/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz राजभवन की क्लास में मिल रही बच्चों के सपनों को उड़ान* lucknow
राजभवन की क्लास में मिल रही बच्चों के सपनों को उड़ान*

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शिक्षक का वास्तविक अर्थ नई पीढ़ी के भविष्य को संवारना है, और इसी सोच को चरितार्थ कर रहे हैं तहबरपुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गोविन्दपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजभवन राम। वह स्कूल की छुट्टी के बाद प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक और छुट्टियों के दिन अपने घर (ग्राम करियावर) में सुबह 9 से 12 बजे तक गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देते हैं। वह बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा और नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी कराते हैं। उनकी इस नि:शुल्क कक्षा के शानदार परिणाम भी सामने आए हैं, सत्र 2023-24 में 4 बच्चों का चयन हुआ। सत्र 2024-25 में गोविन्दपुर के 8 और अन्य स्कूलों के 2 बच्चों को सफलता मिली। सत्र 2025-26 में गोविन्दपुर के 9 और अन्य के 3 बच्चों ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास की, जबकि एक छात्र का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ।
राजभवन राम का कहना है कि उनका एकमात्र मकसद गरीब बच्चों के चेहरों पर सफलता की मुस्कान देखना है। उनकी इस नि:शुल्क पहल से प्रेरित होकर अब अन्य शिक्षक भी उनका सहयोग करने लगे हैं।
यूपी चुनाव से पहले आजमगढ़ में सियासी हलचल, चेयरमैन सरफराज आलम का अपनी ही पार्टी के विधायकों पर तंज
बोले विकास के लिए सरकार नहीं, चाहिए नीयत और हुनर


उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, जिले में राजनीतिक सरगर्मियां और चुनावी दावेदारियां बेहद तेज हो गई हैं। ब्लॉक प्रमुखों से लेकर नगरपालिका चेयरमैन तक, तमाम जनप्रतिनिधि अब विधायकी का टिकट पाने की होड़ में शामिल हो चुके हैं। इसी कड़ी में आजमगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन सरफराज आलम मंसूर का नाम भी तेजी से चर्चा में आ गया है। वे न केवल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, बल्कि अपनी ही पार्टी के विधायकों के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अक्सर देखा जाता है कि आजमगढ़ जिले के कई सपा विधायक विकास कार्यों और योजनाओं के मुद्दे पर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं कि प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है, बल्कि भाजपा की सरकार है, तो काम कैसे कराएं?

लेकिन नगरपालिका चेयरमैन सरफराज आलम मंसूर ने इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों को आईना दिखा दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम करने के लिए सिर्फ सत्ता की नहीं, बल्कि कार्य कुशलता, नीयत और सही नजरिए की जरूरत होती है।  

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चेयरमैन सरफराज आलम ने कहा मैं भी तो समाजवादी पार्टी से ही चेयरमैन हूँ प्रदेश में क्या मेरी सपा सरकार है, यहाँ भी तो भाजपा की ही सरकार है। लेकिन फिर भी नगरपालिका में विकास कार्य हो रहे हैं और फंड मिल रहा है। जब नीयत साफ हो और काम करने का हुनर हो, तो विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की सेवा की जा सकती है। मैंने कभी सरकार न होने का रोना नहीं रोया।

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे गोपालपुर या अन्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा यदि जनता का प्रेम और मांग है, और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुझे किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का निर्देश देता है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। पार्टी जहाँ से कहेगी, वहाँ से चुनाव लड़ने को तैयार हूँ। काम अच्छा किया है या बुरा, इसका नंबर मैं खुद को नहीं दूंगा, यह फैसला जनता जनार्दन करेगी।

सरफराज आलम के इस बयान के बाद आजमगढ़ की राजनीति में खलबली मच गई है। एक तरफ जहाँ विपक्ष इसे सपा के अंदरूनी असंतोष और विधायकों की असफलता के रूप में देख रहा है, वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ की जनता के बीच चेयरमैन के इस बेबाक बयान और कार्यशैली की जमकर तारीफ हो रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व उनकी इस दावेदारी को कितना तवज्जो देता है।
बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बैंक ऑफ इंडिया के सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय हरदोई द्वारा प्रधान कार्यालय के सतर्कता विभाग के अधिकारियों के सहयोग से हरदोई में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों एवं बैंक स्टाफ को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में  प्रिंस कुमार  सहायक महाप्रबंधक – प्रधान कार्यालय सतर्कता, के साथ श्री के. डी. पाठक, अंचल प्रबंधक,  सुधीर कुमार सिंह, उप अंचल प्रबंधक एवं  आशीष सक्सेना, उप अंचल प्रबंधक – वसूली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आमजन को ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मानव श्रृंखला एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी हरदोई में प्रशिक्षणार्थियों को सतर्कता, भ्रष्टाचार की रोकथाम, डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर सुरक्षा एवं म्यूल खातों से जुड़े जोखिमों के संबंध में जागरूक किया गया।
आरसेटी हरदोई में सतर्कता विषयक रंगोली प्रतियोगिता, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण भी आयोजित किया गया। वहीं बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय हरदोई में बैंक स्टाफ के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसके पश्चात प्रश्नोत्तरी एवं सुडोकू प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समन्वय श्री रणजोध सिंह, सतर्कता अधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया, अंचल कार्यालय हरदोई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बैंक स्टाफ एवं आरसेटी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार-मुक्त संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
लखनऊ: हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी आराेपित गिरफ्तार
चिनहट पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

गुलफाम हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना पुलिस और सर्विलांस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए युवक की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आराेपित काे गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्र ने रविवार काे बताया कि थाने में जून माह की दाे तारीख काे सुलतानपुर निवासी इस्तियाक अहमद ने छाेटे भाई गुलफाम अहमद के लापता हाेने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच में पता चला कि लापता युवक की हत्या कर दी गई है। इस आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने दाे आराेपित समीर और मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया था। इस मामले में तीसरा आराेपित फरार चल रहा था। अधिकारियाें ने वांछित आराेपित की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घाेषित किया था।

मृतक के भाई इस्तियाक ने 19 सितंबर को दाेबारा भाई के मामले में वांछित की गिरफ्तारी के लिए शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस व सर्विलांस टीम के जरिए वांछित की लाेकेशन के आधार पर 25 हजार के इनामी आराेपित बाराबंकी जिले के छिलगंवा छोटी तकिया निवासी तौफीक अहमद को रायपुर बाबू गांव के चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आराेपित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार:गाजियाबाद से पकड़ा गया अंतरजनपदीय गिरोह का शातिर सदस्य नूर नवी*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने हाईवे पर गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी नूर नवी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे गाजियाबाद के रसूलपुर सिकरोड़ा से पकड़ा गया।

यह गिरोह राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर डीजल चुराता था। गिरोह अपने फायदे के लिए यह अपराध करता था। इस गिरोह के खिलाफ गोपीगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 98/26 दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम नूर नवी है, जो स्वर्गीय नूर इस्लाम का बेटा है। उसकी उम्र करीब 41 साल है। वह वर्तमान में रसूलपुर सिकरोड़ा, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है। उसका स्थायी पता दाइतरा वीर मंदिर के पास छोटालालपुर, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, जनपद वाराणसी है।

नूर नवी पर अन्य कई मामले भी दर्ज हैं। इनमें गोपीगंज थाने में मुकदमा संख्या 277/25 धारा 303(2), 109(1)/133/317(2)/317(4) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। इसके अलावा, प्रयागराज के धूमनगंज थाने में मुकदमा संख्या 487/23 धारा 379, 411 भारतीय दंड संहिता के तहत भी केस दर्ज है।

इस गिरफ्तारी को गोपीगंज थाने की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक नथुनी सिंह यादव, हेड कांस्टेबल रामबिहारी सरोज और कांस्टेबल सुनील वर्मा शामिल थे।
ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय सभागार में वरिष्ठ नागरिकों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान

फर्रुखाबाद।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारी संख्या में बुजुर्ग वरिष्ठ  नागरिकों ने भाग लिया । मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रही साथ ही मुख वक्त के रूप में बेंगलुरु से उपस्थित मंजूनाथ ने जिन्होंने बुजुर्गों के लिए बताया वह ओल्ड नहीं गोल्ड हैं बुजुर्ग हमारे समाज के सम्मानित व्यक्तियों में हैं आने वाली पीढ़ी फल खाती है बुजुर्ग हमारे समाज की बहुत बड़ी छत्रछाया है उनको हमेशा खुश रहना चाहिए जितना खुशी में रहेंगे उतना उम्र बढ़ेगी स्वस्थ रहेंगे मंजूनाथ भाई ने बताया देने वाले को हमेशा शुक्रिया करते रहो प्रकृति ने हमें पांच तत्वों का शरीर दिया है इसका हर अंग जीवन के लिए आवश्यक है शरीर रूपी मोटर में बैठा हुआ ड्राइवर आत्मा को शुक्रिया अदा करना है अपने शरीर के अंगों को शुक्रिया अदा करने की विधि बताइए उससे भी ऊपर जो सारे संसार के जगत पिता हैं उनको भी हम शुक्रिया करते हैं कि उन्होंने हमारे जीवन को साबित सुविधा दे रखी हैं शुक्रिया देने से सब वस्तुओं की बढ़ोतरी होती है चाहे हमारे जीवन की खुशी है चाहे मां की शांति हो चाहे तन स्वस्थ  है चाहे धन की उपलब्धियां हैं सब कुछ उसे जगह नियंता से प्राप्त होता है जो हमें सारे जीवन की उपलब्धियां करते हैं प्रभारी बहन सुमन दीदी ने आए हुए मेहमानों को अपने शब्दों के द्वारा सम्मानित किया बुजुर्गों को ईश्वरी भेंट भी दी नगर पालिका अध्यक्ष  वात्सला अग्रवाल ने सभी बुजुर्गों को शब्दों द्वारा सम्मान किया तथा सभी को शॉल उड़ाकर वरिष्ठ नागरिकों को विशेष भेंट दी बहन मीरा ने मंच संचालन किया एवं राधिका बहन रुचि बहन गौरी बहन चल जा बहन गोविंद भाई श्याम भाई रविंद्र भाई विजय भाई दिनेश भाई और अनेक बीके भाई उपस्थित रहे
लखनऊ नगर निगम के डंपर ने मजदूर को रौंदा, मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम के डंपर वाहन ने पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मजदूर को शनिवार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीजीआई पुलिस के मुताबिक, रोजाना की तरह कुछ मजदूर तेलीबाग चौराहे पर मजदूरी के लिए खड़े थे। इस दौरान लखनऊ नगर निगम के डंपर (यूपी 35 टी 2143) ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक के दाहिने हाथ पर “विमलेश” नाम गुदा हुआ है। मृतक की पहचान के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी की जा रही है। घटना के बाद मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक तलाश की जा रही है।
वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली सुप्रीमो का एनकाउंटर
20 साल से था फरार, 50 से ज्यादा दर्ज हैं मुकदमे

—प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने यूपी एटीएस टीम के लिए 2 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की

—यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी और हेड कांस्टेबल पर चलाई गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्त नीति के बीच यूपी एटीएस ने रविवार काे वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार जी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। लगभग 20 वर्षों से फरार चल रहे बृजेश गंझू पर झारखंड पुलिस और एनआईए ने कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आगजनी, आपराधिक षड्यंत्र और लोकसेवकों पर हमले समेत 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। इसमें आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले भी शामिल हैं। वहीं, डीजीपी राजीव कृष्ण ने मुठभेड़ में शामिल एटीएस की टीम को 2 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि झारखंड के नक्सली उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हैं। टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू भेष बदलकर अलग-अलग राज्यों में छिपते हुए सुरक्षा एजेंसियों से बच रहा है और अपने साथी के साथ वाराणसी की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर एटीएस की टीमों को वाराणसी से जुड़े मिर्जापुर और सोनभद्र के सीमावर्ती क्षेत्रों व संभावित आवागमन मार्गों पर सक्रिय किया गया।

एटीएस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

रविवार की भोर में सूचना मिली कि बृजेश वाराणसी में प्रवेश कर चुका है और रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान की ओर बढ़ रहा है। एटीएस की टीमें लंका मैदान के आस-पास तैनात हो गईं। इसी दौरान जीटी रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवारों ने एटीएस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी एसपी विपिन कुमार राय और मुख्य आरक्षी नितेंद्र कृष्ण को भी गोली लगी, लेकिन दोनों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में बृजेश गंझू को भी गोली लगी और उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला। घायल बृजेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बृजेश गंझू पर 25 लाख रुपये झारखंड पुलिस और 5 लाख रुपये का इनाम एनआईए ने जारी किया था। वह एनआईए के केस आरसी-6/2018 और आरसी-22/2018 में भी वांछित था। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र, रंगदारी, आगजनी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोकसेवकों पर हमला करने, अवैध हथियार और विस्फोटक रखने से जुड़े 50 से अधिक मामले दर्ज थे। बृजेश के खिलाफ यूए(पी)ए यानि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं में भी मुकदमे दर्ज थे।

