/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz निशुल्क दिव्याग सहायता शिविर 22 से 24 तक lucknow
निशुल्क दिव्याग सहायता शिविर 22 से 24 तक

फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय 22 से 24 सितंबर तक निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के संयोजक राकेश साध ने सेवा केंद्र पर मीडिया को शिविर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि 22-23 व 24 अक्टूबर को एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केंद्र में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन होगा। मरीजों को आधार कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लाना आवश्यक है। शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, पोलियो ग्रस्त व्यक्तियों को कैलीपर वैशाखी आदि उपकरण मुफ्त में उपलब्ध कराये जायेगे।

उन्होंने कहा कि कैम्प में कटे हुए हाथ वाले दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ भी उपलब्ध रहेगे। उन्होंने बताया कि कम सुनने वालों के कान की जांच कर सुनने के लिए मशीन दी जाएगी। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुबोध वर्मा, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ शिखर सक्सेना का चिकित्सकीय सहयोग करेंगे। श्री साधने ट्रस्ट की वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ रजनी सरीन के दिवंगत होने पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह दिव्यांग कैंप ट्रस्ट की वरिष्ठ ट्रस्टी स्वर्गीय डॉ रजनी सरीन को समर्पित है उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्य हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि बेटी प्रिया ने नारी के नाम से 18 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। प्रिया साध ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया की 18 अक्टूबर को प्रातः सुबह 9 बजे से
दोपहर 2 बजे तक एनएकेपी कॉलेज के सामने सेवा केंद्र पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सामान्य समस्याओं पर परामर्श, स्त्री रोग संबंधी स्वास्थ्य जागरूकता, स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक मार्गदर्शन, एनीमिया एवं पोषण संबंधी जागरूकता के साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विशेषज्ञों से सलाह दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में मासिक धर्म एवं रजोनिवृत्ति की समस्याएं रहती हैं। कई बार महिलाएं अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजर अंदाज करती है। यह शिविर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता होने, सही जानकारी प्राप्त करने और समय पर उचित सलाह लेने का एक अवसर है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर स्वयं एवं अपनी मां बहन बेटी एवं सहेलियों को साथ लाने की सलाह दी है। गुंजन जैन ने पर्यावरण संबंधी जानकारी देते हुए पर्यावरण को बनाए रखने का आवाहन किया। वार्ता के दौरान राकेश साथ की धर्मपत्नी, कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी उदय कश्यप, अमर साध आदि लोग मौजूद रहे।
एनडीआरएफ टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान
फर्रुखाबाद । एनडीआरएफ की टीम द्वारा रविवार को सुबह  “स्वच्छता में सहभागिता – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” अभियान के तहत एक घंटे का श्रमदान किया गया।
इस दौरान टीम के जवानों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा कूड़ा-कचरा हटाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व टीम कमांडर निरीक्षक भीम सिंह एवं उपनिरीक्षक जोगिंदर सिंह ने किया। अभियान के माध्यम से एनडीआरएफ टीम ने स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि
“एक घंटे का श्रमदान—स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत की ओर एक कदम।” है।
मऊ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
मऊ जिले में शनिवार शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जेपी हीरो एजेंसी के पास स्थित पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइक सवार अपनी-अपनी दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार के ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल ई-रिक्शा रुकवाया और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को सड़क किनारे करवाया। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई की।
मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान लेबर अड्डा भीटी एवं मिर्जा हादीपुरा में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

अभियान का उद्देश्य श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन आज मऊ में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है |
जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत निर्मित तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण*

*खानपुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*


*मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनोपयोगिता पर विशेष जोर*

*गोण्डा  सितम्बर,2026*।
विकासखंड तरबगंज की ग्राम पंचायत खानपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्मित तालाब का जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित डीसी मनरेगा एवं खण्ड विकास अधिकारी तरबगंज से तालाब के निर्माण तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तालाब के निर्माण की स्वीकृति, कार्य की लागत, कार्यदिवसों के सृजन तथा इससे ग्रामीणों को प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने तालाब के रखरखाव, जल संचयन की स्थिति तथा वर्तमान उपयोगिता का भी अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि मनरेगा के अंतर्गत निर्मित इस परिसंपत्ति का ग्रामीणों को किस प्रकार लाभ मिल रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐसी स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाना चाहिए, जिनसे गांव के लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिल सके।

जल संरक्षण एवं जल संचयन से जुड़े कार्यों को विशेष महत्व देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों सहित अन्य जलस्रोतों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप मनरेगा के तहत कराए जा रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। पूर्ण हो चुके कार्यों का नियमित निरीक्षण करते हुए उनकी उपयोगिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों का अधिकतम लाभ ग्रामीण जनता को मिलना चाहिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की निरंतर निगरानी की जाए तथा कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के अवसर पर डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी तरबगंज सुष्मिता यादव, ग्राम पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वाराणसी में मारा गया 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू
लखनऊ /वाराणसी। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने रविवार सुबह वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 30 लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया। बृजेश झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) का कमांडर बताया गया है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जुड़े आतंकवादी वित्तपोषण के मामले में करीब आठ वर्षों से वांछित था।

एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विपिन राय के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि बृजेश मोटरसाइकिल से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल से पहुंचे बृजेश को टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने दोनों हाथों से पिस्टल से पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

बृजेश की ओर से की गई गोलीबारी में डीएसपी विपिन राय और मुख्य आरक्षी नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में बृजेश को गोली लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। एटीएस टीम उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान बृजेश का एक साथी मौके से फरार हो गया।

बृजेश झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी से जुड़ा था और संगठन में कमांडर की भूमिका में था। उस पर ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों और ठेकेदारों से अवैध वसूली करने के आरोप थे।

अधिकारियों के अनुसार, बृजेश पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था। एनआईए की कार्रवाई के दौरान करीब आठ वर्ष पहले उसके घर की कुर्की भी की गई थी।

मुठभेड़ के बाद एटीएस ने घटनास्थल की जांच की और फरार हुए बृजेश के साथी की तलाश में अभियान शुरू किया। पुलिस टीम की ओर से मौके से मिले हथियार और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई और फरार साथी की पहचान के लिए जांच जारी है।
नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ
ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट, राशन व 11 बच्चियों को वस्त्र किए वितरित

लखनऊ। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच  उस समय भावुक माहौल बन गया, जब ईश वेल्फेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के  संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम द्वारा वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुँचकर फल, चॉकलेट और आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया ।इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और परिजनों को भी सहयोग व अपनत्व का भरोसा मिला।

संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटार  सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।  इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वीना बबोत जी के द्वारा तैयार किये गये  11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

ईश वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचती रहे और उनके चेहरों पर मुस्कान आती रहे।
इस अवसर पर श्री अजहर जमाल जी द्वारा अपने मधुर धुनों से बच्चों को खूब हंसाया और बच्चों ने खूब एंजॉय किया।

उल्लेखनीय है कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है।

कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा,  संजय वर्मा, अजय वर्मा,जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।
पोर्टल के मानक के अनुसार छोटी हेडिंग, सबहेड, खबर का छोटा सा सार और अंग्रेजी में की वर्ड चाहिए

नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट, राशन व 11 बच्चियों को वस्त्र किए वितरित

लखनऊ। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच  उस समय भावुक माहौल बन गया, जब ईश वेल्फेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के  संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम द्वारा वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुँचकर फल, चॉकलेट और आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया ।इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और परिजनों को भी सहयोग व अपनत्व का भरोसा मिला। संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटार  सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।  इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वीना बबोत जी के द्वारा तैयार किये गये  11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
ईश वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचती रहे और उनके चेहरों पर मुस्कान आती रहे।
इस अवसर पर श्री अजहर जमाल जी द्वारा अपने मधुर धुनों से बच्चों को खूब हंसाया और बच्चों ने खूब एंजॉय किया।
उल्लेखनीय है कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा,  संजय वर्मा, अजय वर्मा,जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।
उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार शाम को 35 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे कुछ घंटे पहले 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ था।

राज्य में तबादले का क्रम जारी है। 13 पीसीएस अफसरों के बाद 35 आईपीएस के तबादले किए हैं। इनमें यूपी 112 में तैनात पुलिस अधीक्षक चारू निगम को सेना नायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में नई तैनाती मिली है। श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर पुलिस कमिश्ररेट से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय लखनऊ, रविशंकर निम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर से सेना नायक 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर, अतुल शर्मा द्वितीय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यलाय लखनऊ भेजा गया है।

इसी तरह , सोनम कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज, रविन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा, नीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह 35 पुलिस अधिकारियों का स्थानांरण हुआ है।