/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम lucknow
हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम

*सात दिवसीय कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद*

सुलतानपुर। सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह एवं डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। सात दिनों तक काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, प्रेम, सेवा और सदाचार का संदेश दिया।

अंतिम दिवस पूर्णाहुति हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार एवं समाज के सुख-शांति तथा मंगल की कामना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक जी,ठाकुर संजय सिंह,बाल चंद सिंह, डॉ.के.पी. द्विवेदी,प्रो.विनायक कुमार तिवारी,योगेश प्रताप सिंह,प्रो.विनोद कुमार सिंह,डॉ.एस.बी. सिंह,डॉ. तारा सिंह,श्याम प्रकाश सिंह, डॉ. बी.पी.सिंह,अमर नाथ सिंह,डॉ. आशीष दूबे,अरविन्द तिवारी, ज्योति सिंह,ऋषि सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अमन सिंह,नमन सिंह,आराध्या सिंह,कीर्ति मिश्र,अंचिता सिंह,उदिता सिंह,आराध्य सिंह,एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रदीप दूबे हत्या मामले में 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,रंजिश में हत्या का आरोप
*पहले सड़क हादसा बता रही थी पुलिस

गोंडा।जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकपुर  ग्राम पंचायत के मजरे दूबेपुरवा निवासी 20 वर्षीय प्रदीप दूबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।इस मामले में परिजनों ने सोमवार सुबह 11 बजे कटरा बाजार थाने में शिकायत देकर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।कटरा बाजार थाने की पुलिस पहले इस पूरी घटना को हादसा मानकर जांच कर रही थी और हत्या की बात से इन्कार कर रही थी।परन्तु, परिजनों की मांग पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।मृतक भवानी प्रसाद दूबे की शिकायत पर राजकुमार सिंह, राकेश सिंह,राम बहोरे सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कटरा बाजार के थाना अध्यक्ष को सौंपा गया है।पिता भवानी प्रसाद दूबे ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह,राम बहोरे सिंह और दो अज्ञात लोग पुरानी रंजिश के कारण जान से मारने की धमकी देते थे।19 सितंबर को रात लगभग 8 बजे प्रदीप सब्जी खरीदने गया था।इसकी जानकारी आरोपियों को हुई और जब वह सब्जी खरीद कर लौट रहा था,तो जान से मारने की नियत से घेराबंदी किए हुए थे।जैसे ही प्रदीप पांडेय पुरवा के आगे नहर पुलिया के पास पहुंचा,आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दिया।उसके बाद जाते समय उन लोगों ने मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया और गाली गलौज करते हुए भाग गये।वहीं कटरा बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि परिवार के लोग अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि मुकदमा दर्ज किया जाए।पिता की शिकायत पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के सामने बेकाबू डीसीएम ने मचाया कहर, 60 वर्षीय रामबचन को रौंदा, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार और बेकाबू डीसीएम ने सड़क पर जा रहे रामबचन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रामबचन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीसीएम चालक और दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है।

चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन के सामने वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है।

लोगों का कहना है कि स्टेशन क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहती है, ऐसे में वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण बेहद जरूरी है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण

रमेश दूबे
*अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार — घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620 रु0 नकद एवं 05 मोबाइल फोन बरामद*
*अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किया गया*

         पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल *श्री सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 371/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(V) SC ST ACT में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21.09.2026 को अपहृत व्यक्ति विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा मारुति कार संख्या UP51BR0671, 42,620 रु0 नकद तथा 05 मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद  किये गये ।
*वादी ओमप्रकाश कुमार पुत्र श्री जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 20.09.2026 की सुबह लगभग 10.30 बजे हमारे भाई विशाल के मोबाइल नम्बर पर विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा फोन करके बुलाया गया तथा बताया गया कि सांसद जी के घर चलना है । वहा पर अशोक यादव पुत्र स्व० रामरुप यादव निवासी परसोहिया थाना बखिरा, धर्मेन्द्र यादव पुत्र झगरु यादव ग्राम बभनी थाना बखिरा जो सांसद जी के PA है तथा जितेन्द्र यादव पुत्र स्व० बंश बहादुर यादव निवासी हरिबंशपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती भी मिलेंगे । दोपहर लगभग 12 बजे जब मेरा भाई घर नही आया तो अपने भाई के मोबाईल नंबर पर फोन मिलाया तो मेरा भाई बोला कि उन लोग के साथ हूँ । मेरा भाई अभी 20.00 बजे तक घर नही पहुचा है । मुझे डर है कि मेरे भाई के साथ उपरोक्त लोगो द्वारा हत्या या कोई भी घटना कारित की जा सकती है* । 
*प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(V) SC ST ACT पंजीकृत कर अपहृत की बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा आज दिनांक 21.09.2026 को रात्रि समय करीब 2.30 बजे  मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस के आधार पर काँटे के पास से खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जाती अर्टिगा कार UP51BR0671 को रोका गया, जिसमें से थाना बखिरा पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अपहृत  विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद को बरामद किया गया तथा मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व उनके पास से 42,620 रु0 नकद तथा 05 मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किया गया* ।


*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. विश्वकेतु यादव पुत्र स्व0 दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
2. अशोक यादव पुत्र स्व0 रामरुप यादव निवासी ग्राम परसोहिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
3. धर्मेन्द्र यादव पुत्र झगरु यादव ग्राम बभनी उर्फ सांगठ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
4. जितेन्द्र यादव पुत्र स्व0 बंश बहादुर यादव निवासी हरिबंशपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती ।
*बयान अभियुक्त*
विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर पूछताछ पर बता रहा है कि विशाल कुमार द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन मे बवाल होने के कारण मुझे तथा मा० सांसद श्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू को एससी०/एसटी के मुकदमे में नामजद कर दिया था । जिसके लिए मैं व मेरे 03 साथी अशोक यादव, धर्मेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव मिलकर विशाल को सांसद जी के यहां ले गये । वही पर उनके सामने नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाये । नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाने के बाद विशाल को मैं व मेरे तीनो साथी अयोध्या में ले जाकर उसकी हत्या कर फेकने ले जा रहे थे । परन्तु पुलिस द्वारा रास्ते मे ही हम लोगो को पकड़ लिया गया ।
*बरामदगी*
1. 01 अपहृत व्यक्ति — विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद — सकुशल बरामद
2. 01 अर्टिगा मारुति कार संख्या UP51BR0671
3. 05 मोबाइल फोन
4. अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद  ।
5. जामा तालाशी का 42620 रुपया बरामद ।
*सराहनीय भूमिका*-
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष बखिरा श्री दिलीप कुमार सिंह, उ0नि0 श्री ददन राय मय, उ0नि0 श्री शैलेन्द्र सिंह, हे0का0 अमित सिंह, हे0का0 राजीव वर्मा, हे0का0 पंकज सिंह,  का0 लवकेश यादव, का0 निर्भय प्रताप सिंह, का0 अनूप यादव, का0 अनुराग सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सूचना का विश्लेषण, पुलिस समन्वय एवं तत्काल कार्रवाई के माध्यम से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया । संतकबीरनगर पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।*
क्षत्रिय एकता महासभा चौपाल में गूंजा  नाम आयुष तोमर
प्रयागराज

ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

शंकरगढ़ ब्लॉक के पास राजा कमलाकर सिंह डिग्री कॉलेज  अध्यक्ष  आयुष तोमर की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जसरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राज सिंह चौपाल में बड़ी संख्या में  क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इस दौरान  कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भी भागीदारी की।

क्षत्रिय एकता महासभा के चौपाल में मौजूद लोगों ने  बताते हुए कहा कि यदि उन्हें हर क्षत्रीय परिवार सभा पहुंचने का अवसर मिलता है तो वह क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि  लंबे समय से गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों के हितों की आवाज उठाते रहे हैं। महिलाओं ने भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।
विनय  प्रताप सिंह हंडिया नरेश समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान और उसके हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि अथवा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी कोशिश हमेशा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने की रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और सर्व समाज के हित में सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि यह जन चौपाल बारा विधानसभा के सभी ब्लॉकों में हर सप्ताह आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में    अजित सिंह,शुभम सिंह,धनु सिंह, प्रिंस सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, आशीष चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विनय प्रताप सिंह हंडिया नरेश की पहल पर मेजा,बारा , करछना, कोरांव में जुटेंगे  क्षत्रिय एकता महासभा से सक्रिय युवा
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह



मेजा , करछना,बारा, कोरांव विधानसभा क्षेत्र में  क्षत्रिय एकता महासभा पर सक्रिय युवाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से  बैठक आयोजित की जाएगी।    कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टर भी प्रसारित किया गया है।

आयोजकों की ओर से सक्रिय युवाओं से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। पोस्टर में कहा गया है कि युवा किसी यदि वे क्षेत्र के मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखना चाहते हैं तो बैठक में शामिल होकर संवाद कर सकते हैं। इसके जरिए अलग-अलग विचार रखने वाले युवाओं को एक मंच पर लाकर क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा करने की पहल की गई है।

बैठक में स्थानीय समस्याओं, युवाओं की भूमिका, जनहियम से उठाने और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि सोशल मीडिया आज लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं को रचनात्मक संवाद के लिए एक मंच उपलब्ध कराना बैठक का प्रमुख उद्देश्य है।
बैठक को लेक  सक्रिय युवाओं में भी चर्चा शुरू हो गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है। युवाओं की यह बैठक स्थानीय स्तर पर
दक्षिणटोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मऊ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिणटोला पुलिस ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत शातिर अपराधी सोनू कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी मतलूपुर, थाना दक्षिणटोला के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 14 सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में सोनू कुमार को 6 माह की अवधि के लिए जनपद मऊ की सीमा से निष्कासित किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दक्षिणटोला और चितबड़ागांव थानों में विभिन्न धाराओं के तहत कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है।

स्थान: मऊ, उत्तर प्रदेश जिलाबदर: 20 सितंबर 2026 अवधि: 6 माह
प्राथमिक विद्यालय से चोरी के मामले में पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

मऊ के कोपागंज में प्राथमिक विद्यालय से चोरी के मामले में पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को भदसामानोपुर हाइवे मोड़ के पास से विशाल कुमार, सुनील राजभर और अरुण राय को गिरफ्तार किया गया। मामला मु0अ0स0-261/2026 से संबंधित है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, कुकर, टूटी हुई कड़ाही, कटोरा, कुटनी और 30 किलो चावल बरामद करने की जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।

स्थान: कोपागंज, मऊ गिरफ्तारी: 20 सितंबर 2026
भाकियू ने बैठक में तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर भरी हुंकार
संभल।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा रविवार को ग्राम - करकावली में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता  सेवक सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा दिनांक 10 अगस्त से जन जागरण अभियान के अंतर्गत गांव - गांव बैठक कर किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है ! संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक गांव में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना जरूरी है ! ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ा जाएगा ! भ्रष्टाचार पर तीखा वार करते हुए गन्ने का उचित मूल्य, समय पर भुगतान, बिजली, सिंचाई, खाद-बीज, आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान, एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव के चिन्हित बोर्ड, रहस्यमयी बुखार की रोकथाम हेतु स्प्रे एवं कीटनाशक का छिड़काव, राशन कार्ड, आवास सहित तमाम लाभकारी योजनाओं में पारदर्शिता तथा रेल विस्तारीकरण एवं सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया ! वहीं जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेगा ! साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन की नीतियों और किसान हित के मुद्दों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया ।

जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महासचिव (अ. मो.) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ.मो.) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेंहदी हसन, तहसील महासचिव राजीव कुमार, ब्लॉक महामंत्री मनीराम गूर्जर, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, वरिष्ठ कार्यकर्ता जाबिर अली, मुस्कुरान, बिजेन्द्र सिंह, मो. इकबाल, धर्म सिंह, सतपाल सिंह, अनिल कुमार मेवाराम प्रजापति, सर्वेश सैनी, कृपाल प्रजापति, थान सिंह सैनी, श्याम सैनी, सतपाल सैनी एवं महिला मोर्चा से जिला सचिव नन्हिया देवी, ब्लॉक सचिव निशा देवी, कश्मीरी देवी, दिलवरी बेगम, शीला देवी, मीनावती, रश्मि, भूरी देवी आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
अखिलेश यादव के खिलाफ लगा विवादित पोस्टर, अखिलेश के माफिया - माफिया के अखिलेश
*लिखा आजम,अतीक और मुख्तार चलाते थे सरकार

गोंडा।जिले में लखनऊ गोंडा हाइवे पर चौपाल सागर के पास सोमवार तड़के लगभग 4 बजे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पूर्व सरकार को लेकर  विवादित पोस्टर लगाए गए।पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, आजम खान व मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई थी।पोस्टर सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई।पोस्टरों पर लिखा था कि  आजम अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार और अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश।इनमें अतीक अहमद,आजम खान और मुख्तार अंसारी से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई थी।पोस्टरों के जरिए सपा और अखिलेश यादव को इन नेताओं से जोड़ने का संदेश दिया गया था।पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद्र गौतम ने अपनी गाड़ी रोकी,वह लखनऊ जा रहे थे।सोमवार सुबह लगभग 8 बजे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पोस्टर फाड़ दिए गए।गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग आए दिन उनके नेता के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने भाजपा पर अहंकारी, भ्रष्टाचारी और चंदाचोर होने का आरोप भी लगाया।लालचंद गौतम ने दावा किया कि माफियाओं का संबंध उनके नेता से नहीं,बल्कि भाजपा के बड़े नेताओं से है।उन्होंने बताया कि उनके साथ सोनू खान भी मौजूद थे,जिन्हें उन्होंने वजीरगंज का रनर जिला पंचायत बताया।गौतम के मुताबिक, जिले में इस तरह के विवादित पोस्टर तीसरी बार लगाए गए हैं।इससे पहले भी दो बार अलग अलग घटनाओं को लेकर ऐसे पोस्टर लगाए गए थे,जिन्हें सूचना मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया था।