सीपीआई (माओवादी) से टीएसपीसी तक पहुंचा

बृजेश पहले सीपीआई (माओवादी) से जुड़ा था और बाद में टीएसपीसी का सुप्रीमो बनकर हिंसक नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हो गया। मुठभेड़ के बाद मौके से दो पिस्टल, एक कार्बाइन, भारी मात्रा में कारतूस और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं यूपी एटीएस इससे पहले टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर उमेश उर्फ नगीना को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जिस पर झारखंड में पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मूल रूप से चतरा जिले के लूटू गांव का रहना वाला था। हालांकि, काफी समय से ठिकाने और नाम बदल-बदल कर रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड में उसके गोपाल सिंह भोक्ता, दुलारचंद गंझू, रंजन, फुलचंद गंझू और सरदार जैसे नाम भी दर्ज हैं। बृजेश के पिता पंचू गंझू की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। सिर्फ चतरा में ही उस पर 39 केस दर्ज थे। पहले वह बीड़ी पत्ता के ठेकेदारों से वसूली करता था। उसने अपना नेटवर्क बिहार के कुछ हिस्सों में भी फैलाया। वर्ष 2010 में वह लावालौंग पंचायत से निर्विरोध मुखिया चुना गया था।
पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की कार्रवाई
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
बघौली* हरदोई। अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बघौली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बघौली के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 315/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) व 61(2) बीएनएस में वांछित चल रहे मूलचन्द्र पुत्र धन्या, निवासी गड़रियन खेड़ा मजरा विक्टोरिया गंज, थाना बघौली, जनपद हरदोई, उम्र करीब 68 वर्ष को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी, उ0नि0 कल्लूराम गुप्ता, उ0नि0 विजय चन्द्र यादव, का0 संदीप कुमार, का0 गोपाल सिंह, का0 अजय कुमार एवं म0का0 शिवानी सिंह शामिल रहे।
बरसाना की धरती से महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी निर्देशक आजम खान की फिल्म ‘फुग्गा’

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कस्बे से जुड़े वरिष्ठ फिल्म निर्देशक आजम खान की नई फीचर फिल्म ‘फुग्गा’ का टीजर-ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। वर्ष 1997 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय आजम खान कॉर्पोरेट फिल्मों, विज्ञापन फिल्मों, सरकारी प्रोजेक्ट्स और चर्चित टीवी सीरियल्स का निर्देशन कर चुके हैं। इससे पहले वह हरदोई जिले के स्थानीय कलाकारों को लेकर फीचर फिल्म ‘डार्क ब्रिक’ बना चुके हैं, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह फिल्म काफी सफल रही थी।
आजम खान की नई फिल्म ‘फुग्गा’ पूरी तरह महिला केंद्रित है। फिल्म में महिलाओं की शक्ति, आत्मसम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का मुख्य संदेश है— “बेटी को पढ़ाओ, लिखाओ, काबिल बनाओ, जब उसकी नौकरी लग जाए तब उसकी शादी करो।”
फिल्म की विशेषता यह है कि इसकी पूरी शूटिंग ब्रज की पावन धरती बरसाना, मथुरा में की गई है। फिल्म को महज 20 दिनों में पूरा किया गया। फिल्म में कुल पांच गीत हैं। बॉलीवुड की मशहूर गायिका ममता शर्मा ने आइटम सॉन्ग को आवाज दी है, जबकि फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता गायक शाहिद माल्या ने होली के विशेष गीत को स्वर दिया है।
निर्देशक आजम खान ने कहा कि ‘फुग्गा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सोच है। उनका उद्देश्य समाज में लड़कियों को बोझ नहीं, बल्कि शक्ति के रूप में देखने की सोच को मजबूत करना है।फिल्म का ट्रेलर जल्द ही प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा और इसके बाद फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी है। हरदोई के शाहाबाद से जुड़े आजम खान की इस नई फिल्म को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता बनी हुई है।