/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz ज्ञानपुर पुलिस ने ₹15,000 के इनामी चोर को पकड़ा: दो चोरी के मामलों का खुलासा, भारी मात्रा में आभूषण और नकदी बरामद lucknow
ज्ञानपुर पुलिस ने ₹15,000 के इनामी चोर को पकड़ा: दो चोरी के मामलों का खुलासा, भारी मात्रा में आभूषण और नकदी बरामद



नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही की ज्ञानपुर पुलिस ने ₹15,000 के इनामी शातिर चोर अर्पित अग्रहरि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी बरामद की है। इस गिरफ्तारी से चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा हुआ है।

ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के काशीराम आवास, कंसापुर में रेशमा उर्फ आपा के घर चोरी हुई थी। इस मामले में थाना ज्ञानपुर में एफआईआर नंबर 201/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत दर्ज की गई थी।

इसके अलावा, होली के दिन भिदिउरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर भी चोरी हुई थी। इस मामले में भी एफआईआर नंबर 51/2026 धारा 305(a)/331/317(2)/317(4) बीएनएस के तहत दर्ज है। पुलिस इन मामलों के आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को ज्ञानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ सही सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अर्पित अग्रहरि को गिरफ्तार किया। अर्पित पर पुलिस अधीक्षक भदोही ने ₹15,000 का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्पित अग्रहरि पुत्र सुरेश उर्फ बबलू अग्रहरि के रूप में हुई है। वह काशीराम आवास ब्लॉक नंबर 62, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही का रहने वाला है।

अर्पित अग्रहरि का पुराना रिकॉर्ड भी है। उस पर थाना ज्ञानपुर में एफआईआर नंबर 201/2026 धारा 305(a) बीएनएस, एफआईआर नंबर 51/2026 धारा 305(a)/331/317(2)/317(4) बीएनएस और एफआईआर नंबर 183/2025 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने चोरी के जो आभूषण बरामद किए हैं, उनमें पीली धातु के 3 कील, 1 छोटी नथिया, 2 सेट झाला, 1 टीका, 1 जोड़ा सहारा चेन के साथ, 1 मंगलसूत्र (मोती की माला वाला) और 1 झूमर (पीले रंग का पानी चढ़ा हुआ) शामिल हैं। सफेद धातु के आभूषणों में 2 अंगूठी, 1 सिकड़ी और 1 जोड़ा पाजेब बरामद हुए हैं। इसके अलावा, ₹930 नकद भी मिले हैं, जो जामा तलाशी और चोरी का माल बेचने के बाद बचे थे।

गिरफ्तार आरोपी ने सख्ती से पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रेशमा उर्फ आपा के घर से चोरी किए गए सभी आभूषण उसने अपने घर में छिपाए थे। इस कार्रवाई में थाना ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम, उप निरीक्षक हरिकेश सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव, कांस्टेबल राहुल पटेल और कांस्टेबल मकरंद सिंह शामिल थे।
वरिष्ठ समाजसेवी लालमणि मिश्रा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
जौनपुर। खबरें पूर्वांचल समाचार पत्र के संरक्षक राजेश मिश्रा के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी लालमणि मिश्रा का 19 सितंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। लालमणि मिश्रा के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
स्वर्गीय लालमणि मिश्रा सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार ने अपना एक वरिष्ठ मार्गदर्शक खो दिया है। निधन की सूचना मिलते ही परिचितों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।परिजनों के अनुसार स्वर्गीय लालमणि मिश्रा का अंतिम संस्कार विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार में उनके छोटे पुत्र रत्नेश मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं करीबी लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
स्वर्गीय लालमणि मिश्रा की 13वीं का संस्कार उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदार, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों एवं परिचितों से 13वीं संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया है। लालमणि मिश्रा के निधन से परिवार ने एक मार्गदर्शक और समाज ने एक वरिष्ठ समाजसेवी को खो दिया।
शंभूगंज व हलियापुर में खुलेंगे नए गन्ना क्रय केंद्र, कुड़वार की बढ़ेगी क्षमता

*गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय बैठक में किसान हित में कई प्रस्ताव पारित*

*गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए मिलेंगी जरूरी सुविधाएं*

सुलतानपुर। गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ना विकास समिति सुलतानपुर-अमेठी की सामान्य निकाय बैठक में शंभूगंज और हलियापुर में नए क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही कुड़वार क्रय केंद्र के कांटे की क्षमता बढ़ाने और समिति कार्यालय पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था किए जाने पर भी सहमति बनी।

सोमवार को रुद्रनगर स्थित समिति कार्यालय परिसर में किसान सट्टा प्रदर्शन मेला, क्रय केंद्रों की स्थापना और सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसका शुभारंभ भाजपा जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, समिति चेयरमैन शिवपाल सिंह गांधी और विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण तिवारी ने फीता काटकर किया।

बैठक में सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए कुर्सी, पेयजल और सर्दी के दौरान अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। डायरेक्टर और डेलिगेट्स ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव रखे।

किसान सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों को अपने सट्टे और पर्ची का अवलोकन करने तथा त्रुटि होने पर संशोधन कराने का अवसर दिया गया।समिति ने बताया कि सुलतानपुर-अमेठी के किसान 28 अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रुद्रनगर स्थित गन्ना विकास समिति कार्यालय में निःशुल्क सट्टा एवं पर्ची का अवलोकन और संशोधन करा सकते हैं।

मुख्य अतिथि विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुचारु खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।चेयरमैन शिवपाल सिंह गांधी ने कहा कि समिति का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान कर गन्ना खरीद व्यवस्था को सुविधाजनक बनाना है।उन्होंने आए हुए सभी डायरेक्टर,डेलिगेट्स,
अधिकारियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संचालन समिति सचिव तुलसी राम यादव ने किया। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अशोक वर्मा, हैदरगढ़ चीनी मिल के एसएन पांडेय, डायरेक्टर काली सहाय पाठक, अजय सिंह, रमेश कुमार सिंह, अशोक वर्मा एडवोकेट, शिवशंकर वर्मा, तारा सिंह, ओंकार नाथ तिवारी सहित समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी, डायरेक्टर- डेलिगेट्स और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
छोटे राज्यों से फायदा या नुकसान पर तत्काल टिप्पणी नहीं - बृजभूषण

*ओमप्रकाश राजभर के यूपी विभाजन बयान पर बोले बृजभूषण

गोंडा।जिला मुख्यालय स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह का स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा बहुत आवश्यक है।जितनी अच्छी डिग्री हासिल करेंगे, उतनी अच्छी नौकरी मिलेगी।पढ़ाई आज सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।उन्होंने कहा कि यहाँ पढ़ाई करने आए सभी बच्चों को एक नियमित समय सारिणी बनाना चाहिए कि कितनी देर पढ़ाई करना है, कितनी देर प्रैक्टिस करना है और कितनी देर रिवीजन करना है।तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।जितनी मेहनत और परिश्रम करेंगे,उतनी ही सफलता मिलेगी।उन्होंने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाएगा पर बृजभूषण ने अपनी प्रतिक्रिया दिया।उन्होंने कहा कि इस पर क्या रिसर्च है और उनका क्या तर्क है।उन्होंने कहा कि छोटे राज्य से फायदा होता है या नुकसान,यह इतना छोटा विषय नहीं है कि उस पर तत्काल टिप्पणी किया जाए।वहीं यूपीआई पर लगे यूपीआई एमडीआर को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है।यूजीसी को लेकर आगरा में हुए विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि संघर्ष चल रहा है,चिंता मत करिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राहुल गांधी द्वारा मिमिक्री किए जाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह राहुल गांधी पर पहले बोल चुके हैं और यह राहुल गांधी का दुर्भाग्य है।
नदी कटान से 500 बीघा जमीन नदी में समायी,मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
*घाघरा नदी के जलस्तर में कमी

गोंडा।जिले में घाघरा और सरयू नदी के कटान से तरबगंज तहसील के माझा राठ गांव में किसानों की लगभग 500 बीघा जमीन एक महीने के अंदर नदी में समा गई है।इसके साथ ही खेतों में खड़ी फसलें भी बह गई।इससे किसानो के सामने रोजी रोटी और अगली फसल की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है।अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने और आर्थिक मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार सुबह 10 बजे कटान स्थल पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने प्रशासन से कटान रोकने और जल्द आर्थिक मदद देने की मांग किया।कटान में सबसे ज्यादा जमीन गंवाने वालों में बलवीर और रामचंद्र की 20-20 बीघा,रामदेव की 19 बीघा,मोल्हे यादव की 15 बीघा, राम तीरथ और रामलाल की 15 बीघा,राम बरन की 15 बीघा,राम सूरत और रामलाल की 15 बीघा जमीन शामिल है।इसके अलावा जनार्दन की 10 बीघा,मस्तराम की 10 बीघा, कृपाराम की 10 बीघा,महावीर और मेवालाल की 10 बीघा,मजोरे की 13 बीघा,जगलाल प्यारे की 8 बीघा,रामजनक भगौती की 7 बीघा,हरिप्रसाद की 5 बीघा और भोला की 6 बीघा जमीन कटान में गई है।ग्रामीणों के मुताबिक,पिछले एक महीने से लगातार हो रहे कटान से किसान परेशान हैं।उनका आरोप है कि कटान रोकने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।किसान खेतों में बची खड़ी फसल काटकर अपने पशुओं को खिलाने को मजबूर हैं।गांव के अन्य लोग भी इन फसलों को ले जाकर पशुओं को खिला रहे हैं।मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नदी किनारे प्रदर्शन कर प्रशासन से जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग किया।सोमवार सुबह 10 बजे घाघरा नदी खतरे के निशान से 85 सेमी नीचे बह रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिले में नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और जल्द ही नदी का पानी और कम होने की संभावना है।घाघरा नदी में सोमवार को 121902 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी उपलब्ध कराई गई।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार,नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और जल्द ही नदी का पानी और कम होने की संभावना है।प्रकरण में उपजिलाधिकारी तरबगंज सविता शुक्ला ने बताया कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है,उनकी रिपोर्ट लेखपाल के माध्यम से मांगी जा रही है।रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है और कुछ किसानों को मदद भी दी गई है।
स्कूलों में प्लास्टिक पर लगेगी फ्री ई-पेपर*

*33 राजकीय हाईस्कूल और पांच इंटर कॉलेज में होगा आयोजन*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही ।अब परिषदीय विद्यालयों में एक ही जगह पर कूड़े का ढेर नहीं दिखेगा। स्कूलों में अब तक इस्तेमाल होने वाले दो कूड़ेदान की जगह चार अलग-अलग रंगों के कूड़ेदान रखना अनिवार्य कर दिया गया है। ई-कचरे के लिए स्कूलों में अलग संग्रहण केंद्र भी बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान की तैयारी 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद दो से 31 अक्तूबर तक इसका क्रियान्वयन किया जाएगा।
जिले में कुल 885 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को तमाम प्रकार की नई-नई बारीकियां बताई जाती है। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर अब सभी विद्यालयों में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत कचरा प्रबंधन की नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार विद्यालयों में चार-बिन कोड व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग रखा जाएगा। अधिकारियों को संबंधित बिन की खरीद और विद्यालयों में उनके नियमित इस्तेमाल की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी। खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य ई-कचरे को सामान्य कूड़े में मिलाने के बजाय विद्यालय स्तर पर बनाए जाने वाले ई-कचरा संग्रहण केंद्र में रखा जाएगा। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में विशेष गतिविधियां आयोजित होंगी। तैयारी चरण में विद्यालयों की गतिविधियों की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि बीईओ को विद्यालयों में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कराने को कहा गया है।
नवीन मंडी में नए गुड़ की आवक शुरू, ₹2100 प्रति मन खुला भाव
व्यापारियों, किसानों और मजदूरों में खुशी की लहर

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल में नए गुड़ की आवक का शुभारंभ हो गया। नए गुड़ की पहली बिक्री रजत सिंघल द्वारा की गई, जिसकी शुरुआत सोनू सिंघल ने कराई। नए गुड़ का शुरुआती भाव ₹2100 प्रति मन खुला।

इस अवसर पर नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अंचित मित्तल, उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष भारत सिंघल, कुलवंत सिंह काकण, कमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं मजदूर मौजूद रहे।

नए गुड़ की आवक शुरू होने से नवीन मंडी में व्यापारिक गतिविधियों में उत्साह देखने को मिला। किसानों, व्यापारियों और मजदूरों में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में गुड़ की आवक बढ़ने से मंडी में कारोबार को और गति मिलेगी।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की दृश्यता एवं गरिमा बनाए रखने की मांग
उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। दीवानी कचहरी, चर्च के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को वर्तमान स्थिति की अपेक्षा अधिक ऊंचाई पर स्थापित कराने की मांग उठी है। नव जागृति सेवा संस्थान, आजमगढ़ ने इस संबंध में आयुक्त आजमगढ़ मंडल को प्रार्थना पत्र देकर स्थल का तकनीकी निरीक्षण कराने तथा प्रतिमा की दृश्यता और गरिमा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

