बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण
![]()
रमेश दूबे
*अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार — घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620 रु0 नकद एवं 05 मोबाइल फोन बरामद*
*अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किया गया*
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल *श्री सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 371/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(V) SC ST ACT में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21.09.2026 को अपहृत व्यक्ति विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा मारुति कार संख्या UP51BR0671, 42,620 रु0 नकद तथा 05 मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किये गये ।
*वादी ओमप्रकाश कुमार पुत्र श्री जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 20.09.2026 की सुबह लगभग 10.30 बजे हमारे भाई विशाल के मोबाइल नम्बर पर विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा फोन करके बुलाया गया तथा बताया गया कि सांसद जी के घर चलना है । वहा पर अशोक यादव पुत्र स्व० रामरुप यादव निवासी परसोहिया थाना बखिरा, धर्मेन्द्र यादव पुत्र झगरु यादव ग्राम बभनी थाना बखिरा जो सांसद जी के PA है तथा जितेन्द्र यादव पुत्र स्व० बंश बहादुर यादव निवासी हरिबंशपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती भी मिलेंगे । दोपहर लगभग 12 बजे जब मेरा भाई घर नही आया तो अपने भाई के मोबाईल नंबर पर फोन मिलाया तो मेरा भाई बोला कि उन लोग के साथ हूँ । मेरा भाई अभी 20.00 बजे तक घर नही पहुचा है । मुझे डर है कि मेरे भाई के साथ उपरोक्त लोगो द्वारा हत्या या कोई भी घटना कारित की जा सकती है* ।
*प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 371/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(V) SC ST ACT पंजीकृत कर अपहृत की बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा आज दिनांक 21.09.2026 को रात्रि समय करीब 2.30 बजे मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस के आधार पर काँटे के पास से खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जाती अर्टिगा कार UP51BR0671 को रोका गया, जिसमें से थाना बखिरा पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अपहृत विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद को बरामद किया गया तथा मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व उनके पास से 42,620 रु0 नकद तथा 05 मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किया गया* ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. विश्वकेतु यादव पुत्र स्व0 दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
2. अशोक यादव पुत्र स्व0 रामरुप यादव निवासी ग्राम परसोहिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
3. धर्मेन्द्र यादव पुत्र झगरु यादव ग्राम बभनी उर्फ सांगठ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
4. जितेन्द्र यादव पुत्र स्व0 बंश बहादुर यादव निवासी हरिबंशपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती ।
*बयान अभियुक्त*
विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर पूछताछ पर बता रहा है कि विशाल कुमार द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन मे बवाल होने के कारण मुझे तथा मा० सांसद श्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू को एससी०/एसटी के मुकदमे में नामजद कर दिया था । जिसके लिए मैं व मेरे 03 साथी अशोक यादव, धर्मेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव मिलकर विशाल को सांसद जी के यहां ले गये । वही पर उनके सामने नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाये । नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाने के बाद विशाल को मैं व मेरे तीनो साथी अयोध्या में ले जाकर उसकी हत्या कर फेकने ले जा रहे थे । परन्तु पुलिस द्वारा रास्ते मे ही हम लोगो को पकड़ लिया गया ।
*बरामदगी*
1. 01 अपहृत व्यक्ति — विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद — सकुशल बरामद
2. 01 अर्टिगा मारुति कार संख्या UP51BR0671
3. 05 मोबाइल फोन
4. अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद ।
5. जामा तालाशी का 42620 रुपया बरामद ।
*सराहनीय भूमिका*-
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष बखिरा श्री दिलीप कुमार सिंह, उ0नि0 श्री ददन राय मय, उ0नि0 श्री शैलेन्द्र सिंह, हे0का0 अमित सिंह, हे0का0 राजीव वर्मा, हे0का0 पंकज सिंह, का0 लवकेश यादव, का0 निर्भय प्रताप सिंह, का0 अनूप यादव, का0 अनुराग सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सूचना का विश्लेषण, पुलिस समन्वय एवं तत्काल कार्रवाई के माध्यम से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया । संतकबीरनगर पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।*


प्रयागराज
प्रयागराज
मऊ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिणटोला पुलिस ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत शातिर अपराधी सोनू कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी मतलूपुर, थाना दक्षिणटोला के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है।
संभल।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा रविवार को ग्राम - करकावली में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता सेवक सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया ।
*लिखा आजम,अतीक और मुख्तार चलाते थे सरकार
Sep 21 2026, 16:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k