वर्षीय छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मृत्यु की घटना का हवाला देते हुए इसे गंभीर चेतावनी बताया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि शांति समिति की बैठक में डीजे को लेकर दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए और विसर्जन जुलूसों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि की अनुमति दी जाए। जुलूसों की निगरानी के लिए प्रशासन और पुलिस की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

पत्रकारों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई हो तथा आवश्यकता पड़ने पर डीजे उपकरण जब्त कर विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ज्ञापन देने वालों में जीतेन्द्र श्रीवास्तव योगेंद्र मिश्रा अमित श्रीवास्तव तथा शुकदेव चौरसिया शामिल रहे।
वन माफियाओं का कहर जारी,बिना परमिट काट डाला आधा दर्जन हरे पेड़
*पुलिस व वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भंभुवा गांव में वन माफियाओं और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत का मामला सामने आया है।यहाँ वन माफियाओं ने बिना किसी परमिट के तीन हरे आम और तीन कटहल समेत 6 पेंड़ों को काट दिया।यह अवैध कटान भंभुवा पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े हुआ परन्तु पुलिस और वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं किया।,जिससे मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।बताते चलें कि हरे पेंड़ों की कटान प्रतिबंधित है।प्रभागीय वनाधिकारी की अनुमति के बिना इसे काटना वन अपराध माना जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी के बगल में दिनदहाड़े पेड़ काटे जाते रहे,परन्तु पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने अनदेखी किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना मिलीभगत के इतना अवैध कटान संभव नहीं है।उन्होंने परमिट की जांच,लकड़ी जब्त करने और वन माफिया के साथ साथ लापरवाह पुलिस व वन कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते परमिट की जांच कर लकड़ी जब्त नहीं की गई और वन माफिया व लापरवाह कर्मचारियों पर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में हरे पेंड़ों की कटान रोकना असंभव होगा।मामले में जब वन क्षेत्राधिकारी बद्री प्रसाद चौहान से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर जुर्माना लगा दिया गया है।उन्होंने कहा कि वन माफियाओं के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जायेगा।
सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का गाली देते वीडियो वायरल
*बोली,चंद्रशेखर आजाद गोंडा आए तो चप्पल से मारूंगी

गोंडा।जिले में सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का एक और वीडियो सामने आया है।जबकि उनके खिलाफ पहले से गाली गलौज और भड़काऊ वीडियो को लेकर मुकदमे दर्ज हैं।वायरल वीडियो सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है,जो मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया।वीडियो में पल्लवी शुक्ला पुलिसकर्मियों, अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं।वीडियो में पल्लवी शुक्ला ने चंद्रशेखर आजाद के गोंडा आने पर चप्पल से स्वागत करने की धमकी दिया।उन्होंने पुलिस पर रिश्वत लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी लगाया।वीडियो में वह अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं।उन्होंने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तो वह खुलेआम गाली देंगी।वीडियो में वह पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहती हैं कि सुधर जाइये, थाने के एक एक आदमी, नहीं तो ठीक नहीं है,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं अपना मर्डर करके प्रशासन को फंसा देंगी।वायरल वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने पल्लवी शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है तो वहीं कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाया है।कौड़िया थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि पल्लवी शुक्ला द्वारा लगातार बनाए जा रहे अभद्र कंटेंट को लेकर फेसबुक को भी उनकी आईडी की रिपोर्ट भेजी गई है।थाना प्रभारी के अनुसार, पल्लवी शुक्ला के खिलाफ जनपद में अभी तक तीन मुकदमे दर्ज हैं।इनमें दो मुकदमे कौड़िया थाने में और एक मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है।सभी मामलों की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है।कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या विवादित पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि कौड़िया पुलिस को वायरल वीडियो की जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति ने प्रशासन से की प्रभावी व्यवस्थाओं की मांग
श्री गणेश उत्सव एवं शोभायात्रा को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति, तुलसीपुर बलरामपुर ने प्रशासन एवं नगर पंचायत से आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराने की मांग की है।

समिति के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को दिए गए पत्र में गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, शोभायात्रा की सुचारु व्यवस्था तथा विसर्जन कार्यक्रम को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सक्षम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

समिति ने प्रमुख रूप से मांग की है कि—

सभी पूजा पंडालों के आसपास समुचित साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया जाए।
शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों में पड़े गड्ढों एवं खराब सड़कों को दुरुस्त कराया जाए।
विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर के समस्त चौराहे के साथ प्रमुख रूप से छोटी मस्जिद, पुरानी बाजार एवं पुरवा क्षेत्र में हाईमास्ट लाइटों की समुचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए।

25 सितंबर को प्रस्तावित शोभायात्रा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए।
24 सितंबर को पूजा पंडालों पर आयोजित भंडारे से पूर्व समुचित साफ-सफाई कराई जाए।
गणेश उत्सव से विसर्जन तक शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाली मांस एवं अंडे की दुकानों को निर्धारित मार्ग से हटाने/बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर के प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।

समिति ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था, सामाजिक समरसता और नगर की एकजुटता का पर्व है। इसलिए समिति प्रशासन एवं नगर पंचायत से अपेक्षा करती है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति ने सभी कमेटियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से भी अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान शिवम अग्रहरी,वैभव गुप्ता,शिवम मोदनवाल,राहुल गुप्ता,आकाश,हिमांशु,सुशील, शिवम सोनी,अभय साहू आदि लोग मौजूद रहे।