संस्थान का कहना है कि वर्तमान में दो हाथों की बड़ी आकृति के पीछे अपेक्षाकृत कम ऊंचाई पर स्थित होने के कारण स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा सड़क और आसपास के क्षेत्र से स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती तथा आंशिक रूप से ढकी हुई प्रतीत होती है। जबकि उक्त तिराहा स्वामी विवेकानंद तिराहा तथा संबंधित मार्ग स्वामी विवेकानंद मार्ग के नाम से जाना जाता है।

संस्थान ने कहा कि विकास एवं सुंदरीकरण आवश्यक हैं, लेकिन इसके साथ महान पुरुषों की प्रतिमाओं की दृश्यता, गरिमा और सम्मान का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। संस्था ने मांग की है कि सक्षम तकनीकी अधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण कर प्रतिमा की उचित ऊंचाई, चबूतरे एवं आधार की संरचनात्मक सुरक्षा, अनुपात तथा दृश्यता का परीक्षण कराया जाए।

नव जागृति सेवा संस्थान ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य किसी विकास कार्य का विरोध करना नहीं, बल्कि विकास के साथ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की गरिमा एवं सम्मान सुनिश्चित करना है। संस्थान ने यह भी कहा कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति, तकनीकी स्वीकृति एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रतिमा को उचित ऊंचाई पर स्थापित कराने में आने वाले आवश्यक व्यय का वहन संस्थान द्वारा किया जाएगा।

संस्थान ने आयुक्त से नगर पालिका परिषद, आजमगढ़ के अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित करने तथा अन्य आवश्यक अनुमति अथवा अनापत्ति की प्रक्रिया के संबंध में दिशा-निर्देश देने की मांग की है।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से सत्य विजय राय एवं आशीष कुमार राय , रवि प्रताप सिंह,  मयंक गुप्ता ने कहा कि यह पहल किसी व्यक्ति विशेष के सम्मान का विषय न होकर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों, आदर्शों तथा राष्ट्र एवं मानवता के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का सामाजिक प्रयास है।
हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम

*सात दिवसीय कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद*

सुलतानपुर। सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह एवं डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। सात दिनों तक काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, प्रेम, सेवा और सदाचार का संदेश दिया।

अंतिम दिवस पूर्णाहुति हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार एवं समाज के सुख-शांति तथा मंगल की कामना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक जी,ठाकुर संजय सिंह,बाल चंद सिंह, डॉ.के.पी. द्विवेदी,प्रो.विनायक कुमार तिवारी,योगेश प्रताप सिंह,प्रो.विनोद कुमार सिंह,डॉ.एस.बी. सिंह,डॉ. तारा सिंह,श्याम प्रकाश सिंह, डॉ. बी.पी.सिंह,अमर नाथ सिंह,डॉ. आशीष दूबे,अरविन्द तिवारी, ज्योति सिंह,ऋषि सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अमन सिंह,नमन सिंह,आराध्या सिंह,कीर्ति मिश्र,अंचिता सिंह,उदिता सिंह,आराध्य सिंह,एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रदीप दूबे हत्या मामले में 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,रंजिश में हत्या का आरोप
*पहले सड़क हादसा बता रही थी पुलिस

गोंडा।जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकपुर  ग्राम पंचायत के मजरे दूबेपुरवा निवासी 20 वर्षीय प्रदीप दूबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।इस मामले में परिजनों ने सोमवार सुबह 11 बजे कटरा बाजार थाने में शिकायत देकर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।कटरा बाजार थाने की पुलिस पहले इस पूरी घटना को हादसा मानकर जांच कर रही थी और हत्या की बात से इन्कार कर रही थी।परन्तु, परिजनों की मांग पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।मृतक भवानी प्रसाद दूबे की शिकायत पर राजकुमार सिंह, राकेश सिंह,राम बहोरे सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कटरा बाजार के थाना अध्यक्ष को सौंपा गया है।पिता भवानी प्रसाद दूबे ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह,राम बहोरे सिंह और दो अज्ञात लोग पुरानी रंजिश के कारण जान से मारने की धमकी देते थे।19 सितंबर को रात लगभग 8 बजे प्रदीप सब्जी खरीदने गया था।इसकी जानकारी आरोपियों को हुई और जब वह सब्जी खरीद कर लौट रहा था,तो जान से मारने की नियत से घेराबंदी किए हुए थे।जैसे ही प्रदीप पांडेय पुरवा के आगे नहर पुलिया के पास पहुंचा,आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दिया।उसके बाद जाते समय उन लोगों ने मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया और गाली गलौज करते हुए भाग गये।वहीं कटरा बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि परिवार के लोग अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि मुकदमा दर्ज किया जाए।पिता की शिकायत पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।