/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz विनय प्रताप सिंह हंडिया नरेश की पहल पर मेजा,बारा , करछना, कोरांव में जुटेंगे  क्षत्रिय एकता महासभा से सक्रिय युवा lucknow
विनय प्रताप सिंह हंडिया नरेश की पहल पर मेजा,बारा , करछना, कोरांव में जुटेंगे  क्षत्रिय एकता महासभा से सक्रिय युवा
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह



मेजा , करछना,बारा, कोरांव विधानसभा क्षेत्र में  क्षत्रिय एकता महासभा पर सक्रिय युवाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से  बैठक आयोजित की जाएगी।    कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टर भी प्रसारित किया गया है।

आयोजकों की ओर से सक्रिय युवाओं से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। पोस्टर में कहा गया है कि युवा किसी यदि वे क्षेत्र के मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखना चाहते हैं तो बैठक में शामिल होकर संवाद कर सकते हैं। इसके जरिए अलग-अलग विचार रखने वाले युवाओं को एक मंच पर लाकर क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा करने की पहल की गई है।

बैठक में स्थानीय समस्याओं, युवाओं की भूमिका, जनहियम से उठाने और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि सोशल मीडिया आज लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं को रचनात्मक संवाद के लिए एक मंच उपलब्ध कराना बैठक का प्रमुख उद्देश्य है।
बैठक को लेक  सक्रिय युवाओं में भी चर्चा शुरू हो गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है। युवाओं की यह बैठक स्थानीय स्तर पर
दक्षिणटोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मऊ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिणटोला पुलिस ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत शातिर अपराधी सोनू कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी मतलूपुर, थाना दक्षिणटोला के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट मऊ के 14 सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में सोनू कुमार को 6 माह की अवधि के लिए जनपद मऊ की सीमा से निष्कासित किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध दक्षिणटोला और चितबड़ागांव थानों में विभिन्न धाराओं के तहत कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई है।

स्थान: मऊ, उत्तर प्रदेश जिलाबदर: 20 सितंबर 2026 अवधि: 6 माह
प्राथमिक विद्यालय से चोरी के मामले में पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

मऊ के कोपागंज में प्राथमिक विद्यालय से चोरी के मामले में पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को भदसामानोपुर हाइवे मोड़ के पास से विशाल कुमार, सुनील राजभर और अरुण राय को गिरफ्तार किया गया। मामला मु0अ0स0-261/2026 से संबंधित है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, कुकर, टूटी हुई कड़ाही, कटोरा, कुटनी और 30 किलो चावल बरामद करने की जानकारी दी है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।

स्थान: कोपागंज, मऊ गिरफ्तारी: 20 सितंबर 2026
भाकियू ने बैठक में तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर भरी हुंकार
संभल।भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा रविवार को ग्राम - करकावली में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता  सेवक सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा दिनांक 10 अगस्त से जन जागरण अभियान के अंतर्गत गांव - गांव बैठक कर किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है ! संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक गांव में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना जरूरी है ! ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ा जाएगा ! भ्रष्टाचार पर तीखा वार करते हुए गन्ने का उचित मूल्य, समय पर भुगतान, बिजली, सिंचाई, खाद-बीज, आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान, एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव के चिन्हित बोर्ड, रहस्यमयी बुखार की रोकथाम हेतु स्प्रे एवं कीटनाशक का छिड़काव, राशन कार्ड, आवास सहित तमाम लाभकारी योजनाओं में पारदर्शिता तथा रेल विस्तारीकरण एवं सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया ! वहीं जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेगा ! साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन की नीतियों और किसान हित के मुद्दों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया ।

जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महासचिव (अ. मो.) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ.मो.) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेंहदी हसन, तहसील महासचिव राजीव कुमार, ब्लॉक महामंत्री मनीराम गूर्जर, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, वरिष्ठ कार्यकर्ता जाबिर अली, मुस्कुरान, बिजेन्द्र सिंह, मो. इकबाल, धर्म सिंह, सतपाल सिंह, अनिल कुमार मेवाराम प्रजापति, सर्वेश सैनी, कृपाल प्रजापति, थान सिंह सैनी, श्याम सैनी, सतपाल सैनी एवं महिला मोर्चा से जिला सचिव नन्हिया देवी, ब्लॉक सचिव निशा देवी, कश्मीरी देवी, दिलवरी बेगम, शीला देवी, मीनावती, रश्मि, भूरी देवी आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
अखिलेश यादव के खिलाफ लगा विवादित पोस्टर, अखिलेश के माफिया - माफिया के अखिलेश
*लिखा आजम,अतीक और मुख्तार चलाते थे सरकार

