/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता lucknow
आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता
गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा के मुख्य द्वार पर सोमवार को आम आदमी पार्टी, गोण्डा द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी गोण्डा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित ने किया।सदस्यता अभियान के दौरान महाविद्यालय के
छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिला। अभियान में शिवानी, केतकी, कोमल तिवारी, खुशबू गौतम, पूर्णिमा, रंजन वर्मा, पंकज कश्यप, सत्य प्रकाश मिश्र, कुलदीप कुमार गौड़, मनीष तिवारी, पप्पी मिश्रा, पिंकी मिश्रा, आर्यन सेन, मोहिनी मिश्रा, मोहित मिश्रा, निखिल शुक्ला, शुभम पाण्डेय, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अदनान, सुहिनी शुक्ला, कोमल शुक्ला, प्रतीक मिश्र, अमित कुमार यादव, गौरव तिवारी, अंकित, शिवा, अमर तिवारी, नितीश तिवारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर जिला संरक्षक दिग्विजय पाण्डेय, जिला सचिव पुष्पा शर्मा, गोण्डा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू बाल्मीकि तथा कटरा बाजार विधानसभा उपाध्यक्ष सूरज मिश्र सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन से जुड़कर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित ने कहा कि युवाओं और छात्र-छात्राओं का राजनीति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। आम आदमी पार्टी द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संगठनात्मक स्तर पर कार्य किया जा रहा है और सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास चलाए जा रहे सदस्यता अभियानों का उद्देश्य युवाओं से संवाद स्थापित करना तथा उन्हें सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है।सदस्यता अभियान में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भागीदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।
महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट, अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला नजराना पत्नी इसरार, निवासी ग्राम चुड़ियाला ने बताया कि 19 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे वह अपने भतीजे शाहजान को लेकर अनीश पुत्र जाहिर के घर गई थी। आरोप है कि वहां अनीश ने उसके भतीजे की उंगलियों में चोट लगने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और अंडा उठाकर सिर पर मारने का आरोप लगाया गया।
महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे नीचे गिरा दिया गया तथा बाल पकड़कर अभद्रता की गई। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से चला गया।
तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मदन पाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मीरापुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव तुरहेड़ी में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित आमिर पुत्र इलियास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे दो व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल UP15CW5190 को चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान उसे छोटे हाथी वाहन की आवाज सुनाई दी, जिससे उसकी आंख खुल गई। उसने बाहर देखा तो दोनों व्यक्ति छोटे हाथी वाहन के साथ वहां से फरार हो रहे थे। घटना आस मोहम्मद पुत्र हबीब के कैमरे में कैद होने की बात भी तहरीर में कही गई है।
आमिर ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल की तलाश करता रहा और इसके बाद थाना मीरापुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक योगेश तेवतिया को सौंपी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और चोरी गई बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है
पूर्वांचल की सियासत के दिग्गज यशवंत सिंह के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब, बधाई देने पहुंचे समर्थक
मऊ। पूर्वांचल की राजनीति के चर्चित एवं वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

जन्मदिवस समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने यशवंत सिंह को पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने अपने नेता के प्रति स्नेह और समर्थन का इजहार किया। समारोह में क्षेत्र की राजनीति से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी नजर आए।

समर्थकों के बीच यशवंत सिंह के राजनीतिक जीवन और पूर्वांचल की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा होती रही।

यशवंत सिंह के जन्मदिवस पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर पूर्वांचल की सियासत में उनकी पकड़ और समर्थकों के बीच उनकी सक्रियता को चर्चा में ला दिया।
नगवा गांव में रास्ता नहीं बनने से ग्रामीण परेशान, 6 माह से अधिकारियों के चक्कर काट रहा पीड़ित
मऊ। नगवा गांव में रास्ते का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर एक पीड़ित पिछले करीब 6 माह से लगातार संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

रास्ता न बनने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर जिम्मेदार विभाग कब तक कार्रवाई करता है।
ज्ञानपुर पुलिस ने ₹15,000 के इनामी चोर को पकड़ा: दो चोरी के मामलों का खुलासा, भारी मात्रा में आभूषण और नकदी बरामद



नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही की ज्ञानपुर पुलिस ने ₹15,000 के इनामी शातिर चोर अर्पित अग्रहरि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी बरामद की है। इस गिरफ्तारी से चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा हुआ है।

ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के काशीराम आवास, कंसापुर में रेशमा उर्फ आपा के घर चोरी हुई थी। इस मामले में थाना ज्ञानपुर में एफआईआर नंबर 201/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत दर्ज की गई थी।

