/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz वन माफियाओं का कहर जारी,बिना परमिट काट डाला आधा दर्जन हरे पेड़ lucknow
वन माफियाओं का कहर जारी,बिना परमिट काट डाला आधा दर्जन हरे पेड़
*पुलिस व वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप

गोंडा।जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भंभुवा गांव में वन माफियाओं और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत का मामला सामने आया है।यहाँ वन माफियाओं ने बिना किसी परमिट के तीन हरे आम और तीन कटहल समेत 6 पेंड़ों को काट दिया।यह अवैध कटान भंभुवा पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े हुआ परन्तु पुलिस और वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं किया।,जिससे मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।बताते चलें कि हरे पेंड़ों की कटान प्रतिबंधित है।प्रभागीय वनाधिकारी की अनुमति के बिना इसे काटना वन अपराध माना जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी के बगल में दिनदहाड़े पेड़ काटे जाते रहे,परन्तु पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने अनदेखी किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना मिलीभगत के इतना अवैध कटान संभव नहीं है।उन्होंने परमिट की जांच,लकड़ी जब्त करने और वन माफिया के साथ साथ लापरवाह पुलिस व वन कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते परमिट की जांच कर लकड़ी जब्त नहीं की गई और वन माफिया व लापरवाह कर्मचारियों पर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में हरे पेंड़ों की कटान रोकना असंभव होगा।मामले में जब वन क्षेत्राधिकारी बद्री प्रसाद चौहान से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर जुर्माना लगा दिया गया है।उन्होंने कहा कि वन माफियाओं के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जायेगा।
सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का गाली देते वीडियो वायरल
*बोली,चंद्रशेखर आजाद गोंडा आए तो चप्पल से मारूंगी

गोंडा।जिले में सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का एक और वीडियो सामने आया है।जबकि उनके खिलाफ पहले से गाली गलौज और भड़काऊ वीडियो को लेकर मुकदमे दर्ज हैं।वायरल वीडियो सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है,जो मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया।वीडियो में पल्लवी शुक्ला पुलिसकर्मियों, अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं।वीडियो में पल्लवी शुक्ला ने चंद्रशेखर आजाद के गोंडा आने पर चप्पल से स्वागत करने की धमकी दिया।उन्होंने पुलिस पर रिश्वत लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी लगाया।वीडियो में वह अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं।उन्होंने पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तो वह खुलेआम गाली देंगी।वीडियो में वह पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहती हैं कि सुधर जाइये, थाने के एक एक आदमी, नहीं तो ठीक नहीं है,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं अपना मर्डर करके प्रशासन को फंसा देंगी।वायरल वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने पल्लवी शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है तो वहीं कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाया है।कौड़िया थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि पल्लवी शुक्ला द्वारा लगातार बनाए जा रहे अभद्र कंटेंट को लेकर फेसबुक को भी उनकी आईडी की रिपोर्ट भेजी गई है।थाना प्रभारी के अनुसार, पल्लवी शुक्ला के खिलाफ जनपद में अभी तक तीन मुकदमे दर्ज हैं।इनमें दो मुकदमे कौड़िया थाने में और एक मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है।सभी मामलों की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है।कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या विवादित पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि कौड़िया पुलिस को वायरल वीडियो की जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति ने प्रशासन से की प्रभावी व्यवस्थाओं की मांग
श्री गणेश उत्सव एवं शोभायात्रा को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति, तुलसीपुर बलरामपुर ने प्रशासन एवं नगर पंचायत से आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराने की मांग की है।

समिति के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को दिए गए पत्र में गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, शोभायात्रा की सुचारु व्यवस्था तथा विसर्जन कार्यक्रम को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सक्षम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

समिति ने प्रमुख रूप से मांग की है कि—

सभी पूजा पंडालों के आसपास समुचित साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया जाए।
शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों में पड़े गड्ढों एवं खराब सड़कों को दुरुस्त कराया जाए।
विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर के समस्त चौराहे के साथ प्रमुख रूप से छोटी मस्जिद, पुरानी बाजार एवं पुरवा क्षेत्र में हाईमास्ट लाइटों की समुचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए।

25 सितंबर को प्रस्तावित शोभायात्रा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए।
24 सितंबर को पूजा पंडालों पर आयोजित भंडारे से पूर्व समुचित साफ-सफाई कराई जाए।
गणेश उत्सव से विसर्जन तक शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाली मांस एवं अंडे की दुकानों को निर्धारित मार्ग से हटाने/बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नगर के प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।

समिति ने स्पष्ट किया कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था, सामाजिक समरसता और नगर की एकजुटता का पर्व है। इसलिए समिति प्रशासन एवं नगर पंचायत से अपेक्षा करती है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

केंद्रीय श्री गणेश पूजा समिति ने सभी कमेटियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से भी अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस दौरान शिवम अग्रहरी,वैभव गुप्ता,शिवम मोदनवाल,राहुल गुप्ता,आकाश,हिमांशु,सुशील, शिवम सोनी,अभय साहू आदि लोग मौजूद रहे।
मऊ - जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर का किया आकस्मिक निरीक्षण.
मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, हॉस्टल, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा.

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

वर्तमान में विद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के उपरांत मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।
मऊ मारपीट में आई चोटों से मौत के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
घोसी पुलिस ने बड़राव ब्लॉक के पास से पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

मऊ। घोसी थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बड़राव ब्लॉक के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में घोसी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू उर्फ चियरा पुत्र जयकरन यादव, निवासी कटिहारी बुजुर्ग, थाना घोसी को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ घोसी थाने में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद आरोपी वांछित चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसका चालान न्यायालय कर दिया।

पुलिस का कहना है कि अपराध के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
मासूम की मौत पर डीजे पर बवाल

बलरामपुर में मासूम की मौत पर प्रशासन सख्त: एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने दिए जांच के आदेश, क्या डीजे का शोर बना मौत की वजह?

"उत्सव के नाम पर बजने वाला बेलगाम शोर अब बच्चों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में हुई दर्दनाक घटना के बाद अब प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।"
बलरामपुर नगर क्षेत्र स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में बीते सोमवार को कक्षा 2 की एक मासूम छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है। घटना का सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि जुलूस में बज रहे डीजे की तेज और कानफोड़ू आवाज (भयंकर ध्वनि प्रदूषण) के कारण बच्ची को अटैक आया और उसकी सांसें थम गईं।

पुलिस अधीक्षक (SP) मार्तंड प्रकाश सिंह का कड़ा बयान:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, श्री मार्तंड प्रकाश सिंह ने खुद इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है।
गहन जांच शुरू: एसपी ने स्पष्ट किया है कि घटना के संबंध में बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
सत्यता आएगी सामने: पुलिस यह पता लगा रही है कि मासूम की मौत वास्तव में डीजे के अत्यधिक शोर और कंपन के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सीय या चिकित्सीय-बाह्य कारण था।
उचित कार्रवाई का भरोसा: एसपी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जांच रिपोर्ट सामने आते ही जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कठोर और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब सुधरेगा सिस्टम या खामोश होते रहेंगे मासूम?
यह घटना सिर्फ एक स्कूल या परिवार का मामला नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। नियमों को ताक पर रखकर आवासीय क्षेत्रों और स्कूलों के पास बजाए जाने वाले उच्च डेसिबल वाले डीजे हमारे बच्चों और बुजुर्गों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं।
जनता की मांग: अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस और प्रशासन की जांच में क्या सच सामने आता है और क्या ऐसे लापरवाह डीजे संचालकों पर नजीर बनने वाली कार्रवाई होगी?
प्रशासन की इस त्वरित जांच से उम्मीद जगी है कि इस दर्दनाक हादसे के असली कारणों से पर्दा उठेगा और भविष्य के लिए कड़े नियम लागू किए जाएंगे।
मऊ जिलाधिकारी ने वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का किया आकस्मिक निरीक्षण
व्यवस्थाओं में मिली खामियों पर जताई कड़ी नाराजगी,बीडीओ, डिप्टी सीवीवो तथा सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के  दिए निर्देश

जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन ने आज वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई एवं समुचित प्रबंधन की व्यवस्था खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भूसा एवं चारा स्टॉक पंजिका में उपलब्ध स्टॉक का समुचित अंकन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी, डिप्टी सीवीओ तथा संबंधित सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

गो आश्रय स्थल में कई पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यदायी एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनवरत रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई कराने, पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार नहीं पाया गया तो संबंधित सेक्रेटरी, खंड विकास अधिकारी एवं डिप्टी सीवीओ के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस लाइन एवं विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष श्रमदान*

*जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*




रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान—‘स्वच्छता | सेवा | समृद्धि’ के अंतर्गत मंगलवार को जनपद भदोही में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन तथा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष श्रमदान अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए परिसर में साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों से अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।

*स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : जिला पंचायत अध्यक्ष*
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति, संस्था अथवा विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति सजग होगा, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार होगी।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी को केंद्र में रखकर संचालित किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से भदोही को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर जनपद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

*स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार : जिलाधिकारी-*
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वच्छता का सीधा संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य, पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता से है। साफ-सफाई वाले वातावरण में बीमारियों का खतरा कम होता है तथा लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी प्रभावी और स्थायी बन सकता है, जब इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित हो। केवल अभियान के दौरान सफाई करने के बजाय हमें स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत एवं जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट के उचित निस्तारण पर ध्यान दें तथा अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए व्यापक जनजागरूकता से जोड़ा जाए। विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के स्थायी लाभों के प्रति जागरूक किया जाए।

*सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर जोर*
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य सेवा, स्वच्छता एवं जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने स्तर से स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाए तो गांव, शहर और पूरे जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

*पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
विशेष श्रमदान अभियान के उपरांत अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। स्वच्छ परिसर के साथ हरित वातावरण विकसित करने से न केवल जनस्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रम*
उल्लेखनीय है कि जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पौधारोपण, रक्तदान, जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा एवं सुशासन की भावना को मजबूत करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर अपने स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर एवं समृद्ध भदोही के संकल्प को साकार किया जा सके।
अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की तैयारियां तेज, दुरूस्त होने लगीं सड़कें*
*एक्सपो मार्ट की ओर से जाने वाली सड़कें, क्षतिग्रस्त होने पर सीईपीसी ने जताई थी चिंता*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव



भदोही। आगामी चार अक्तूबर से आयोजित 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) व प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन की तरफ एक्सपो मार्ट की ओर से जाने वाली सड़कों की पैचिंग शुरू करा दी गई है। सीईपीसी ने सड़कें क्षतिग्रस्त होने पर चिंता जताई थी।

जिले में आयोजित होने वाले चार दिवसीय 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में 65 देशों के 400 से ज्यादा कालीन आयातक व उनके प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं। उधर, एक्सपो मार्ट की ओर जाने वाली सड़कें खराब होने पर कालीन निर्यातक पहले से ही चिंता जता रहे थे। इस बीच उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सुगबुगागट शुरू हो गई है। इसके बाद से प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद ने पहले ही जिला प्रशासन से सड़कों को ठीक कराने की मांग की थी। अब प्रशासन चौरी रोड पर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने में जुट गया है। इंदिरा मिल से लेकर मोरवा पुल तक सड़कों के गड्ढे पाटे जा चुके हैं। उनकी पैचिंग भी कराई जा चुकी है। इंदिरा मिल से लेकर कारपेट सिटी तक सड़क के दोनों ओर गंदगी की भी सफाई कराई जा रही है। दो दिन पूर्व जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ इंदिरा मिल चौराहे से लेकर कारपेट एक्सपो मार्ट तक सड़क का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद वहीं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों को चेताया भी गया था कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईपीसी के प्रशासनिक सदस्य इम्तियाज अहमद ने जिला प्रशासन के कदम का स्वागत किया। कहा कि सड़कों की दशा सुधरने से भदोही आने वाले आयातक और निर्यातक भदोही की अच्छी साख लेकर लौटेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संदीप सरोज ने बताया कि सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। आने वाले समय में कालीन मेले को देखते हुए भी तैयारियां की जा रही हैं।
एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में लगेगा एफसीएम इंजेक्शन


