/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz सुलतानपुर: बोर्ड बैठक न होने से नाराज सभासद पहुंचे DM दफ्तर lucknow
सुलतानपुर: बोर्ड बैठक न होने से नाराज सभासद पहुंचे DM दफ्तर
सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले सभासदों में बेहद आक्रोश है। वजह है चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी द्वारा बैठक न बुलवाना। नाराज सभासदों ने करीब दिनों पूर्व भी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देखा बैठक आहूत की मांग की थी, लेकिन बोर्ड बैठक न होने नाराज सभासद आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र सौंप कर जल्द से जल्द बैठक करवाने का अनुरोध किया।


दरअसल नगर पालिका परिषद में हर माह या दूसरे माह बोर्ड बैठक करवाने का प्रावधान है। ताकि नगर पालिका क्षेत्र के विकास की रफ्तार बढ़ाई जा सके। बजट पास करने के साथ साथ साफ सफाई व्यवस्था, जल एवं प्रकाश की आपूर्ति अच्छे तरीके से हो सके। सड़क नाली का निर्माण हो सके।  सभासदों का आरोप है आज साढ़े तीन वर्ष बीत गए लेकिन यहां नगर पालिका के नियम कानून, और शासनादेश ताक पर रख कर मनमाने ढंग से करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक माह पूर्व बैठक के लिए प्रार्थना पत्र और पुनः रिमाइंडर दिया गया, फिर भी उसपर कोई अमल नहीं किया गया।  इसीलिए उन्होंने जिलाधिकारी से मांग पत्र दिया और आब्जर्वर के समक्ष, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  और सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड बैठक  करवाने का अनुरोध किया है, ताकि विकास की गति को बढ़ाया जाय। उन्होंने चैतावनी दी है कि अगर यहां सुनवाई नहीं हुई तो ऊपर के अधिकारियों से गुहार लगाएंगे। देखिए कभी खासमखास रहे सभासदों ने क्या क्या आरोप लगाया...।
उप्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की खाली हो रही 11 एमएलसी सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 27 अक्टूबर को चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित किये जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। जिन 11 विधान परिषद सदस्याें का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें अवनीश कुमार सिंह, आशुतोष सिन्हा, मानवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश गोयल, मान सिंह यादव, उमेश द्विवेदी, लाल बिहारी यादव, आकाश अग्रवाल, हरि सिंह ढिल्लो, ध्रुव कुमार त्रिपाठी और श्रीचंद्र शर्मा शामिल हैं।
योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस
- 3 करोड़ 55 लाख रुपये की कीमत से 5.56 एमएम एसएलआर राइफल के लिए खरीदे जाएंगे कारतूस

- ट्रेनिंग के लिए कारतूस के साथ 1 करोड़ 44 लाख की कीमत से खरीदी जाएंगी 5.56 एमएम की 155 एसएलआर राइफल

- सितंबर के अंत तक जारी हो जाएगा 41,424 होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट, नवंबर से होगी ट्रेनिंग

लखनऊ। योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदने जा रही है। यह खरीदारी एसटीएफ के माध्यम से होमगार्ड विभाग करेगा। इसके लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार है, जब होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदे जा रहे हैं। वर्तमान में होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों पर एनरोलमेंट की प्रक्रिया चल रही है। इन सभी की शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतिम चरण में है। वहीं, होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों का रिजल्ट जारी होने के बाद 7,600 रिक्त पदों पर एनरोलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अंतिम दौर में शारीरिक दक्षता परीक्षा

डीजी होमगार्ड ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत पुलिस और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न स्तरों पर मानव संसाधन और प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत होमगार्ड विभाग में 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्तमान में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) चल रही है, जो अंतिम दौर में है। सितंबर के अंत तक भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अक्टूबर में पूरी करने का लक्ष्य है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नवंबर में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से खरीदी जाएंगी 155 एसएलआर राइफल

डीजी होमगार्ड ने बताया कि नवचयनित 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग नवंबर से शुरू किए जाने की तैयारी है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें होमगार्ड की जिम्मेदारियों, अनुशासन, कानून-व्यवस्था में सहयोग, आपदा एवं आपात परिस्थितियों में भूमिका के साथ-साथ हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नवचयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदे जाएंगे। इसके लिए करीब 3 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से एसटीएफ के माध्यम से 5.56 एमएम एसएलआर राइफल के कारतूस खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि विभाग एसटीएफ के माध्यम से कारतूस के साथ करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से 155 एसएलआर राइफल भी खरीदेगा। नवचयनित 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को 90 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जो नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। वहीं अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग को जनवरी में पूरा कर लिया जाएगा और फरवरी में नवचयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को फील्ड में तैनाती दे दी जाएगी।

जल्द होमगार्ड स्वयंसेवकों के 7,600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी किया जाएगा विज्ञापन

डीजी होमगार्ड ने बताया कि होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों पर एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों के 7,600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद हैं। वर्तमान में 69,324 कार्यरत हैं। वर्तमान में भर्ती बोर्ड की ओर से 41,424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके बाद भी निर्धारित पदों के अनुसार 7,600 पद रिक्त हैं।
तेज डीजे पर लगे प्रभावी रोक, विसर्जन जुलूसों में हो कड़ाई से ध्वनि नियंत्रण
पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और डीजे जब्ती की मांग

तुलसीपुर, बलरामपुर
त्योहारों के दौरान प्रतिमा विसर्जन जुलूसों में मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तेज ध्वनि से बच्चों, बुजुर्गों, हृदय रोगियों, विद्यार्थियों और अन्य संवेदनशील लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पत्रकारों ने कहा कि कई जुलूसों में डीजे की तेज आवाज को लेकर प्रतिस्पर्धा की स्थिति बन जाती है। प्रतिमाओं को सड़क पर रोककर घंटों तेज ध्वनि में नृत्य किए जाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ यातायात और आमजन की परेशानी भी बढ़ती है। हाल में बलरामपुर मुख्यालय में विसर्जन जुलूस के दौरान एक करीब 13 वर्षीय छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मृत्यु की घटना का हवाला देते हुए इसे गंभीर चेतावनी बताया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि शांति समिति की बैठक में डीजे को लेकर दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए और विसर्जन जुलूसों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि की अनुमति दी जाए। जुलूसों की निगरानी के लिए प्रशासन और पुलिस की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

पत्रकारों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई हो तथा आवश्यकता पड़ने पर डीजे उपकरण जब्त कर विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ज्ञापन देने वालों में जीतेन्द्र श्रीवास्तव योगेंद्र मिश्रा अमित श्रीवास्तव तथा शुकदेव चौरसिया शामिल रहे।
वन माफियाओं का कहर जारी,बिना परमिट काट डाला आधा दर्जन हरे पेड़
*पुलिस व वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भंभुवा गांव में वन माफियाओं और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत का मामला सामने आया है।यहाँ वन माफियाओं ने बिना किसी परमिट के तीन हरे आम और तीन कटहल समेत 6 पेंड़ों को काट दिया।यह अवैध कटान भंभुवा पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े हुआ परन्तु पुलिस और वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं किया।,जिससे मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।बताते चलें कि हरे पेंड़ों की कटान प्रतिबंधित है।प्रभागीय वनाधिकारी की अनुमति के बिना इसे काटना वन अपराध माना जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी के बगल में दिनदहाड़े पेड़ काटे जाते रहे,परन्तु पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने अनदेखी किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना मिलीभगत के इतना अवैध कटान संभव नहीं है।उन्होंने परमिट की जांच,लकड़ी जब्त करने और वन माफिया के साथ साथ लापरवाह पुलिस व वन कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते परमिट की जांच कर लकड़ी जब्त नहीं की गई और वन माफिया व लापरवाह कर्मचारियों पर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में हरे पेंड़ों की कटान रोकना असंभव होगा।मामले में जब वन क्षेत्राधिकारी बद्री प्रसाद चौहान से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर जुर्माना लगा दिया गया है।उन्होंने कहा कि वन माफियाओं के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जायेगा।
सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का गाली देते वीडियो वायरल
*बोली,चंद्रशेखर आजाद गोंडा आए तो चप्पल से मारूंगी

गोंडा।जिले में सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का एक और वीडियो सामने आया है।जबकि उनके खिलाफ पहले से गाली गलौज और भड़काऊ वीडियो को लेकर मुकदमे दर्ज हैं।वायरल वीडियो सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है,जो मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया।वीडियो में पल्लवी शुक्ला पुलिसकर्मियों, अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं।वीडियो में पल्लवी शुक्ला ने चंद्रशेखर आजाद के गोंडा आने पर चप्पल से स्वागत करने की धमकी दिया।उन्होंने पुलिस पर रिश्वत लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी लगाया।वीडियो में वह अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं।उन्होंने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तो वह खुलेआम गाली देंगी।वीडियो में वह पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहती हैं कि सुधर जाइये, थाने के एक एक आदमी, नहीं तो ठीक नहीं है,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं अपना मर्डर करके प्रशासन को फंसा देंगी।वायरल वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने पल्लवी शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है तो वहीं कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाया है।कौड़िया थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि पल्लवी शुक्ला द्वारा लगातार बनाए जा रहे अभद्र कंटेंट को लेकर फेसबुक को भी उनकी आईडी की रिपोर्ट भेजी गई है।थाना प्रभारी के अनुसार, पल्लवी शुक्ला के खिलाफ जनपद में अभी तक तीन मुकदमे दर्ज हैं।इनमें दो मुकदमे कौड़िया थाने में और एक मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है।सभी मामलों की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है।कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या विवादित पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि कौड़िया पुलिस को वायरल वीडियो की जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति ने प्रशासन से की प्रभावी व्यवस्थाओं की मांग
श्री गणेश उत्सव एवं शोभायात्रा को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति, तुलसीपुर बलरामपुर ने प्रशासन एवं नगर पंचायत से आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराने की मांग की है।

समिति के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को दिए गए पत्र में गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, शोभायात्रा की सुचारु व्यवस्था तथा विसर्जन कार्यक्रम को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सक्षम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

समिति ने प्रमुख रूप से मांग की है कि—

सभी पूजा पंडालों के आसपास समुचित साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया जाए।
शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों में पड़े गड्ढों एवं खराब सड़कों को दुरुस्त कराया जाए।
विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर के समस्त चौराहे के साथ प्रमुख रूप से छोटी मस्जिद, पुरानी बाजार एवं पुरवा क्षेत्र में हाईमास्ट लाइटों की समुचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए।

25 सितंबर को प्रस्तावित शोभायात्रा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए।
24 सितंबर को पूजा पंडालों पर आयोजित भंडारे से पूर्व समुचित साफ-सफाई कराई जाए।
गणेश उत्सव से विसर्जन तक शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाली मांस एवं अंडे की दुकानों को निर्धारित मार्ग से हटाने/बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर के प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।

समिति ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था, सामाजिक समरसता और नगर की एकजुटता का पर्व है। इसलिए समिति प्रशासन एवं नगर पंचायत से अपेक्षा करती है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति ने सभी कमेटियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से भी अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान शिवम अग्रहरी,वैभव गुप्ता,शिवम मोदनवाल,राहुल गुप्ता,आकाश,हिमांशु,सुशील, शिवम सोनी,अभय साहू आदि लोग मौजूद रहे।
मऊ - जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर का किया आकस्मिक निरीक्षण.
मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, हॉस्टल, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा.

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

वर्तमान में विद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के उपरांत मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।
मऊ मारपीट में आई चोटों से मौत के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
घोसी पुलिस ने बड़राव ब्लॉक के पास से पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

मऊ। घोसी थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बड़राव ब्लॉक के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में घोसी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू उर्फ चियरा पुत्र जयकरन यादव, निवासी कटिहारी बुजुर्ग, थाना घोसी को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ घोसी थाने में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद आरोपी वांछित चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसका चालान न्यायालय कर दिया।

पुलिस का कहना है कि अपराध के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
मासूम की मौत पर डीजे पर बवाल

बलरामपुर में मासूम की मौत पर प्रशासन सख्त: एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने दिए जांच के आदेश, क्या डीजे का शोर बना मौत की वजह?

"उत्सव के नाम पर बजने वाला बेलगाम शोर अब बच्चों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में हुई दर्दनाक घटना के बाद अब प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।"
बलरामपुर नगर क्षेत्र स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में बीते सोमवार को कक्षा 2 की एक मासूम छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है। घटना का सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि जुलूस में बज रहे डीजे की तेज और कानफोड़ू आवाज (भयंकर ध्वनि प्रदूषण) के कारण बच्ची को अटैक आया और उसकी सांसें थम गईं।

पुलिस अधीक्षक (SP) मार्तंड प्रकाश सिंह का कड़ा बयान:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, श्री मार्तंड प्रकाश सिंह ने खुद इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है।
गहन जांच शुरू: एसपी ने स्पष्ट किया है कि घटना के संबंध में बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
सत्यता आएगी सामने: पुलिस यह पता लगा रही है कि मासूम की मौत वास्तव में डीजे के अत्यधिक शोर और कंपन के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सीय या चिकित्सीय-बाह्य कारण था।
उचित कार्रवाई का भरोसा: एसपी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जांच रिपोर्ट सामने आते ही जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कठोर और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब सुधरेगा सिस्टम या खामोश होते रहेंगे मासूम?
यह घटना सिर्फ एक स्कूल या परिवार का मामला नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। नियमों को ताक पर रखकर आवासीय क्षेत्रों और स्कूलों के पास बजाए जाने वाले उच्च डेसिबल वाले डीजे हमारे बच्चों और बुजुर्गों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं।
जनता की मांग: अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस और प्रशासन की जांच में क्या सच सामने आता है और क्या ऐसे लापरवाह डीजे संचालकों पर नजीर बनने वाली कार्रवाई होगी?
प्रशासन की इस त्वरित जांच से उम्मीद जगी है कि इस दर्दनाक हादसे के असली कारणों से पर्दा उठेगा और भविष्य के लिए कड़े नियम लागू किए जाएंगे।