इसके अलावा, होली के दिन भिदिउरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर भी चोरी हुई थी। इस मामले में भी एफआईआर नंबर 51/2026 धारा 305(a)/331/317(2)/317(4) बीएनएस के तहत दर्ज है। पुलिस इन मामलों के आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को ज्ञानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ सही सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अर्पित अग्रहरि को गिरफ्तार किया। अर्पित पर पुलिस अधीक्षक भदोही ने ₹15,000 का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्पित अग्रहरि पुत्र सुरेश उर्फ बबलू अग्रहरि के रूप में हुई है। वह काशीराम आवास ब्लॉक नंबर 62, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही का रहने वाला है।

अर्पित अग्रहरि का पुराना रिकॉर्ड भी है। उस पर थाना ज्ञानपुर में एफआईआर नंबर 201/2026 धारा 305(a) बीएनएस, एफआईआर नंबर 51/2026 धारा 305(a)/331/317(2)/317(4) बीएनएस और एफआईआर नंबर 183/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने चोरी के जो आभूषण बरामद किए हैं, उनमें पीली धातु के 3 कील, 1 छोटी नथिया, 2 सेट झाला, 1 टीका, 1 जोड़ा सहारा चेन के साथ, 1 मंगलसूत्र (मोती की माला वाला) और 1 झूमर (पीले रंग का पानी चढ़ा हुआ) शामिल हैं। सफेद धातु के आभूषणों में 2 अंगूठी, 1 सिकड़ी और 1 जोड़ा पाजेब बरामद हुए हैं। इसके अलावा, ₹930 नकद भी मिले हैं, जो जामा तलाशी और चोरी का माल बेचने के बाद बचे थे।

गिरफ्तार आरोपी ने सख्ती से पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रेशमा उर्फ आपा के घर से चोरी किए गए सभी आभूषण उसने अपने घर में छिपाए थे। इस कार्रवाई में थाना ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम, उप निरीक्षक हरिकेश सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव, कांस्टेबल राहुल पटेल और कांस्टेबल मकरंद सिंह शामिल थे।
वरिष्ठ समाजसेवी लालमणि मिश्रा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
जौनपुर। खबरें पूर्वांचल समाचार पत्र के संरक्षक राजेश मिश्रा के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी लालमणि मिश्रा का 19 सितंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। लालमणि मिश्रा के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
स्वर्गीय लालमणि मिश्रा सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार ने अपना एक वरिष्ठ मार्गदर्शक खो दिया है। निधन की सूचना मिलते ही परिचितों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।परिजनों के अनुसार स्वर्गीय लालमणि मिश्रा का अंतिम संस्कार विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में उनके छोटे पुत्र रत्नेश मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं करीबी लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
स्वर्गीय लालमणि मिश्रा की 13वीं का संस्कार उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदार, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों एवं परिचितों से 13वीं संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया है। लालमणि मिश्रा के निधन से परिवार ने एक मार्गदर्शक और समाज ने एक वरिष्ठ समाजसेवी को खो दिया।
शंभूगंज व हलियापुर में खुलेंगे नए गन्ना क्रय केंद्र, कुड़वार की बढ़ेगी क्षमता

*गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय बैठक में किसान हित में कई प्रस्ताव पारित*

*गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए मिलेंगी जरूरी सुविधाएं*

सुलतानपुर। गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ना विकास समिति सुलतानपुर-अमेठी की सामान्य निकाय बैठक में शंभूगंज और हलियापुर में नए क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही कुड़वार क्रय केंद्र के कांटे की क्षमता बढ़ाने और समिति कार्यालय पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था किए जाने पर भी सहमति बनी।

सोमवार को रुद्रनगर स्थित समिति कार्यालय परिसर में किसान सट्टा प्रदर्शन मेला, क्रय केंद्रों की स्थापना और सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसका शुभारंभ भाजपा जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, समिति चेयरमैन शिवपाल सिंह गांधी और विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण तिवारी ने फीता काटकर किया।

बैठक में सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए कुर्सी, पेयजल और सर्दी के दौरान अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। डायरेक्टर और डेलिगेट्स ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव रखे।

किसान सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों को अपने सट्टे और पर्ची का अवलोकन करने तथा त्रुटि होने पर संशोधन कराने का अवसर दिया गया।समिति ने बताया कि सुलतानपुर-अमेठी के किसान 28 अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रुद्रनगर स्थित गन्ना विकास समिति कार्यालय में निःशुल्क सट्टा एवं पर्ची का अवलोकन और संशोधन करा सकते हैं।