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में शामिल गर्भवती महिलाओं को अब फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन लगाया जाएगा। जिले में पहली बार इस इंजेक्शन की 6000 खेप आई है। इस इंजेक्शन से खून की कमी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबीन ढाई ग्राम तक बढ़ेगा। पांच हजार रुपये की यह इंजेक्शन जिले के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाई जाएगी। खून की कमी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय खतरा रहता है। इस इंजेक्शन के आने से काफी हद तक महिलाओं को इस समस्या से निजात मिल सकेगा।


जिले में प्रसूताओं की संख्या करीब 10 हजार है। हर महीने की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एचआरपी दिवस मनाया जाता है, जहां प्रसूताओं में खून कमी आदि की जांच की जाती है। वर्तमान समय में जिले में 1425 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 70 फीसदी महिलाओं में हिमोग्लोबीन सात ग्राम के आसपास है। जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश प्रजापति ने बताया कि गर्भवती महिला में 10 ग्राम से अधिक खून होना चाहिए, तभी सीजर होता है। अब इस तरह की महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन लगाया जाएगा। इससे उनका हिमोग्लोबनी ढ़ाई ग्राम तक बढ़ जाएगा। शासन की ओर से महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय और फस्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) औराई, डीघ में 708 इंजेक्शन भेजे गए हैं। यह इंजेक्शन बाजार में 5000 रुपये का मिलता है। अस्पताल में यह गर्भवती महिलाओं को निशुल्क लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में हर सातवीं गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।


पांच की जगह केवल एक इंजेक्शन लगेगा
जिला अस्पताल के स्त्री रोग एवं प्रसूता विशेषज्ञ डॉ. मुकेश प्रजापति ने बताया कि बदलती जीवन शैली और खानपान के तौर तरीका बदलने से तमाम तरह की बीमारी फैल रही है। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी एक बड़ी समस्या है। एफसीएम इंजेक्शन प्रसूता को लगाने पर 2.5 ग्राम तक खून बढ़ता है। यह इंजेक्शन गर्भावस्था के 12 सप्ताह बाद से 34 सप्ताह में कभी लगाया जा सकता है। महिलाओं में सात ग्राम से कम हीमोग्लोबिन है तो उन्हें इंजेक्शन लगता है। इसकी खासियत यह है कि पहले आयरन सुक्रोज के लिए 5 इंजेक्शन लगता था, अब सिर्फ एक ही डोज में पूरा कोर्स हो जाएगा।


खून की कमी होगी दूर, बच्चे होंगे स्वस्थ्य:
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.शालनी पाठक ने बताया कि एनीमिया दूर होने से समय से पूर्व प्रसव, कम वजन के बच्चे के जन्म और प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव जैसी जटिलताओं में कमी आएगी। यह इंजेक्शन बहुत ही कारगर है। गर्भवती महिलाएं से समय पर जांच कराएं, डॉक्टर की सलाह पर इंजेक्शन लगवाएं। जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निलमा धवन ने बताया कि शरीर में खून की कमी (एनीमिया) का मुख्य कारण है। इसके अलावा प्रसूता महिलाओं में थकान आना, चक्कर आना, सांस फूलना आदि लक्षण है। महिलाओं को समय से जांच करना चाहिए। डॉक्टर के परामर्श पर दवाओं का सेवन करें।


अब तक यहां-यहां पहुंचे इतने इंजेक्शन
जिला अस्पताल - 448
एमबीएस भदोही - 100
सीएचसी डीघ - 150
औराई - 110
नोट - बाकि इंजेक्शन ड्रग वेयर हाऊस में है।



गर्भवती महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबीन की कमी की शिकायत मिलती है। शासन की ओर से 6000 एफसीएम इंजेक्शन जिले में भेजा गया है। जिसमें चिह्नित सेंटरों पर इंजेक्शन भेज दिए गए हैं। महिलाओं में खून की कमी को दूर करने वाला यह इंजेक्शन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क लगाया जाएगा। निजी मेडिकल दुकानों पर यह इंजेक्शन पांच हजार रुपये में मिलता है। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही।