/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz विधायक पूजा पाल से हुई साइबर ठगी मामले की जांच शुरु lucknow
विधायक पूजा पाल से हुई साइबर ठगी मामले की जांच शुरु
साइबर सेल और साइबर अपराध शाखा की टीमें कर रहीं पड़ताल

-चायल विधायक पूजा पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में आईटी एक्ट की धारा 66डी में प्राथमिकी,1.55 लाख रुपये के लेनदेन और खातों की पड़ताल में जुटी टीम

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल की तहरीर पर उनके बैंक खाते से करीब 1.55 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और साइबर अपराध शाखा की टीम को जांच में लगाया है। प्राथमिकी सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66डी के तहत अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है।

विधायक पूजा पाल की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके बैंक खाते से फोन-पे/यूपीआई के माध्यम से कई बार में करीब 1,55,000 रुपये की धनराशि अनधिकृत रूप से निकाले जाने की जानकारी मिली। उन्होंने मोबाइल फोन में अनाधिकृत प्रवेश और व्यक्तिगत एवं महत्वपूर्ण डाटा के दुरुपयोग की आशंका भी जताई है। पुलिस अबतक मामले में सामने आए सभी लेनदेन, यूटीआर और ट्रांजेक्शन आईडी की जांच कर रही है।एसीपी धूमनगंज रविकुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल और साइबर अपराध शाखा की टीम के सहयोग से जांच की जा रही है। किन-किन खातों के माध्यम से धनराशि का लेनदेन किया गया, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुख्ता साक्ष्य और प्रमाण मिलने के बाद अपराध में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी ने बताया कि विधायक पूजा पाल ने तहरीर में जो भी आशंकाएं व्यक्त की हैं, जांच में उन सभी आशंकाओं को भी शामिल किया गया है। पुलिस संबंधित मोबाइल, यूपीआई, बैंकिंग लेनदेन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस के मुताबिक जांच का उद्देश्य अनधिकृत लेनदेन के स्रोत तक पहुंचना और साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करना है। साइबर टीम डिजिटल साक्ष्यों के साथ बैंकिंग लेनदेन की कड़ियों को भी खंगाल रही है। मामले में ठोस साक्ष्य मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शहीद स्थल पर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल को स्नान कराकर सांसद ने किया माल्यार्पण
फर्रुखाबाद।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत रविवार को सांसद  मुकेश राजपूत के नेतृत्व में
विकास भवन मोड़, फतेहगढ़ के निकट स्थित शहीद स्थल पर शहीद लेफ्टिनेन्ट कौशलेन्द्र सिंह राठौर की प्रतिमा को स्नान करा कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई | इस मौके पर रमिला राठौर - फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी), भूतपूर्व सैनिकों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत बढ़पुर, जिला कंसल्टेंट्स (भारत मिशन - ग्रामीण),  जिला परियोजना प्रबंधक (आर.जी.एस.ए.) तथा अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कौशलेंद्र सिंह राठौर की प्रतिमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया|
सांसद द्वारा जनपद के विकासखंड मोहम्दाबाद की ग्राम पंचायत मौधा स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया | इसके बाद मौधा स्थित गौशाला में गौ माता की सेवा कर गुड़ - चना खिलाया गया और गौशाला में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हो कर सफाई कार्य तथा एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया गया | मौधा में विकासखंड मोहम्मदाबाद के खण्ड विकास अधिकारी और प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)  द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया |
यूजीसी वापस हो रिजर्वेशन रिफॉर्म के लिए वाराणसी में सवर्ण समाज ने भूख हड़ताल जारी किया


लखनऊ। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज यूजीसी रेगुलेशन वापस लो रिजर्वेशन रिफॉर्म एससीएसटी एक्ट समाप्त करने हेतु आयोजित सवर्ण पंचायत में राष्ट्रीय अधिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री,सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे सवर्ण आर्मी उतर प्रदेश सचिव रत्नेश पाठक ,हिन्दू केसरिया के पदाधिकारी सहित विभिन्न सवर्ण संगठन के लोग शामिल हुए सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे जी कहा कि संविधान के मूल अवधारणा में जातिगत के आधार पर धर्म के आधार पर भेदभाव निषिद्ध है इसे अपराध माना गया है लेकिन यह सरकार आज दलित मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है यूजीसी काला कानून जो सवर्ण को शोषण करता एवं दलित ओबीसी को शोषित बता दिया गया है यूजीसी रेगुलेशन सवर्ण समाज का बच्चा गर्भ में है तभी अपराधी घोषित कर दे ता है एव शोषण करता एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है जिसे  दलित समाज आय का साधन बना दिया गया है मोदी जी ने एक नया रोजगार दिया है यूजीसी रेगुलेशन वापस हो रिजर्वेशन रिफॉर्म एससीएसटी एक्ट समाप्त हो के लिए आज धरने का 24 दिन हो गया पर शासन सत्ता की तरफ से सकारात्मक पहल नहीं किया गया आज  महापंचय में निर्णय किया गया को  कल से तीन भाई चंदन सनातनी , बृजेश मिश्रा  गौतम मिश्रा    भूख हड़ताल करेंगे ये भाई केवल जल ग्रहण करेंगे भूख हड़ताल  जब  तक चलेगी  जब केंद्रीय मंत्री आ कर भूख हड़ताल कर रहे लोगों एव समाज के साथ उनके मागो नहीं मानी जाती।
छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन के नाम पर 100 रुपए वसूली का वीडियो वायरल,जांच के आदेश
*निरीक्षण के दौरान डीआईओएस 2000 ले गए-बाबू के बोल

गोंडा।जिले के परसपुर अंतर्गत स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन के नाम पर छात्रों से 100 रुपए मांगने का मामला सामने आया है।इसका वायरल वीडियो शनिवार अपरान्ह 2 बजे का बताया जा रहा है,जो रविवार सुबह 11 बजे सामने आया है।वीडियो सामने आने के बाद रविवार सुबह लगभग 11.30 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर रामचंद्र ने जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो में छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन का फार्म जमा करने पहुंचे एक छात्र से कालेज का बाबू पैसे मांगते दिखाई दे रहा है।वीडियो में बाबू छात्र से कहता सुनाई दे रहा है कि बिना पैसे के फार्म जमा नहीं किया जाता।वह छात्र से घर से पैसे मंगाकर जमा करने की बात भी कहता है।वीडियो में बाबू यह भी दावा करता हुआ सुनाई दे रहा है कि निरीक्षण के दौरान जिला विधालय निरीक्षक विद्यालय आए थे और 2000 रुपए लेकर गए हैं।

हालांकि, जिला विधालय निरीक्षक डाक्टर रामचंद्र ने इस दावे को गलत बताया है।उन्होंने कहा कि वह शनिवार को मात्र विद्यालय के निरीक्षण के लिए गए थे और किसी कार्यालय में बाबू के पास नहीं गए।एक अन्य वायरल वीडियो में भी छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन फॉर्म जमा करने वाला बाबू 100 रुपए देने की बात कहता दिखाई दे रहा है।वीडियो सामने आने के बाद छात्रों से वेरीफिकेशन के नाम पर पैसे मांगने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर रामचंद्र ने बताया कि वीडियो में उनके द्वारा पैसे लेने की बात कही जा रही है,वह गलत है।छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन के नाम पर 100 मांगने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य से रिपोर्ट मांगी गई है।रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति वेरीफिकेशन के नाम पर रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है।
भदोही में होगा 'नमो सेवा' नाट्य मंचन: पीएम मोदी के 25 साल की सेवा यात्रा की अनकही कहानियाँ दिखेंगी

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 साल पूरे होने पर देश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत 'नमो सेवा—अनकही कहानियाँ' कार्यक्रम के तहत खास नाट्य मंचन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भदोही जिले में भी एक खास नाट्य प्रस्तुति होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं अभियान संयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल जिला महामंत्री ने किया

इस नाट्य प्रस्तुति के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को दिखाया जाएगा। इसमें राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयास और सुशासन से देश में आए बदलावों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और दमदार मंचन से दर्शकों के सामने रखा जाएगा।

'नमो सेवा अनकही कहानियाँ' को सरल और संगीतमय बनाया गया है, ताकि प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा और जनकल्याण का संदेश समाज के हर वर्ग तक आसानी से पहुंचे। कलाकार अपने अभिनय और दमदार संवादों से उन प्रेरक कहानियों को मंच पर दिखाएंगे, जिनमें सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना है।

इस अभियान के तहत पूरे राज्य में नाट्य मंचन का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर भी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश है। इसमें कला और नाट्य के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा को दमदार तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।
आईएमए भदोही ने जिलाधिकारी से की मुलाकात: चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर हुई बात

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भदोही शाखा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी शैलेष कुमार से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव डॉ. संतोष कुमार ने किया। इस दौरान जिले में चिकित्सा सेवाओं और आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर बातचीत हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने आम जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और डॉक्टरों व प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर चर्चा की।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जरूरी सुझावों पर सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लोगों के हित में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए प्रशासन और डॉक्टरों के समुदाय के बीच तालमेल बहुत जरूरी है।

इस मौके पर आईएमए भदोही के पदाधिकारी और कई डॉक्टर मौजूद रहे।
सड़क हादसा : 20 महीने में 210 लोगों की हुई मौत, जान गंवाने वालों में 45 फीसदी युवा
90 फीसदी दुर्घटनाएं लापरवाही से वाहन चलाने से हुई,हर महीने 10 लोगों की सड़क हादसे में ग‌ई जान


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार के साथ-साथ हादसे भी बढ़े हैं। जनवरी 2025 से अगस्त 2026 तक सड़क हादसों में 210 से अधिक लोगों ने जान गंवाई। इसमें 45 फीसदी यानी 95 युवाओं की मौत हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं की उम्र 20 से 45 साल के बीच थी। हर महीने 10 लोगों की सड़क हादसे में जान गई। प्रशासन हर साल हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाता है। योजनाएं बनाता हैं। इसके बावजूद सड़क हादसे नहीं थम रहे। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2025 से 2026 में सड़क दुर्घटनाएं 5.36 फीसदी बढ़ी है।


जिले में ढाई हजार किलोमीटर सड़कों का जाल है। तेज रफ्तार, ओवरलोड वाहन, खराब सड़कें, अंधे मोड़, अवैध कट और यातायात नियमों की अनदेखी जिले में हादसे की मुख्य वजह है। जिले में 13 स्थान ब्लैक स्पॉट घोषित किए गए हैं। यहां सुरक्षा के इंतजाम अधूरे हैं न पर्याप्त संकेतक, न बैरियर, न ही रोशनी की ही समुचित व्यवस्था है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि केवल चालान काटने और अभियान चलाने से हादसे नहीं रुकेंगे, जहां दुर्घटना की संभावना ज्यादा है। उन स्थानों पर सड़क की इंजीनियरिंग में सुधार, स्पीड कंट्रोल, सड़क किनारे सुरक्षा बैरियर, प्रकाश व्यवस्था और प्रभावी निगरानी की जरूरत है। परिवहन विभाग के अनुसार, 2025 में जनवरी से दिसंबर तक 149 सड़क हादसे हुए जिसमें 107 ने जान गंवाई, जबकि 2026 में जनवरी से अगस्त तक 157 हादसों में 103 की मौत हुई। बीते 17 सितंबर को सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 50 फीसदी तक कम करने के निर्देश दिए थे। बैठक में सामने आया कि प्रदेश में अगस्त 2025 की तुलना में अगस्त 2026 में मृतकों की संख्या दो फीसदी और घायलों की संख्या 4.3 फीसदी बढ़ी है। जिले में अगस्त 2025 में 12 तो 2026 में 14 ने जान गंवाई।

ओवरस्पीड और लापरवाही हादसे की सबसे बड़ी वजह
परिवहन विभाग के मुताबिक जिले में अधिकांश सड़क हादसों के पीछे तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग मुख्य कारण है। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालक निर्धारित गति सीमा की अनदेखी करते हैं। कई बार चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए या ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। भारी वाहन चालकों की लापरवाही भी हादसों की बड़ी वजह है। ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और ओवरलोड वाहनों के कारण भी हादसे होते हैं।

यहां हैं ब्लैक स्पाॅट
जिले के 13 ब्लैकस्पाॅट में 10 तो वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन पर है। इसमें जंगीगंज, गोपीगंज चौराहा, लालानगर, चकपड़ौना, घोसियां, औराई चौराहा, कोठरा, नटवां, विक्रमपुर, तिऊरी शामिल है। मिर्जापुर-जौनपुर मार्ग पर सहसेपुर, बभनौटी और उगापुर को ब्लैक स्पाॅट बनाया गया है।

हादसों के बाद सबसे बड़ी चुनौती बनता है गोल्डन ऑवर
सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा ‘गोल्डन ऑवर’ माना जाता है। इस दौरान समय पर इलाज मिल जाए तो गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, लेकिन जिले के ट्रॉमा सुविधाओं की कमी के कारण घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। कई मामलों में लोग घंटों सड़क पर तड़पते रहते हैं। यदि हाईवे और प्रमुख मार्गों पर त्वरित चिकित्सा सहायता की व्यवस्था मजबूत हो जाए तो मौतों का आंकड़ा काफी हद तक कम किया जा सकता है।
वाहन चालक ध्यान दें
- निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
- दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं।
- ओवरटेक केवल सुरक्षित स्थान पर करें।
- नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
- मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग न करें।
- रात में डिपर और हेडलाइट का सही इस्तेमाल करें।
- ब्लैक स्पॉट और अंधे मोड़ पर विशेष सावधानी बरतें।
- थकान महसूस होने पर वाहन रोककर आराम करें।

दो साल में हुए हादसों की संख्या
साल - दुर्घटना - मृतक - घायल
2026 - 157 - 103 - 305 अगस्त तक
2025 - 149 - 107 - 350 दिसंबर तक

केस-एक- हाईवे पर जंगीगंज के पास किशुनदेवपुर ब्लैकस्पाॅट है। यहां एक साल में 10 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें चार की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए। अभी तक यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए।

केस-दो- औराई के कोठरा के पास हाईवे मोड़ भी ब्लैकस्पाॅट है। एक साल में यहां 15 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें पांच लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई घायल हुए। यहां भी संकेतक, लाइटें आदि नहीं लगी हैं।

क्या बोले ग्रामीण
- जहां सड़क हादसे अधिक होते हैं वहां संकेतक अवश्य लगना चाहिए, लेकिन किशुनदेवपुर में अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई।- कलेक्टर यादव, जंगीगंज।

सड़क हादसों पर रोक लगना जरूरी है। प्रमुख स्थानों पर लाइट और संकेतक अवश्य होना चाहिए। - इंद्रजीत, जंगीगंज।



सड़क हादसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। 90 फीसदी दुर्घटनाएं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण होता है। चालक नियमों का पालन करें तो हादसे स्वयं कम हो जाएंगे। जिन ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं वहां पर संकेतक लगवाए जाएंगे। - राम सिंह, एआरटीओ।
बलरामपुर में 124 कार्यक्रमों से गूंजेगा सेवा संकल्प अभियान   
              
चारों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे 31-31 कार्यक्रम,‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और सुशासन का संदेश      
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को बलरामपुर जिले में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 124 कार्यक्रम होंगे,जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 31-31 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की रूपरेखा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने जारी की।
जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन,सेवा कार्यों,सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न कार्यक्रमों और सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाना है। गांवों,विद्यालयों,सामुदायिक केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ होगा प्रमुख आकर्षण
अभियान का प्रमुख आकर्षण ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसमें कलाकार संवाद,अभिनय,संगीत और मंचन के माध्यम से नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा को प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनसे जुड़े प्रसंगों को भी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामने रखा जाएगा। ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने की जानकारी भी जिले के अभियान कार्यक्रमों में दी गई है।
सेवा,सुशासन और जनभागीदारी पर जोर
सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा,सुशासन,जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को योजनाओं और सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर रहेगा।
पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह,जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस,जिला सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस एवं सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है और अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने की तैयारियां की जा रही हैं।
जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें ‘आशीर्वाद का दीया’,‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’,‘आंगन मिलन सेवा’,‘सेवा मेरा योगदान’,‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं।
गोरखपुर : ठग ने फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर से करा लिया जमीन का बैनामा, गिरफ्तार
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में एम्स थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, वादी के फर्जी हस्ताक्षर करने तथा वादी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर उसकी भूमि संपत्ति का बैनामा कराने का आरोप है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवनाथ पुत्र सीताराम, निवासी नेवढ़ी, पोस्ट बकसूड़ी, थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई एम्स थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त देवनाथ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में वादी की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने धोखाधड़ी और कूटरचना करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके साथ ही वादी के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया और वादी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर उसकी भूमि का बैनामा कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। शिकायत के आधार पर एम्स थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
भाकियू ने बैठक में तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर भरी हुंकार

संभल, भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा रविवार को ग्राम - करकावली में जनजागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता  सेवक सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया !
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा दिनांक 10 अगस्त से जन जागरण अभियान के अंतर्गत गांव - गांव बैठक कर किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है ! संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक गांव में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना जरूरी है ! ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ा जाएगा ! भ्रष्टाचार पर तीखा वार करते हुए गन्ने का उचित मूल्य, समय पर भुगतान, बिजली, सिंचाई, खाद-बीज, आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान, एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव के चिन्हित बोर्ड, रहस्यमयी बुखार की रोकथाम हेतु स्प्रे एवं कीटनाशक का छिड़काव, राशन कार्ड, आवास सहित तमाम लाभकारी योजनाओं में पारदर्शिता तथा रेल विस्तारीकरण एवं सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया ! वहीं जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेगा ! साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन की नीतियों और किसान हित के मुद्दों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया !
जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महासचिव (अ. मो.) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ.मो.) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेंहदी हसन, तहसील महासचिव राजीव कुमार, ब्लॉक महामंत्री मनीराम गूर्जर, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, वरिष्ठ कार्यकर्ता जाबिर अली, मुस्कुरान, बिजेन्द्र सिंह, मो. इकबाल, धर्म सिंह, सतपाल सिंह, अनिल कुमार मेवाराम प्रजापति, सर्वेश सैनी, कृपाल प्रजापति, थान सिंह सैनी, श्याम सैनी, सतपाल सैनी एवं महिला मोर्चा से जिला सचिव नन्हिया देवी, ब्लॉक सचिव निशा देवी, कश्मीरी देवी, दिलवरी बेगम, शीला देवी, मीनावती, रश्मि, भूरी देवी आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे !