/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz राधा-कृष्ण के नृत्य और शिव तांडव ने मोहा मन, मराठा समाज की गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन lucknow
राधा-कृष्ण के नृत्य और शिव तांडव ने मोहा मन, मराठा समाज की गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया रहा आकर्षण का केंद्र, रास्ते भर बंटा प्रसाद

उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के बीच शहर के दामोदर कटरा में आयोजित छह दिवसीय गणेशोत्सव का समापन प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता का दर्शन-पूजन कर मंगलमय जीवन की कामना की।
इस वर्ष शोभायात्रा में महाराष्ट्र की जगह शहर की ही बैंड पार्टी को आमंत्रित किया गया था। वहीं, सुल्तानपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य और शिव तांडव ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत डांडिया नृत्य भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मराठा समाज द्वारा दामोदर कटरा सहित घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अठवरिया मैदान में एकत्र किया गया। एक वाहन पर मुख्य प्रतिमा और उसके आगे अन्य प्रतिमाओं को सजाया गया था। विसर्जन आरती और प्रसाद वितरण के बाद शुरू हुई शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी, मातबरगंज, चौक, पुरानी कोतवाली और दलालघाट होते हुए गौरीशंकर घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और बैंड बाजे की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। रास्ते भर लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर भगवान गणेश का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया।
अगर कोई एससीएसटी व्यक्ति किसी ठाकुर या ब्राह्मण लड़की का अपमान करे तो उसे वैसा संरक्षण क्यों नहीं मिलता जैसा एससीएसटी लड़की को मिलता है भारत में
लखनऊ। राजधानी के कैसर बाग गांधी आडिटोरियम में संविधान स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया जिसमें सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के भाग लिया मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मूल संविधान में शिक्षा का आरक्षण नहीं था नौकरी पिछड़े नागरिकों को आरक्षण था पिछड़ी जातियों को नहीं एससीएसटी का राजनीतिक आरक्षण मात्र 10 वर्ष के लिए था संविधान अनुच्छेद 15,16,29 एवं 325 में जाती आधारित कानून पर रोक है जिसे वोट बैंक के लिए समय समय पर सत्ता धारी राजनीतिक दलों ने संविधान में संशोधन कर के जातिगत आधार बना दिया एससीएसटी एक्ट में 2016 में एससीएसटी एक्ट मे संशोधन करके अपराधों को बढ़ाकर 22 से 47 कर दिया  वर्तमान बीजेपी सरकार ने देश को दो वर्ग में बाट दिए एक आरक्षित वर्ग दूसरा अनारक्षित वर्ग यहां तक की बीजेपी सरकार ने बेटियो में भेद भाव कर दिया एक दलित की बेटी एक सामान्य वर्ग की बेटी जबकि संविधान जाती धर्म क्षेत्र के नाम पर भेद भाव निषिद्ध घोषित है अपराध माना गया है बीजेपी सरकार ने दलित बेटी के साथ रैप होने पर मुवायजा का प्राविधान जबकि सवर्ण बेटी के साथ रैप जैसे जघन्य घटनाओं में भेद भाव किया जाता है वर्तमान बीजेपी की सरकार ने यूजीसी जैसा काला कानून लाया जिसमें एक वर्ग सामान्य को जन्मजात अपराधी एवं शोषण करता घोषित किया गया है यूजीसी रेगुलेशन में सामान्य वर्ग के बच्चों एवं बच्चियों के साथ अमानवीय कृत होता है तो जातीय भेद भाव नहीं माना जाएगा यह कहा कि समानता है जो कि संविधान में निषिद्ध है हम सभी सवर्ण समाज को आप संकल्प लेना है कि सवर्ण समाज को वोट बैंक बनाना होगा, चौबे ने केंद्रीय सरकार,राज्यों की सरकार से पूछा कि अगर कोई एससीएसटी व्यक्ति किसी ठाकुर या ब्राह्मण लड़की का अपमान करे तो उसे वैसा संरक्षण क्यों नहीं मिलना चाहिए जैसा SCST लड़की को मिलता है भारत की बेटियों में भेद भाव कैसे है वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरक्षण सुधार होना चाहिए यूजीसी रेगुलेशन 2026 का वापस होना है एससीएसटी एक्ट का जो दुरुपयोग किया जा रहा है उसे हर हाल में बंद हो , इस में संशोधन किया जाय कि अगर एससीएसटी एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ है तो पीड़ित को पचास लाख रुपए मुवायजा एवं  फर्जी एससीएसटी एक्ट दर्ज कराने वाले को 10 साल की सजा  एवं 50 लाख वसूलने का प्रावधान हो सवर्ण समाज जब तक यूजीसी वापस नहीं होता यूजीसी काला कानून वापस नहीं होता तब तक सवर्ण समाज चुप नहीं बैठेगा
मऊ दिनांक 19.09.2026 को तहसील घोसी में आयोजित

सम्पूर्ण समाधान/तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मऊ  आनन्द वर्धन व पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गयी, समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।
विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके । इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
मऊ दिनांक 19.09.2026 को तहसील घोसी में आयोजित
सम्पूर्ण समाधान/तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मऊ  आनन्द वर्धन व पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गयी, समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।

विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके । इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदोई में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान, सह-मीडिया प्रभारी आयुष सिंह, सह-कोषाध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता, ऋतुराज त्रिपाठी, ऋषभ कात्यायन, चंदा सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक स्तर पर अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं*

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज तहसील सण्डीला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया, खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड-बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, पीडी डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, सी०ओ० सण्डीला श्लोक गौतम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर 6 अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*

*समाधान दिवस में कुल 551 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 14 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण*

*जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 2 महिलाओं की गोदभराई एवं 3 बच्चों का कराया अन्नप्राशन*

*प्रयागराज 19 सितम्बर।*

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सोरांव में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है।

     सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक निदेशक मत्स्य, जोनल ऑफिसर जोन-7 फाफामऊ, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

     इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 2 महिलाओं संगीता गुप्ता, राखी देवी की गोदभराई एवं 3 बच्चों-प्रिंस, रित्विक एवं काव्या का अन्नप्राशन भी कराया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

      जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थी मुजफ्फर हक मुजाहिद निवासी मऊआइमा के द्वारा नूरजहां पत्नी उमर पर कूटरचित करके फर्जी बैनामा कराये जाने के सम्बंध में शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण में उपजिलाधिकारी सोरांव को प्रकरण की जांच करने एवं यदि गलती जानबूझकर या किसी को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है, तो सम्बंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार प्रार्थी राम बहादुर पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम जगदीशपुर पूरे चन्दा तहसील सोरांव के द्वारा चकमार्ग की नाप के बाद भी भूमि खाली न किये जाने के सम्बंध में शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोरांव को प्रकरण की जांच कर चकरोड से अवैध कब्जा हटवाकर आख्या उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। राजू पासी-प्रधान ग्राम पंचायत सिगरौर उपरहार, तहसील सोरांव के द्वारा मेला के लिए सुरक्षित भूमि पर सुशील सरोज पुत्र राम दुलारे के द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोरांव को तत्काल अवैध कब्जे को हटवाने तथा विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
  
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सोरांव में कुल 551 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 405, पुलिस विभाग 70, विकास विभाग-30, अन्य विभागों की 46 शिकायतें थी, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंनेे सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी ए0के0 तिवारी, उपजिलाधिकारी सोरांव, तहसीलदार सोरांव, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा, युवक को अधमरा छोड़कर भागे
डॉक्टर ने युवक को किया मृतक, रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में परिजनों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन तब हुई रिपोर्ट

फर्रुखाबाद ।
कुते को लकड़ी मारने पर दबंगों ने युवक को लाठी डंटा से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी, मृतक के परिजनों ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखडा निवासी एक युवक ने कुत्ते को डंडा मार दिया तो दबंगों ने युवक की
लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी।

मृतक युवक के परिजनो ने दबंगों पर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडों से पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप लगाया है और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
युवक को घायल अवस्था में परिजनो ने जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया था तो
इलाज के दौरान युवक की  मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
गणेश महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजते रहे जयकारे

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई। श्री सोमेश्वर सेवादार समिति के तत्वावधान में नगर में चल रहे 15वें श्री गणेश महोत्सव में शनिवार को नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी शानदार नृत्य, गायन और गीत प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों से गूंजता रहा और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की मौजूदगी में गणेश वंदना व आरती के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों का सांत्वना पुरस्कार से उत्साहवर्धन किया गया।
निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। वहीं विधायक रामपाल वर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के हुनर को निखारने में सहायक होते हैं।
महोत्सव में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे। आयोजन स्थल पर प्रकाश, हवा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।
नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ‘पंकज’ ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन क्रांतिवीर सिंह ने किया। समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
उद्यान विभाग की योजना का लाभ लेकर भगवती प्रसाद ने केले की खेती से बदली अपनी आर्थिक स्थिति*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना से लाभ प्राप्त कर ग्राम मुठिया विकास खण्ड-कोथावां जिला हरदोई निवासी भगवती प्रसाद क्षेत्र मे सफलता की मिशाल कायम कर चुके है। भगवती प्रसाद द्वारा पूर्व मे परम्परागत रूप से गेंहू, धान की खेती की जाती थी जिससे उन्हें बहुत ही कम आमदनी होती थी। अधिक मेहनत करने पर भी कम लाभ मिल पाता था। भगवती प्रसाद बताते है, कि उद्यान विभाग द्वारा जानकारी मिली कि विभाग में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत नवीन उद्यान रोपण केला की खेती पर अनुदान रु0 42000.00 प्रति हे० अनुदान प्राप्त हो सकता है। इसी को देखते हुए उन्होंने वर्ष 2025-26 में 0.4 हे०क्षे० में केला की खेती करने हेतु पंजीकरण कराया। जिसके उपरांत केला की खेती की गयी जिसमें फसल के सत्यापन उपरान्त उन्हें उद्यान विभाग से रु0 16800.00 का अनुदान बचत खाते में प्राप्त हुआ।
भगवती प्रसाद ने कहा कि वह केला की खेती से बहुत खुश है। केला की खेती करने में लागत लगभग रु० 1,10,000 व्यय करनी पड़ी। जिससे मुझे लगभग 430 कुं० केला की उपज प्राप्त हुई है जिसे बाजार में बिक्री करने पर मुझे लगभग रु0 2,50,000.00 की आय प्राप्त हो चुकी है। उनके द्वारा की जा रही केले की खेती को देखते हुए गांव एवं आस-पास गांव के लोगों के द्वारा भी केले की खेती की जाने लगी है।