/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz एपीएस फतेहगढ़ के वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में रचा गौरव, तीन स्वर्ण पदक सहित ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ का खिताब lucknow
एपीएस फतेहगढ़ के वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में रचा गौरव, तीन स्वर्ण पदक सहित ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ का खिताब


फर्रुखाबाद।
आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ के एथलेटिक्स दल ने सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं फतेहगढ़ शहर का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली एथलीट वर्धन दीक्षित ने अंडर-19 बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
वर्धन दीक्षित ने अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में एपीएस फतेहगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
वर्धन दीक्षित के उत्कृष्ट एवं निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंडर-19 बालक वर्ग का ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ भी घोषित किया गया l
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में खिलाड़ियों के समर्पित प्रशिक्षकों सुरेंद्र सिंह परिहार एवं अनूपा अग्निहोत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रतियोगिता के लिए आवश्यक तैयारी कराई। विद्यालय परिवार ने उनके अथक प्रयासों एवं समर्पण की सराहना की। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना पूरे विद्यालय परिवार के साथ-साथ फतेहगढ़ शहर के लिए भी अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने भी खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया तथा इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण के साथ-साथ प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को विकसित करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती हैं।
एपीएस फतेहगढ़ परिवार ने वर्धन दीक्षित, 4×100 मीटर रिले टीम, प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह परिहार एवं अनूपा अग्निहोत्री तथा समस्त खेल विभाग को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं ।
एपीएस फतेहगढ़ के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे फतेहगढ़ के लिए गर्व और खुशी का अवसर है।
भरखा सलेमपुर चौराहे पर आईएमए व रेडक्रॉस ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 400 मरीजों की जांच कर वितरित की निःशुल्क दवाएं

फर्रुखाबाद । जनपद के भरखा सलेमपुर चौराहे पर आईएमए एवं रेडक्रॉस की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 400 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका परीक्षण किया और आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया।
शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस मौके पर  आईएमए अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा, डॉ. इमरान अली एवं डॉ. नावेद अलीम सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ लिया। आयोजकों के अनुसार, जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
भाकियू भानू का 21 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
_जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिया जाएगा ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच की देगा सूचना



Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के आदेशानुसार संगठन की प्रमुख मांगों को लेकर दिनांक 21 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिया जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन अपनी प्रमुख मांगों से प्रशासन को अवगत कराएगा तथा 5 अक्टूबर 2026 को प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में होने वाले दिल्ली कूच की पूर्व सूचना भी जिलाधिकारी को दी जाएगी। संगठन का कहना है कि किसानों की समस्याओं का लंबे समय से निस्तारण नहीं हो रहा है, जिसके चलते दिल्ली कूच का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बीके सिंह एवं प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस ने सभी जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 21 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय प्रयागराज पर उपस्थित रहें।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो भी पदाधिकारी बिना उचित कारण के कार्यक्रम में समय से उपस्थित नहीं होगा, उसे अनुशासनहीनता मानते हुए उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
राजभवन की क्लास में मिल रही बच्चों के सपनों को उड़ान*

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शिक्षक का वास्तविक अर्थ नई पीढ़ी के भविष्य को संवारना है, और इसी सोच को चरितार्थ कर रहे हैं तहबरपुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गोविन्दपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजभवन राम। वह स्कूल की छुट्टी के बाद प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक और छुट्टियों के दिन अपने घर (ग्राम करियावर) में सुबह 9 से 12 बजे तक गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देते हैं। वह बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा और नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी कराते हैं। उनकी इस नि:शुल्क कक्षा के शानदार परिणाम भी सामने आए हैं, सत्र 2023-24 में 4 बच्चों का चयन हुआ। सत्र 2024-25 में गोविन्दपुर के 8 और अन्य स्कूलों के 2 बच्चों को सफलता मिली। सत्र 2025-26 में गोविन्दपुर के 9 और अन्य के 3 बच्चों ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास की, जबकि एक छात्र का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ।
राजभवन राम का कहना है कि उनका एकमात्र मकसद गरीब बच्चों के चेहरों पर सफलता की मुस्कान देखना है। उनकी इस नि:शुल्क पहल से प्रेरित होकर अब अन्य शिक्षक भी उनका सहयोग करने लगे हैं।
यूपी चुनाव से पहले आजमगढ़ में सियासी हलचल, चेयरमैन सरफराज आलम का अपनी ही पार्टी के विधायकों पर तंज
बोले विकास के लिए सरकार नहीं, चाहिए नीयत और हुनर


उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, जिले में राजनीतिक सरगर्मियां और चुनावी दावेदारियां बेहद तेज हो गई हैं। ब्लॉक प्रमुखों से लेकर नगरपालिका चेयरमैन तक, तमाम जनप्रतिनिधि अब विधायकी का टिकट पाने की होड़ में शामिल हो चुके हैं। इसी कड़ी में आजमगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन सरफराज आलम मंसूर का नाम भी तेजी से चर्चा में आ गया है। वे न केवल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, बल्कि अपनी ही पार्टी के विधायकों के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अक्सर देखा जाता है कि आजमगढ़ जिले के कई सपा विधायक विकास कार्यों और योजनाओं के मुद्दे पर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं कि प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है, बल्कि भाजपा की सरकार है, तो काम कैसे कराएं?

लेकिन नगरपालिका चेयरमैन सरफराज आलम मंसूर ने इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों को आईना दिखा दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम करने के लिए सिर्फ सत्ता की नहीं, बल्कि कार्य कुशलता, नीयत और सही नजरिए की जरूरत होती है।  

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चेयरमैन सरफराज आलम ने कहा मैं भी तो समाजवादी पार्टी से ही चेयरमैन हूँ प्रदेश में क्या मेरी सपा सरकार है, यहाँ भी तो भाजपा की ही सरकार है। लेकिन फिर भी नगरपालिका में विकास कार्य हो रहे हैं और फंड मिल रहा है। जब नीयत साफ हो और काम करने का हुनर हो, तो विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की सेवा की जा सकती है। मैंने कभी सरकार न होने का रोना नहीं रोया।

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे गोपालपुर या अन्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा यदि जनता का प्रेम और मांग है, और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुझे किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का निर्देश देता है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। पार्टी जहाँ से कहेगी, वहाँ से चुनाव लड़ने को तैयार हूँ। काम अच्छा किया है या बुरा, इसका नंबर मैं खुद को नहीं दूंगा, यह फैसला जनता जनार्दन करेगी।

सरफराज आलम के इस बयान के बाद आजमगढ़ की राजनीति में खलबली मच गई है। एक तरफ जहाँ विपक्ष इसे सपा के अंदरूनी असंतोष और विधायकों की असफलता के रूप में देख रहा है, वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ की जनता के बीच चेयरमैन के इस बेबाक बयान और कार्यशैली की जमकर तारीफ हो रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व उनकी इस दावेदारी को कितना तवज्जो देता है।
बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बैंक ऑफ इंडिया के सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय हरदोई द्वारा प्रधान कार्यालय के सतर्कता विभाग के अधिकारियों के सहयोग से हरदोई में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों एवं बैंक स्टाफ को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में  प्रिंस कुमार  सहायक महाप्रबंधक – प्रधान कार्यालय सतर्कता, के साथ श्री के. डी. पाठक, अंचल प्रबंधक,  सुधीर कुमार सिंह, उप अंचल प्रबंधक एवं  आशीष सक्सेना, उप अंचल प्रबंधक – वसूली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आमजन को ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी हरदोई में प्रशिक्षणार्थियों को सतर्कता, भ्रष्टाचार की रोकथाम, डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर सुरक्षा एवं म्यूल खातों से जुड़े जोखिमों के संबंध में जागरूक किया गया।
आरसेटी हरदोई में सतर्कता विषयक रंगोली प्रतियोगिता, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण भी आयोजित किया गया। वहीं बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय हरदोई में बैंक स्टाफ के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसके पश्चात प्रश्नोत्तरी एवं सुडोकू प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समन्वय श्री रणजोध सिंह, सतर्कता अधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय हरदोई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बैंक स्टाफ एवं आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार-मुक्त संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
लखनऊ: हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आराेपित गिरफ्तार
चिनहट पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

गुलफाम हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना पुलिस और सर्विलांस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए युवक की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आराेपित काे गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्र ने रविवार काे बताया कि थाने में जून माह की दाे तारीख काे सुलतानपुर निवासी इस्तियाक अहमद ने छाेटे भाई गुलफाम अहमद के लापता हाेने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच में पता चला कि लापता युवक की हत्या कर दी गई है। इस आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने दाे आराेपित समीर और मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया था। इस मामले में तीसरा आराेपित फरार चल रहा था। अधिकारियाें ने वांछित आराेपित की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घाेषित किया था।

मृतक के भाई इस्तियाक ने 19 सितंबर को दाेबारा भाई के मामले में वांछित की गिरफ्तारी के लिए शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस व सर्विलांस टीम के जरिए वांछित की लाेकेशन के आधार पर 25 हजार के इनामी आराेपित बाराबंकी जिले के छिलगंवा छोटी तकिया निवासी तौफीक अहमद को रायपुर बाबू गांव के चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आराेपित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार:गाजियाबाद से पकड़ा गया अंतरजनपदीय गिरोह का शातिर सदस्य नूर नवी*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने हाईवे पर गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी नूर नवी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे गाजियाबाद के रसूलपुर सिकरोड़ा से पकड़ा गया।

यह गिरोह राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर डीजल चुराता था। गिरोह अपने फायदे के लिए यह अपराध करता था। इस गिरोह के खिलाफ गोपीगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 98/26 दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम नूर नवी है, जो स्वर्गीय नूर इस्लाम का बेटा है। उसकी उम्र करीब 41 साल है। वह वर्तमान में रसूलपुर सिकरोड़ा, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है। उसका स्थायी पता दाइतरा वीर मंदिर के पास छोटालालपुर, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, जनपद वाराणसी है।

नूर नवी पर अन्य कई मामले भी दर्ज हैं। इनमें गोपीगंज थाने में मुकदमा संख्या 277/25 धारा 303(2), 109(1)/133/317(2)/317(4) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। इसके अलावा, प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मुकदमा संख्या 487/23 धारा 379, 411 भारतीय दंड संहिता के तहत भी केस दर्ज है।

इस गिरफ्तारी को गोपीगंज थाने की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक नथुनी सिंह यादव, हेड कांस्टेबल रामबिहारी सरोज और कांस्टेबल सुनील वर्मा शामिल थे।
ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय सभागार में वरिष्ठ नागरिकों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान

फर्रुखाबाद।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारी संख्या में बुजुर्ग वरिष्ठ  नागरिकों ने भाग लिया । मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रही साथ ही मुख वक्त के रूप में बेंगलुरु से उपस्थित मंजूनाथ ने जिन्होंने बुजुर्गों के लिए बताया वह ओल्ड नहीं गोल्ड हैं बुजुर्ग हमारे समाज के सम्मानित व्यक्तियों में हैं आने वाली पीढ़ी फल खाती है बुजुर्ग हमारे समाज की बहुत बड़ी छत्रछाया है उनको हमेशा खुश रहना चाहिए जितना खुशी में रहेंगे उतना उम्र बढ़ेगी स्वस्थ रहेंगे मंजूनाथ भाई ने बताया देने वाले को हमेशा शुक्रिया करते रहो प्रकृति ने हमें पांच तत्वों का शरीर दिया है इसका हर अंग जीवन के लिए आवश्यक है शरीर रूपी मोटर में बैठा हुआ ड्राइवर आत्मा को शुक्रिया अदा करना है अपने शरीर के अंगों को शुक्रिया अदा करने की विधि बताइए उससे भी ऊपर जो सारे संसार के जगत पिता हैं उनको भी हम शुक्रिया करते हैं कि उन्होंने हमारे जीवन को साबित सुविधा दे रखी हैं शुक्रिया देने से सब वस्तुओं की बढ़ोतरी होती है चाहे हमारे जीवन की खुशी है चाहे मां की शांति हो चाहे तन स्वस्थ  है चाहे धन की उपलब्धियां हैं सब कुछ उसे जगह नियंता से प्राप्त होता है जो हमें सारे जीवन की उपलब्धियां करते हैं प्रभारी बहन सुमन दीदी ने आए हुए मेहमानों को अपने शब्दों के द्वारा सम्मानित किया बुजुर्गों को ईश्वरी भेंट भी दी नगर पालिका अध्यक्ष  वात्सला अग्रवाल ने सभी बुजुर्गों को शब्दों द्वारा सम्मान किया तथा सभी को शॉल उड़ाकर वरिष्ठ नागरिकों को विशेष भेंट दी बहन मीरा ने मंच संचालन किया एवं राधिका बहन रुचि बहन गौरी बहन चल जा बहन गोविंद भाई श्याम भाई रविंद्र भाई विजय भाई दिनेश भाई और अनेक बीके भाई उपस्थित रहे
लखनऊ नगर निगम के डंपर ने मजदूर को रौंदा, मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम के डंपर वाहन ने पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मजदूर को शनिवार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीजीआई पुलिस के मुताबिक, रोजाना की तरह कुछ मजदूर तेलीबाग चौराहे पर मजदूरी के लिए खड़े थे। इस दौरान लखनऊ नगर निगम के डंपर (यूपी 35 टी 2143) ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक के दाहिने हाथ पर “विमलेश” नाम गुदा हुआ है। मृतक की पहचान के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी की जा रही है। घटना के बाद मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक तलाश की जा रही है।