गोंडा।जिले में लखनऊ गोंडा हाइवे पर चौपाल सागर के पास सोमवार तड़के लगभग 4 बजे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पूर्व सरकार को लेकर  विवादित पोस्टर लगाए गए।पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, आजम खान व मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई थी।पोस्टर सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई।पोस्टरों पर लिखा था कि  आजम अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार और अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश।इनमें अतीक अहमद,आजम खान और मुख्तार अंसारी से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई थी।पोस्टरों के जरिए सपा और अखिलेश यादव को इन नेताओं से जोड़ने का संदेश दिया गया था।पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद्र गौतम ने अपनी गाड़ी रोकी,वह लखनऊ जा रहे थे।सोमवार सुबह लगभग 8 बजे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पोस्टर फाड़ दिए गए।गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग आए दिन उनके नेता के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने भाजपा पर अहंकारी, भ्रष्टाचारी और चंदाचोर होने का आरोप भी लगाया।लालचंद गौतम ने दावा किया कि माफियाओं का संबंध उनके नेता से नहीं,बल्कि भाजपा के बड़े नेताओं से है।उन्होंने बताया कि उनके साथ सोनू खान भी मौजूद थे,जिन्हें उन्होंने वजीरगंज का रनर जिला पंचायत बताया।गौतम के मुताबिक, जिले में इस तरह के विवादित पोस्टर तीसरी बार लगाए गए हैं।इससे पहले भी दो बार अलग अलग घटनाओं को लेकर ऐसे पोस्टर लगाए गए थे,जिन्हें सूचना मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया था।
एपीएस फतेहगढ़ के वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में रचा गौरव, तीन स्वर्ण पदक सहित ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ का खिताब


फर्रुखाबाद।
आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ के एथलेटिक्स दल ने सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं फतेहगढ़ शहर का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली एथलीट वर्धन दीक्षित ने अंडर-19 बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
वर्धन दीक्षित ने अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में एपीएस फतेहगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
वर्धन दीक्षित के उत्कृष्ट एवं निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंडर-19 बालक वर्ग का ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ भी घोषित किया गया l
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में खिलाड़ियों के समर्पित प्रशिक्षकों सुरेंद्र सिंह परिहार एवं अनूपा अग्निहोत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रतियोगिता के लिए आवश्यक तैयारी कराई। विद्यालय परिवार ने उनके अथक प्रयासों एवं समर्पण की सराहना की। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना पूरे विद्यालय परिवार के साथ-साथ फतेहगढ़ शहर के लिए भी अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने भी खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया तथा इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण के साथ-साथ प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को विकसित करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती हैं।
एपीएस फतेहगढ़ परिवार ने वर्धन दीक्षित, 4×100 मीटर रिले टीम, प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह परिहार एवं अनूपा अग्निहोत्री तथा समस्त खेल विभाग को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं ।
एपीएस फतेहगढ़ के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे फतेहगढ़ के लिए गर्व और खुशी का अवसर है।
भरखा सलेमपुर चौराहे पर आईएमए व रेडक्रॉस ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 400 मरीजों की जांच कर वितरित की निःशुल्क दवाएं

फर्रुखाबाद । जनपद के भरखा सलेमपुर चौराहे पर आईएमए एवं रेडक्रॉस की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 400 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका परीक्षण किया और आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया।
शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस मौके पर  आईएमए अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा, डॉ. इमरान अली एवं डॉ. नावेद अलीम सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ लिया। आयोजकों के अनुसार, जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
भाकियू भानू का 21 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
_जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिया जाएगा ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच की देगा सूचना



Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के आदेशानुसार संगठन की प्रमुख मांगों को लेकर दिनांक 21 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिया जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन अपनी प्रमुख मांगों से प्रशासन को अवगत कराएगा तथा 5 अक्टूबर 2026 को प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में होने वाले दिल्ली कूच की पूर्व सूचना भी जिलाधिकारी को दी जाएगी। संगठन का कहना है कि किसानों की समस्याओं का लंबे समय से निस्तारण नहीं हो रहा है, जिसके चलते दिल्ली कूच का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बीके सिंह एवं प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस ने सभी जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 21 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय प्रयागराज पर उपस्थित रहें।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो भी पदाधिकारी बिना उचित कारण के कार्यक्रम में समय से उपस्थित नहीं होगा, उसे अनुशासनहीनता मानते हुए उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
राजभवन की क्लास में मिल रही बच्चों के सपनों को उड़ान*

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शिक्षक का वास्तविक अर्थ नई पीढ़ी के भविष्य को संवारना है, और इसी सोच को चरितार्थ कर रहे हैं तहबरपुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गोविन्दपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजभवन राम। वह स्कूल की छुट्टी के बाद प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक और छुट्टियों के दिन अपने घर (ग्राम करियावर) में सुबह 9 से 12 बजे तक गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देते हैं। वह बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा और नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी कराते हैं। उनकी इस नि:शुल्क कक्षा के शानदार परिणाम भी सामने आए हैं, सत्र 2023-24 में 4 बच्चों का चयन हुआ। सत्र 2024-25 में गोविन्दपुर के 8 और अन्य स्कूलों के 2 बच्चों को सफलता मिली। सत्र 2025-26 में गोविन्दपुर के 9 और अन्य के 3 बच्चों ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास की, जबकि एक छात्र का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ।
राजभवन राम का कहना है कि उनका एकमात्र मकसद गरीब बच्चों के चेहरों पर सफलता की मुस्कान देखना है। उनकी इस नि:शुल्क पहल से प्रेरित होकर अब अन्य शिक्षक भी उनका सहयोग करने लगे हैं।
यूपी चुनाव से पहले आजमगढ़ में सियासी हलचल, चेयरमैन सरफराज आलम का अपनी ही पार्टी के विधायकों पर तंज
बोले विकास के लिए सरकार नहीं, चाहिए नीयत और हुनर


उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, जिले में राजनीतिक सरगर्मियां और चुनावी दावेदारियां बेहद तेज हो गई हैं। ब्लॉक प्रमुखों से लेकर नगरपालिका चेयरमैन तक, तमाम जनप्रतिनिधि अब विधायकी का टिकट पाने की होड़ में शामिल हो चुके हैं। इसी कड़ी में आजमगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन सरफराज आलम मंसूर का नाम भी तेजी से चर्चा में आ गया है। वे न केवल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, बल्कि अपनी ही पार्टी के विधायकों के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अक्सर देखा जाता है कि आजमगढ़ जिले के कई सपा विधायक विकास कार्यों और योजनाओं के मुद्दे पर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं कि प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है, बल्कि भाजपा की सरकार है, तो काम कैसे कराएं?

लेकिन नगरपालिका चेयरमैन सरफराज आलम मंसूर ने इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों को आईना दिखा दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम करने के लिए सिर्फ सत्ता की नहीं, बल्कि कार्य कुशलता, नीयत और सही नजरिए की जरूरत होती है।  

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चेयरमैन सरफराज आलम ने कहा मैं भी तो समाजवादी पार्टी से ही चेयरमैन हूँ प्रदेश में क्या मेरी सपा सरकार है, यहाँ भी तो भाजपा की ही सरकार है। लेकिन फिर भी नगरपालिका में विकास कार्य हो रहे हैं और फंड मिल रहा है। जब नीयत साफ हो और काम करने का हुनर हो, तो विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की सेवा की जा सकती है। मैंने कभी सरकार न होने का रोना नहीं रोया।

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे गोपालपुर या अन्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा यदि जनता का प्रेम और मांग है, और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुझे किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का निर्देश देता है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। पार्टी जहाँ से कहेगी, वहाँ से चुनाव लड़ने को तैयार हूँ। काम अच्छा किया है या बुरा, इसका नंबर मैं खुद को नहीं दूंगा, यह फैसला जनता जनार्दन करेगी।

सरफराज आलम के इस बयान के बाद आजमगढ़ की राजनीति में खलबली मच गई है। एक तरफ जहाँ विपक्ष इसे सपा के अंदरूनी असंतोष और विधायकों की असफलता के रूप में देख रहा है, वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ की जनता के बीच चेयरमैन के इस बेबाक बयान और कार्यशैली की जमकर तारीफ हो रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व उनकी इस दावेदारी को कितना तवज्जो देता है।