/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की कार्रवाई lucknow
पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की कार्रवाई
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
बघौली* हरदोई। अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बघौली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बघौली के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 315/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) व 61(2) बीएनएस में वांछित चल रहे मूलचन्द्र पुत्र धन्या, निवासी गड़रियन खेड़ा मजरा विक्टोरिया गंज, थाना बघौली, जनपद हरदोई, उम्र करीब 68 वर्ष को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी, उ0नि0 कल्लूराम गुप्ता, उ0नि0 विजय चन्द्र यादव, का0 संदीप कुमार, का0 गोपाल सिंह, का0 अजय कुमार एवं म0का0 शिवानी सिंह शामिल रहे।
बरसाना की धरती से महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी निर्देशक आजम खान की फिल्म ‘फुग्गा’

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कस्बे से जुड़े वरिष्ठ फिल्म निर्देशक आजम खान की नई फीचर फिल्म ‘फुग्गा’ का टीजर-ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। वर्ष 1997 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय आजम खान कॉर्पोरेट फिल्मों, विज्ञापन फिल्मों, सरकारी प्रोजेक्ट्स और चर्चित टीवी सीरियल्स का निर्देशन कर चुके हैं। इससे पहले वह हरदोई जिले के स्थानीय कलाकारों को लेकर फीचर फिल्म ‘डार्क ब्रिक’ बना चुके हैं, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह फिल्म काफी सफल रही थी।
आजम खान की नई फिल्म ‘फुग्गा’ पूरी तरह महिला केंद्रित है। फिल्म में महिलाओं की शक्ति, आत्मसम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का मुख्य संदेश है— “बेटी को पढ़ाओ, लिखाओ, काबिल बनाओ, जब उसकी नौकरी लग जाए तब उसकी शादी करो।”
फिल्म की विशेषता यह है कि इसकी पूरी शूटिंग ब्रज की पावन धरती बरसाना, मथुरा में की गई है। फिल्म को महज 20 दिनों में पूरा किया गया। फिल्म में कुल पांच गीत हैं। बॉलीवुड की मशहूर गायिका ममता शर्मा ने आइटम सॉन्ग को आवाज दी है, जबकि फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता गायक शाहिद माल्या ने होली के विशेष गीत को स्वर दिया है।
निर्देशक आजम खान ने कहा कि ‘फुग्गा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सोच है। उनका उद्देश्य समाज में लड़कियों को बोझ नहीं, बल्कि शक्ति के रूप में देखने की सोच को मजबूत करना है।फिल्म का ट्रेलर जल्द ही प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा और इसके बाद फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी है। हरदोई के शाहाबाद से जुड़े आजम खान की इस नई फिल्म को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता बनी हुई है।
किशोरी ने ननिहाल में की आत्महत्या*
मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर पिता ने पंजाब में बसाया घर*

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई* बघौली बचपन में मां की मौत के बाद बचपन से ननिहाल में रह रही किशोरी ने वहीं फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली,उसके मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्ज़े में लेते हुए फांसी लगाने की वजह तलाश रही है।
बघौली थाने कए धन्या मजरा लोकवापुर निवासी विकास पुत्र लल्लू ने रविवार की दोपहर पुलिस को सूचना दी कि बचपन से उसके घर रह रही 15 वर्षीय भांजी मीनाक्षी पुत्री अजय निवासी पहाड़पुर थाना बघौली ने कमरें में पंखे के कुण्डे में साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। विकास ने बताया कि बचपन में ही उसकी बहन की मौत हो गई थी और बहनोई  दूसरी शादी कर पंजाब में रहने लगा था। रविवार की सुबह वह खेत के घर से निकला,तब सब कुछ सही था,लेकिन दोपहर में वापस लौटा और मीनाक्षी को सामने न देख उसे आवाज़ देते हुए कमरें की तरफ पहुंच गया,जहां उसका शव फांसी पर लटक रहा था। विकास के मुताबिक कोई ऐसी बात नहीं बनी जो आत्महत्या की वजह होती,फिलहाल पुलिस ने शव कब्ज़े में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*
Sb ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना/बघौली, हरदोई।* विकास खंड कछौना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य झांकी, शोभायात्रा और भजन-कीर्तन का शानदार आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान श्री छबिनाथ मौर्य के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। भजनों की धुन पर झूमते-गाते ग्रामीणों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक महोत्सव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बघौली थाना पुलिस से सब-इंस्पेक्टर कल्लूराम गुप्ता, दीवान शिवेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विजय यादव, कांस्टेबल संदीप यादव और महिला पुलिस बल की मुस्तैद तैनाती रही, जिनकी देखरेख में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक व ग्राम प्रधान छबिनाथ मौर्य के साथ मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि निशांत मौर्य, रजनीश मौर्य, जितेन्द्र सिंह, उत्तम वर्मा, सुनील प्रजापति, राजकुमार और प्यारे लाल राठौर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति गीतों व भजनों का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना उद्घोष के साथ गणेश विसर्जन किया गया
बबलू प्रजापति
पिहानी हरदोई सात दिवसीय गणेश चतुर्थी के दिन दो जगह पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी एक जगह भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार में गणेश जी की स्थापना की गई थी तथा वह दूसरी ओर बाबा मनसा नाथ मंदिर मिश्राना में स्थापना हुई थी 7 दिनों से भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम से गणेश जी की पूजन अर्चना की गई सातवें दिन रविवार को दोनों पंडाल से गणेश प्रतिमाओं को बड़ी धूमधाम से विसर्जन के लिए ले जाया गया विसर्जन यात्रा कटरा बाजार, खादी भंडार,बंदर पार्क,बस स्टैंड, होते हुए पटवा गली, मोहल्ला मिश्राना, पुलिस चौकी से गुजर कर शारदा नहर तक सैकड़ो महिलाएं बच्चे नौजवान भक्तों द्वारा भीगी पलकों से गणेश विसर्जन संपन्न हुआ मौके पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर विसर्जन यात्रा के साथ निगरानी करता रहा पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर कोई भी कसर नहीं रखी।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताई गई सफलता की कहानी, लोगों ने की सराहना*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई‎सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत पाली, ग्राम महमदपुर (भरावन) एवं ग्राम पंचायत अतरौली में नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किए गए। जिसके माध्यम से लाभार्थीपरक योजनाओं की सफलता की कहानी को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह की महिला की आत्मनिर्भरता, जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन से बदली जिंदगी की कहानी को प्रभावी ढंग से दर्शाया। नाटक में दिखाया गया कि कैसे एक गरीब परिवार को आवास योजना से पक्का मकान मिला, समूह से जुड़कर महिला ने रोजगार पाया और गाँव में नल से जल पहुँचने से जीवन आसान हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया गया।
‎पशुपालन विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, योजनाओं की दी गयी जानकारी एवं पशुओं का हुआ उपचार*
‎सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत श्यामपुर में कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। पशुओं के टीकाकरण एवं पशुओं के उपचार सम्बन्धी सेवाएं भी पशुपालकों को उपलब्ध करायी गयी।
भव्य शोभा यात्रा एवं झांकियों के साथ गणपति बप्पा का किया गया शारदा नहर में विसर्जन*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना(हरदोई):* श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के तत्वाधान में कस्बे के गणेश महोत्सव स्थल गोल विल्डिंग से  सप्तम दिवस नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण पंकज शुक्ल ने सपत्नीक विधिविधान से पूजन अर्चन करके कछौना के महाराजा गणपति गजानन की सांध्यकालीन आरती की। आरती के पश्चात राजस्थान के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य श्रीकृष्ण-राधा की झांकी, बाहुबली हनुमान जी की झाँकी, माँ वैष्णोदेवी व बाकेबिहारी की झाँकी एवं गंगा मां की झाँकी  कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गईं। जो नगर में चर्चा का विषय रही। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवेगंज के दुर्गा मंदिर होते हुए गौसगंज रोड शारदा नहर में वैदिक मंत्रो के साथ विधि विधान से गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाओं ने ढोल नगाड़ो की धुन पर 'अगले बरस तू फिर आना' गणपति बप्पा मोरया के भक्ति भजन पर जमकर झूमे और रंग ग़ुलाल एक दूसरे को लगाया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य विशाल गुप्ता, राधा रमण उर्फ पंकज शुक्ला, अनूप सिंह, सुशील अग्निहोत्री, अनूप सिंह, क्रांतिवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हुई कार्यशाला, पुलिस अधीक्षक ने सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों से किए क्रॉस क्वेश्चन, सही उत्तर न मिलने पर दी चेतावनी
फर्रुखाबाद। अपराध के दौरान घटनास्थल की जांच पड़ताल बड़ी गहनता से करनी चाहिए इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं होनी चाहिए जरा सी गलती में मुख्य अपराधी अपराध से मुक्त हो जाता है इसलिए मौके की जांच पड़ताल अनिवार्य रूप से करनी चाहिए। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अपनी अधीनस्थ अधिकारियों एवं जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को बुलाकर उन्हें अपराध और अपराधियों को किस तरीके से पकड़ना है और किस तरह की जांच कर उन्हें सजा दिलाई जा सके ईसको लेकर कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक ने सार्वजनिक रूप से अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से क्रॉस क्वेश्चन किया कुछ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के प्रश्नों का समझने के बाद उत्तर तो दिया लेकिन पुलिस अधीक्षक उनके जवाब से संतुष्ट न होने पर चेतावनी दी की यदि इस तरीके की लापरवाही होती है तो अपराधी को पकड़ना मुश्किल हो जाता है इसलिए मौके पर पहुंच कर गहनता से पड़ताल की जाए जिससे मुख्य अपराधी को समय पर पकड़ा जा सके और उन्हें सजा दिलाई जाए।
विधायक पूजा पाल से हुई साइबर ठगी मामले की जांच शुरु
साइबर सेल और साइबर अपराध शाखा की टीमें कर रहीं पड़ताल

-चायल विधायक पूजा पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में आईटी एक्ट की धारा 66डी में प्राथमिकी,1.55 लाख रुपये के लेनदेन और खातों की पड़ताल में जुटी टीम

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल की तहरीर पर उनके बैंक खाते से करीब 1.55 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और साइबर अपराध शाखा की टीम को जांच में लगाया है। प्राथमिकी सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66डी के तहत अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है।

विधायक पूजा पाल की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके बैंक खाते से फोन-पे/यूपीआई के माध्यम से कई बार में करीब 1,55,000 रुपये की धनराशि अनधिकृत रूप से निकाले जाने की जानकारी मिली। उन्होंने मोबाइल फोन में अनाधिकृत प्रवेश और व्यक्तिगत एवं महत्वपूर्ण डाटा के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। पुलिस अबतक मामले में सामने आए सभी लेनदेन, यूटीआर और ट्रांजेक्शन आईडी की जांच कर रही है।एसीपी धूमनगंज रविकुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल और साइबर अपराध शाखा की टीम के सहयोग से जांच की जा रही है। किन-किन खातों के माध्यम से धनराशि का लेनदेन किया गया, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुख्ता साक्ष्य और प्रमाण मिलने के बाद अपराध में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी ने बताया कि विधायक पूजा पाल ने तहरीर में जो भी आशंकाएं व्यक्त की हैं, जांच में उन सभी आशंकाओं को भी शामिल किया गया है। पुलिस संबंधित मोबाइल, यूपीआई, बैंकिंग लेनदेन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस के मुताबिक जांच का उद्देश्य अनधिकृत लेनदेन के स्रोत तक पहुंचना और साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करना है। साइबर टीम डिजिटल साक्ष्यों के साथ बैंकिंग लेनदेन की कड़ियों को भी खंगाल रही है। मामले में ठोस साक्ष्य मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहीद स्थल पर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल को स्नान कराकर सांसद ने किया माल्यार्पण
फर्रुखाबाद।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत रविवार को सांसद  मुकेश राजपूत के नेतृत्व में
विकास भवन मोड़, फतेहगढ़ के निकट स्थित शहीद स्थल पर शहीद लेफ्टिनेन्ट कौशलेन्द्र सिंह राठौर की प्रतिमा को स्नान करा कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई | इस मौके पर रमिला राठौर - फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी), भूतपूर्व सैनिकों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत बढ़पुर, जिला कंसल्टेंट्स (भारत मिशन - ग्रामीण),  जिला परियोजना प्रबंधक (आर.जी.एस.ए.) तथा अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कौशलेंद्र सिंह राठौर की प्रतिमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया|
सांसद द्वारा जनपद के विकासखंड मोहम्दाबाद की ग्राम पंचायत मौधा स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया | इसके बाद मौधा स्थित गौशाला में गौ माता की सेवा कर गुड़ - चना खिलाया गया और गौशाला में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हो कर सफाई कार्य तथा एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया गया | मौधा में विकासखंड मोहम्मदाबाद के खण्ड विकास अधिकारी और प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)  द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया |