ज्ञानपुर पुलिस ने ₹15,000 के इनामी चोर को पकड़ा: दो चोरी के मामलों का खुलासा, भारी मात्रा में आभूषण और नकदी बरामद
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। भदोही की ज्ञानपुर पुलिस ने ₹15,000 के इनामी शातिर चोर अर्पित अग्रहरि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी बरामद की है। इस गिरफ्तारी से चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा हुआ है।
ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के काशीराम आवास, कंसापुर में रेशमा उर्फ आपा के घर चोरी हुई थी। इस मामले में थाना ज्ञानपुर में एफआईआर नंबर 201/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत दर्ज की गई थी।
इसके अलावा, होली के दिन भिदिउरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर भी चोरी हुई थी। इस मामले में भी एफआईआर नंबर 51/2026 धारा 305(a)/331/317(2)/317(4) बीएनएस के तहत दर्ज है। पुलिस इन मामलों के आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को ज्ञानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ सही सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अर्पित अग्रहरि को गिरफ्तार किया। अर्पित पर पुलिस अधीक्षक भदोही ने ₹15,000 का इनाम घोषित किया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्पित अग्रहरि पुत्र सुरेश उर्फ बबलू अग्रहरि के रूप में हुई है। वह काशीराम आवास ब्लॉक नंबर 62, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही का रहने वाला है।
अर्पित अग्रहरि का पुराना रिकॉर्ड भी है। उस पर थाना ज्ञानपुर में एफआईआर नंबर 201/2026 धारा 305(a) बीएनएस, एफआईआर नंबर 51/2026 धारा 305(a)/331/317(2)/317(4) बीएनएस और एफआईआर नंबर 183/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने चोरी के जो आभूषण बरामद किए हैं, उनमें पीली धातु के 3 कील, 1 छोटी नथिया, 2 सेट झाला, 1 टीका, 1 जोड़ा सहारा चेन के साथ, 1 मंगलसूत्र (मोती की माला वाला) और 1 झूमर (पीले रंग का पानी चढ़ा हुआ) शामिल हैं। सफेद धातु के आभूषणों में 2 अंगूठी, 1 सिकड़ी और 1 जोड़ा पाजेब बरामद हुए हैं। इसके अलावा, ₹930 नकद भी मिले हैं, जो जामा तलाशी और चोरी का माल बेचने के बाद बचे थे।
गिरफ्तार आरोपी ने सख्ती से पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रेशमा उर्फ आपा के घर से चोरी किए गए सभी आभूषण उसने अपने घर में छिपाए थे। इस कार्रवाई में थाना ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम, उप निरीक्षक हरिकेश सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव, कांस्टेबल राहुल पटेल और कांस्टेबल मकरंद सिंह शामिल थे।
Sep 21 2026, 17:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k