मुख्य अतिथि विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुचारु खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।चेयरमैन शिवपाल सिंह गांधी ने कहा कि समिति का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान कर गन्ना खरीद व्यवस्था को सुविधाजनक बनाना है।उन्होंने आए हुए सभी डायरेक्टर,डेलिगेट्स,
अधिकारियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन समिति सचिव तुलसी राम यादव ने किया। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अशोक वर्मा, हैदरगढ़ चीनी मिल के एसएन पांडेय, डायरेक्टर काली सहाय पाठक, अजय सिंह, रमेश कुमार सिंह, अशोक वर्मा एडवोकेट, शिवशंकर वर्मा, तारा सिंह, ओंकार नाथ तिवारी सहित समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी, डायरेक्टर- डेलिगेट्स और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
छोटे राज्यों से फायदा या नुकसान पर तत्काल टिप्पणी नहीं - बृजभूषण

*ओमप्रकाश राजभर के यूपी विभाजन बयान पर बोले बृजभूषण

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह का स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा बहुत आवश्यक है।जितनी अच्छी डिग्री हासिल करेंगे, उतनी अच्छी नौकरी मिलेगी।पढ़ाई आज सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।उन्होंने कहा कि यहाँ पढ़ाई करने आए सभी बच्चों को एक नियमित समय सारिणी बनाना चाहिए कि कितनी देर पढ़ाई करना है, कितनी देर प्रैक्टिस करना है और कितनी देर रिवीजन करना है।तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।जितनी मेहनत और परिश्रम करेंगे,उतनी ही सफलता मिलेगी।उन्होंने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाएगा पर बृजभूषण ने अपनी प्रतिक्रिया दिया।उन्होंने कहा कि इस पर क्या रिसर्च है और उनका क्या तर्क है।उन्होंने कहा कि छोटे राज्य से फायदा होता है या नुकसान,यह इतना छोटा विषय नहीं है कि उस पर तत्काल टिप्पणी किया जाए।वहीं यूपीआई पर लगे यूपीआई एमडीआर को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है।यूजीसी को लेकर आगरा में हुए विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि संघर्ष चल रहा है,चिंता मत करिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राहुल गांधी द्वारा मिमिक्री किए जाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह राहुल गांधी पर पहले बोल चुके हैं और यह राहुल गांधी का दुर्भाग्य है।
नदी कटान से 500 बीघा जमीन नदी में समायी,मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
*घाघरा नदी के जलस्तर में कमी

गोंडा।जिले में घाघरा और सरयू नदी के कटान से तरबगंज तहसील के माझा राठ गांव में किसानों की लगभग 500 बीघा जमीन एक महीने के अंदर नदी में समा गई है।इसके साथ ही खेतों में खड़ी फसलें भी बह गई।इससे किसानो के सामने रोजी रोटी और अगली फसल की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है।अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने और आर्थिक मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार सुबह 10 बजे कटान स्थल पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने प्रशासन से कटान रोकने और जल्द आर्थिक मदद देने की मांग किया।कटान में सबसे ज्यादा जमीन गंवाने वालों में बलवीर और रामचंद्र की 20-20 बीघा,रामदेव की 19 बीघा,मोल्हे यादव की 15 बीघा, राम तीरथ और रामलाल की 15 बीघा,राम बरन की 15 बीघा,राम सूरत और रामलाल की 15 बीघा जमीन शामिल है।इसके अलावा जनार्दन की 10 बीघा,मस्तराम की 10 बीघा, कृपाराम की 10 बीघा,महावीर और मेवालाल की 10 बीघा,मजोरे की 13 बीघा,जगलाल प्यारे की 8 बीघा,रामजनक भगौती की 7 बीघा,हरिप्रसाद की 5 बीघा और भोला की 6 बीघा जमीन कटान में गई है।ग्रामीणों के मुताबिक,पिछले एक महीने से लगातार हो रहे कटान से किसान परेशान हैं।उनका आरोप है कि कटान रोकने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।किसान खेतों में बची खड़ी फसल काटकर अपने पशुओं को खिलाने को मजबूर हैं।गांव के अन्य लोग भी इन फसलों को ले जाकर पशुओं को खिला रहे हैं।मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नदी किनारे प्रदर्शन कर प्रशासन से जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग किया।सोमवार सुबह 10 बजे घाघरा नदी खतरे के निशान से 85 सेमी नीचे बह रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिले में नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और जल्द ही नदी का पानी और कम होने की संभावना है।घाघरा नदी में सोमवार को 121902 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी उपलब्ध कराई गई।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार,नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और जल्द ही नदी का पानी और कम होने की संभावना है।प्रकरण में उपजिलाधिकारी तरबगंज सविता शुक्ला ने बताया कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है,उनकी रिपोर्ट लेखपाल के माध्यम से मांगी जा रही है।रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है और कुछ किसानों को मदद भी दी गई है।