पोर्टल के मानक के अनुसार छोटी हेडिंग, सबहेड, खबर का छोटा सा सार और अंग्रेजी में की वर्ड चाहिए
![]()
नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ
ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट, राशन व 11 बच्चियों को वस्त्र किए वितरित
लखनऊ। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच उस समय भावुक माहौल बन गया, जब ईश वेल्फेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम द्वारा वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुँचकर फल, चॉकलेट और आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया ।इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और परिजनों को भी सहयोग व अपनत्व का भरोसा मिला।संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटार सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वीना बबोत जी के द्वारा तैयार किये गये 11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
![]()
ईश वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचती रहे और उनके चेहरों पर मुस्कान आती रहे।
इस अवसर पर श्री अजहर जमाल जी द्वारा अपने मधुर धुनों से बच्चों को खूब हंसाया और बच्चों ने खूब एंजॉय किया।
उल्लेखनीय है कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा, संजय वर्मा, अजय वर्मा,जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।
![]()

संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटार सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वीना बबोत जी के द्वारा तैयार किये गये 11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
उल्लेखनीय है कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा, संजय वर्मा, अजय वर्मा,जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार शाम को 35 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे कुछ घंटे पहले 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ था।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर निगम और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नवीन तैनाती देते हुए शीघ्र कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गये हैं।
मऊ। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए राघवेंद्र सिंह का उत्साहवर्धन किया।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जौनपुर शाखा के आह्वान पर क्षेत्र के बी-पैक्स (B-PACS) कर्मचारियों ने बकाया वेतन और कमीशन न मिलने को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 21 सितंबर तक कर्मचारियों की वेतन संबंधित जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 22 सितंबर 2026 को प्रदेश भर के बी-पैक्स कर्मचारी लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में वी-पैक्स पर कार्यरत कर्मचारी को नियमित समयबद्ध वेतन दिलाए जाने तथा प्रस्तावित आंदोलनाआत्मक कार्यक्रम की सूचना के संबंध में उत्तर प्रदेश सहकारी सीमित कर्मचारी संघ की शाखा जौनपुर ने शनिवार को सहकारी सीमित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता जौनपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कोषाध्यक्ष रामनाथ सोनकर,महामंत्री गुलाबचंद यादव , संगठन मंत्री विजय प्रकाश सिंह, पवन तिवारी ,श्रीकांत दुबे , राहुल पांडे , पवन तिवारी ,मनोज यादव , धर्मेंद्र मधुकर ,आदि लोग थे। सहकारिता कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से वेतन न मिलने और लोडिंग-अनलोडिंग व धान-गेहूं क्रय कमीशन का करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है।
फर्रुखाबाद । सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत जी ने प्रतिभाग किया तथा पीपल का पौधारोपित किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र वर्मा एवं भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर, मौलश्री तथा कदम्ब सहित कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।वृक्षारोपण के बाद आयोजित गोष्ठी में सांसद द्वारा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने वृक्षारोपण स्थलों को तार-बाड़ से सुरक्षित किए जाने तथा रोपित पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षों के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण का निर्माण संभव है।
बाढ़-कटान और विकास की चुनौतियों पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, डॉ. युवराज ने सुनीं समस्याएं
Sep 20 2026, 10:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k