/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले lucknow
उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार शाम को 35 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे कुछ घंटे पहले 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ था।

राज्य में तबादले का क्रम जारी है। 13 पीसीएस अफसरों के बाद 35 आईपीएस के तबादले किए हैं। इनमें यूपी 112 में तैनात पुलिस अधीक्षक चारू निगम को सेना नायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में नई तैनाती मिली है। श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर पुलिस कमिश्ररेट से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय लखनऊ, रविशंकर निम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर से सेना नायक 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर, अतुल शर्मा द्वितीय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यलाय लखनऊ भेजा गया है।

इसी तरह , सोनम कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज, रविन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा, नीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह 35 पुलिस अधिकारियों का स्थानांरण हुआ है।
उत्तर प्रदेश में 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण
लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर निगम और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नवीन तैनाती देते हुए शीघ्र कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गये हैं।

पवन कुमार को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर और दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या बनाया गया है। इससे पहले वह मऊ जिले में मुख्य राजस्व अधिकारी का पदभार संभाल रहे थे। वहीं मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कासगंज बनाया गया है। चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय भेजा गया है। मथुरा की उप जिलाधिकारी कंचन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी की जिम्मेदारी मिली है।

सूरज कुमार यादव को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर और जितेंद्र कटियार को उपजिलाधिकारी प्रतापगढ़ से उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय बनाया गया है। वंदिता श्रीवास्तव को सचिव बरेली विकास प्रधिकरण बरेली से उपनिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, हिमांशु कुमार गुप्ता को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से बरेली विकास प्राधिकरण सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह उप जिलाधिकारी निधि डोडवाल को बरेली से प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ और भदोही के उपजिलाधिकारी भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
राघवेंद्र सिंह की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर कार्यक्रम की जानकारी ली
मऊ। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए राघवेंद्र सिंह का उत्साहवर्धन किया।

फोन पर हुई बातचीत के कुछ अंश सामने आए हैं, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प यात्रा को लेकर जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
कन्नौज मे विकसित भारत 2047 पहल के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार


कन्नौज शहर स्थित सेठ बासुदेव सहाय इण्टर कॉलेज में विकसित भारत 2047 पहल के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित भारत के अपने सपनों को पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।जूनियर वर्ग में दक्ष कुशवाहा ने प्रथम, शशांक कुशवाहा ने द्वितीय और रिशांत कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में कृष्णा मिश्रा प्रथम, सुमित राजपूत द्वितीय और आशीष यादव तृतीय स्थान पर रहे।

विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल सिंह ने मेडल पहनाकर उत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल सिंह ने विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 के विषय में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में देश की महान विभूतियों के योगदान और कला के माध्यम से सामाजिक संदेश देने के महत्व पर प्रकाश डाला। कला शिक्षक ऋषभ कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार कुशवाहा, सूर्य सिंह, सुफियान अहमद, राजेश कुमार, ओम शंकर त्रिवेदी, शरद दीक्षित, गोविंद सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आक्रोशित बी-पैक्स कर्मचारी 22 सितंबर को लखनऊ में करेंगे घेराव
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जौनपुर शाखा के आह्वान पर क्षेत्र के बी-पैक्स (B-PACS) कर्मचारियों ने बकाया वेतन और कमीशन न मिलने को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 21 सितंबर तक कर्मचारियों की वेतन संबंधित जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 22 सितंबर 2026 को प्रदेश भर के बी-पैक्स कर्मचारी लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में वी-पैक्स पर कार्यरत कर्मचारी को नियमित समयबद्ध वेतन दिलाए जाने तथा प्रस्तावित आंदोलनाआत्मक कार्यक्रम की सूचना के संबंध में उत्तर प्रदेश सहकारी सीमित कर्मचारी संघ की शाखा जौनपुर ने शनिवार को सहकारी सीमित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता जौनपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कोषाध्यक्ष रामनाथ सोनकर,महामंत्री गुलाबचंद यादव , संगठन मंत्री विजय प्रकाश सिंह, पवन तिवारी ,श्रीकांत दुबे , राहुल पांडे , पवन तिवारी ,मनोज यादव , धर्मेंद्र मधुकर ,आदि लोग थे। सहकारिता कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से वेतन न मिलने और लोडिंग-अनलोडिंग व धान-गेहूं क्रय कमीशन का करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।  संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है।
अब निर्णय लिया गया है कि 21 सितंबर की अंतिम समयसीमा (डेडलाइन) बीतने के बाद, 22 सितंबर को जौनपुर बी-पैक्स कर्मचारी लखनऊ पहुंचेंगे। वहां शासन और सहकारिता विभाग के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपनी लंबित वेतन समस्याओं और मांगों को जोरदार ढंग से रखा जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
फर्रुखाबाद । सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद  मुकेश राजपूत जी ने प्रतिभाग किया तथा पीपल का पौधारोपित किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र वर्मा एवं भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर, मौलश्री तथा कदम्ब सहित कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।वृक्षारोपण के बाद आयोजित गोष्ठी में सांसद द्वारा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने वृक्षारोपण स्थलों को तार-बाड़ से सुरक्षित किए जाने तथा रोपित पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षों के संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद द्वारा एसटीपी प्लांट का निरीक्षण भी किया गया तथा एसटीपी से शोधित होकर निकलने वाले जल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जल को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शोधित कर गंगा नदी में प्रवाहित किया जाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 23 सितंबर 2026 को मोहम्मदाबाद के पुठरी में अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग  राजीव कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, वनदरोगा ताहिर अहमद, राहुल सक्सेना, अमित कुमार, वन रक्षक मोहित सक्सेना एवं मनोज कुमार गौड़ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अमैयापुर में जनसंपर्क को पहुंचे डॉ. युवराज सिंह, ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं
बाढ़-कटान और विकास की चुनौतियों पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, डॉ. युवराज ने सुनीं समस्याएं

