/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं* lucknow
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं*

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज तहसील सण्डीला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया, खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड-बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, पीडी डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, सी०ओ० सण्डीला श्लोक गौतम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर 6 अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*

*समाधान दिवस में कुल 551 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 14 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण*

*जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 2 महिलाओं की गोदभराई एवं 3 बच्चों का कराया अन्नप्राशन*

*प्रयागराज 19 सितम्बर।*

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सोरांव में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है।

     सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक निदेशक मत्स्य, जोनल ऑफिसर जोन-7 फाफामऊ, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

     इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 2 महिलाओं संगीता गुप्ता, राखी देवी की गोदभराई एवं 3 बच्चों-प्रिंस, रित्विक एवं काव्या का अन्नप्राशन भी कराया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

      जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थी मुजफ्फर हक मुजाहिद निवासी मऊआइमा के द्वारा नूरजहां पत्नी उमर पर कूटरचित करके फर्जी बैनामा कराये जाने के सम्बंध में शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण में उपजिलाधिकारी सोरांव को प्रकरण की जांच करने एवं यदि गलती जानबूझकर या किसी को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है, तो सम्बंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार प्रार्थी राम बहादुर पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम जगदीशपुर पूरे चन्दा तहसील सोरांव के द्वारा चकमार्ग की नाप के बाद भी भूमि खाली न किये जाने के सम्बंध में शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोरांव को प्रकरण की जांच कर चकरोड से अवैध कब्जा हटवाकर आख्या उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। राजू पासी-प्रधान ग्राम पंचायत सिगरौर उपरहार, तहसील सोरांव के द्वारा मेला के लिए सुरक्षित भूमि पर सुशील सरोज पुत्र राम दुलारे के द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोरांव को तत्काल अवैध कब्जे को हटवाने तथा विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
  
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सोरांव में कुल 551 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 405, पुलिस विभाग 70, विकास विभाग-30, अन्य विभागों की 46 शिकायतें थी, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंनेे सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी ए0के0 तिवारी, उपजिलाधिकारी सोरांव, तहसीलदार सोरांव, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा, युवक को अधमरा छोड़कर भागे
डॉक्टर ने युवक को किया मृतक, रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में परिजनों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन तब हुई रिपोर्ट

फर्रुखाबाद ।
कुते को लकड़ी मारने पर दबंगों ने युवक को लाठी डंटा से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी, मृतक के परिजनों ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखडा निवासी एक युवक ने कुत्ते को डंडा मार दिया तो दबंगों ने युवक की
लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी।

मृतक युवक के परिजनो ने दबंगों पर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडों से पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप लगाया है और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
युवक को घायल अवस्था में परिजनो ने जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया था तो
इलाज के दौरान युवक की  मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
गणेश महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजते रहे जयकारे

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई। श्री सोमेश्वर सेवादार समिति के तत्वावधान में नगर में चल रहे 15वें श्री गणेश महोत्सव में शनिवार को नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी शानदार नृत्य, गायन और गीत प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों से गूंजता रहा और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की मौजूदगी में गणेश वंदना व आरती के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों का सांत्वना पुरस्कार से उत्साहवर्धन किया गया।
निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। वहीं विधायक रामपाल वर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों के हुनर को निखारने में सहायक होते हैं।
महोत्सव में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे। आयोजन स्थल पर प्रकाश, हवा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।
नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ‘पंकज’ ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन क्रांतिवीर सिंह ने किया। समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
उद्यान विभाग की योजना का लाभ लेकर भगवती प्रसाद ने केले की खेती से बदली अपनी आर्थिक स्थिति*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना से लाभ प्राप्त कर ग्राम मुठिया विकास खण्ड-कोथावां जिला हरदोई निवासी भगवती प्रसाद क्षेत्र मे सफलता की मिशाल कायम कर चुके है। भगवती प्रसाद द्वारा पूर्व मे परम्परागत रूप से गेंहू, धान की खेती की जाती थी जिससे उन्हें बहुत ही कम आमदनी होती थी। अधिक मेहनत करने पर भी कम लाभ मिल पाता था। भगवती प्रसाद बताते है, कि उद्यान विभाग द्वारा जानकारी मिली कि विभाग में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत नवीन उद्यान रोपण केला की खेती पर अनुदान रु0 42000.00 प्रति हे० अनुदान प्राप्त हो सकता है। इसी को देखते हुए उन्होंने वर्ष 2025-26 में 0.4 हे०क्षे० में केला की खेती करने हेतु पंजीकरण कराया। जिसके उपरांत केला की खेती की गयी जिसमें फसल के सत्यापन उपरान्त उन्हें उद्यान विभाग से रु0 16800.00 का अनुदान बचत खाते में प्राप्त हुआ।
भगवती प्रसाद ने कहा कि वह केला की खेती से बहुत खुश है। केला की खेती करने में लागत लगभग रु० 1,10,000 व्यय करनी पड़ी। जिससे मुझे लगभग 430 कुं० केला की उपज प्राप्त हुई है जिसे बाजार में बिक्री करने पर मुझे लगभग रु0 2,50,000.00 की आय प्राप्त हो चुकी है। उनके द्वारा की जा रही केले की खेती को देखते हुए गांव एवं आस-पास गांव के लोगों के द्वारा भी केले की खेती की जाने लगी है।
मेजा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सुशील कुमार मिश्रा कितना उपयुक्त

प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

मेजा निवासी सुशील कुमार मिश्रा पेशे से इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक, विधि एवं कानूनी विषयक विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सुशील मिश्रा ने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। कानून, संगठन और स्थानीय जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के चलते उन्होंने मेजा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कुलभास्कर महाविद्यालय, प्रयागराज के छात्र संघ अध्यक्ष और महामंत्री रह चुके सुशील मिश्रा ने कानपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी भी संभाली। छात्र राजनीति के दौर में मिली पहचान के बावजूद उनका मेजा क्षेत्र से जनसरोकार लगातार बना रहा। शिक्षामित्र संघ, यंग लॉयर्स एसोसिएशन और जिला सहकारी बैंक जैसे संस्थानों में भी उन्होंने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई।
गूगल के खिलाफ हाईकोर्ट में पहुंचा मामला
भाजपा से जुड़ने के बाद सुशील मिश्रा उस समय विशेष चर्चा में आए, जब उन्होंने गूगल के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया। मामला गूगल की टॉप टेन अपराधियों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम दिखाए जाने से जुड़ा था। सुशील मिश्रा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की और इसे हाईकोर्ट तक पहुंचाया। उनके अनुसार, मामले के बाद गूगल को प्रधानमंत्री और देश से माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा।इसके अलावा जेएनयू में राहुल गांधी के समर्थन से जुड़े मामले में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने, चर्चित फिल्म ‘सिंघम’ के हिंदू धर्म विरोधी बताए गए डायलॉग, कश्मीर के मुद्दे और सांसद पप्पू यादव द्वारा संतों के अपमान से जुड़े मामलों में भी सुशील मिश्रा ने वाद दाखिल कर कानूनी कार्रवाई की पहल की।
शिक्षा को लेकर भी किया काम
मेजा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना भी समाज के प्रति जिम्मेदारी का हिस्सा है।
स्थानीय मुद्दों को लेकर भी रहे सक्रिय
सपा और बसपा सरकार के दौरान बिजली कटौती और पक्का पुल निर्माण जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर सुशील मिश्रा ने आंदोलन किया। मेजा विधानसभा में बाहरी प्रत्याशियों के मुद्दे पर भी उन्होंने स्थानीय प्रत्याशी की मांग को प्रमुखता से उठाया।
2027 में दावेदारी की चर्चा
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच मेजा में संभावित दावेदारों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा समेत विभिन्न दलों में स्थानीय चेहरों को लेकर मंथन जारी है। इसी क्रम में सुशील कुमार मिश्रा का नाम भी संभावित दावेदारों में चर्चा में है।कानूनी क्षेत्र में सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और भाजपा के पक्ष में उठाए गए विभिन्न मामलों के कारण सुशील मिश्रा ने मेजा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी राजनीतिक छवि को लेकर समर्थक उन्हें साफ-सुथरी छवि वाला नेता बताते हैं।
अब मेजा की राजनीति में सुशील कुमार मिश्रा का आगे का सफर किस दिशा में जाता है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका क्या रहती है, यह आने वाला समय बताएगा।
पिहानी में भक्तों द्वारा राधा अष्टमी धूमधाम से मनाए गई

राधा अष्टमी पर बांटा कढ़ी-चावल का प्रसाद

बबलू प्रजापति
पिहानी। राधा अष्टमी के अवसर पर नगर के कटरा बाजार स्थित मंशा नाथ मंदिर, तथा अन्य कई जगहों पर राधा अष्टमी पर भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया बाबा मनसा नाथ मंदिर के निकट निकट कढ़ी-चावल के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई, राजीव पटवा, पवन गुप्ता, अमित मिश्रा, युवा मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, आदर्श सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर कोषाध्यक्ष जितेंद्र यज्ञसैनी, कपिल गुप्ता, धर्मेंद्र यज्ञसैनी,लालू हलवाई,शिवम गुप्ता, कुलदीप दीक्षित, पवन मिश्रा, सोनू अवस्थी,आदि मौजूद रहे सभी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
सेवा संकल्प महोत्सव शिविर 1872 सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे, सरकार की योजनाओं से जगा आत्मसम्मान
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* सेवा संकल्प महोत्सव कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व भारती कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के तत्वाधान में कछौना के यसएमडी पटेल महाविद्यालय कछौना में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद अशोक रावत ने कहा इस शिविर का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचना है तथा उन्हें स्वावलंबी गतिशील एवं सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा डबल इंजन सरकार की मंशा है अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य है। सरकार की जनकल्याण योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन ने कहा दिव्यांग जनों और वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराके उनका जीवन सुगम बनाना है। ऐसे कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को सीधे लाभ मिलता है। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा इस तरह योजनाओं का लाभ देकर दिव्यांगजनों को लाभ दिलाने के पीछे मकसद है कि उनके अंदर आत्म सम्मान पैदा करना है। उनके आत्मविश्वास में इजाफा हो, वह भी  समाज में सम्मानजनक जीवन जी सके। शिविर में 200 दिव्यांग जनों तथा राष्ट्रीय बायोश्री योजना के 267 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 467 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार 1872 सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिनकी कुल लागत 60 लाख 94 हजार रुपये धनराशि की है। इस अवसर पर लाभार्थियों को ट्राई साइकिल उपकार पाकर काफी खुशी मिली। विभाग सहित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई शाहिद विभागीय अधिकारी मौजूद है।
डूबने की झूठी खबर फैलाकर पुलिस-परिवार को छकाया, नोएडा में मिला युवक

भैंसटा-सई नदी में कई घंटे चली तलाश, गोताखोरों के बाद ड्रोन से भी हुई खोजबीन; पिहानी में मिली थी बाइक*


बबलू प्रजापति
पिहानी के निकट भैंसटा(सई नदी) में डूबने का नाटक कर परिवार और पुलिस को कई दिनों तक छकाने वाला युवक आखिरकार नोएडा में सकुशल मिल गया। युवक ने पहले आत्महत्या करने संबंधी वीडियो बनाया और उसे अपनी पत्नी को भेज दिया। इसके बाद मोबाइल नदी में फेंककर बाइक भैंसटा के पास छोड़ दी और बस से दिल्ली चला गया।
बाइक और वीडियो मिलने के बाद परिजनों को उसके नदी में डूबने की आशंका हुई तो पुलिस ने गोताखोरों और ड्रोन कैमरे की मदद से नदी में व्यापक तलाश अभियान चलाया। बाद में युवक के नोएडा में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस पूछताछ में बताई पूरी कहानी
बर्रैया खेड़ा, कोतवाली देहात निवासी चंद्रमोहन तिवारी पुत्र कृष्ण मोहन तिवारी ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर को वह अपनी बहन कल्पना के गांव कुंवरपुर वसीठ गया था। वहां से दूसरी बहन के घर जाने के बाद शाम को वापस लौट रहा था। भैंसटा के पास रुककर उसने ठेके से बीयर ली। उसके अनुसार कुछ दिनों से माता-पिता से विवाद चल रहा था, जिससे वह परेशान था।
चंद्रमोहन के मुताबिक उसने परिवार को परेशान करने के लिए आत्महत्या करने संबंधी वीडियो बनाया और पत्नी को भेज दिया। इसके बाद मोबाइल नदी में फेंक दिया और बाइक वहीं छोड़कर बस से दिल्ली चला गया। वहां एक होटल में ठहरा। पुलिस के अनुसार बाद में उसके नोएडा में होने की जानकारी मिली, जहां से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।
वीडियो देखकर परिवार को हुई अनहोनी की आशंका
युवक का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वीडियो में दिए गए संदेश से उन्हें लगा कि युवक नदी में छलांग लगाने जा रहा है। इसी बीच उसकी बाइक पिहानी क्षेत्र में मिलने से आशंका और गहरा गई। परिजनों की सूचना पर कोतवाल श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कराई।
गोताखोरों ने खंगाली नदी, ड्रोन से भी हुई निगरानी
युवक के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गोताखोरों को लगाया। भैंसता-सई नदी और आसपास के क्षेत्र में कई घंटे तक तलाश अभियान चला। नदी के आसपास ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कराई गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस और बचाव टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।
नोएडा में मिला तो परिवार ने ली राहत की सांस
लगातार छानबीन के बाद युवक के नोएडा में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। उसके मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली। युवक के सकुशल मिलने के बाद नदी में चलाया जा रहा तलाश अभियान समाप्त कर दिया गया।
परिवार को परेशान करने के लिए रची कहानी
युवक के अनुसार माता-पिता से चल रहे विवाद के कारण वह परेशान था। इसी बीच उसने परिवार को परेशान करने के लिए आत्महत्या का वीडियो बनाया, पत्नी को भेजा, मोबाइल नदी में फेंका और बाइक छोड़कर दिल्ली चला गया। उसके इस कदम से परिवार ही नहीं, पुलिस, गोताखोर और ड्रोन टीम भी कई घंटे तक उसकी तलाश में जुटी रही।
श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग*
*विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु*

सुलतानपुर,सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्रीमती आशा सिंह प्रो.विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे।
महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह प्रेम, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि परमात्मा के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखने वाले भक्त पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है।
इस अवसर पर प्रो.विनोद कुमार सिंह, प्रो.बिहारी सिंह,योगेश प्रताप सिंह प्रबंधक,आलोक आर्य,गोमती मित्र मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’, प्रबंधक श्याम प्रकाश सिंह,राजकुमार पाण्डेय,डॉ.तारा सिंह,आशुतोष श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, ऊषा सिंह,अमन,नमन एवं यश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा का विश्राम आरती के साथ हुआ।