/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज टड़ियावां 23 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला lucknow
ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज टड़ियावां 23 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला
Sb ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई  जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई द्वारा दिनांक 23 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज, टड़ियावां, विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ, हरदोई में किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 20 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी, जो हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं कौशल विकास प्रशिक्षित योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
कम्पनियों में आवेदन करने हेतु समस्त अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल www.rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराकर आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 23 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर रोजगार मेले का लाभ उठायें।
जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 133 शिकायतें
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्टेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्टेट गुलाब  सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देहरादून में CM धामी से मिले भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र, भेंट की स्वलिखित पुस्तक

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई भाजपा नेता एवं सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. मिश्र ने अपनी स्वलिखित पुस्तक *"आत्मनिर्भर विकसित भारत में युवा नेतृत्व"* मुख्यमंत्री को भेंट की। साथ ही उन्होंने अक्टूबर माह में ग्रामोदय पी.जी. कॉलेज, डिघिया खेरिया (हरदोई) में आयोजित होने वाले युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु मुख्यमंत्री जी को आमंत्रण पत्र भी दिया।
पुस्तक का अवलोकन करने के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज के युवाओं को इस पुस्तक से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को अपने लक्ष्य के साथ-साथ लेखन की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने डॉ. आदर्श दीपक मिश्र की लेखन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि आपको इस विधा में और आगे बढ़ना चाहिए। यह पुस्तक युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में निश्चित रूप से मार्गदर्शित करेगी।
भेंट के दौरान दोनों के बीच सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।
कृषि विभाग से निःशुल्क एवं अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए बुकिंग अनिवार्य
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई जिला कृषि अधिकारी सतीश पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए किसानों को बीज प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों जैसे गेहूं, सरसों, मटर, मसूर, चना, जौ आदि के बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को बुकिंग करानी होगी।
50 प्रतिशत अनुदान पर सामान्य बीज वितरण का लक्ष्य
उड़द 11 कुंतल, गेहूं 31,010 कुंतल, सरसों 44 कुंतल, जौ 91 कुंतल, मसूर 662 कुंतल तथा चना 55 कुंतल निर्धारित किया गया है।
निःशुल्क मिनीकिट वितरण का लक्ष्य
तोरिया 500 पैकेट, सरसों 8,280 पैकेट, चना 300 पैकेट, मटर 100 पैकेट तथा मसूर 2,476 पैकेट का लक्ष्य निर्धारित है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष बीजों का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के स्थान पर पूर्णतः ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस सीजन से केवल ऑनलाइन बुकिंग करने वाले किसानों को ही 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज तथा निःशुल्क मिनीकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। चयन होने पर किसान के मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी इच्छानुसार बीज की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in पर अवश्य करें। बुकिंग से संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसान अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकते हैं।
बाबा लंगड़े दास कुटी पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
विधायक रामपाल वर्मा ने किया वृक्षारोपण*


Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर देशव्यापी 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के अंतर्गत बाबा लंगड़े दास कुटी परिसर में एक वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ल, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह सहित भारी संख्या में सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।अभियान के तहत विधायक रामपाल वर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा लंगड़े दास कुटी परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने परिसर और उसके आसपास फैले कूड़े-कचरे को साफ कर लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा कुटी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाया जा रहा 'सेवा मेरा योगदान' अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का एक संकल्प है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की कि वे अपने परिवेश को स्वच्छ रखें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कछौना महेश चन्द्र और नायब तहसीलदार, मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, जिला महामंत्री अजय बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, यूजे इंटरनेशनल स्कूल के संचालक शिवम गुप्ता, मण्डल महामंत्री अरुण वर्मा, भैया लाल द्विवेदी, रुद्रप्रताप सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता
गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा के मुख्य द्वार पर सोमवार को आम आदमी पार्टी, गोण्डा द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी गोण्डा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित ने किया।सदस्यता अभियान के दौरान महाविद्यालय के
छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिला। अभियान में शिवानी, केतकी, कोमल तिवारी, खुशबू गौतम, पूर्णिमा, रंजन वर्मा, पंकज कश्यप, सत्य प्रकाश मिश्र, कुलदीप कुमार गौड़, मनीष तिवारी, पप्पी मिश्रा, पिंकी मिश्रा, आर्यन सेन, मोहिनी मिश्रा, मोहित मिश्रा, निखिल शुक्ला, शुभम पाण्डेय, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अदनान, सुहिनी शुक्ला, कोमल शुक्ला, प्रतीक मिश्र, अमित कुमार यादव, गौरव तिवारी, अंकित, शिवा, अमर तिवारी, नितीश तिवारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर जिला संरक्षक दिग्विजय पाण्डेय, जिला सचिव पुष्पा शर्मा, गोण्डा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू बाल्मीकि तथा कटरा बाजार विधानसभा उपाध्यक्ष सूरज मिश्र सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन से जुड़कर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित ने कहा कि युवाओं और छात्र-छात्राओं का राजनीति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। आम आदमी पार्टी द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संगठनात्मक स्तर पर कार्य किया जा रहा है और सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास चलाए जा रहे सदस्यता अभियानों का उद्देश्य युवाओं से संवाद स्थापित करना तथा उन्हें सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।सदस्यता अभियान में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भागीदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।
महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट, अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला नजराना पत्नी इसरार, निवासी ग्राम चुड़ियाला ने बताया कि 19 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे वह अपने भतीजे शाहजान को लेकर अनीश पुत्र जाहिर के घर गई थी। आरोप है कि वहां अनीश ने उसके भतीजे की उंगलियों में चोट लगने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और अंडा उठाकर सिर पर मारने का आरोप लगाया गया।
महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे नीचे गिरा दिया गया तथा बाल पकड़कर अभद्रता की गई। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से चला गया।
तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मदन पाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मीरापुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव तुरहेड़ी में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित आमिर पुत्र इलियास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे दो व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल UP15CW5190 को चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान उसे छोटे हाथी वाहन की आवाज सुनाई दी, जिससे उसकी आंख खुल गई। उसने बाहर देखा तो दोनों व्यक्ति छोटे हाथी वाहन के साथ वहां से फरार हो रहे थे। घटना आस मोहम्मद पुत्र हबीब के कैमरे में कैद होने की बात भी तहरीर में कही गई है।
आमिर ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल की तलाश करता रहा और इसके बाद थाना मीरापुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक योगेश तेवतिया को सौंपी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और चोरी गई बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है
पूर्वांचल की सियासत के दिग्गज यशवंत सिंह के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब, बधाई देने पहुंचे समर्थक
मऊ। पूर्वांचल की राजनीति के चर्चित एवं वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

जन्मदिवस समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने यशवंत सिंह को पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने अपने नेता के प्रति स्नेह और समर्थन का इजहार किया। समारोह में क्षेत्र की राजनीति से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी नजर आए।

समर्थकों के बीच यशवंत सिंह के राजनीतिक जीवन और पूर्वांचल की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा होती रही।

यशवंत सिंह के जन्मदिवस पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर पूर्वांचल की सियासत में उनकी पकड़ और समर्थकों के बीच उनकी सक्रियता को चर्चा में ला दिया।
नगवा गांव में रास्ता नहीं बनने से ग्रामीण परेशान, 6 माह से अधिकारियों के चक्कर काट रहा पीड़ित
मऊ। नगवा गांव में रास्ते का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर एक पीड़ित पिछले करीब 6 माह से लगातार संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

रास्ता न बनने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर जिम्मेदार विभाग कब तक कार्रवाई करता है।