अमृतपुर/फर्रुखाबाद
संवाददाता राम रहीस राठौर

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेता एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह शनिवार को ग्राम अमैयापुर पहुंचे। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान उन्होंने गांव की समस्याओं, विकास की जरूरतों और बाढ़-कटान से प्रभावित क्षेत्र की परेशानियों को लेकर लोगों से सीधा संवाद किया।

अमैयापुर में डॉ. युवराज सिंह ने सोरन सिंह उर्फ गुड्डू प्रधान, वीर पाल राजपूत, नेम सिंह, राकेश, अनुज, हिरदेश राजपूत, रामकुमार, देशराज, बालकराम, पतीराम और सुरेंद्र पाल समेत कई ग्रामीणों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं सामने रखीं। डॉ. युवराज ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों के बीच पहुंचे डॉ. युवराज सिंह ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहा कि जनता से सीधा संवाद ही क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर सामने लाता है। उनका कहना था कि गांवों में बैठकर समस्याएं सुनने से उन मुद्दों की पहचान होती है, जिन्हें कार्यालयों तक पहुंचने में अक्सर लंबा समय लग जाता है।

बाढ़-कटान से जूझता अमृतपुर, गांवों में विकास की मांग तेज

गंगा और रामगंगा के तटीय क्षेत्र में बसे अमृतपुर विधानसभा के गांव लंबे समय से बाढ़, कटान, सड़क, बिजली, आवागमन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियों का सामना करते रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

डॉ. युवराज सिंह पिछले दिनों अमृतपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उनका जोर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने पर है। अमैयापुर में भी ग्रामीणों ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की भीड़ और स्थानीय लोगों से लगातार हो रही बातचीत ने यह साफ कर दिया कि गांवों में सड़क, बिजली, बाढ़-कटान और मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दे अभी भी लोगों के लिए प्रमुख चिंता बने हुए हैं। अब इन समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की नजर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन की ओर है।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमृतपुर का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश*

फर्रुखाबाद । अमृतपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। डीएम एवं सीएमओ ने पीएचसी अमृतपुर तथा पीएचसी पिथनापुर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, जांच सुविधाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया।पीएचसी अमृतपुर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव वर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों को बताया गया कि पीएचसी अमृतपुर में प्रतिदिन औसतन 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। निरीक्षण के समय तक ही यहां 130 से अधिक मरीजों को देखा जा चुका था। मरीजों की संख्या को देखते हुए डीएम ने प्रसन्नता  व्यक्त  करते  हुए सीएमओ एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ओपीडी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा मरीजों को समय से चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीएचसी अमृतपुर की प्रसव सेवाओं की भी जानकारी ली गई। बताया गया कि केंद्र पर प्रसव कराए जाते हैं, लेकिन वर्तमान में एक एएनएम के मातृत्व अवकाश पर जाने तथा दूसरी एएनएम के पदोन्नति के बाद छह माह के प्रशिक्षण पर होने के कारण पिछले दो दिनों से प्रसव सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय द्वारा पीएचसी अमृतपुर में एक स्टाफ नर्स की नियुक्ति के आदेश दिए गए, ताकि प्रसव सेवाएं पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सकें और क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो। डीएम एवं सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों से पूछा कि वर्तमान में क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने बीमारी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी असामान्य स्थिति की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने सीएमओ एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखने तथा सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का समय से एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित कराने को कहा।
सीएचसी अमृतपुर में उपलब्ध सी बी सी सहित अन्य जांच मशीन को सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि मरीजों को आवश्यक रक्त संबंधी जांच की सुविधा समय से मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि जांच मशीन के संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तत्काल उसका समाधान कराया जाए और उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए। महिला स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने सीएमओ एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को प्रसव संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच, परामर्श एवं उपचार समय से उपलब्ध कराने तथा प्रसव सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा पीएचसी पिथनापुर का भी निरीक्षण किया गया। यहां प्रसव सेवाओं की जानकारी लेने पर सामने आया कि एएनएम अंजुम निशा द्वारा औसतन एक माह में 30 से अधिक प्रसव कराए जाते हैं। प्रसूता महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने पर उपलब्ध जांच के अनुसार 9 ग्राम से अधिक हीमोग्लोबिन वाली प्रसूताओं की संख्या भी संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को इसी प्रकार प्रभावी बनाए रखने तथा गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। पीएचसी पिथनापुर में भी कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई एवं मरीजों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली गई। सीएचसी राजेपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बाढ़ का पानी कम होने के बाद स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को देखते हुए डीएम ने सीएमओ एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को जलजनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाने, स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा बीमारी के लक्षण मिलने पर समय से उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां सक्रिय रखने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सीएमओ एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समय से उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं मिलें और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
राधा-कृष्ण के नृत्य और शिव तांडव ने मोहा मन, मराठा समाज की गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया रहा आकर्षण का केंद्र, रास्ते भर बंटा प्रसाद

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के बीच शहर के दामोदर कटरा में आयोजित छह दिवसीय गणेशोत्सव का समापन प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता का दर्शन-पूजन कर मंगलमय जीवन की कामना की।
इस वर्ष शोभायात्रा में महाराष्ट्र की जगह शहर की ही बैंड पार्टी को आमंत्रित किया गया था। वहीं, सुल्तानपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य और शिव तांडव ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत डांडिया नृत्य भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मराठा समाज द्वारा दामोदर कटरा सहित घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अठवरिया मैदान में एकत्र किया गया। एक वाहन पर मुख्य प्रतिमा और उसके आगे अन्य प्रतिमाओं को सजाया गया था। विसर्जन आरती और प्रसाद वितरण के बाद शुरू हुई शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी, मातबरगंज, चौक, पुरानी कोतवाली और दलालघाट होते हुए गौरीशंकर घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और बैंड बाजे की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। रास्ते भर लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर भगवान गणेश का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया।
अगर कोई एससीएसटी व्यक्ति किसी ठाकुर या ब्राह्मण लड़की का अपमान करे तो उसे वैसा संरक्षण क्यों नहीं मिलता जैसा एससीएसटी लड़की को मिलता है भारत में
लखनऊ। राजधानी के कैसर बाग गांधी आडिटोरियम में संविधान स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया जिसमें सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के भाग लिया मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मूल संविधान में शिक्षा का आरक्षण नहीं था नौकरी पिछड़े नागरिकों को आरक्षण था पिछड़ी जातियों को नहीं एससीएसटी का राजनीतिक आरक्षण मात्र 10 वर्ष के लिए था संविधान अनुच्छेद 15,16,29 एवं 325 में जाती आधारित कानून पर रोक है जिसे वोट बैंक के लिए समय समय पर सत्ता धारी राजनीतिक दलों ने संविधान में संशोधन कर के जातिगत आधार बना दिया एससीएसटी एक्ट में 2016 में एससीएसटी एक्ट मे संशोधन करके अपराधों को बढ़ाकर 22 से 47 कर दिया  वर्तमान बीजेपी सरकार ने देश को दो वर्ग में बाट दिए एक आरक्षित वर्ग दूसरा अनारक्षित वर्ग यहां तक की बीजेपी सरकार ने बेटियो में भेद भाव कर दिया एक दलित की बेटी एक सामान्य वर्ग की बेटी जबकि संविधान जाती धर्म क्षेत्र के नाम पर भेद भाव निषिद्ध घोषित है अपराध माना गया है बीजेपी सरकार ने दलित बेटी के साथ रैप होने पर मुवायजा का प्राविधान जबकि सवर्ण बेटी के साथ रैप जैसे जघन्य घटनाओं में भेद भाव किया जाता है वर्तमान बीजेपी की सरकार ने यूजीसी जैसा काला कानून लाया जिसमें एक वर्ग सामान्य को जन्मजात अपराधी एवं शोषण करता घोषित किया गया है यूजीसी रेगुलेशन में सामान्य वर्ग के बच्चों एवं बच्चियों के साथ अमानवीय कृत होता है तो जातीय भेद भाव नहीं माना जाएगा यह कहा कि समानता है जो कि संविधान में निषिद्ध है हम सभी सवर्ण समाज को आप संकल्प लेना है कि सवर्ण समाज को वोट बैंक बनाना होगा, चौबे ने केंद्रीय सरकार,राज्यों की सरकार से पूछा कि अगर कोई एससीएसटी व्यक्ति किसी ठाकुर या ब्राह्मण लड़की का अपमान करे तो उसे वैसा संरक्षण क्यों नहीं मिलना चाहिए जैसा SCST लड़की को मिलता है भारत की बेटियों में भेद भाव कैसे है वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरक्षण सुधार होना चाहिए यूजीसी रेगुलेशन 2026 का वापस होना है एससीएसटी एक्ट का जो दुरुपयोग किया जा रहा है उसे हर हाल में बंद हो , इस में संशोधन किया जाय कि अगर एससीएसटी एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ है तो पीड़ित को पचास लाख रुपए मुवायजा एवं  फर्जी एससीएसटी एक्ट दर्ज कराने वाले को 10 साल की सजा  एवं 50 लाख वसूलने का प्रावधान हो सवर्ण समाज जब तक यूजीसी वापस नहीं होता यूजीसी काला कानून वापस नहीं होता तब तक सवर्ण समाज चुप नहीं बैठेगा