/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz वाराणसी में मारा गया 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू lucknow
वाराणसी में मारा गया 30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू
लखनऊ /वाराणसी। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने रविवार सुबह वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 30 लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया। बृजेश झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) का कमांडर बताया गया है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जुड़े आतंकवादी वित्तपोषण के मामले में करीब आठ वर्षों से वांछित था।

एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विपिन राय के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि बृजेश मोटरसाइकिल से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल से पहुंचे बृजेश को टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने दोनों हाथों से पिस्टल से पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

बृजेश की ओर से की गई गोलीबारी में डीएसपी विपिन राय और मुख्य आरक्षी नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में बृजेश को गोली लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। एटीएस टीम उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान बृजेश का एक साथी मौके से फरार हो गया।

बृजेश झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी से जुड़ा था और संगठन में कमांडर की भूमिका में था। उस पर ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों और ठेकेदारों से अवैध वसूली करने के आरोप थे।

अधिकारियों के अनुसार, बृजेश पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपये और एनआईए ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इस तरह उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था। एनआईए की कार्रवाई के दौरान करीब आठ वर्ष पहले उसके घर की कुर्की भी की गई थी।

मुठभेड़ के बाद एटीएस ने घटनास्थल की जांच की और फरार हुए बृजेश के साथी की तलाश में अभियान शुरू किया। पुलिस टीम की ओर से मौके से मिले हथियार और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई और फरार साथी की पहचान के लिए जांच जारी है।
नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ
ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट, राशन व 11 बच्चियों को वस्त्र किए वितरित

लखनऊ। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच  उस समय भावुक माहौल बन गया, जब ईश वेल्फेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के  संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम द्वारा वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुँचकर फल, चॉकलेट और आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया ।इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और परिजनों को भी सहयोग व अपनत्व का भरोसा मिला।

संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटार  सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।  इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वीना बबोत जी के द्वारा तैयार किये गये  11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

ईश वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचती रहे और उनके चेहरों पर मुस्कान आती रहे।
इस अवसर पर श्री अजहर जमाल जी द्वारा अपने मधुर धुनों से बच्चों को खूब हंसाया और बच्चों ने खूब एंजॉय किया।

उल्लेखनीय है कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है।

कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा,  संजय वर्मा, अजय वर्मा,जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।
पोर्टल के मानक के अनुसार छोटी हेडिंग, सबहेड, खबर का छोटा सा सार और अंग्रेजी में की वर्ड चाहिए

नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट, राशन व 11 बच्चियों को वस्त्र किए वितरित

लखनऊ। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच  उस समय भावुक माहौल बन गया, जब ईश वेल्फेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के  संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम द्वारा वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुँचकर फल, चॉकलेट और आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया ।इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और परिजनों को भी सहयोग व अपनत्व का भरोसा मिला। संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटार  सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।  इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वीना बबोत जी के द्वारा तैयार किये गये  11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
ईश वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचती रहे और उनके चेहरों पर मुस्कान आती रहे।
इस अवसर पर श्री अजहर जमाल जी द्वारा अपने मधुर धुनों से बच्चों को खूब हंसाया और बच्चों ने खूब एंजॉय किया।
उल्लेखनीय है कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा,  संजय वर्मा, अजय वर्मा,जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।
उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार शाम को 35 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे कुछ घंटे पहले 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ था।

राज्य में तबादले का क्रम जारी है। 13 पीसीएस अफसरों के बाद 35 आईपीएस के तबादले किए हैं। इनमें यूपी 112 में तैनात पुलिस अधीक्षक चारू निगम को सेना नायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में नई तैनाती मिली है। श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर पुलिस कमिश्ररेट से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय लखनऊ, रविशंकर निम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर से सेना नायक 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर, अतुल शर्मा द्वितीय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यलाय लखनऊ भेजा गया है।

इसी तरह , सोनम कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज, रविन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा, नीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह 35 पुलिस अधिकारियों का स्थानांरण हुआ है।
उत्तर प्रदेश में 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण
लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर निगम और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नवीन तैनाती देते हुए शीघ्र कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गये हैं।

पवन कुमार को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर और दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या बनाया गया है। इससे पहले वह मऊ जिले में मुख्य राजस्व अधिकारी का पदभार संभाल रहे थे। वहीं मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कासगंज बनाया गया है। चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय भेजा गया है। मथुरा की उप जिलाधिकारी कंचन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी की जिम्मेदारी मिली है।

सूरज कुमार यादव को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर और जितेंद्र कटियार को उपजिलाधिकारी प्रतापगढ़ से उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय बनाया गया है। वंदिता श्रीवास्तव को सचिव बरेली विकास प्रधिकरण बरेली से उपनिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, हिमांशु कुमार गुप्ता को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से बरेली विकास प्राधिकरण सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह उप जिलाधिकारी निधि डोडवाल को बरेली से प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ और भदोही के उपजिलाधिकारी भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
राघवेंद्र सिंह की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर कार्यक्रम की जानकारी ली
मऊ। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए राघवेंद्र सिंह का उत्साहवर्धन किया।

फोन पर हुई बातचीत के कुछ अंश सामने आए हैं, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प यात्रा को लेकर जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
कन्नौज मे विकसित भारत 2047 पहल के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार


कन्नौज शहर स्थित सेठ बासुदेव सहाय इण्टर कॉलेज में विकसित भारत 2047 पहल के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत के अपने सपनों को पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।जूनियर वर्ग में दक्ष कुशवाहा ने प्रथम, शशांक कुशवाहा ने द्वितीय और रिशांत कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में कृष्णा मिश्रा प्रथम, सुमित राजपूत द्वितीय और आशीष यादव तृतीय स्थान पर रहे।

विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल सिंह ने मेडल पहनाकर उत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल सिंह ने विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 के विषय में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में देश की महान विभूतियों के योगदान और कला के माध्यम से सामाजिक संदेश देने के महत्व पर प्रकाश डाला। कला शिक्षक ऋषभ कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार कुशवाहा, सूर्य सिंह, सुफियान अहमद, राजेश कुमार, ओम शंकर त्रिवेदी, शरद दीक्षित, गोविंद सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आक्रोशित बी-पैक्स कर्मचारी 22 सितंबर को लखनऊ में करेंगे घेराव
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जौनपुर शाखा के आह्वान पर क्षेत्र के बी-पैक्स (B-PACS) कर्मचारियों ने बकाया वेतन और कमीशन न मिलने को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 21 सितंबर तक कर्मचारियों की वेतन संबंधित जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 22 सितंबर 2026 को प्रदेश भर के बी-पैक्स कर्मचारी लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में वी-पैक्स पर कार्यरत कर्मचारी को नियमित समयबद्ध वेतन दिलाए जाने तथा प्रस्तावित आंदोलनाआत्मक कार्यक्रम की सूचना के संबंध में उत्तर प्रदेश सहकारी सीमित कर्मचारी संघ की शाखा जौनपुर ने शनिवार को सहकारी सीमित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता जौनपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कोषाध्यक्ष रामनाथ सोनकर,महामंत्री गुलाबचंद यादव , संगठन मंत्री विजय प्रकाश सिंह, पवन तिवारी ,श्रीकांत दुबे , राहुल पांडे , पवन तिवारी ,मनोज यादव , धर्मेंद्र मधुकर ,आदि लोग थे। सहकारिता कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से वेतन न मिलने और लोडिंग-अनलोडिंग व धान-गेहूं क्रय कमीशन का करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।  संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है।
अब निर्णय लिया गया है कि 21 सितंबर की अंतिम समयसीमा (डेडलाइन) बीतने के बाद, 22 सितंबर को जौनपुर बी-पैक्स कर्मचारी लखनऊ पहुंचेंगे। वहां शासन और सहकारिता विभाग के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपनी लंबित वेतन समस्याओं और मांगों को जोरदार ढंग से रखा जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
फर्रुखाबाद । सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद  मुकेश राजपूत जी ने प्रतिभाग किया तथा पीपल का पौधारोपित किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र वर्मा एवं भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर, मौलश्री तथा कदम्ब सहित कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।वृक्षारोपण के बाद आयोजित गोष्ठी में सांसद द्वारा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने वृक्षारोपण स्थलों को तार-बाड़ से सुरक्षित किए जाने तथा रोपित पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षों के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद द्वारा एसटीपी प्लांट का निरीक्षण भी किया गया तथा एसटीपी से शोधित होकर निकलने वाले जल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जल को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शोधित कर गंगा नदी में प्रवाहित किया जाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 23 सितंबर 2026 को मोहम्मदाबाद के पुठरी में अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग  राजीव कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, वनदरोगा ताहिर अहमद, राहुल सक्सेना, अमित कुमार, वन रक्षक मोहित सक्सेना एवं मनोज कुमार गौड़ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अमैयापुर में जनसंपर्क को पहुंचे डॉ. युवराज सिंह, ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं
बाढ़-कटान और विकास की चुनौतियों पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, डॉ. युवराज ने सुनीं समस्याएं

अमृतपुर/फर्रुखाबाद
संवाददाता राम रहीस राठौर

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेता एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह शनिवार को ग्राम अमैयापुर पहुंचे। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान उन्होंने गांव की समस्याओं, विकास की जरूरतों और बाढ़-कटान से प्रभावित क्षेत्र की परेशानियों को लेकर लोगों से सीधा संवाद किया।

अमैयापुर में डॉ. युवराज सिंह ने सोरन सिंह उर्फ गुड्डू प्रधान, वीर पाल राजपूत, नेम सिंह, राकेश, अनुज, हिरदेश राजपूत, रामकुमार, देशराज, बालकराम, पतीराम और सुरेंद्र पाल समेत कई ग्रामीणों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं सामने रखीं। डॉ. युवराज ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों के बीच पहुंचे डॉ. युवराज सिंह ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहा कि जनता से सीधा संवाद ही क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर सामने लाता है। उनका कहना था कि गांवों में बैठकर समस्याएं सुनने से उन मुद्दों की पहचान होती है, जिन्हें कार्यालयों तक पहुंचने में अक्सर लंबा समय लग जाता है।

बाढ़-कटान से जूझता अमृतपुर, गांवों में विकास की मांग तेज

गंगा और रामगंगा के तटीय क्षेत्र में बसे अमृतपुर विधानसभा के गांव लंबे समय से बाढ़, कटान, सड़क, बिजली, आवागमन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियों का सामना करते रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

डॉ. युवराज सिंह पिछले दिनों अमृतपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उनका जोर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने पर है। अमैयापुर में भी ग्रामीणों ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की भीड़ और स्थानीय लोगों से लगातार हो रही बातचीत ने यह साफ कर दिया कि गांवों में सड़क, बिजली, बाढ़-कटान और मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दे अभी भी लोगों के लिए प्रमुख चिंता बने हुए हैं। अब इन समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की नजर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन की ओर है।